📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest Bihar SLET Economics Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Economics

Question Bank Bihar SLET Economics Exam - Hindi
Back to Exam

Economics

प्रश्न 1Single Answer
उत्पादक-संघ (कार्टेल) का उद्देश्य किसे अधिकतम करना है?
  1. A
    व्यक्तिगत लाभ
  2. B
    उद्योग का लाभ
  3. C
    सदस्यों के उत्पादन का हिस्सा
  4. D
    सदस्यों की ख्याति
प्रश्न 2Single Answer
‘‘किसी को बदत्तर बनाए बिना किसी को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है’’ यह कथन निम्नांकित में किसका वर्णन करता है?
  1. A
    पेरेटो इष्टतम         
  2. B
    नैश संतुलन
  3. C
    निम्न स्तरीय संतुलन जाल  
  4. D
    कूर्नो संतुलन
प्रश्न 3Single Answer
स्लट्स्की समीकरण व्याख्या करता है :
  1. A
    टिकाऊ वस्तुओं की मांग की
  2. B
    टिकाऊ वस्तुओं की आपूर्ति की
  3. C
    मूल्य, आय तथा प्रतिस्थापन प्रभावों के बीच विभाजन की
  4. D
    विरल अथवा अपुनउर्त्पादनीय वस्तुओं की मांग की
प्रश्न 4Single Answer
L आकार का औसत लागत वक्र बड़े फर्मो में देखा जाता है क्योंकि :
  1. A
    केवल वृद्धिशील प्रतिफल का नियम कार्य करता है।  
  2. B
    पैमाने के प्रति स्थिर प्रतिफल का नियम कार्य करता है।
  3. C
    केवल स्थिर प्रतिफल का नियम कार्य करता है।
  4. D
    ह्मसमान प्रतिफल के नियम की क्रियाशीलता सतत रूप से स्थगित होती रहती है।
प्रश्न 5Single Answer
एकाधिकार बाजार में दीर्घावधिक संतुलन के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार करें :
    I -  फर्म ‘न लाभ न हानि’ की स्थिति में हैं।
    I - फर्मो का प्रवेश अथवा निकास नहीं है।
    उक्त कथनों में कौन सही हैं ? नीचे दिए गए कूट से उत्तर दें :
  1. A
    केवल I सही है।   
  2. B
    केवल II सही है।
  3. C
    I और II दोनों सही है।   
  4. D
    I और II में कोई भी सही नहीं है।
प्रश्न 6Single Answer
निम्नांकित में से कौन बीमा बाजार की समस्या नहीं हैं?
  1. A
    प्रतिकूल चयन
  2. B
    नैतिक संकट
  3. C
    असममितीय सूचना   
  4. D
    मुख्यकर्ता-अभिकर्ता समस्या
प्रश्न 7Single Answer
निम्नांकित कथनों पर विचार करें :
    I- मुद्रास्फीति कर्जदारों के लिए लाभदायक है।
    II- मुद्रास्फीति बांडधारकों के लिए लाभदायक है।
  1. A
    केवल I   
  2. B
    केवल II
  3. C
    I और II दोनों   
  4. D
    I और II में कोई भी नहीं
प्रश्न 8Single Answer
‘निकट मुद्रा’ की सही परिभाषा है :
  1. A
    परिसम्पत्ति जिसमें 100% तरलता है।   
  2. B
    परिसम्पत्ति जिसमें मूल्य संचय कार्य नहीं है।
  3. C
    परिसम्पत्ति जो विनियम का माध्यम है।   
  4. D
    परिसम्पत्ति जो मूल्य संचय का कार्य पूरा करता है तथा जिसे अल्प सूचना पर विनिमय के साधन में रूपांतरित किया जा सकता है।
प्रश्न 9Single Answer
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
    सूची-I                        सूची-II
    (गुणक)
    (A) MPC = 0.2     (i)  K = 2  
    (B) MPS = 0.5     (ii)  K = 1.66
    (C) MPS = 0.75     (iii) K = 1.33
    (D) MPC = 0.4     (iv) K = 1.25
    निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चुनाव करेंः
    कूट :
  1. A
    (A)         (B)         (C)        (D)    
     (i)          (ii)         (iii)         (iv)    
  2. B
    (ii)    (iv)    (i)    (iii)            
  3. C
    (iv)    (i)    (iii)    (ii)          
  4. D
    (iii)    (i)    (iv)    (ii)
प्रश्न 10Single Answer
सोलो मॉडल में सतत संवृद्धि की स्थिति के संदर्भ में समयोपरि उत्पादन वृद्धि दर होगी :
  1. A
    वर्धमान
  2. B
    हृसमान
  3. C
    स्थिर
  4. D
    उतार-चढ़ाव वाली
प्रश्न 11Single Answer
निम्नांकित में किन अर्थशास्त्रियों ने अर्थव्यवस्था में द्वैतवाद की परिकल्पना की ?
