To boost your performance in Child Development and Pedagogy Hindi exam, practice each question regularly and with focus. Every question tests your subject understanding, so solve them one at a time. Taking a quiz improves your speed and accuracy. Practicing topic-wise MCQs. Students benefit greatly from reviewing questions with answer keys, which help clarify concepts and strengthen Questions knowledge for success in Child Development and Pedagogy Hindi exams.
Latest Child Development and Pedagogy Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi
Subjects : Child Development and Pedagogy
Question Bank Child Development and Pedagogy - Hindi
Child Development and Pedagogy
प्रश्न 1 :
विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है यह विचार किससे सम्बन्धित है ?
A. एकीकरण का सिद्धान्त
B. अंतः क्रिया का सिद्धान्त
C. अंतः सम्बन्ध का सिद्धान्त
D. निरन्तरता का सिद्धान्त
प्रश्न 2 :
निचली कक्षाओं में शिक्षण की खेल पद्धति मूलरूप से आधारित है ?
A. विकास एवं अभिवृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों पर
B. शिक्षण के समाजशास्त्रीय (Sociological) सिद्धान्तों पर
C. शारीरिक शिक्षा कार्यक्रमों के सिद्धान्त पर
D. शिक्षण.पद्धतियों के सिद्धान्त पर
प्रश्न 3 :
निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह (Peer Group) के सक्रिय सदस्य हो जाते हैं?
A. पूर्व बाल्यावस्था
B. बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रौढ़ावस्था
प्रश्न 4 :
खिलौने की आयु (Toy age) कहा जाता है ?
A. पूर्व बाल्यावस्था (Early childhood) को
B. उत्तर बाल्यावस्था (Late childhood) को
C. शैशवावस्था को (Babyhood)
D. उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5 :
विकास का अर्थ है -
A. परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला (Progressive Series of Changes)
B. अभिप्रेरणा (Motivation) के फलस्वरूप होने वाले परिर्वतनों की श्रृंखला
C. अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
D. परिपक्वता (Maturation) एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की श्रृंखला
प्रश्न 6 :
विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
A. विकास की प्रत्येक अवस्था के अपने खतरे हैं
B. विकास बढ़ावा (Stimulation) देने से नहीं होता है
C. विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है
D. विकास की प्रत्येक अवस्था की अपनी विशेषता होती है
प्रश्न 7 :
कुछ लोगों का कहना है कि जब बालकों को गुस्सा आता है तो वे खेलने के लिए चले जाते हैं। जब तक पहले से अच्छा महसूस नहीं करते, उनके व्यवहार में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिरक्षा तन्त्र प्रतिलक्षित (Defence mechanism in Represented) होता है?
A. प्रक्षेपण (Projection)
B. विस्थापन (Displacement)
C. प्रतिक्रिया निर्माण (Reaction Formation)
D. उदात्तीकरण (Sublimation)
प्रश्न 8 :
निम्नलिखित में से कौनसा कथन विकास के बारे में सत्य नहीं है ?
A. विकास अन्तः क्रिया का फल है (Product of Inter-action)
B. विकास एक व्यवस्थित श्रृंखला का अनुगामी है (Orderly sequence)
C. विकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है। (Individualized)
D. विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर होता है।
प्रश्न 9 :
बालकों की सोच अमूर्तता (Abstraction) की अपेक्षा मूर्त (Concrete) अनुभवों एवं प्रत्ययों (Concepts) से होता है। यह अवस्था है -
A. 7 से 12 वर्ष तक
B. 12 से वयस्क तक
C. 2 से 7 वर्ष तक
D. जन्म से 2 वर्ष तक
प्रश्न 10 :
निम्न कक्षाओं में शिक्षण की खेल विधि आधारित है ?
A. शारीरिक शिक्षा कार्यक्रमों के सिद्धान्त पर
B. शिक्षण की विधियों के सिद्धान्त पर
C. विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्त पर
D. शिक्षण के सामाजिक सिद्धान्तों पर
प्रश्न 11 :
बचपन के साम्प्रतिक दृष्टिकोण की मान्यता है ?
A. बहुत तरीके से बच्चे प्राप्त वयस्कों के बराबर होते हैं ।
B. बच्चों को युवा प्राप्त वयस्कों के रूप में सबसे अच्छा माना जाता है।
C. बचपन आधारिक रूप से प्रतीक्षा अवधि है।
D. बचपन वृद्धि एवं परिवर्तन की अनूठी अवधि है।
प्रश्न 12 :
निम्नलिखित में से किस स्तर में बालक अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते हैं ?
