Ministry of IT Summer Internship 2026: Non-Technical Internship
1. मुख्य बातें (Key Highlights)
i. यह समर इंटर्नशिप विशेष रूप से नॉन-टेक्निकल (गैर-तकनीकी) वाले छात्रों के लिए शुरू की गई है।
ii. इंटर्नशिप के दौरान कमाई के साथ-साथ एआई (AI) और क्लाउड कंप्यूटिंग की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।
iii. डिजिटल गवर्नेंस और डाटा मैनेजमेंट को व्यावहारिक रूप से सीखने का मौका मिलेगा।
2. आयोजक संस्थान (Organizing Bodies)
i. यह प्रोग्राम नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीज़न (NeGD) और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए शुरू किया गया है।
ii. यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
3. इंटर्नशिप का उद्देश्य (Objective)
i. युवाओं को डिजिटल गवर्नेंस, नीति निर्माण, डाटा प्रबंधन, संचार और प्रशासनिक कार्यों जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना।
ii. यह उन विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है जो सरकारी परियोजनाओं, डिजिटल इंडिया मिशन और सार्वजनिक नीति से जुड़कर सीखना और अपना प्रोफेशनल कौशल विकसित करना चाहते हैं।
4. पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
i. शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अध्ययनरत होना या हाल ही में स्नातक (पास आउट) होना आवश्यक है।
ii. कोर्स: 10+2+3, 10+2+4, डिप्लोमा तथा इंटीग्रेटेड डिग्री पाठ्यक्रमों के प्री-फाइनल और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी पात्र हैं।
iii. न्यूनतम अंक: आवेदक ने अपनी पिछली परीक्षा में कम से कम 60% प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
5. कार्यक्षेत्र (Departments/Domains)
इंटर्नशिप के अंतर्गत निम्नलिखित गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा:
i. प्रोग्राम मैनेजमेंट और डाटा एनालिटिक्स
ii. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड कंप्यूटिंग
iii. कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट लिखना
iv. डाटा प्राइवेसी
v. शोध कार्य (Research), रिपोर्ट तैयार करना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन तथा डिजिटल परियोजनाओं की मॉनिटरिंग।
6. अवधि और स्टाइपेंड (Duration & Stipend)
i. समय अवधि: यह इंटर्नशिप जुलाई से सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसकी न्यूनतम अवधि दो महीने होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
ii. स्टाइपेंड: चयनित इंटर्न्स को 15,000 रुपये मासिक (प्रति माह) स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि इंटर्नशिप पूरी करने और रिपोर्ट जमा करने के बाद प्रदान की जाएगी।
iii. प्रमाण पत्र: सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र (Certificate) भी दिया जाएगा।
7. आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
i. आवेदन का माध्यम: छात्र आधिकारिक वेबसाइट ( dic.gov.in/ ) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
ii. अतिरिक्त लाभ: NIRF रैंकिंग वाले शीर्ष संस्थानों के छात्रों को चयन में अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
iii. अंतिम तिथि (Deadline): आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून, 2026 निर्धारित की गई है।