📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest Bihar SLET Education Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Education

Question Bank Bihar SLET Education Exam - Hindi
Back to Exam

Education

प्रश्न 1Single Answer
फ्राबेल के आदर्शवाद के विषय में कहा जा सकता है कि :
  1. A
    शिक्षा प्रकटीकरण की प्रक्रिया नहीं है। 
  2. B
    अधिगम में ज्ञान, भावनाओं तथा क्रियाओं का संयोजन होता है। 
  3. C
    शिक्षा को आत्मानुभूति की प्रक्रिया नहीं कहा जा सकता। 
  4. D
    स्वतः क्रिया का भाव हस्तचालित क्रियाओं तक सीमित है।     
प्रश्न 2Single Answer
सत्य के स्वरूप के विषय  में : 
  1. A
    आदर्शवादी कहता है कि यह निरपेक्ष है जिसकी खोज तर्क तथा अन्त : प्रज्ञा के द्वारा की गई है।
  2. B
    यथार्थवादी कहता है कि यह सतत रुप से परिवर्तनशील है और एक मानव निर्मित अवधारणा है 
  3. C
    प्रयोजनवादी कहता है कि इसकी रचना के भौतिक विश्व को नियंत्रित करने वाले नियमों से हुई है। 
  4. D
    तार्किक मानववादी कहता  है कि यह,केवल वह है जो,व्यक्ति अपने समाज में निर्मित करता है।  
प्रश्न 3Single Answer
वे सब व्यक्ति जिनके शिक्षा दर्शन का आधार प्रयोजनवाद है : 
  1. A
    प्रयोग की वैज्ञानिक विधि को अस्वीकार करेंगे। 
  2. B
    मानेंगे कि पूर्ण वस्तुगतता सम्भव है। 
  3. C
    अधिगम के उद्दीपन - अनुक्रिया सिद्धांत को स्वीकार करेंगे। 
  4. D
    दावा करेंगे कि ज्ञान अन्तिम है, जबकि सत्य सापेक्ष होता है।
प्रश्न 4Single Answer
निम्नलिखित अभिकथन (A)  तथा तर्क (R) को परखें तथा नीचे दिए कूट समूह में से सही को चुनें :
अभिकथन (A)  : इस बात पर लगभग सर्वसम्मति है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय से विरत हो,जाने वालों (ड्राप आउट) की दर पब्लिक स्कूलों की तुलना में बहुत अधिक है। 
तर्क (R) : यह इसलिए है कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पाठ्यसहगामी क्रिया - कलाप पर्याप्त रुप में उपलब्ध नहीं होते। 
कूट समूह : 
  1. A
    (A) तथा (R) दोनों सत्य है   
  2. B
    (A) सत्य है , परंतु (R) असत्य है। 
  3. C
    (A)  असत्य है परन्तु (R) सत्य है 
  4. D
    (A) तथा (R) दोनों असत्य है।   
प्रश्न 5Single Answer
एक छात्र एक समस्या लेकर अध्यापक के पास आता है और पूछता है कि "उसे क्या करना चाहिए ?" अध्यापक को क्या करना चाहिए? 
  1. A
    छात्र की योग्यताओं और अभिरुचियों को ध्यान में रखते हुए अध्यापक उसे उचित मार्ग बता दे। 
  2. B
    अध्यापक छात्र को बताए कि वह (अध्यापक) यदि छात्र के स्थान पर होता तो क्या करता ।
  3. C
    अध्यापक छात्र से ऐसे प्रश्न पूछे जिनसे एक समझदारीपूर्ण निर्णय पर पहुंचने के लिए अपेक्षित सूचनाओं का विकास हो सके। 
  4. D
    अध्यापक छात्र को कहे कि वह अपनी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए स्वयं ही विचार करे।    
प्रश्न 6Single Answer
निम्नलिखित में से कौन सा आधार वाक्य लोकतांत्रिक विद्यालय संचालन के साथ अंसगत है ?