    I -  रेनी एवं फे
    II -  डी.रिकार्डो
    III - राबर्ट सोलो
    IV - आर.हैरोड
    नीचे दिए गए कूट से उत्तर दें :
    कूट :
  1. A
    उपर्युक्त चारों
  2. B
    केवल I और II
  3. C
    केवल IV
  4. D
    I, II और III
प्रश्न 12Single Answer
निम्नांकित में किसने मूल रूप से ‘टर्नपाइक प्रमेय’ का प्रतिपादन किया ?
  1. A
    डार्फमैन, सैम्युएलसन एवं सोलो
  2. B
    रैडनर
  3. C
    कूपमान्स   
  4. D
    वान न्यूमैन एवं मार्गेन्स्टर्न
प्रश्न 13Single Answer
पश्चगामी एवं अग्रगामी संयोजन (लिंकेज) निम्नांकित में किस प्रकार की संवृद्धि रणनीति के लिए प्रासंगिक हैं?
  1. A
    असंतुलित संवृद्धि   
  2. B
    अधोरिसाव (ट्रिकल डाउन) संवृद्धि
  3. C
    संतुलित संवृद्धि   
  4. D
    साम्य संवृद्धि
प्रश्न 14Single Answer
‘श्रम की आरक्षित सेना’ का उपयोग निम्नांकित में से किस अर्थशास्त्री द्वारा किया गया है?
  1. A
    जे.शुम्पीटर
  2. B
    जे.आर.हिक्स
  3. C
    कार्ल मार्क्स
  4. D
    टी.आर.माल्थस
प्रश्न 15Single Answer
निम्नलिखित में से किस उत्पादन फलन में हैरोड-तटस्थ तथा हिक्स-तटस्थ दोनों तकनीकी प्रगति को स्वीकार किया गया है?
  1. A
    कॉब-डगलस
  2. B
    सी.ई.एस.
  3. C
    वी.ई.एस.
  4. D
    उपर्युक्त में से कोई नही
प्रश्न 16Single Answer
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
         सूची- I                        सूची-II
    (योजना मॉडल)           (योजना प्रस्तावकर्ता)
    (A) बॉम्बे प्लान           (i) श्रीमन नारायण
    (B) गांधीयन प्लान       (ii) एम.एन.राय
    (C) पीपुल्स प्लान        (iii) जय प्रकाश नारायण
    (D) सर्वोदय उपागम      (iv) बिरला एवं टाटा ग्रुप
    निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चुनाव करें :
    कूट :
  1. A
    (A)         (B)        (C)       (D)    
    (iv)         (i)         (ii)        (iii)    
  2. B
    (i)    (ii)    (iii)    (iv)           
  3. C
    (iii)    (ii)    (iv)    (i)            
  4. D
    (i)    (iv)    (ii)    (iii)
प्रश्न 17Single Answer
निम्नांकित में से कौन ‘विशेष श्रेणी का राज्य’ घोषित किए जाने के लिए मानदण्ड नहीं है?
