📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest CUET PG Philosophy Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Philosophy

Question Bank CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - Hindi
Back to Exam

Philosophy

प्रश्न 1Single Answer
वैदिक परंपरा में आग जलती है क्योंकि :
  1. A यह ईश्वर की इच्छा है
  2. B यह नैसर्गिक नियम है
  3. C यह सृष्टि की व्यवस्था है
  4. D यह भौतिक क्रम है
प्रश्न 2Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा व्याप्तिग्रह का साधन नहीं है ?
  1. A अन्वय
  2. B व्यतिरेक
  3. C सामान्य लक्षण प्रत्यक्ष
  4. D उपमान
प्रश्न 3Single Answer
वैशेषिकों के अनुसार बंधन मुक्त आत्मा में दुख का अभाव किस सम्बन्ध से रहता है ?
  1. A समवाय
  2. B संयोग
  3. C स्वरूप
  4. D तादात्म्य
प्रश्न 4Single Answer
न्याय दर्शन के अनुसार किस सन्निकर्ष द्वारा भूमि पर घट के अभाव का बोध होता है ?
  1. A संयोग
  2. B विशेषांत
  3. C समवाय
  4. D समवेत समवाय
प्रश्न 5Single Answer
वैदिक परंपरा में सामवेद का ऋत्विक क्या कहा जाता है ?
  1. A ब्रह्म
  2. B होता
  3. C अध्वर्य
  4. D उद्गाता
प्रश्न 6Single Answer
न्याय ज्ञान मीमांसा के अनुसार हम किस कारण से रस्सी को सर्प समझते हैं ?
  1. A योगज सन्निकर्ष
  2. B सामान्य लक्षण सन्निकर्ष
  3. C ज्ञान लक्षण सन्निकर्ष
  4. D संयोग सन्निकर्ष
प्रश्न 7Single Answer
पतंजलि योग के अनुसार निम्नलिखित में से कौन चित्तवृत्ति नहीं है ?
  1. A प्रमाण
  2. B विकल्
  3. C निद्रा
  4. D अविद्या
प्रश्न 8Single Answer
योग दर्शन के अनुसार ईश्वर प्राणिधान किसका प्रकार है ?
  1. A यम
  2. B नियम
  3. C आसन
  4. D ध्यान
प्रश्न 9Single Answer
​वैशेषिकों के अनुसार अश्व जाति में गोजाति का अभाव किस प्रकार का अभाव है ?
  1. A अन्योन्याभाव
  2. B प्रागभाव
  3. C अत्यन्ताभाव
  4. D ध्वंसाभाव
प्रश्न 10Single Answer
वैशेषिकों के अनुसार घट का असमवायिकारण कौन-सा है ?
  1. A कपाल
  2. B दंड
  3. C कपाल- दंड संयोग
  4. D कपाल संयोग
प्रश्न 11Single Answer
जैन दर्शन में अंतःप्रज्ञाजन्य, पूर्ण और निरपेक्ष ज्ञान क्या कहा जाता है ?
  1. A अवधी
  2. B मति
  3. C केवल
  4. D श्रुत
प्रश्न 12Single Answer
"जब सीप को रजत समझा जाता है, तब वास्तव में उस सीप में कुछ यथार्थ रजत उपस्थित होता है," यह किसका विचार है ?
  1. A शंकर
  2. B प्रभाकर
  3. C कुमारिल
  4. D रामानुज
प्रश्न 13Single Answer
यह किसका विचार है कि ब्रह्म जगत का अभिन्न निमित्तोपादन कारण है ?
  1. A शंकर और माधव
  2. B शंकर और रामानुज
  3. C शंकर और कपिल
  4. D माधव और कणाद
प्रश्न 14Single Answer
जब अद्वैत वेदान्त कहता है कि जगत मिथ्या है, तब इसका क्या निहितार्थ है ?
  1. A जगत पूर्णतः मिथ्या है
  2. B जगत पूर्णतः सत्य है
  3. C जगत सत्य और मिथ्या दोनों है
  4. D जगत न सत्य है और न मिथ्या है, बल्कि दोनों से भिन्न है
प्रश्न 15Single Answer
न्याय दर्शन के अनुसार आत्मा क्या हो सकती है ?
