📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest CG SET Commerce Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Commerce

Question Bank CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Back to Exam

Commerce

प्रश्न 1Single Answer
पर्यावरण के ह्नास में शामिल नहीं है :
  1. A भूमि ह्नास एवं मिट्टी का क्षय
  2. B चारा संसाधनो का अविवेकपूर्ण उपयोग एवं परिस्थितिकीय ह्नास
  3. C बाढ़
  4. D उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 2Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा "भारतीय राजकोषीय नीति" का मुख्य उद्देश्य नहीं है?
  1. A अर्थव्यवस्था में तरलता की वृद्धि
  2. B मूल्य स्थिरता को प्रोत्साहन
  3. C आय एवं सम्पत्ति की असमानता को न्यूनतम करना
  4. D रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित करना
प्रश्न 3Single Answer
दीर्धकालीन ऋण को कौन-सा बाजार कहते है ?
  1. A मनी मार्केट
  2. B कैपिटल मार्केट
  3. C बांड मार्केट
  4. D इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4Single Answer
अभिकथन(A) : किसी अर्थव्यवस्था का औद्योगीकरण संवृद्धि का पर्यायवाची
समझा जाता है।
कारण (R)   : पूंजी अथवा श्रम या दोनों संसाधनो का कृषि से उघोगों में हस्तान्तरण हो सकता है।
कूट :
  1. A (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या है।
  2. B (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है।
  3. C (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. D (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
प्रश्न 5Single Answer
लेखा सॉफ्टवेयर जिसे उपयोगकर्ता की विशेष आवश्यकता को पूरा करने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है, उसे किसके रूप में जाना जाता है ?
  1. A रेडी-टू-यूज
  2. B टेलर्ड
  3. C कस्टमाइज्ड
  4. D हार्डवेयर
प्रश्न 6Single Answer
स्थाई सम्पत्ति को क्रय करने हेतु लिए गए ऋण पर ब्याज है :
  1. A आयगत व्यय                       
  2. B पूंजीगत व्यय
  3. C स्थगित आयगत व्यय                
  4. D पूंजी-हानि
प्रश्न 7Single Answer
निम्नांकित समीकरण द्विपक्षीय अवधारणा का परिणाम है :
  1. A आय = व्यय
  2. B पूंजी + लाभ = सम्पत्तियां + व्यय
  3. C पूंजी + दायित्व = सम्पत्तियां
  4. D पूंजी + आहरण = स्वामिगत पूंजी
प्रश्न 8Single Answer
कॉलम-1 की मदों को कॉलम-2 की मदों से सुमेलित कीजिए :
             कॉलम-1                                    कॉलम-2
(a) सारगर्भिता की अवधारणा            (i)  एक फर्म द्वारा विभिन्न वर्षां में एक ही लेखांकन पद्धति का बारम्बार उपयोग
(b) चालू व्यवसाय अवधारणा            (ii)  एक फर्म के दिवालिया होने की अनुपयुक्त मान्यता
(c) ऐतिहासिक लागत अवधारणा       (iii)   सम्पत्तियों के लेखांकन हेतु प्रयोग किया जाना सामान्य आधार
(d) अनुरूपता की अवधरणा              (iv)   किसी मद या घटना के महत्व को ध्यान में रखना
कूट :
  1. A (a)    (b)    (c)    (d)
    (iv)    (ii)    (iii)    (i)
  2. B (i)    (ii)    (iii)    (iv)
  3. C (ii)    (iii)    (iv)    (i)
  4. D (iv)    (ii)    (i)    (iii)
प्रश्न 9Single Answer
'X' लिमिटेड का तरलता अनुपात 2 : 1 है। यदि इसका रहतिया 40,000 तथा चालू दायित्व 1 लाख के हों, तो इसका चालू अनुपात होगा :
  1. A 1.4 गुना                          
  2. B 2.4 गुना