  1. A
    अधिक जनसंख्या
  2. B
    खराब अवसंरचना
  3. C
    पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्र
  4. D
    अव्यवहार्य राज्य वित्त
प्रश्न 18Single Answer
किसी नियोजन परियोजना की संगतता एवं व्यवहार्यता की जांच के लिए निम्नांकित में से किस मूल्य का उपयोग किया जाता है?
  1. A
    बाजार मूल्य  
  2. B
    छाया मूल्य
  3. C
    प्रशासित मूल्य  
  4. D
    नियंत्रित मूल्य
प्रश्न 19Single Answer
निम्नांकित में किस पंचवर्षीय योजना में भारत में पहली बार व्यापक आगत-निर्गत मॉडल का उपयोग किया गया था?
  1. A
    प्रथम योजना   
  2. B
    द्वितीय योजना
  3. C
    तृतीय योजना   
  4. D
    सातवी योजना
प्रश्न 20Single Answer
निम्नांकित में से किस अर्थशास्त्री ने पुनर्निवेश कसौटी को विकसित किया ?
  1. A
    वॉल्टर गैलेन्सन एवं हार्वे लेबन्स्टिन    
  2. B
    ए.के.सेन
  3. C
    मौरिस डॉब   
  4. D
    उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 21Single Answer
भुगतान संतुलन के पूंजी खाते में निम्नलिखित में किनको शामिल किया जाता है?
    I -  विदेशी ऋण
    II -  विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
    III - निजी प्रेषण
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें :
    कूट :
  1. A
    उपर्युक्त सभी  
  2. B
    I और III
  3. C
    II और III  
  4. D
    I और II
प्रश्न 22Single Answer
‘उकसाने वाले ऋण’ (टीजर लोन) के बारे में निम्नांकित में से कौन-सा विकल्प सही है?
  1. A
    यह ब्याज की शुरूआती दर होती है।   
  2. B
    यह दर स्थायी प्रकृति की होती है।
  3. C
    (A) और (b) दोनों सही हैं।
  4. D
    (A) और (B) दोनों में से कोई भी सही नहीं हैं।
प्रश्न 23Single Answer
निम्नलिखित में से किन उद्योगों में मुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के फलस्वरूप अल्पावधिक बेरोजगारी के सृजन की सर्वाधिक संभावना है?
  1. A
    उद्योग जिनमें न तो आयात और न ही निर्यात होता है।   
  2. B
    आयात प्रतिस्पर्धी उद्योग।
  3. C
    वे उद्योग जो घरेलू तथा विदेशी क्रेताओं को बिक्री करते हैं।
  4. D
    वे उद्योग जो केवल विदेशी क्रेताओं को बिक्री करते हैं।
प्रश्न 24Single Answer
निम्नांकित में किसे गैर-प्रशुल्क अवरोध के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा?
    I -  ‘फाइटो सैनिटरी’ उपाय
    II -  आयात एवं निर्यात लाइसेसिंग
    III -  प्रतितुल्यकारी शुल्क
    IV -  पर्यावरणीय मानक
    नीचे दिए गए कूट से उत्तर का चयन करें :
    कूट :
  1. A
    उपर्युक्त चारों   
  2. B
    I और II
  3. C
    I और IV   
  4. D
    III और IV
प्रश्न 25Single Answer
निम्नांकित में किसने व्यापार सिद्धान्त के विश्लेषण में व्यापार तटस्थता वक्रों के उपयोग को विकसित किया?
  1. A
    जे.ई.मीड  
  2. B
    ए.मार्शल
  3. C
    ए.पी.लर्नर  
  4. D
    बी.ओहलिन
प्रश्न 26Single Answer
निम्नलिखित में से कौन एक बेसल II मानकों का मुख्य कार्यक्षेत्र नहीं है?
  1. A
    जोखिम आच्छादन
  2. B
    बैंक शाखा विस्तार
  3. C
    पर्याप्ती पूंजी प्रबंधन
  4. D
    पर्याप्त तरलता
प्रश्न 27Single Answer
निम्नांकित में से कौन विदेशी मुद्रा का सर्वाधिक उतार-चढ़ाव वाला प्रवाह है?