A. किशोरावस्था
B. वयस्कावस्था
C. प्राक् बाल्यावस्था
D. बाल्यावस्था
प्रश्न 13 :
एक प्रसामान्य 12 वर्ष उम्र के बच्चे में सबसे अधिक होना सम्भव है ?
A. कुल-प्रेरक समन्वय में कठिनाई
B. वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिन्ता की अनुभूति
C. अब और यहाँ में उसकी रुचियों को सीमित करना
D. समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी
प्रश्न 14 :
निम्नलिखित में से कौनसा विकास का सिद्धान्त नहीं है ?
A. विकास लम्बवत् न होकर वर्तुलाकार होता है
B. विकास क्रमबद्ध होता है
C. विकास निरन्तर होता है
D. विकास मशीनी प्रक्रिया है
प्रश्न 15 :
मनोविज्ञान के अनुसार बाल विकास की कौन-सी अवस्था सबसे जटिल है ?
A. शैशवावस्था
B. किशोरावस्था
C. बाल्यावस्था
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 16 :
शर्म तथा गर्व जैसी भावना का विकास किस अवस्था में होताहै ?
A. शैशवास्था
B. बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. वृद्धावस्था
प्रश्न 17 :
शैशवावस्था की मुख्य विशेषता क्या नहीं है ?
A. सीखने की प्रक्रिया में तीव्रता
B. जिज्ञासा की प्रवृत्ति
C. अनुकरण द्वारा सीखने की प्रवृत्ति
D. चिन्तन प्रक्रिया
प्रश्न 18 :
किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार विकास एक सतत् और धीमी-धीमी प्रक्रिया है ?
A. कोलेसनिक
B. पियाजे
C. स्किनर
D. हरलॉक
प्रश्न 19 :
बाल्यावस्था अवस्था होती है ?
A. पाँच वर्ष तक
B. बारह वर्ष तक
C. इक्कीस वर्ष तक
D. कोई भी नहीं
प्रश्न 20 :
व्यक्तित्व विकास की अवस्था है ?
A. अधिगम एवं वृद्धि
B. व्यक्तिवृत्त अध्ययन
C. उपचारात्मक अध्ययन
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 21 :
विकास में वृद्धि से तात्पर्य है ?
A. ज्ञान में वृद्धि
B. संवेग में वृद्धि
C. वजन में वृद्धि
D. आकार, सोच, समझ कौशलों में वृद्धि
प्रश्न 22 :
परिपक्वता का सम्बन्ध है ?
A. विकास
B. बुद्धि
C. सृजनात्मकता
D. रुचि
प्रश्न 23 :
तनाव और क्रोध की अवस्था है ?
A. शैशवावस्था
B. किशोरावस्था
C. बाल्यावस्था
D. वृद्धावस्था
प्रश्न 24 :
सीखने की प्रोजेक्ट विधि किस अवस्था के लिए उपयोगी है ?
A. बाल्यावस्था
B. पूर्व बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. उपर्युक्त सभी
प्रश्न 25 :
बच्चे के विकास के शिरस्थ सिद्धान्त के कौनसा सत्य कथन है ?
A. विकास सिर से पैर की ओर होता है
B. विकास पैर से सिर की ओर होता है
C. विकास मध्य भाग से परिधि की ओर होता।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 26 :
अभिकथन (A) : बच्चों के शारीरिक विकास में देरी लिए पूरी तरह से उनकी आनुवंशिक बनावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है ।
तर्क (R) : बच्चों के शारीरिक विकास के लिए वंशानुगत कारक ही उत्तरदायी होते हैं ।
सही विकल्प चुने :
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की
B. और (R) दोनों सही है लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. सही है लेकिन (R) गलत है
D. और (R) दोनो गलत है
प्रश्न 27 :
इनमें से कौनसा बच्चा मध्य बाल्यावस्था में होगा ?
A. एक बच्चा जो सामाजिक भूमिकाओं की नकल करना शुरू कर रहा है काल्पनिक खेल के दौरान
B. एक बच्चा जिसने नियमों के अर्थ की समझ विकसित कर ली है और तर्क कर सकता है
C. बच्चा जो संभावित कारणों की परिकल्पना कर सकता है और तद्नुसार जटिल प्रयोगों की योजना बना सकता है
D. एक बच्चा जो अभी स्थूल कौशल दिखाना शुरू कर रहा है जैसे कि एक पेंसिल और ऐसी अन्य वस्तुओं को पकड़ना
प्रश्न 28 :
कथन (A) : बच्चों व बचपन की संकल्पना सार्वभौमिक नहीं हो सकती ।
तर्क (R) : बच्चों व बचपन की समझ में उनक सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश की कोई भूमिका नहीं है
सही विकल्प चुने :
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनो गलत है
प्रश्न 29 :
बच्चों के विकास के संदर्भ में कौन सा कथन सही है ?
A. विकास पूर्ण रूप से आनुवशिकता से निर्धारित है
B. विकास पूर्ण रूप से पर्यावरण द्वारा निर्धारित होता है
C. विकास में दोनों आनुवंशिकता व पर्यावरण की अन्योन्य क्रियात्मक भूमिका है
D. तीन - चौथाई लक्षण जन्मजात होते हैं तथा बाकी पर्यावरण द्वारा निर्धारित होते हैं
प्रश्न 30 :
बाल्यावस्था से क्या अभिप्राय है ?
A. यह एक सामाजिक संरचना है
B. यह एक शारीरिक संरचना है
C. यह बच्चे के जनम से लेकर उसके विद्यालय जाना शुरू करने तक की अवधि का अभिलक्षित करने वाला चरण है
D. यह विकास की वह अवधि है, जिसमें सिर्फ मात्रात्मक परिवर्तन होते हैं
प्रश्न 31 :
बाल विकास के समकालीन परिप्रेक्ष्य :
A. बच्चे को एक जैविक प्रवर्ग के रूप में देखते हैं
B. बच्चे को एक दैहिक सत्व के रूप में देखते हैं
C. बाल्वयावस्था को विशिष्ट चरणों में विभाजित मानते हैं
D. बाल्यावस्था को एक विशिष्ट सांस्कृतिक एवं सामाजिक संरचना मानते हैं
प्रश्न 32 :
निम्नलिखित वाक्यों में कौन - सा विकास के विषय में सही नहीं है ?
A. विकास बहुआयामी एवं बहुमुखी होता है
B. सांस्कृतिक परिवर्तन से विकास प्रभावित नहीं होता
C. विकास जीवन पर्यन्त परिवर्तन की प्रक्रिया है
D. विकास सुनिश्चित पूर्व निर्धारित रीति से होता है
प्रश्न 33 :
अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही है ?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं, जब वे सांस्कृतिक रूप से अप्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं
B. सार्थक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं
C. छात्र सबसे कम तब सीखते हैं, जब वे सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं
D. विद्यार्थी सबसे कम सीखते हैं, जब वे सार्थक गतिविधियों में भाग लेते हैं
प्रश्न 34 :
निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही नहीं है ?
A. विकास क्रमबद्ध व व्यवस्थित होता है
B. विकास केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होता है
C. विकास के सभी क्षेत्र एक - दूसरे पर निर्भर हैं
D. विकास की गति व्यक्तिगत होती है
प्रश्न 35 :
भाषा अर्जन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन - सा चरण संवेदनशील है ?
A. जन्मपूर्व अवस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. वयस्क अवस्था
प्रश्न 36 :
इनमें से कौन - सी बच्ची मध्य बाल्यावस्था में होगी ?
A. एक बच्ची जिसने अभी सामाजिक संदर्भों में नकल सीखना शुरू किया है
B. एक बच्ची जो अमूर्त विचारों का आसानी से पालन कर सकती है
C. एक बच्ची जो सकारात्मक खेलों में शामिल नही हो सकती
D. एक बच्ची जो तार्किक रूप से तर्क कर सकती है और संरक्षण कर पाती है
प्रश्न 37 :
निम्नलिखित में से कौन - सा युग्म सही मिलान है ?
A. शैशवावस्था में बच्चा - तर्क को लागू करना है और अनुमान लगाने में सक्षम होता है
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा - निगमानात्मक व तार्किक सोच प्रारंभ हो जाती है
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा - वर्गीकरण व संरक्षण कर पाता है
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा - अनुकरण की शुरुआत, कल्पनात्मक खेल करना शुरू करता है
प्रश्न 38 :
बच्चों के विकास का क्रम -
A. अमूर्त से मूर्त की तरफ होता है
B. सामान्य से विशिष्ट की ओर होता है
C. पैरों से सिर की ओर होता है
D. हाथ - पैर से केंद्र की ओर होता है
प्रश्न 39 :
2 वर्ष से 6 वर्ष की अवधि को क्या कहा जाता है ?