  1. A
    प्रत्येक अध्यापक को शिक्षा के उद्देश्य प्राप्ति हेतु समान योगदान देना चाहिए। 
  2. B
    व्यक्ति  के कल्याण को प्रोत्साहित करने से समूह का कल्याण सुनिश्चित होता है। 
  3. C
    व्यक्तियों के निर्णय के सापेक्ष सहयोगात्मक समूह द्वारा लिए गए निर्णय अधिक वैध होते हैं। 
  4. D
    प्रत्येक व्यक्ति एक अनूठा एवं महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।
प्रश्न 7Single Answer
निम्न में से बेमेल पद को चुनें : 
  1. A
    बुद्धि
  2. B
    अंन: करण
  3. C
    चित्त
  4. D
    मानस
प्रश्न 8Single Answer
शिक्षा प्रारम्भ करने हेतु 'पबज्जा' अनुष्ठान निम्न में किससे संबंधित है ?
  1. A
    इस्लाम
  2. B
    जैन धर्म
  3. C
    बौद्ध धर्म
  4. D
    सांख्य योग
प्रश्न 9Single Answer
स्तम्भ - I (चिंतक) तथा स्तम्भ - II (उनके कार्य) का मिलान कीजिए तथा सही उत्तर को दिए गए कूट समूह में छांटिए :
स्तम्भ  - I              स्तम्भ - II 
(A) इवान इलिच   (i)  द लेबोरेटरी स्कूल 
(B) जान डिवी      (ii) एजूकेशन एण्ड सोशल ऑर्डर 
(C) पाउलो फ्रेरी    (iii)  डिस्कूलिंग सोसायटी 
(D) बट्रेंन्ड रसेल   (iv) बैंकिंग कान्सैप्ट ऑफ एजुकेशन 
                         (v) इंटिग्रल एजुकेशन 
कूट समूह : 
  1. A
    (A)       (B)      (C)      (D) 
    (ii)        (i)       (iv)     (iii)  
  2. B
    (iii)       (i)       (iv)     (ii) 
  3. C
    (v)        (ii)     (iii)      (iv) 
  4. D
    (ii)        (iii)     (v)      (iv)     
प्रश्न 10Single Answer
निम्नलिखित में कौन - सा सही है? 
  1. A
    मकतब वह स्थान है जहां विद्यार्थियों को पढ़ना और लिखना सिखाया जाता है जबकि मदरसे में व्याख्यान दिए जाते हैं। 
  2. B
    दोनों संकल्पनाएं समान है, वास्तव में कोई अन्तर नहीं है। 
  3. C
    मदरसे में साक्षारता दी जाती है और मकतब में उच्च शिक्षा दी जाती है। 
  4. D
    मकतब में शैक्षिक संस्थाएं है जो धार्मिक (इस्लामी) शिक्षा के लिए है, परन्तु मदरसे वह संस्थाएं है जहां गैर - धार्मिक धर्मनिरपेक्षता शिक्षा दी जाती है। 
प्रश्न 11Single Answer
शिक्षा की प्रक्रिया में समाजशास्त्र के सामान्य सिद्धांतों के अनुप्रयोग को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
  1. A
    शैक्षणिक समाजशास्त्र 
  2. B
    शिक्षा के सामाजिक आधार 
  3. C
    शिक्षा समाजशास्त्र
  4. D
    शिक्षा के शैक्षणिक आधार
प्रश्न 12Single Answer
आधुनिक समाज में कोई व्यक्ति औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में अपने प्रारम्भिक वर्षों का एक बड़ा हिस्सा ........ व्यतीत करता है। 
  1. A
    परिवार में
  2. B
    समुदाय में
  3. C
    साथियों के साथ
  4. D
    विद्यालय में
प्रश्न 13Single Answer
निम्नलिखित में से क्या सामाजिक व्यवस्था का अंग नहीं है ? 
  1. A
    मूल्य
  2. B
    प्राविधिकी
  3. C
    सामूहिकता
  4. D
    भूमिकाएं
प्रश्न 14Single Answer
सामाजिक परिवर्तन में, सामाजिक संगठन में बदलाव मुख्यतः इसके ........ से संबंधित है।  
  1. A
    संरचनात्मक पहलू  
  2. B
    प्रकार्यात्मक पहलू 
  3. C
    (1) और (2) दोनों
  4. D
    न तो (1) ना (2)
प्रश्न 15Single Answer
नीचे दो कथन दिए गए हैं। अभिकथन (A)  और तर्क (R) :
अभिकथन (A) : कोई समतामूलक समाज अपने सदस्यों को अवसर की समानता देने के साथ - साथ प्रतिभा के आधार पर उत्कृष्टता प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत रहता है। तर्क   (R)  : ये लक्ष्य परस्पर व्यानर्ती है, अतः दोनों को प्राप्त करना सम्भव नहीं होगा। उपर्युक्त दोनों कथनों पर चिंतन पश्चात् , निर्णय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही है?
  1. A
    (A) और (R) दोनों सही है और (R)  सही व्याख्या है।  
  2. B
    (A) और (R) दोनों सही है , लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है। 
  3. C
    (A) सही है , लेकिन (R) गलत है। 
  4. D
    (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।     
प्रश्न 16Single Answer
निम्नलिखित में से सामाजिक उप - व्यवस्था के रुप में किसी स्कूल की मुख्य विशेषता क्या नहीं है? 
  1. A
    अप्रत्यक्ष स्वरुप - संरक्षण 
  2. B
    लक्ष्य की प्राप्ति 
  3. C
    एकीकरण
  4. D
    संसाधन समृद्धि करण.          
प्रश्न 17Single Answer
निम्नलिखित नीतियों/प्रतिवेदनों को उनकी प्रस्तुति के आधार पर कालक्रम में व्यवस्थित करें और दिए गए कोड में से सही विकल्प चुनें :
(1) राष्ट्रीय शिक्षक आयोग का प्रतिवेदन -1 (चेयरपर्सन प्रो. डी. पी. चट्टोपाध्याय) 
(2) प्रबुद्ध और मानवीय, समाज की दिशा में (चेयरपर्सन आचार्य राममूर्ति) 
(3) शिक्षा की चुनौती : एक नीतिगत परिप्रेक्ष्य 
(4) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 : संशोधित नीति प्रतिपादन 
कूट : 
  1. A
    (3), (1), (2), (4)
  2. B
    (1), (3), (2), (4)
  3. C
    (3), (4), (1), (2)
  4. D
    (4), (2), (3), (1)
प्रश्न 18Single Answer
भारतीय संविधान के अनुच्छेद (36) से (51) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
  1. A
    मौलिक अधिकार 
  2. B
    मौलिक कर्तव्य
  3. C
    प्रस्तावना 
  4. D
    नीति निदेशक सिद्धांत. 
प्रश्न 19Single Answer
"किसी समाज के प्रौद्योगिकीय विकास (महत्वपूर्ण पहलू) और इसके नैतिक एवं विधिक संस्थाओं (गैर - महत्वपूर्ण पहलू) के मध्य खाई है ।" 
  1. A
    सामाजिक स्तरीकरण  
  2. B
    सांस्कृतिक साम्राज्यवाद 
  3. C
    सांस्कृतिक पिछड़ापन
  4. D
    सांस्कृतिक परिवर्तन.
प्रश्न 20Single Answer
स्वतन्त्रता के समय से भारतीय शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस कथन को सही नहीं माना जा सकता है? 
  1. A
    आजादी के समय से शिक्षा का प्रसार होने से शिक्षकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। 
  2. B
    "त्रि - भाषा सूत्र" के कार्यान्वयन से विवाद उत्पन्न हुआ है। 
  3. C
    उच्चतर शिक्षा के प्रसार से सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 
  4. D
    समाज के विभिन्न वर्गों और अलग - अलग राज्यों के मध्य अत्यधिक विषमता को समझा जा सकता है।  
प्रश्न 21Single Answer
निम्नलिखित में से शिक्षा मनोविज्ञान की विषय - वस्तु को दर्शाने वाला सर्वाधिक उपयुक्त पद कौन - सा है? 
  1. A
    अवधार्य  
  2. B
    गतिशील  
  3. C
    नैमित्तिक  
  4. D
    पारदर्शी.  
प्रश्न 22Single Answer
शिक्षा और मनोविज्ञान के संबंध को निम्नलिखित में से किस आधार पर सर्वोत्तम ढंग से समझा जा सकता है?
  1. A
    परस्पर निर्भरता
  2. B
    स्वतन्त्रता 
  3. C
    अन्तर्क्रिया  
  4. D
    निर्भरता
प्रश्न 23Single Answer
शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए वैयक्तिक भिन्नता का सर्वाधिक महत्वपूर्ण निहितार्थ है :
  1. A
    शिक्षक केन्द्रित उपागम के लिए 
  2. B
    विषय -  वस्तु केन्द्रित उपागम के लिए 
  3. C
    परीक्षा केन्द्रित उपागम के लिए   
  4. D
    विद्यार्थी केन्द्रिय उपागम के लिए.
प्रश्न 24Single Answer
बुद्धि मापन करते समय किन परीक्षणों में माना जाता है कि कतिपय कालक्रमिक आयु तक बुद्धि शीर्षस्थ चरण तक पहुंच जाती हैं ?
  1. A
    शाब्दिक और अशाब्दिक परीक्षण
  2. B
    भावात्मक और सामाजिक बुद्धि परीक्षण 
  3. C
    आध्यात्मिक और नैतिक बुद्धि परीक्षण 
  4. D
    सामाजिक और भावात्मक बुद्धि परीक्षण.
प्रश्न 25Single Answer
बारहवीं कक्षा का एक छात्र अपने,स्कूल की वार्षिक परीक्षा में 'A' पाने का आकांक्षी है। निम्नलिखित में से कौन - सा तत्व उसके अभिप्रेरण को दर्शाएगा ?
  1. A
    संबद्धता की आवश्यकता   
  2. B
    आत्मसम्मान की आवश्यकता 
  3. C
    आत्म - सिद्धि की आवश्यकता
  4. D
    उपलब्धि की आवश्यकता.        
प्रश्न 26Single Answer
निम्नलिखित में से कौन - सा अधिगम सिद्धांत थार्नडाइक के प्रभाव के नियम से घनिष्ठ रुप से संबंधित है? 
  1. A
    गुथरी का समीपता का सिद्धांत
  2. B
    पावलाव का सहज प्रतिवर्त अनुबंधन 
  3. C
    स्किनर का क्रिया प्रसूत अनुबंधन
  4. D
    कोहलर का जेस्टाल्ट सिद्धांत.       
प्रश्न 27Single Answer
कौन - सा अधिगम विकासशील संश्लेषण पर जोर देता है ?
  1. A
    टोलमैन का संकेत जेस्टाल्ट  
  2. B
    लेविन का क्षेत्र सिद्धांत 
  3. C
    मारर का द्विकारक सिद्धांत
  4. D
    हल्ल का आवश्यकता ह्रास सिद्धांत.  
प्रश्न 28Single Answer
रक्षा युक्तियों का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया जाता है? 
  1. A
    व्यक्ति के अहम् द्वारा चेतन रुप में 
  2. B
    व्यक्ति के पराहम् द्वारा चेतन रुप में 
  3. C
    व्यक्ति के इदम् द्वारा अचेतन रुप में
  4. D
    व्यक्ति के अहम् द्वारा अचेतन रुप में.
प्रश्न 29Single Answer
एक विद्यार्थी परीक्षा में असफल होने पर शिकायत करता है कि परीक्षक सख्त था। वह किस रक्षा युक्ति का अनुप्रयोग कर रहा है ?
  1. A
    उदात्तीकरण
  2. B
    प्रतिगमन 
  3. C
    औचित्य - स्थापन (यौक्तिकीकरण)  
  4. D
    प्रतिक्रिया निर्माण.
प्रश्न 30Single Answer
निम्नलिखित में से कौन - सा कथन एक अध्यापक के मानसिक स्वास्थ्य का परिचायक है ?
  1. A
    शिक्षक किसी खलबली के बगैर छात्रों की समस्याओं का निबटारा करता है। 
  2. B
    शिक्षक छात्रों के साथ मित्रवत व्यवहार करता है। 
  3. C
    शिक्षक कक्षा में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखता है।
  4. D
    शिक्षक अपने छात्रों को नियमों का पालन करने की प्रेरणा देता है। 
प्रश्न 31Single Answer
साइनेक्टिक्स (Synetics) विधि निम्न में से किससे संबद्ध है? 
  1. A
    प्रतिभाशाली बालक
  2. B
    संज्ञानात्मक रुप से मन्दित बालक 
  3. C
    पिछड़े बालक
  4. D
    सृजनशील बालक.   
प्रश्न 32Single Answer
क्रिया प्रसूत अनुबंधन के अन्तर्गत निम्नलिखित में से प्रबलन की किस अनुसूची द्वारा अर्जित व्यवहार के स्थायित्व होने की सम्भावना होती है?  
  1. A
    प्रबलन की अविराम अनुसूची   
  2. B
    प्रबलन की नियत अन्तराल अनुसूची 
  3. C
    परिवर्ती अन्तराल अनुसूची
  4. D
    परिवर्ती अनुपात अनुसूची. 
प्रश्न 33Single Answer
मानसिक हताशा एवं अवसाद से आग्रस्त एक विद्यार्थी को किस संवर्ग में रखा जा सकता है? 
  1. A
    आशावादी
  2. B
    भावशून्य 
  3. C
    क्रोधी  
  4. D
    दुखी 
प्रश्न 34Single Answer
बुद्धि की निम्नलिखित संकल्पनाओं को उनके विकासशील परिप्रेक्ष्य के आधार पर सही कालक्रम में सजाइए और नीचे दिए गए कोड में से सही विकल्प चुनिए :
(1) शैक्षिक बुद्धि       (2) भावात्मक बुद्धि 
(3) आध्यात्मिक बुद्धि    (4) आचार परक बुद्धि. 
कोड : 
  1. A
    (4), (1), (2), (3) 
  2. B
    (1), (3), (4), (2)
  3. C
    (1), (2), (3), (4) 
  4. D
    (4), (3), (1), (2) 
प्रश्न 35Single Answer
किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधिकांशतः निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
  1. A
    देश में उत्पादन के साधन  
  2. B
    देश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन 
  3. C
    प्रमणित तकनीक के उपयोग द्वारा उत्पादन में वृद्धि   
  4. D
    देश में सरकार द्वारा किए गए प्रयास.
प्रश्न 36Single Answer
शोधकार्य के कुछ सामान्यतः प्रयुक्त चरण नीचे दिए गए हैं। उनकी स्वीकार्य तार्किक क्रम में पहचान कीजिए :
(1) परिकल्पना प्रतिपादित करना    (2) प्रदत्तों का संग्रहण और उनका विश्लेषण 
(3) शोध की समस्या की पहचान करना (4) परिकल्पना परीक्षण 
  1. A
    (1), (3), (2), (4)
  2. B
    (1), (2), (4), (3)
  3. C
    (3), (1), (2), (4)
  4. D
    (2), (1), (4), (3)
प्रश्न 37Single Answer
एक शोधकर्ता अध्ययन करना चाहता है कि खोजी विधि से सीखने की प्रक्रिया का छात्रों की अभिप्रेरणा पर प्रभाव पड़ता है अथवा नहीं। इस स्थिति में अभिप्रेरणा चर को निम्नलिखित में से किसकी संज्ञा दी जाएगी ?
  1. A
    अस्तक्षेपी चर
  2. B
    निराश्रित चर
  3. C
    आश्रित चर
  4. D
    बाह्य चर.     
प्रश्न 38Single Answer
शोध चरों का नामकरण करने में, एक शोध में प्रदत्त नामकरण अन्य शोध में प्रयुक्त नाम से ........... होना चाहिए। 
  1. A
    एकसमान
  2. B
    भिन्न 
  3. C
    कभी - कभी एकसमान
  4. D
     कभी - कभी भिन्न.        
प्रश्न 39Single Answer
निम्नलिखित में से किस शोध अभिकल्प में प्रतिदर्श चयन की आवश्यकता न्यूनतम होती है? 
  1. A
    तुलनात्मक विश्लेषण 
  2. B
    प्रयोगात्मक अध्ययन 
  3. C
    व्यष्टि अध्ययन
  4. D
    सहसम्बन्धात्मक अध्ययन.      
प्रश्न 40Single Answer
शिक्षा के क्षेत्र में किसी विशिष्ट परिस्थिति में निरुपित सिद्धांत अथवा नियम की प्रयोज्यता तलाश करने हेतु किए गए शोध को कहा जाता है :
  1. A
    विशुद्ध शोध  
  2. B
    क्रियात्मक शोध 
  3. C
    अनुप्रयुक्त शोध  
  4. D
    सैद्धांतिक शोध.        
प्रश्न 41Single Answer
अभिक्षमता परीक्षण में अनिवार्यत: होना चाहिए :
  1. A
    विषयवस्तु परक वैधता 
  2. B
    भविष्य सूचक वैधता 
  3. C
    समवर्ती वैधता  
  4. D
    संरचनात्मक वैधता.  
प्रश्न 42Single Answer
निम्नलिखित का मेल कीजिए और सही कोड को चुनिए :
सूची  - I                                                      सूची - II
(A) गुणन आघूर्ण सहसम्बन्ध (i) दोनों चर क्रमसूचक माप में अभिव्यक्ति होते हैं। (B) अनुस्थिति - अन्तर सहसम्बन्ध  (ii) दोनों चर मध्यान्तर माप में होते हैं। 
(C) द्विपंक्तिक सहसंबंध (बाइ सीरियल सहसम्बन्ध)  (iii) एक चर अविच्छिन्नक के रुप में होता है और दूसरा चर वास्तविक रूप में द्विभाजित होता है। 
(D) बिन्दु - द्विपंक्तिक सहसम्बन्ध (पाइन्ट बाइसीरियल सहसम्बन्ध)   (iv) दोनों चर वास्तविक रूप में द्विभाजित होते हैं। 
                                            (v) एक चर अविच्छिन्नक रुप में होता है और दूसरा चर कृत्रिम रुप से द्विभाजित होता है। 
कूट :  
  1. A
    (A)      (B)        (C)       (D) 
    (i)        (iii)       (ii)         (v)  
  2. B
    (ii)       (i)         (v)        (iii) 
  3. C
    (ii)       (iii)       (v)         (i) 
  4. D
    (i)        (ii)        (v)        (iii)      
प्रश्न 43Single Answer
बहु विकल्प वाले परीक्षण के मानकीकरण की प्रक्रिया में, शोधकर्ता यदि प्रत्येक पद की अनुक्रिया के संदर्भ में परिकल्पना का परीक्षण करना चाहता है, तो सर्वाधिक उपयुक्त सांख्यिकी जिसका अनुप्रयोग शोधकर्ता कर सकता है, निम्नलिखित में से होगी :
  1. A
    'टी' परीक्षण 
  2. B
    'एफ' परीक्षण 
  3. C
    काई - स्क्वैयर परीक्षण 
  4. D
    संकेत परीक्षण (साइन टेस्ट)   
प्रश्न 44Single Answer
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पांच विभिन्न राज्यों से सूचना एकत्र करने के लिए बेहतर शोध उपकरण , निम्नलिखित में से ....... होगा।  
  1. A
    प्रेक्षण अनुसूची (ऑब्जर्वेशन शेडयूल)
  2. B
    मूल्य निर्धारण मापनी
  3. C
    प्रश्नावली 
  4. D
    जांच सूची.
प्रश्न 45Single Answer
प्रतिदर्श चयन की वह प्रक्रिया जिसमें प्रतिदर्श में चुने जाने के क्रम में प्रत्येक इकाई को समान और स्वतंत्र अवसर प्रदान किया जाता है, उसे निम्नलिखित में से किस नाम से सम्बोधित किया जाता है? 
  1. A
    प्रयोजनमूलक प्रतिदर्श चयन
  2. B
    सुविधाजनक प्रतिदर्श चयन 
  3. C
    स्नोबाल प्रतिदर्श चयन   
  4. D
    यादृच्छिक प्रतिदर्श चयन.   
प्रश्न 46Single Answer
किसी वैज्ञानिक अध्ययन में विभिन्न चरों के मध्य सम्बन्ध को परिमाण के रुप में निम्नलिखित में से किससे व्यक्त किया जाता है?  
  1. A
    गुणांक
  2. B
    अनुपात 
  3. C
    शतमक
  4. D
    विचरणशीलता. 
प्रश्न 47Single Answer
यदि किसी अध्ययन हेतु लिए गए एक प्रतिदर्श विशेष की विशेषताओं को व्याख्यायित करने हेतु परिकलित मान का उपयोग किया जाता है, तो इसमें प्रयुक्त सांख्यिकी को ......... कहा जाता है। 
  1. A
    विवरणात्मक 
  2. B
    आनुमानिक  
  3. C
    (1) और (2) दोनों 
  4. D
    न तो (1) ना (2)
प्रश्न 48Single Answer
किसी जनजाति के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं की गहन सूझबूझ के लिए निम्नलिखित में से कौन - सी युक्ति उपयुक्त होगी? 
  1. A
    प्रश्नावली  
  2. B
    प्रतिभागी प्रेक्षण 
  3. C
    समाजमितीय तकनीक 
  4. D
    निर्धारण मापनी. 
प्रश्न 49Single Answer
शोध की परिस्थितियों में अप्राचालिक सांख्यिकी निम्नलिखित में से किसके लिए प्रयुक्त होती है? 
  1. A
    नामित प्रदत्त
  2. B
    क्रमवाचक प्रदत्त 
  3. C
    मध्यान्तरित प्रदत्त
  4. D
    आनुपातिक प्रदत्त
प्रश्न 50Single Answer
निम्नलिखित में से कौन - सा तर्कणावाद का आधार नहीं है ? 
  1. A
    गणितीय तर्कणा की सहायता से ज्ञान का विकास
  2. B
    प्रथम सिद्धांतों के रुप में स्व: प्रमाणित सत्य का प्रयोग
  3. C
    सत्य की खोज के लिए इन्द्रिय प्रदत्तों का संकलन
  4. D
    परिपृच्छा की विधि के रुप में आगमनात्मक तर्कणा का प्रयोग
Important Questions Package

Bihar SLET Education Exam Online Question Bank Package

Buy Bihar SLET Education Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in Bihar SLET Education question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.Bihar SLET Education Exam - Hindi
Description : 925 Question with Answer
₹61 [₹500]
2.Bihar SLET Education Exam - English
Description : 1050 Question with Answer
₹61 [₹500]
3.Bihar SLET Education Exam - Hindi
Description : 920 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹51 [₹450]
4.Bihar SLET Education Exam - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹51 [₹450]
5.Bihar SLET Education Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 920 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
6.Bihar SLET Education Exam Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
Back to Exam