  1. A
    विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
  2. B
    विदेशी वाणिज्यिक उधार
  3. C
    विदेशी पोर्टफोलियो निवेश
  4. D
    आई.एम.एफ. तथा विश्व बैंक द्वारा विदेशी सहायता
प्रश्न 28Single Answer
भारत में राज्य सरकारें अपने सकल वित्तीय घाटे का वित्तीयन करती हैं :
    I - केन्द्र सरकार से ऋण लेकर।
    II - बाजार से ऋण लेकर।
    III - ब्राह्म स्त्रोतों से ऋण लेकर।
    सही उत्तर का चुनाव निम्नलिखित कूटों से करें :
    कूट :
  1. A
    I एवं II  
  2. B
    II एवं III
  3. C
    केवल II  
  4. D
    केवल I
प्रश्न 29Single Answer
भारत को वैश्विक विनिर्माण केन्द्र बनाने के लिए उद्योगपतियों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से ‘मेक इन इण्डिया’ अभियान को किस तिथि को आरम्भ किया गया?
  1. A
    25 सितम्बर, 2014
  2. B
    20 मार्च, 2015
  3. C
    25 फरवरी, 2016
  4. D
    30 दिसम्बर, 2015
प्रश्न 30Single Answer
भारत में दूसरी हरित क्रान्ति की आवश्यकता किस कारण से है ?
    I - कृषि की उत्पादकता स्थिरता में है।
    II -  कृषि के विविधीकरण में अधिक प्रगति नहीं हुई है।
    III - कृषि वस्तुओं के निर्यातों में कमी आई है।
    नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें :
    कूट :
  1. A
    I और II  
  2. B
    II और III
  3. C
    I और III  
  4. D
    केवल I
प्रश्न 31Single Answer
निम्नांकित में से कौन लघु बचत योजना में शामिल नहीं है ?
  1. A
    यूनिट ट्रस्ट ऑफ इण्डिया
  2. B
    राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र
  3. C
    किसान विकास-पत्र
  4. D
    सुकन्या समृद्धि खाता योजना
प्रश्न 32Single Answer
आर्थिक विकास से जुड़ा हुआ है?
    I -  उच्च मृत्यु दर के साथ उच्च जन्म दर ।
    II -  निम्न मृत्यु दर के साथ उच्च जन्म दर ।
    III - निम्न मृत्यु दर के साथ निम्न जन्म दर ।
    नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन करें ।
    कूट :
  1. A
    I, II और III
  2. B
    II, I और III
  3. C
    III, II और I
  4. D
    I, III और II
प्रश्न 33Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था सही जनांकिकीय परिवर्तन को प्रदर्शित करती है। जिसका संबंध सामान्य तौर यदि आय में वृद्धि के साथ कर के रूप में संग्रहित आय का प्रतिशत स्थिर रहता है, तो कर क्या कहलाएगा?
  1. A
    प्रतिगामी
  2. B
    प्रगामी
  3. C
    आनुपातिक
  4. D
    तटस्थ
प्रश्न 34Single Answer
निम्नलिखित तरल परिसम्पत्तियों पर विचार करें।
    I -   बैंकों में मांग जमा
    II -  बैंकों में सावधि जमा
    III - बैंकों में बचत जमा
    IV - मुद्रा
    तरलता के आधार पर इनका सही आरोही क्रम क्या है?