  1. A केवल ज्ञात
  2. B केवल ज्ञाता
  3. C केवल ज्ञान
  4. D ज्ञाता और ज्ञात दोनों
प्रश्न 16Single Answer
वैशेषिकों के अनुसार कौन-सा द्रव्य कभी नित्य होता है और कभी अनित्य होता है ?
  1. A केवल पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश
  2. B केवल पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु
  3. C केवल पृथ्वी, जल और अग्नि
  4. D केवल पृथ्वी और जल
प्रश्न 17Single Answer
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है ।
इन पर विचार कीजिए और चार्वाक दर्शन के सन्दर्भ में सही कूट का चयन कीजिए ।
अभिकथन (A) : मृत शरीर को ही उतना ही चेतन होना चाहिए जितना जीवित शरीर को ।
तर्क (R)  : चेतना शरीर का गुण है ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. B (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. C (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है
  4. D (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है 
प्रश्न 18Single Answer
सही क्रम का चयन करें :
(a) अहिंसा
(b) सत्य
(c) ब्रह्मचर्य
(d) अस्तेय
(e) अपरिग्रह
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a), (b), (c), (d), (e)
  2. B (a), (c), (b), (d), (e)
  3. C (a), (b), (e), (c), (d)
  4. D (a), (b), (d), (c), (e)
प्रश्न 19Single Answer
सही क्रम का चयन करें :
(a) उपदान
(b) तृष्णा
(c) भाव
 (d) जाति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a), (b), (c), (d)
  2. B (a), (c), (b), (d)
  3. C (b), (a), (c), (d)
  4. D (b), (c), (a), (d)
प्रश्न 20Single Answer
चार्वाक दर्शन को स्वीकार्य कूट का चयन करें :
(a) कर्मवाद
(b) भूत चैतन्य वाद
(c) देहात्मवाद
(d) सुखवाद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) और (b)
  2. B (a), (b) और (c)
  3. C (b) और (c)
  4. D (b), (c) और (d)
प्रश्न 21Single Answer
बौद्धों के अनुसार स्वलक्षण क्या है ?
(a) शाश्वत
(b) यथार्थ
(c) क्षणिक
(d) काल्पनिक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) और (b)
  2. B (b) और (c)
  3. C (c) और (d)
  4. D (a) और (d)
प्रश्न 22Single Answer
वैदिक दर्शन के सन्दर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए और सही कथनों को दर्शाने वाले कूट का चयन कीजिए :
(a) ऋग्वेद का ऋत्विक होता कहा जाता है 
(b) ब्रह्मचर्य द्वारा ऋषि ऋण को चुकाया जा सकता है
(c) ऋत न केवल प्राकृतिक घटना बल्कि आकाशीय पिंडों को भी विनियमित करता है 
(d) ऋत सत्य से सम्बन्धित है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a)
  2. B (a) और (b)
  3. C (a), (b) और (c)
  4. D (a), (b), (c) और (d)
प्रश्न 23Single Answer
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
  सूची-I                    सूची-II
(a) वेदांत               (i) ज्ञान आत्मा का गुण है
(b) जैन                 (ii) ज्ञान आत्मा का सार है
(c) मीमांसा            (iii) ज्ञान आत्मा का कृत्य है
(d) न्याय              (iv) ज्ञान स्वयं आत्मा है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) (b) (c) (d)
    ​(i) (ii) (iii) (iv)
  2. B (ii) (i) (iii) (iv)
  3. C (iv) (ii) (iii) (i)
  4. D (ii) (i) (iv) (iii)
प्रश्न 24Single Answer
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I                                       सूची- II
(a) विपरीताख्याति                 (i) प्रभाकर
(b) आख्याति                        (ii) कुमारिल
(c) अन्यथाख्याति                 (iii) माधव
(d) अभिनवान्यथाख्याति        (iv) गौतम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) (b) (c) (d)
    ​(ii) (i) (iv) (iii)
  2. B (i) (ii) (iii) (iv)
  3. C (iii) (ii) (i) (iv)
  4. D (ii) (iii) (i) (iv)
प्रश्न 25Single Answer
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
 सूची-I                                                सूची-II
(a) वेद                            (i) ऋत सृष्टि का क्रम है
(b) चार्वाक                      (ii) आग अपनी प्रकृति के अनुसार जलती है
(c) वैशेषिक                    (iii) शब्द पृथक प्रमाण नहीं है
(d) मीमांसा                    (iv) अनुपलब्धि पृथक प्रमाण है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) (b) (c) (d)
    ​(i) (ii) (iii) (iv)
  2. B (ii) (i) (iii) (iv)
  3. C (i) (ii) (iv) (iii)
  4. D (ii) (i) (iv) (iii)
प्रश्न 26Single Answer
धर्म के उद्गम के सम्बन्ध में विवेकानन्द का विचार निम्नलिखित में से कौन है ?