A. शैशवावस्था
B. प्रारम्भिक बचपन
C. मध्य बचपन
D. किशोरावस्था
प्रश्न 40 :
अधिगम को प्रभावित करने वाला निम्नलिखित में से कौन - सा कारक पर्यावरणीय कारक है ?
A. रवैया
B. प्रेरणा
C. व्यक्तित्व लक्षण
D. विद्यालय
प्रश्न 41 :
बच्चों के संदर्भ में विकास के अंतर्गत ............... आते हैं ।
A. केवल गुणात्मक परिवर्तन
B. केवल मात्रात्मक परिवर्तन
C. गुणात्मक एवं मात्रात्मक परिवर्तन दोनों
D. न ही गुणात्मक और न ही मात्रात्मक परिवर्तन
प्रश्न 42 :
विकास के विषय में सही वक्तव्य चुनिये ।
A. विकास एक दिशा की ओर एक आयामी होता है
B. विकास परिवर्तनीय है
C. विकास पूर्ण रूप से आनुवंशिकता से योजनाबद्ध है
D. सभी व्यक्ति एक ही आयु और गति से विकास के पड़ावों को प्राप्त करते हैं
प्रश्न 43 :
बच्चों का विकास इनमें से किसका परिणाम है ?
A. केवल आनुवंशिकता का
B. केवल वातावरण का
C. विद्यालय और शिक्षा का
D. आनुवंशिकता और वातावरण के बीच परस्पर अंत : क्रिया का
प्रश्न 44 :
विकास के किस चरण में बहुत से हार्मोन संबंधी परिवर्तन होते हैं तथा अपनी पहचान की सक्रिय खोज पर बल होता है ?
A. किशोरावस्था
B. शैशवावस्था
C. प्रारम्भिक बाल्यावस्था
D. माध्यमिक बाल्यावस्था
प्रश्न 45 :
कथन (A) : भाषा विकास केवल शैशवावस्था के दौरान होता है और इसलिए केवल शेशवावस्था तक ही उपयुक्त प्रदान करना चाहिए ।
तर्क (R) : शुरुआती वर्षों के दौरान अनुभव किए गए नकारात्मक वातावरण का दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता ।
सही विकल्प चुने :
A. (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत है
प्रश्न 46 :
किस अवधि के दौरान विचार अमूर्त और आदर्शवादी हो जाता है ?
A. शैशवावस्था
B. प्रारम्भिक बचपन
C. मध्य बचपन
D. किशोरावस्था
प्रश्न 47 :
अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधयों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से संबंधित होती है
B. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से सबंधित नहीं होती हैं
C. जब छात्र अर्थहीन गतिविधियों में भाग लेते हैं तो वे सबसे अच्छा सीखते हैं
D. यांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं
प्रश्न 48 :
बच्चों के विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. विकास के क्षेत्र सुस्पष्ट हैं और उनका एक - दूसरे से कोई संबंध नहीं है
B. बाल विकास से संबंधित विभिन्न सिद्धांत बच्चों के विकास के विषय में एकमत हैं
C. बच्चों का विकास उनके सामाजिक संदर्भ से प्रभावित होता है
D. सभी बच्चों के लिए विकास एक निर्बाध और निरंतर प्रक्रिया है
प्रश्न 49 :
विकास की उस अवधि को क्या कहते हैं, जब आत्मसात मानकों पर प्रश्न उठाया जाता है और अक्सर परिवार की तुलना में सार्थियों की राय बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है ?
A. शैशवावस्था
B. आरम्भिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
प्रश्न 50 :
विकास की कौन सी अवस्था में निम्न लक्षण समाहित है ? ‘स्वतंत्रता की स्थापना’ अस्मिता का विकास और अमूर्त चिंतन
A. मध्य बाल्यावस्था
B. उत्तर बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. पूर्व वयस्कावस्था
Important Questions Package
Child Development and Pedagogy Hindi Exam Online Question Bank Package
Buy Child Development and Pedagogy Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in Child Development and Pedagogy Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.
+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download