    कूट :
  1. A
    IV, III, II, I
  2. B
    I, IV, III, II
  3. C
    II, III, I, IV
  4. D
    IV, I, III, II
प्रश्न 35Single Answer
बजट के प्राचलों जिनमें सार्वजनिक व्यय सम्मिलित है के स्थिर रहने पर कर के रोपण करने पर यदि आय के वितरण की संरचना में परिवर्तन होता है, तो ऐसे कर के करापात को कहा जाएगा :
  1. A
    प्रभावी करापात
  2. B
    मौद्रिक करापात
  3. C
    सापेक्ष करापात
  4. D
    विशिष्ट कर करापात
प्रश्न 36Single Answer
अभिकथन- (A) नीलामी के माध्यम से टी-बिलों की बिक्री की जाती है।
कारण-       (R)  इस तरीके से मूल्य जानने में सहायता मिलती है।
निम्न कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
    कूट :
  1. A
    (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है ।
  2. B
    (A) और (R) दोनों सत्य है।
  3. C
    (A)असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।    
  4. D
    (A) और (R) दोनों असत्य है।
प्रश्न 37Single Answer
निम्नलिखित में से किस मामले में निर्माण हेतु सामाजिक लागत वक्र निजी लागत वक्र से ऊपर रहता है?
  1. A
    सकारात्मक बाह्मता
  2. B
    नकारात्मक बाह्मता
  3. C
    सार्वजनिक सम्पत्ति
  4. D
    निकट-सार्वजनिक वस्तुएं
प्रश्न 38Single Answer
निम्नांकित में से कौन निष्पादन एवं कार्यक्रम बजटिंग प्रणाली के मामले में सही है ?
  1. A
    इसमें केवल परिणाम पर जोर दिया जाता है।
  2. B
    इसमें परिणाम पर अधिक तथा व्यय आवंटन पर कम जोर दिया जाता है।
  3. C
    इसमें केवल व्यय आवंटन पर जोर दिया जाता है।
  4. D
    इसमें व्यय आवंटन पर अधिक और परिणाम पर कम जोर दिया जाता है।
प्रश्न 39Single Answer
निम्नलिखित में से किसने कर के ‘प्रभावी करापात’ सिद्धान्त को विकसित किया ?
  1. A
    उर्सला के.हिक्स
  2. B
    जे.आर.हिक्स
  3. C
    एच.डाल्टन
  4. D
    ए.सी.पीगू
प्रश्न 40Single Answer
किसी सार्वजनिक वस्तु के दक्ष मात्रा के निर्माण में चुनाव असफल होता है क्योंकि :
  1. A
    लोगों के मत में बदलाव हेतु ‘लॉबिंग ग्रुप’ घूस देते हैं ।   
  2. B
    उपभोग से सार्वजनिक वस्तुओं का हृस नहीं होता है।
  3. C
    सार्वजनिक वस्तुओं को उपभोग से नहीं रोका जा सकता ।
  4. D
    मतदान सार्वजनिक वस्तुओं के लाभ की महत्ता को सही ढंग से नहीं दर्शाता है।
प्रश्न 41Single Answer
निम्नलिखित में से व्यय की कौन-सी मद योजना व्यय का हिस्सा नहीं है?
  1. A
    कृषि  
  2. B
    सेना
  3. C
    उद्योग 
  4. D
    समाज सेवाएं
प्रश्न 42Single Answer
उत्पादन की समय श्रृंखला निम्नलिखित उपनति समीकरण बनाती है :
Y = 136 e0.021T
यहां Y = उत्पादन, T = समय  
इस समीकरण से Y की वृद्धिदर की प्रतिशत कितनी होगी?
  1. A
    0.021  
  2. B
    2.1
  3. C
    21   
  4. D
    0.21
प्रश्न 43Single Answer
सहसंबंध का गुणांक निम्न में से किसमें स्वतंत्र होता है?
  1. A
    केवल मूलबिंदू में बदलाव।
  2. B
    केवल अनुमाप में बदलाव।
  3. C
    मूलबिंदू और अनुमाप में बदलाव।
  4. D
    उपर्युक्त में से कोई नहीं।
प्रश्न 44Single Answer
A और B दो घटनाओं की स्वतंत्रता हेतु निम्न में से कौन सा कथन संतुष्ट नहीं होता है?