  1. A केवल पूर्वज पूजा में
  2. B केवल प्रकृति पूजा में
  3. C इन्द्रियातीत होने के लिए संघर्ष
  4. D बुराई के संप्रत्यय में
प्रश्न 27Single Answer
गाँधी द्वारा सत्याग्रह के किन रूपों का समर्थन किया गया है ?
  1. A अवज्ञा, परोक्ष कार्रवाई और असहयोग
  2. B अवज्ञा, प्रत्यक्ष सहयोग और असहयोग
  3. C अवज्ञा, प्रत्यक्ष कार्रवाई और असहयोग
  4. D अवज्ञा, अप्रत्यक्ष कार्रवाई और उपवास
प्रश्न 28Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा अरविंदो के अनुसार मन से परा मन की ओर सही क्रम को दर्शाता है ?
  1. A उच्चतर मन, प्रबुद्ध मन, अंतःप्रज्ञा और अति मन
  2. B उच्चतर मन, अति मन, प्रबुद्ध मन और अंतःप्रज्ञा
  3. C प्रबुद्ध मन, अंतःप्रज्ञा, अति मन और उच्चतर मन
  4. D उच्चतर मन, अंतःप्रज्ञा, अति मन और प्रबुद्ध मन
प्रश्न 29Single Answer
के. सी. भट्टाचार्य के अनुसार दर्शन शास्त्र किससे संबंधित है ?
(a) पराचेतन
(b) वस्तुपरक चेतना
 (c) आध्यात्मिक चेतना
(d) आनुभविक चेतना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) और (b)
  2. B (b) और (c)
  3. C (a), (b) और (c)
  4. D (d)
प्रश्न 30Single Answer
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है ।
इकबाल के दर्शन के संदर्भ में विचार कीजिए :
अभिकथन (A) : अंतः प्रज्ञा एक अविश्लेषणीय एकता है ।
तर्क (R) : अंतःप्रज्ञा में ज्ञाता ज्ञात के साथ एक हो जाता है और इसके द्वारा अनुभव करता है ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. B (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. C (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है
  4. D (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है
प्रश्न 31Single Answer
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है |
किर्केगार्ड के सन्दर्भ में विचार कीजिए :
अभिकथन (A) : सत्य व्यक्तिपरक है 
तर्क (R) : सत्य वह नहीं है जो आप मानते हैं, बल्कि सत्य वह है जो आप जीते हैं 
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. B (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है 
  3. C (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है
  4. D (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है
प्रश्न 32Single Answer
सार्त्र के अनुसार प्रामाणिक रूप से जीने का अभिप्राय है :
  1. A किसी के जीवन और किसी के भविष्य के बारे में मंशा रहित होकर विकल्प चुनना
  2. B किसी की मृत्यु के बारे में सोद्देश्य विकल्प चुनना
  3. C चुनना किसी के जीवन और किसी के भविष्य के बारे में सोद्देश्य विकल्प चुनना
  4. D किसी के जीवन और किसी के भविष्य के बारे में मंशा रहित होकर विकल्प चुनना
प्रश्न 33Single Answer
हाइडेगर के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) मनुष्य की आंतरिक प्रकृति दूसरों का ध्यान रखने की है 
(b) मनुष्य अनिवार्यतः कालिक होते हैं 
(c) मानव सोच की कालिकता 'भावातिरेकी' होती है 
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a)
  2. B (a) और (c)
  3. C (c)
  4. D (a), (b) और (c)
प्रश्न 34Single Answer
निम्नलिखित में से किसने इस विचार का समर्थन किया कि “यदि आप धार्मिक विश्वासों को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आप उन विश्वासों को स्वीकार नहीं करने से मिलने वाले लाभ गंवा देंगे। और भूल करके संरक्षण प्राप्त करने की तुलना में लाभ गँवा देना बदतर है ।"
  1. A विलियम जेम्स
  2. B किर्कगार्ड
  3. C सार्त्र
  4. D नीत्से
प्रश्न 35Single Answer
"दूसरे के लिए हमारा दायित्व हमारी व्यक्तिपरकता से व्युत्पन्न विशेषता नहीं है, बल्कि यह संसार में हमारी व्यक्तिपरकता को अर्थपूर्ण दिशा और उन्मुखता प्रदान कर आधार प्रदान करता है ।"
  1. A मैनुअल लेविनास
  2. B मोर्ली पोंटी
  3. C रोर्ति
  4. D नीत्से
प्रश्न 36Single Answer
कौटिल्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) राजनीति का लक्ष्य प्रजाओं का योगक्षेम है
(b) राज्य के भीतर मत्स्यन्याय पर अंकुश लगाने का समर्थन किया गया है
(c) योगक्षेम का दायित्व राज्य का नहीं है 
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a)
  2. B (a) और (b)
  3. C (c)
  4. D (a), (b) और (c)
प्रश्न 37Single Answer
कमंदकी के अनुसार उपेक्षा क्या है ?