  3. C 1.2 गुना                          
  4. D 3.4 गुना
प्रश्न 10Single Answer
‘किसी फर्म के चालू वर्ष के वित्तीय विवरण पत्रों का उसी फर्म के पिछले वर्ष के निष्पादन से तुलना’को कहा जाता हैः
  1. A प्रवृत्ति विश्लेषण
  2. B क्षैतिज विश्लेषण
  3. C अन्तरा-फर्म तुलना
  4. D उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11Single Answer
मार्शल का उपयोगिता विश्लेषण का न्यून तर्क संगत मान्यता पर आधारित हैं :
  1. A उपयोगिता की संख्यात्मक मापनीयता
  2. B मुद्रा की दी गई सीमान्त उपयोगिता
  3. C वस्तुओं की हृसमान सीमान्त उपयोगिता
  4. D उपयोगिता की योज्यता
प्रश्न 12Single Answer
सूची- I की मदों का सूची- II की मदों से मिलान कीजिए एवं सही कोड इंगित कीजिए :
        सूची- I                                                              सूची- II
(a) तटस्थता वक्रों का उद्गम की ओर उत्तलता                 (i) तटस्था वक्र विश्लेषण
(b) अन्य वस्तुआें की अधिक मात्रा हेतु किसी वस्तु         (ii) उपभोक्ता की साम्यावस्था
     की मात्रा का त्याग
(c) दो वस्तुओं की सीमान्त उपयोगिताओं का उनक े
     मूल्यों के अनुपात की बराबरी                              (iii) दो वस्तुओं की प्रति-स्थापनीयता/पूरकता   
(d) कूल मूल्य प्रभाव से प्रतिस्थापन एवं                     (iv) प्रतिस्थापन की सीमान्त दर        
    आय प्रभावों का अलगाव
कूट :
  1. A (a)    (b)    (c)    (d)
    (iv)    (ii)    (i)    (iii)
  2. B (iii)    (iv)    (ii)    (i)
  3. C (iii)    (i)    (iv)    (ii)
  4. D (i)    (iii)    (ii)    (iv)
प्रश्न 13Single Answer
विस्तृत किस्म की वस्तुओं का उत्पादन व विक्रय करने वाली फर्में सामान्यतः अपनाती है :
  1. A लागत धन मूल्यन                 
  2. B सीमान्त मूल्यन
  3. C मंथन मूल्यन                      
  4. D उत्पाद श्रेणी मूल्यन
प्रश्न 14Single Answer
दावा (A) एवं तर्क (R) के निम्नलिखित दो अभिकथनों हेतु सही कोड को इंगित कीजिए :
दावा (A) : पूर्ण प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी फर्में दीर्घकाल में मात्र सामान्य लाभ प्राप्त करती हैं।
तर्क (R) : दीर्घकाल में पूर्ण प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी फर्में न्यूनतम औसत लागत स्तर पर कार्य करती हैं।
कूट :
  1. A (A) एवं (R) दोनां सही हैं।
  2. B (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
  3. C (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
  4. D (A) एवं (R) दोनां गलत है।
प्रश्न 15Single Answer
सूची-I की मदों का सूची-II की मदों से मिलान कीजिए एवं सही कोड इंगित कीजिए :
        सूची - I                                          सूची - II
(a) प्रतिस्थापक वस्तुएं                                 (i) ऋणात्मक तिर्यक लोच
(b) पूरक वस्तुएं                                         (ii) न्यून मूल्य लोच
(c) गिफेन वस्तुएं                                       (iii) धनात्मक तिर्यक लोच
(d) उच्च आय वर्ग के उपभोग की वस्तुएं           (iv) धनात्मक मूल्य लोच
कूट :
  1. A (a)    (b)    (c)    (d)
    (iii)    (iv)    (ii)    (i)
  2. B (iii)    (i)    (iv)    (ii)
  3. C (ii)    (iii)    (i)    (iv)
  4. D (i)    (ii)    (iii)    (iv)
प्रश्न 16Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सी गुण-साहचर्य के अध्ययन की विधि नहीं है ?
  1. A समवर्ती विचलन विधि                     
  2. B अनुपात विधि
  3. C यूले विधि                          
  4. D कन्टीनजेन्सी गुणांक
प्रश्न 17Single Answer
परिकल्पना के परीक्षण के लिए निम्नलिखित में से किन चरणों को सम्मिलित किया जाएगा? पहचान कीजिए :
(a) अकृत एवं वैकल्पिक परिकल्पनाओं का कथन
(b) गवेषणा अध्ययन से पूर्व महत्व के स्तर की स्थापना
(c) बाह्म को समाप्त करना
(d) एस. पी. एस. एस. जैसे कम्प्यूटर कार्यक्रम से सम्भाव्य मूल्य निकालना
(e) सम्भाव्य मूल्य की तुलना महत्व स्तर से करके सांख्यिकी निर्णय करना
कूट :
  1. A (a),(c) और (d)                     
  2. B (c), (d) और (e)
  3. C (a), (b), (d) और (e)                       
  4. D (b), (c), (d) और (e)
प्रश्न 18Single Answer
निम्नलिखित में से सह-सम्बन्ध को जानने के लिए निम्नलिखित में से सही विधि का चयन कीजिए :
(a) कार्ल पियरसन की विधि
(b) स्पियरमैन की रैंक विधि
(c) यूले की विधि
(d) कन्टीनजेन्सी गुणांक
(e) समवर्ती विचलन विधि
कूट :
  1. A (a) , (b) , (c)                          
  2. B (a) , (b) , (c) , (d)
  3. C (a) , (b) , (e)                          
  4. D (c) , (d) , (e)
प्रश्न 19Single Answer
विस्तृत किस्म की वस्तुओं का उत्पादन व विक्रय करने वाली फर्में सामान्यतः अपनाती है :
  1. A लागत धन मूल्यन                  
  2. B सीमान्त मूल्यन
  3. C मंथन मूल्यन                      
  4. D उत्पाद श्रेणी मूल्यन
प्रश्न 20Single Answer
कौन कर्मचारियों के प्रेरण से संबंधित है
  1. A प्रशिक्षण - कार्यक्रम
  2. B संगठनात्मक जागरूकता
  3. C परिचय
  4. D कर्तव्यों का स्वत्यार्पण
प्रश्न 21Single Answer
वैज्ञानिक प्रबंधन के जनक कौन हैं ?
  1. A हेनरी फेयोल
  2. B एल्टन मेयो
  3. C चेस्टर बर्नार्ड
  4. D एफ डब्ल्यू टेलर
प्रश्न 22Single Answer
निम्नलिखित में से कौन टेयलर द्वारा निर्दिष्ट योजना कार्यों के साथ सम्बन्धित नहीं है?
  1. A रूट क्लर्क                          
  2. B टाइम एंड कॉस्ट क्लर्क
  3. C इंस्पेक्टर                           
  4. D डिसिप्लिनेरियन
प्रश्न 23Single Answer
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
         (पुस्तक)                                                             (लेखक)
(a) फंक्शन्स ऑफ द एग्जेक्यूटिव                               (i) चार्ल्स बैबेज
(b) ऑन द एकोनोमी ऑफ मशीनरी एण्ड मेनूफेक्चरस      (ii) हेनरी फेयोल
(c) इफेक्टिव एग्जेक्यूटिव                                         (iii) चेस्टर बरनार्ड
(d) जर्नल एण्ड इंडस्ट्रियल एडमिनिस्ट्रेशन                     (iv) पीटर ड्रकर
कूट :
  1. A (a)    (b)    (c)    (d)
    (i)    (ii)    (iii)    (iv)
  2. B (iii)    (i)    (iv)    (ii)
  3. C (iv)    (iii)    (i)    (ii)
  4. D (iii)    (iv)    (i)    (ii)
प्रश्न 24Single Answer
संगठन का परंपरागत सिद्धान्त एक संगठन को मानता है :
  1. A खुली व्यवस्था                      
  2. B बंद व्यवस्था
  3. C तकनीकी व्यवस्था                      
  4. D समष्टी व्यवस्था
प्रश्न 25Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सी एक व्यवस्थित अंतरसंवादी पूर्वानुमान विधि है जो विशेषज्ञों कें समूह पर आधारित है ?
  1. A पे-ऑफ मैटिक्स                      
  2. B खेल सिद्धान्त       
  3. C पंक्तियन सिद्धान्त                      
  4. D डेल्फी तकनीक
प्रश्न 26Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही नहीं है
कथन (I): संवहनीय विकास का अर्थ आर्थिक वृद्धि तथा पर्यावरण का संरक्षण रक्षा के बीच संतुलन बनाने का प्रयत्न है।
कथन (II): संवहनीय विकास का अर्थ आयात.निर्यात संतुलित करने की आवश्यकताओं से समझौता किए बिना उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करना है।
कथन (III): संवहनीय विकास का अर्थ भूमि सहित पूंजी परिसम्पत्ति के स्टॉक के माध्यम से पर्याप्त अधिशेष बजट का सृजन करना है।
कूट
  1. A कथन (I) और (III)
  2. B कथन (II) और (III)
  3. C कथन (I) और (II)
  4. D कथन (I), (II) और (III) 
प्रश्न 27Single Answer
निम्नलिखित में से कौन.से एक मौलिक कारणों से वर्ष 1991 में भारत में 'संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रम' शुरू किया गया
  1. A निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए।
  2. B सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख भूमिका स्थापित करने के लिए।
  3. C मक्त बाजार अर्थव्यवस्था की स्थापना के लिए।
  4. D नियोजन और लाइसेंसिंग के द्वारा क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने के लिए।
प्रश्न 28Single Answer
वर्ष 2015 और 2016 में किसी संपत्ति का लागत शेष क्रमशः रू 20,000 और रू 17,000 था। संपत्ति की बिक्री पर हुआ रू 2,000 का लाभ पूंजी आरक्षित खाता में जमा कर दिया गया। वर्ष 2016 में रू 5,000 लागत की नई संपत्ति खरीदी गई। संपत्ति से हुई बिक्री राशि का
निर्धारण कीजिए।
  1. A रू 3,000
  2. B रू 7,000
  3. C रू 10,000 
  4. D रू 15,000
प्रश्न 29Single Answer
x और y के फर्म की ख्याति का मूल्य रू 30,000 यह बहीखाते में रू 12,000 लिखी गई है। z को 1/4 हिस्सा के लिए प्रवेश दिया गया है। वह ख्याति के कितनी राशि लाएगा
  1. A रू 3,000
  2. B रू 4,500
  3. C रू 7,500
  4. D रू 10,500
प्रश्न 30Single Answer
A लिमिटेड ने 2,000 अंशों के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए प्रविवरण जारी किया। 3,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए और 2,400 अंशों के आवेदनों पर यथा अनुपात आवंटन किया गया। यदि A को 40 शेयर आवंटित हुए तो उसने कितने शेयरों के लिए आवेदन किया होगा
  1. A 40
  2. B 44
  3. C 48
  4. D 52
प्रश्न 31Single Answer
निम्नलिखित प्राप्तियों में से कौन-सी आयगत प्रकृति की
  1. A निवेशों की बिक्री से प्राप्त धनराशि
  2. B निवेश पर प्राप्त लाभांश
  3. C बैंक से ली गई उधार धनराशि
  4. D सड़क के निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु नगर निगम से प्राप्त क्षतिपूर्ति
प्रश्न 32Single Answer
कथन (I): व्यवसाय संबंधी निर्णयकर्ता वास्तविक जगत की जटिल अपितु अस्त.व्यस्त व्यवसाय दशाओं से निपटते हैं तथा अपने गंतव्य के लिए रास्ता निकालते हैंय अर्थात् उन्होंने जो लक्ष्य स्वयं के लिए नियत किया है
उसे प्राप्त करते हैं।
कथन (II): विश्लेषण के आर्थिक तर्क और उपकरणों को लागू किए बिना भी व्यवसाय संबंधी निर्णय सदैव ही तर्क संगत तथा वास्तविक होते हैं और प्रति उत्पादक नहीं होते
कूट:
  1. A दोनों कथन सही हैं।
  2. B दोनों कथन गलत हैं।
  3. C कथन (I) सही है जबकि कथन (II) गलत है।
  4. D कथन (I) गलत है जबकि कथन (II) सही है।।
प्रश्न 33Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है
  1. A शुद्ध लाभ अवसर लागत से आधिक्य प्रत्याय है।
  2. B लेखा लाभ स्पष्ट तथा अन्तर्निहित लागतों के ऊपर कुल आगम का आधिक्य है।
  3. C आधुनिक फर्मों का एकमात्र उद्देश्य लाभ को अधिकतम करना है।
  4. D सीमान्त आगम और सीमान्त लागत के बीच अधिकतम अंतर होने पर लाभ अधिकतम होता है।
प्रश्न 34Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसी वह मान्यता नहीं है जिसमें उपभोक्ता व्यवहार का सिद्धान्त गणनात्मक उपयोगिता उपागम पर आधारित है
  1. A विवेकशीलता
  2. B उत्तरवर्ती इकाइयों की सतत् सीमान्त उपयोगिता
  3. C धन की सतत् सीमान्त उपयोगिता
  4. D उपयोगिता मापी जा सकती है।
प्रश्न 35Single Answer
कथन (I): सीमान्त एवं औसत आगम के शब्दों में बिंदु कीमत माँग की लोच निम्न सूत्र द्वारा मापी जा सकती है:
औसत आगम औसत आगम . सीमान्त आगम
कथन (II): माँग फलन के ढाल एवं संबंधित कीमत एवं मात्रा के अनुपात का गुणनफल बिंदु कीमत माँग की सापेक्षता होती है।
कूट: 
  1. A दोनों कथन सही हैं।
  2. B दोनों कथन गलत हैं।
  3. C कथन (I) सही है जबकि कथन (II) गलत है।
  4. D कथन (I) गलत है जबकि कथन (II) सही है।
प्रश्न 36Single Answer
निम्नलिखित में से उदासीन वक्र का कौन.सा एक आधारभूत गुण नहीं है
  1. A ऋणात्मक ढाल
  2. B अपूर्ण प्रतिस्थानापन्न वस्तुओं का उदासीन वक्र उद्गम बिंदु से नतोदर होता है।
  3. C उदासीन वक्र एक-दूसरे को काटते नहीं हैं एवं एक.दूसरे को स्पर्श नहीं करते हैं।
  4. D ऊपर की तरफ उदासीन वक्र संतुष्टि का उच्चतर स्तर दर्शाते हैं।
प्रश्न 37Single Answer
गणना का पैमाना जिसमें न क्रम हो, न दूरी हो और न एकमात्र उद्गम हो तो उसे निम्न में से किसके द्वारा जाना जाता है
  1. A नाममात्र पैमाना  
  2. B क्रमसूचक पैमाना
  3. C अंतराल पैमाना
  4. D अनुपात पैमाना
प्रश्न 38Single Answer
स्टर्जे के नियम द्वारा वर्गों की संख्या निर्धारित करने का निम्न में से कौनसा सूत्र होता है
  1. C K = 1 + 3.322 (log N)
  2. D K = (log N) 1.322
    जबकि K = वर्गों की संख्या
           N = प्रेक्षणों की कुल संख्या
    (log N) = प्रेक्षणों की कुल संख्या का लॉगरिम
प्रश्न 39Single Answer
निम्न में से कौनसी सामान्य वितरण की विशेषताएँ नहीं हैं
  1. A घंटा आकार एवं सममित
  2. B वितरण का माध्य, माध्यिका एवं बहुलक सभी एक समान
  3. C सामान्य संभावना वितरण के लिए वक्र का कुल क्षेत्र एक होता है।
  4. D वितरण के दोनों छोर क्षितिज दूरी को स्पर्श करते हैं।
प्रश्न 40Single Answer
कथन (I): अगर वैकल्पिक परिकल्पना का रूप  हो; तो एक संशोधनकर्ता को परिकल्पना परीक्षण के लिए दो पूंछ के परीक्षण की आवश्यकता होती है।
कथन (II): माध्य के निदर्शन वितरण का माध्य, माध्य के प्राचलिक मूल्य के बराबर नहीं होता है।
कूट:
  1. A दोनों कथन सही हैं।
  2. B दोनों कथन गलत हैं।
  3. C कथन (I) सही है जबकि कथन (II) गलत है।
  4. D कथन (I) गलत है जबकि कथन (II) सही है।
प्रश्न 41Single Answer
कथन (I): प्रबन्धन अर्थव्यवस्था का सृजन मात्र नहीं है, यह सृजनकर्ता भी है।
कथन (II): वह जो प्रबन्ध कर सकता हैए सब कुछ प्रबन्ध कर सकता है।
कूट
  1. A कथन (I) सही है किंतु (II) सही नहीं है।
  2. B कथन (II) सही है किंतु (I) सही नहीं है।
  3. C कथन (I) और (II) दोनों सही नहीं हैं।
  4. D कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
प्रश्न 42Single Answer
निम्नलिखित में से कौन अभिप्रेरण के सिद्धान्त से संबद्ध नहीं है
  1. A ए. एच. मैस्लो   
  2. B क्रिस आर्गिरिस
  3. C फ्रेडरिक हर्जबर्ग 
  4. D पीटर एफ. ड्रकर
प्रश्न 43Single Answer
हर्जबर्ग के अनुसार अभिप्रेरण के आरोग्य सिद्धान्त के अनुसार निम्नलिखित मंं से कौनसा अभिप्रेरणात्मक कारक नहीं है ?
  1. A मान्यता
  2. B काम की दशाएँ
  3. C उत्तरदायित्व 
  4. D उपलब्धियाँ
प्रश्न 44Single Answer
जब वाल्ट डिजनी वर्ल्डस् मैजिक किंगडम उपभोक्ताओं को एक परीलोक, लुटेरा जहाज या एक भूत घर को भ्रमण कराता है तो इस उदाहरण में किसका विपणन होता है ?
  1. A सेवाएँ
  2. B आयोजनों
  3. C अनुभवों
  4. D विचारों
प्रश्न 45Single Answer
मनोवृत्तिपरक विभेदीकरण की वाल्स (VALS) ढाँचा के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है ?
  1. A मुख्यतया विचारों से अभिप्रेरित होने वाले उपभोक्ता ज्ञान और सिद्धान्त से निर्देशित होते हैं।
  2. B उपलब्धि से अभिप्रेरित होने वाले उपभोक्ता ज्ञान और सिद्धान्त की खोज करते हैं।
  3. C आत्म अभिव्यक्ति से अभिप्रेरित होने वाले उपभोक्ता सामाजिक या शारीरिक कार्यकलाप, विविधता और जोखिम नहीं चाहते हैं।
  4. D उपलब्धि से अभिप्रेरित होने वाले उपभोक्ता सामाजिक या शारीरिक कार्यकलापए विविधता और जोखिम चाहते है।
प्रश्न 46Single Answer
विपणन संचार से संबंधित प्रभाव के पदानुक्रम मॉडल के लिए सही क्रम का चयन कीजिए:
  1. A जागरूकता → ज्ञान → पसंद → वरीयता → दृढ़धारणा → खरीद
  2. B ज्ञान → जागरूकता → पसंद → दृढ़धारणा → वरीयता → खरीद
  3. C जागरूकता → पसंद → ज्ञान → दृढ़धारणा → वरीयता → खरीद
  4. D पसंद → जागरूकता → ज्ञान → वरीयता → दृढ़धारणा → खरीद
प्रश्न 47Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है ?
  1. A पूँजी बजटन में एक आगत की अवसर लागत को ध्यान में रखा जाता है।
  2. B पूँजी बजटन निर्णय विपर्ययी प्रकृति के होते हैं।
  3. C रोकड़ प्रवाह और लेखा लाभ अलग.अलग हैं।
  4. D विस्तार निर्णय एक पूँजी बजटन निर्णय है।
प्रश्न 48Single Answer
वित्तीय उत्तोलक के उपयोग का प्रमुख उद्देश्य है 
  1. A लाभ के साथ संबद्ध जोखिम को कम करना
  2. B लाभ में स्थायित्व बनाए रखना
  3. C ऋण पूँजी की लागत कम करना
  4. D समता अंश पूँजी प्रत्याय में आवर्धन करना
प्रश्न 49Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसी प्रणाली समता पूँजी की लागत की गणना करने की एक प्रणाली नहीं है ?
  1. A लाभांश अर्जन प्रणाली
  2. B लाभांश अर्जन के साथ वृद्धि प्रणाली
  3. C परिपक्वता तक अर्जन प्रणाली
  4. D आय अर्जन प्रणाली
प्रश्न 50Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसा एक परियोजना के रोकड़ बहिर्वाहों के वर्तमान मूल्य और अनुमानित मुद्रा अन्तर्वाहों के वर्तमान मूल्य को समीकृत करता है ?
  1. A शुद्ध वर्तमान मूल्य
  2. B आन्तरिक प्रत्याय दर
  3. C प्रत्यावर्तन अवधि
  4. D लेखांकन प्रत्याय दर
Important Questions Package

CG SET Commerce Exam Online Question Bank Package

Buy CG SET Commerce Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in CG SET Commerce question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 1000 Questions with Answers
₹101 [₹500]
2.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 2000 Questions with Answers
₹151 [₹500]
3.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 3000 Questions with Answers
₹181 [₹500]
4.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 4000 Questions with Answers
₹201 [₹500]
5.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 5000 Questions with Answers
₹221 [₹500]
6.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - English
Description : 1000 Questions with Answers
₹101 [₹500]
7.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - English
Description : 2000 Questions with Answers
₹151 [₹500]
8.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - English
Description : 3000 Questions with Answers
₹181 [₹500]
9.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - English
Description : 4000 Questions with Answers
₹201 [₹500]
10.CG SET Commerce (Paper 2) Exam - English
Description : 5000 Questions with Answers
₹221 [₹500]
Back to Exam