  1. A
    P(A / B) = P(A)   
  2. B
    P(B / A) = P(B)
  3. C
    P(A, B) = P(A) P(B)
  4. D
    P(A, B) = P(A) + P(B)
प्रश्न 45Single Answer
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
        सूची -I                               सूची -II
(A) मानक विचलन          (i) धनात्मक विषमता युक्त
           बंटन
(B) स्तरित यादृच्छिक       (ii) गुण विश्लेषण
       प्रतिचयन
(C) एसोसियेशन का          (iii) अपकिरण माप
       गुणांक
    (D) माध्य > बहुलक      (iv) प्रायिकता आधारित
            प्रतिचयन
    कूट :
  1. A
    (A)     (B)    (C)    (D)    
    (iv)      (ii)    (iii)     (i)   
  2. B
    (i)    (ii)    (iii)    (iv)            
  3. C
    (iv)    (iii)    (ii)    (i)            
  4. D
    (iii)    (iv)    (ii)    (i)
प्रश्न 46Single Answer
पूर्ण जनसांख्यिकीय लाभांश तब प्राप्त होता है जब सरकार निम्न में किसे बढ़ावा देती है?
  1. A
    अधिक सामाजिक सुरक्षा
  2. B
    अधिक गहन वृद्धि
  3. C
    अधिक कौशल विकास
  4. D
    अधिक पूंजी बाजार
प्रश्न 47Single Answer
सामान्य प्रजननता दर के लिए निम्न में से कौन-सा सत्य है?
  1. A
    यह प्रजननता का एक वास्तविक माप है।
  2. B
    यह प्रजननता का एक संभाव्य माप है।
  3. C
    यह स्त्री जनसंख्या की संरचना का एक वास्तविक माप है।
  4. D
    यह परिकल्पित आयु विशिष्ट जन्म दर नमूने पर आधारित है।
प्रश्न 48Single Answer
निम्नलिखित में किस वक्र का इस्तेमाल जनसंख्या विकास की दीर्घकालीन वृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है?
  1. A
    प्रसामान्य वक्र
  2. B
    लॉजिस्टिक वक्र
  3. C
    घातांकीय वक्र
  4. D
    संचयी आवर्ती वक्र
प्रश्न 49Single Answer
भारत में उच्च जन्म दर हेतु जिम्मेदार सामाजिक आर्थिक कारकों में से हम किन्हें शामिल कर सकते हैं?
 (i)  अधिक गरीबी    
 (ii) गरीब अभिभावकों के बच्चों की उच्च मृत्यु दर
 (iii) अल्प आयु विवाह की मौजूदगी    
 (iv) विषम लिंग अनुपात
  1. A
    (i) और (ii)  
  2. B
    (i), (ii) और (iv)
  3. C
    (i), (iii) और (iv)  
  4. D
    (i) (ii) और (iii)
प्रश्न 50Single Answer
सूची- I को सूची- I के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :
           सूची - I                        सूची -II
        (गतिविधि)                       (तिथि)
    (A) विश्व पर्यावरण दिवस        (i) 11 जुलाई
    (B) विश्व वन्य जीव दिवस       (ii) 5 जून
    (C) विश्व जल दिवस              (iii) 3 मार्च
    (D) विश्व जनसंख्या दिवस       (iv) 22 मार्च
    सही उत्तर नीचे लिखे कूट से दीजिए :
    कूट :
  1. A
    (A)   (B)    (C)    (D)    
     (i)    (ii)    (iii)    (iv)   
  2. B
    (iii)    (i)    (iv)    (ii)            
  3. C
    (iv)    (iii)    (ii)    (i)            
  4. D
    (ii)    (iii)    (iv)    (i)
Important Questions Package

Bihar SLET Economics Exam Online Question Bank Package

Buy Bihar SLET Economics Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in Bihar SLET Economics question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.Bihar SLET Economics Exam - Hindi
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
2.Bihar SLET Economics Exam - Hindi
Description : 1500 Question with Answer.
₹131 [₹500]
3.Bihar SLET Economics Exam - English
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
4.Bihar SLET Economics Exam - English
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
5.Bihar SLET Economics Exam - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
6.Bihar SLET Economics Exam - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
7.Bihar SLET Economics Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
8.Bihar SLET Economics Exam Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
Back to Exam
Question for Bihar SLET Economics 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam