WHO Internship : Apply Online, Eligibility & Stipend
यदि आप स्वास्थ्य, शोध, bioethics या अंतर्राष्ट्रीय नीतियों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर की जानकारी लेकर आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने स्विट्जरलैंड स्थित जिनेवा मुख्यालय में 24 सप्ताह (6 महीने) की इंटर्नशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह इंटर्नशिप WHO के साइंस फॉर हेल्थ विभाग की 'फोरसाइट, लीडरशिप एंड एथिक्स इन साइंस टीम' के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान और नई प्रौद्योगिकियों के नैतिक पहलुओं पर काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।
मुख्य विवरण एवं तिथियां (Important Details)
1. संस्थान का नाम: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
2. स्थान: जिनेवा मुख्यालय (स्विट्जरलैंड)
3. अवधि: 24 हफ्ते (1 फरवरी से 16 जुलाई तक)
4. मासिक भत्ता (Stipend): ₹84,542 से लेकर ₹1,92,192 प्रति माह तक
1. आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
2. आधिकारिक वेबसाइट: careers.who.int
पात्रता एवं योग्यता (Eligibility Criteria)
1. आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए।
2. शैक्षणिक योग्यता:
(i) अभ्यर्थी वर्तमान में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या पीएचडी (PhD) का छात्र हो।
(ii) स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप शुरू होने से पहले 3 वर्ष की पढ़ाई पूरी होना अनिवार्य है।
(iii) यदि डिग्री पूरी हो चुकी है, तो डिग्री आवेदन की तारीख से पिछले 18 महीनों के भीतर पूरी हुई होनी चाहिए।
(iv) विश्वविद्यालय का नाम 'वर्ल्ड हायर एजुकेशन डेटाबेस' में होना आवश्यक है।
3. विषय/क्षेत्र: बायोएथिक्स, पब्लिक हेल्थ, चिकित्सा, दर्शनशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय कानून, सामाजिक विज्ञान और महामारी विज्ञान के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. भाषा एवं पासपोर्ट: अंग्रेजी भाषा में दक्षता अनिवार्य है (फ्रेंच, स्पेनिश, अरबी, रूसी या चीनी भाषा का ज्ञान अतिरिक्त लाभ देगा)। उम्मीदवार के पास WHO के 194 सदस्य देशों में से किसी एक का वैध पासपोर्ट होना चाहिए।
(नोट: WHO में कार्यरत किसी भी सक्रिय कर्मचारी के माता-पिता या भाई-बहन इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं हैं)।
चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज (Selection & Documents)
आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद 4 से 8 सप्ताह के भीतर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा। चयन के लिए तकनीकी इंटरव्यू और आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें उम्मीदवार की नैतिक समझ, नीतिगत जानकारी और अंग्रेजी दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज:
i. नामांकन/डिग्री प्रमाण पत्र
ii. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
iii. अपडेटेड टीकाकरण रिकॉर्ड
iv. हस्ताक्षरित 'डिक्लेरेशन ऑफ इंटरेस्ट' फॉर्म