📚 Exam by Category
▾
News & Careers

UNESCO Internship Program 2026: Students and Young Graduates

On 13 Aug 2026 · Category Scholarships

<< Back
यूनेस्को इंटर्नशिप 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और पूरी जानकारी

यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (यूनेस्को) की ओर से कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह इंटर्नशिप छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। इसके तहत कम्युनिकेशंस, सोशल मीडिया, वेब मैनेजमेंट, प्रेस रिलीज, फोटोग्राफी और पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है।

1. मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

चुने गए उम्मीदवार डिवीजन फॉर कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट के साथ काम करेंगे और ऐसे प्रोजेक्ट्स में योगदान देंगे, जिनसे यूनेस्को की गतिविधियों को डिजिटल और पारंपरिक प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। इस दौरान उम्मीदवार को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कम्युनिकेशंस तकनीकों, वेब आर्किटेक्चर, लेखन, डिजाइन सॉफ्टवेयर और कंटेंट मैनेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। साथ ही, वे प्रेस से जुड़े मामलों को संभालने, टीमवर्क और विभिन्न संस्कृतियों वाले माहौल में बेहतर तालमेल बनाने जैसे कौशल भी सीख पाएंगे।

2. ये योग्यताएं हैं जरूरी

योग्य होने के लिए आवेदक की उम्र आवेदन के समय कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार बैचलर डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में पढ़ रहा हो, मास्टर या पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित हो, या पिछले 12 महीनों में इनमें से कोई डिग्री पूरी कर चुका हो। टेक्निकल या वोकेशनल असाइनमेंट के लिए आवेदक संबंधित संस्थान में पढ़ाई के अंतिम वर्ष में हो या पिछले 12 महीनों में ग्रेजुएट हुआ हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा पर अच्छी पकड़, कंप्यूटर सिस्टम और ऑफिस सॉफ्टवेयर का ज्ञान तथा अच्छे इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशंस स्किल्स होने चाहिए।

3. अवधि व फायदे

इंटर्नशिप की अवधि एक से छह महीने होगी। इसके अलावा, इंटर्नशिप के दौरान और उससे जुड़े कार्यों के कारण होने वाले जोखिमों के लिए सीमित वर्कप्लेस इंश्योरेंस कवरेज प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

4. ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2026 तक यूनेस्को की आधिकारिक वेबसाइट careers.unesco.org/job/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले 'पंजीकरण' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और अपना पंजीकरण पूरा करें। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो आप अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके आसानी से लॉग इन कर सकते हैं।

FAQs

Q1: यूनेस्को इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

A1:
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार को बैचलर के तीसरे/अंतिम वर्ष, मास्टर, या पीएचडी प्रोग्राम में होना चाहिए, या पिछले 12 महीनों के भीतर अपनी डिग्री पूरी करनी चाहिए।

Q2: यूनेस्को इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

A2:
यूनेस्को कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026 है।

Q3: इस इंटर्नशिप की अवधि कितनी होती है?

A3:
यूनेस्को इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि न्यूनतम 01 महीने से लेकर अधिकतम 06 महीने तक की होती है।

RELATED POSTS