  1. A परिस्थिति की सुविचारित उपेक्षा
  2. B निर्णय का परित्याग करना
  3. C कूटनीतिक उदासीनता
  4. D कूटनीतिक अधीरता
प्रश्न 38Single Answer
सकारात्मक कार्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
  1. A परिभाषित वंचित समूहों के अवसरों का संवर्धन इसका उद्देश्य है
  2. B यह वंचित अल्पसंख्यकों को समानता प्रदान करता है
  3. C यह अतीत में भेदभाव की भरपाई को उचित ठहराता है
  4. D यह नस्ल, लिंग और जाति के आधार पर अवसर का समर्थन नहीं करता है
प्रश्न 39Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा नारीवाद सिद्धांत महिलाओं को समाज की मुख्यधारा के ढांचे से समेकित करने हेतु इसी संरचना के भीतर कार्य करने की वकालत करता है ?
  1. A उदारवादी नारीवाद
  2. B समाजवादी नारीवाद
  3. C अति नारीवाद
  4. D पारिनारीवाद
प्रश्न 40Single Answer
चार्ल्स टेलर की मान्यता की राजनीति के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?
  1. A इसने मतभेद की राजनीति का समर्थन किया जो इस बात पर बल देता है कि प्रत्येक व्यक्ति विशिष्ट पहचान की मान्यता का धारक है
  2. B इसने उदासीनता की राजनीति का समर्थन किया जो इस बात पर बल देता है कि प्रत्येक व्यक्ति विशिष्ट पहचान की मान्यता का धारक है
  3. C इसने मतभेद की राजनीति का समर्थन किया जो इस बात पर बल देता है कि प्रत्येक व्यक्ति सार्वभौम साझी पहचान की मान्यता का धारक है
  4. D इसने मान्यता से गैर मान्यता की ओर अंतरण पर बल दिया
प्रश्न 41Single Answer
श्रेणीबद्ध न्याय वाक्य के गुण के अभिगृहीत के अनुसार :
  1. A दोनों आधार वाक्य नकारात्मक हो सकते हैं
  2. B यदि एक आधार वाक्य सकारात्मक है, तो निष्कर्ष नकारात्मक ही होगा
  3. C यदि एक आधार वाक्य नकारात्मक है, तो निष्कर्ष नकारात्मक ही होगा
  4. D यदि एक आधार वाक्य नकारात्मक है, तो निष्कर्ष सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है
प्रश्न 42Single Answer
निम्नलिखित में से कौन तृतीय आकृति की मनोदशाओं का सही सम्मिश्रण है ?
  1. A दरप्ती, दातिसी, फेलाप्टोन, फेरिसन, डिसमिस और बोकार्दो
  2. B दरप्ती, दातिसी, फेलाप्टोन, फेसापो, डिसमिस और बोकार्दो
  3. C दरप्ती, दारी, फेलाप्टोन, फेरिसन, डिसमिस और बोकार्दो
  4. D दरप्ती, दातिसी, फेलाप्टोन, फेरीसन, डिगारिस और बोकार्दो
प्रश्न 43Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा नीचे दिए गए तर्क वाक्यों के बीच सम्बन्ध को दर्शाता है ?
सभी विद्यार्थी युवा हैं ।
कुछ विद्यार्थी युवा नहीं हैं ।
  1. A उप विपरीत
  2. B विरोधाभासी
  3. C उपाश्रयी
  4. D विपरीत
प्रश्न 44Single Answer
निम्नलिखित में से कौन सा अवैध अनुमान है ?
  1. A यदि p तो q, p नहीं, इसलिए q
  2. B यदि p तो q, q नहीं, इसलिए p नहीं
  3. C यदि p तो q, p इसलिए q
  4. D p या q, p नहीं, इसलिए q
प्रश्न 45Single Answer
"विद्यार्थी मूर्ख कभी नहीं होते हैं" किस प्रकार का तर्क वाक्य है ?
  1. A A तर्क वाक्य
  2. B I तर्क वाक्य
  3. C O तर्क वाक्य
  4. D E तर्क वाक्य
प्रश्न 46Single Answer
निम्नलिखित कथनों पर निरुपाधिक तर्क वाक्य के पदों के वितरण के सन्दर्भ में विचार कीजिए :
(a) नकारात्मक तर्क वाक्य के विधेय पद वितरित होते हैं
(b) सकारात्मक तर्क वाक्य के विधेय पद अवितरित होते हैं
(c) सार्वभौम तर्क वाक्य के उद्देश्य पद वितरित होते हैं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर :
  1. A (a)
  2. B (a) और (b)
  3. C (b)
  4. D (a), (b) और (c)
प्रश्न 47Single Answer
निम्नलिखित न्याय वाक्य पर विचार कीजिए और सही उत्तर दीजिए :
कुछ साँप मैत्रीपूर्ण होते हैं ।
कोई मैत्रीपूर्ण प्राणी काटते नहीं है ।
अतः कोई साँप काटते नहीं हैं ।
  1. A यह वैध न्याय वाक्य है
  2. B इसमें अव्याप्त साध्य दोष है
  3. C इसमें चतुष्पद दोष है
  4. D इसमें अव्याप्त पक्ष दोष है
प्रश्न 48Single Answer
निम्नलिखित में से कौन सा तर्क वाक्य "सभी सदस्य मतदाता है ?" का प्रतिपरिवर्तित रूप है ?
  1. A सभी गैर मतदाता सदस्य हैं
  2. B सभी मतदाता गैर सदस्य हैं
  3. C सभी गैर मतदाता गैर सदस्य है
  4. D उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 49Single Answer
ऐसे कूट का चयन कीजिए जो दो आधार वाक्यों के निगमनात्मक तर्क के सन्दर्भ में सही नहीं हैं ?
  1. A दो सही आधार वाक्यों वाला तर्क और एक सही निष्कर्ष वैध है
  2. B एक सही और एक गलत आधार वाक्य वाला तर्क और एक गलत निष्कर्ष वैध है
  3. C दो गलत आधार वाक्य वाला तर्क और एक गलत निष्कर्ष वैध है
  4. D दो सही आधार वाक्यों वाला तर्क और एक गलत निष्कर्ष वैध है
प्रश्न 50Single Answer
नीचे चार कथन दिए गए हैं, इनमें से दो इस प्रकार सम्बन्धित हैं कि ये दोनों सही हो सकते हैं लेकिन ये दोनों गलत नहीं हो सकते हैं। ऐसे दो कथनों को दर्शाने वाले सही कूट का चयन कीजिए :
(a) ईमानदार व्यक्तियों को शायद ही कष्ट होता है
(b) ईमानदार व्यक्तियों को कभी कष्ट नहीं होता है 
(c) लगभग सभी ईमानदार व्यक्तियों को कष्ट होता है
(d) प्रत्येक ईमानदार व्यक्ति को कष्ट होता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A (a) और (b)
  2. B (a) और (c)
  3. C (b) और (c)
  4. D (c) और (d)
Important Questions Package

CUET PG Philosophy Exam Online Question Bank Package

Buy CUET PG Philosophy Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in CUET PG Philosophy question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - Hindi
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
2.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - Hindi
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
3.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - English
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
4.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - English
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
5.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
6.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
7.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16)Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
8.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
9.CUET PG Philosophy Exam (HUQP16) - Hindi (Old)
Description : 1500 Question with Answer
₹131 [₹500]
Back to Exam
Question for CUET Philosophy (PG) 2027 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam