📚 Exam by Category
▾
Question Bank

GSET Commerce Exam Paper II - Hindi

Duration: 120 · Questions: 100 · Max Marks: 100 · Language: 3

View GSET Commerce 2026 Exam Page

Commerce

1
निम्नाकिंत कथनो पर विचार कीजिए -
1. प्रत्येक राष्ट्र की सरकार अपनी राजकोशीय नीति (Fiscal Policy) के माध्यम से सरकारी आय- व्यय, ऋण एंव करारोपण आदि का निर्धारण करती है
2. सरकार द्वारा जनसंख्या नीति के माध्यम से गुणात्मक प्रतिबन्ध लगाया जाता है , ताकि समाज का जीवन स्तर उन्नत बन सके 
3. जनसंख्या नीति के देष के आर्थिक पर्यावरण को प्रभावित करने वाली एक प्रमुख नीति माना जाता है
उपर्युक्त कथनो में  से सही कथन है ?
  1. A.  केवल 1
  2. B. 1 व 2
  3. C. 1 व 3
  4. D. केवल 3
2
देश की मौद्रिक नीति ( Monetary Policy) का निर्धारण किया जाता है - 
  1. A. केन्द्र सरकार द्वारा
  2. B. देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा
  3. C. राष्ट्रपति द्वारा
  4. D. देश के वित विभाग द्वारा
3
सूची - I (आर्थिक नीतियॉं) को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I  (आर्थिक नीतियॉ)                     सूची - II  (मुख्य लक्षण) 
(a) मौद्रिक नीति                                1.सरकारी आय व्यय का निर्धारण             
(b) कीमत नीति                                 2. विदेश व्यापार का नियमन
(c) निर्यात -आयात नीति                     3. प्रति 6 माह बाद घोषणा
(d) राजकोषीय नीति                           4. व्यापार चक्रो पर रोक का प्रयास
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c )      (d)
    4         3         2         1
  2. B. 2         3         4         1        
  3. C. 1         2         3         4        
  4. D. 3         4         2         1
4
‘व्यावसायिक वितरण’ के संदर्भ में निम्नांकित में से प्राथमिक क्षेत्र ( Primary Sector ) में सम्मिलित नहीं है -
  1. A. डेयरी 
  2. B. चिकित्सा
  3. C. वन
  4. D. पशुपालन
5
विनिर्माण ( Manufacturing ) गतिविधियों को शामिल किया जाता है -
  1. A. प्राथमिक क्षेत्र में 
  2. B. द्वितीयक क्षेत्र में 
  3. C. तृतीयक क्षेत्रमें 
  4. D. चतुर्थक क्षेत्र में 
6
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. कार्यशील जनसंख्या का जितना भाग ‘प्राथमिक क्षेत्र’ में विनियोजित होगा, देश का आर्थिक विकास उतना ही अधिक होगा 
2. विकासित राष्ट्रो के लोगों का जीवन स्तर (Living Standard) उच्च कोटि का है , क्योंकि वहॉं की जनसंख्या का अधिकांश भाग द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्र में लगा हुआ रहता है 
3. राष्ट्रीय आय का वितरण जितना अधिक निर्धन वर्ग के पक्ष में होगा , उतना ही तीव्रगति से देश का विकास होगा 
उपर्युक्त में से सही कथन है / है ?
  1. A. केवल 1
  2. B. 1 व 2
  3. C. 2 व 3
  4. D. केवल 3
7
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. आर्थिक विकास की समस्या मुख्यत : वित्तीय समस्या नही है, बल्कि यह तो आर्थिक संगठन व व्यवस्था की समस्या है 
2. संगठन को कुशल बनाने के लिए ‘मानवीय पूॅंजी ’ का विकास अति आवश्यक है ,जो आर्थिक विकास को गति प्रदान करती है 
  1. A. 1 तथा 2 दोनो कथन सही है 
  2. B. 1 तथा 2 दोनो कथन गलत है
  3. C. कथन 1  गलत है  और कथन 2 सही है
  4. D. कथन 2गलत है और कथन 1 सही है
8
‘ मुद्रा बाजार ’ ( Money Market ) के सदंर्भ में असत्य कथन नही है 
  1. A. मुद्रा बाजार पर देश का केन्द्रीय बैंक नियन्त्रण स्थापित करता है
  2. B. मुद्रा बाजार अल्पकालीन व दीर्घकालीन पूॅंजी उपलब्ध कराता है
  3. C. मुद्रा संकुचन की स्थिति में मुद्रा बाजार गतिविहीन बन जाता है
  4. D. विदेशी शक्तियो के आधार पर मुद्रा बाजार का स्व-संचालन होता है
9
सूची - I को सूची- II के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I  (पर्यारण के गैर-आर्थिक घटक)
(a) सांस्कृतिक घटक
(b) राजनैतिक घटक
(c) नैतिक घटक
(d) वैधानिक घटक 
सूची - II (प्रमुख लक्षण)
1. न्याय एंव नीति पर बल
2. सादा जीवन उच्च विचार पर बल
3. ईमानदारी और सेवा भाव
4. सुदृढ प्रजातंत्र परबल
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c )      (d)
    2         4         3         1
  2. B. 1         2         3         4
  3. C. 4         3         2         1
  4. D. ​1         4         3         2
10
नवीन औद्योगिक नीति, 1991 के सदंर्भ में असत्य कथन है -
  1. A. लद्यु उद्योग लाइसेंस प्रक्रिया से मुक्त हो गए है 
  2. B. सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश को बढावा दिया गया है
  3. C. निजी क्षेत्र के उपक्रमो में विनिवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है
  4. D. वैश्विक परिवेश के अनुरूप प्रतिस्पर्धा को उत्प्रेरित किया जा रहा है
11
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए - 
1.'1956 को औद्योगिक नीति प्रस्ताव ’ को राजनीतिक संविधान की भॉंति भारत का आर्थिक संविधान माना गया था 
2. औद्योगिक नीति , 1956 के क्रियान्वयन से देश में निजी क्षेत्र के उद्योगों का विकास तुलनात्मक दृष्टि से कम हुआ
3. औद्योगिक नीति, 1956 को ही औद्योगिक नीति , 1980 का मुख्य आधार बनाया गया 
उपर्युक्त कथनों में से सही कथन है / है 
  1. A. केवल 3
  2. B. 2 व 3
  3. C. 1 व 3
  4. D. केवल 2
12
औद्योगिक नीति, 1977 के संदर्भ में सत्य कथन है -
  1. A. इस नीति का उद्योगपतियों और श्रम संघो दोनों ने ही समर्थन किया था 
  2. B. उद्योगपतियों व श्रम सघों दोनो ने ही इसका  विरोध किया था
  3. C. इस नीति में बहुराष्ट्रीय निगमों पर चमडें का सामान , डबलरोटी , बिस्किट आदि सामान्य वस्तुओं के उत्पादन हेतु प्रतिबन्ध लगाने का प्रस्ताव था 
  4. D. लद्यु उद्योगो की आरक्षित सूची में केई परिवर्तन नही करने का प्रस्ताव था
13
औद्योगिक नीति, 1980 के संदर्भ में असत्य कथन है-
  1. A. इस नीति में पूॅजीं -प्रधान पथ का चयन किया गया तथा रोजगार सृजन की अवहेलना की गई
  2. B. सार्वजनिक क्षेत्र काफी पिछड गया 
  3. C. देश के बडे औद्योगिक घरानों को अनेक रियासते व छूट प्रदान करते हुए उत्पादन बढाने का प्रयास किया गया
  4. D. यह एक विकास प्रेरित नीति थी
14
वर्तमान समय में हमारे देश में ‘एकाधिकार एंव प्रतिबन्धात्मक व्यापार-व्यवहार  अधिनियम ’ ( MRTP Act ) के स्थान पर कौनसा अधिनियम लागू है ?
  1. A. औद्योगिक विकास व नियमन अधिनियम
  2. B. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
  3. C. विदेशी विनिमय प्रबन्ध अधिनियम ( FEMA)
  4. D. प्रतिस्पर्धा अधिनियम
15
सूची - I  (औद्योगिक नीतियॉं) को सूची - II (प्रमुख लक्षण) के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए -
सूची - I  (औद्योगिक नीतियॉं)
(a) औद्योगिक नीति , 1948
(b) औद्योगिक नीति , 1956
(c) औद्योगिक नीति , 1977
(d) औद्योगिक नीति , 1991
सूची - II (प्रमुख लक्षण) 
1. अर्थव्यवस्था को नियन्त्रण मुक्त करना
2. जिला उद्योग केन्द्रो की स्थापना पर बल
3. समाजवादी समाज की स्थापना पर बल
4. मिश्रित अर्थव्यवस्था की स्थापना पर बल
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c )      (d)
    1         2         3         4
  2. B. 2         3         1         4
  3. C. 4         3         2         1
  4. D. 3         4         1         2
16
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. नियोजित अर्थव्यवस्था में आर्थिक शक्तियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट नहीं होती है
2. नियोजन में राजकीय हस्तक्षेप अपरिहार्य है, इसके अभाव में नियोजन की सफलता संदिग्ध रहती है
  1. A. कथन 1 सही है, किन्तु कथन 2 उसका स्पष्टीकरण नहीं है
  2. B. कथन 1 सही और कथन 2 उसका सही स्पष्टीकरण है 
  3. C. कथन 1 गलत है और कथन 2 सही है
  4. D. 1 तथा 2 दोनें ही कथन गलत है
17
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. नियेजित अर्थव्यवस्था में पूॅंजीवादी अर्थव्यवस्था के दोष विद्यमान रहते है और स्वंतत्र मूल्य तंत्र तथा गलाकाट प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं का शोषण होता है 
2. भारत में आय तथा सम्पदा के केन्द्रीयकरण पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से MRTP  अधिनिमय लागू किया गया था
3. नियेजित अर्थव्यवस्था में प्रगतिशीन कर प्रणाली लागू की जाती है , ताकि धनी व निर्धन के बीच अन्तर को न्यून किया जा सके 
उपर्युक्त कथनो में से सही कथन नहीं है / है 
  1. A. केवल 1
  2. B. 2 व 3
  3. C. केवल 2
  4. D. केवल 3
18
‘नियोजित अर्थव्यवस्था ’ को कहा जाता है -
  1. A. खुले मुॅंह वाली अर्थव्यवस्था (An Economy with open mouth ) 
  2. B. खुले नेत्र वाली अर्थव्यवस्था (An Economy with open eyes )
  3. C. खुले हाथ वाली अर्थव्यवस्था  ( An Economy with open hands )
  4. D. उपर्युक्त में से केई नही 
19
निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
1. नियोजित के प्रारम्भिक काल में बेरोजगारी पहले की अपेक्षा अधिक बढने लग जाती है
2. नियोजन के माध्यम से अधिकाधिक उत्पादन व रोजगार दोनों की प्राप्ति सम्भव है
  1. A. 1 तथा 2 दोनो कथन सही है 
  2. B. कथन 1 गलत किन्तु कथन 2 सही है
  3. C. कथन 1 सही किन्तु कथन 2 गलत है
  4. D. 1तथा 2 दोनों कथन गलत है
20
भारत में योजना आयोग (Planning Commission) की स्थापना कब हुई  ?
  1. A. मार्च 1950 में
  2. B. अप्रैल 1951 में
  3. C. जुलाई 1956 में 
  4. D. नवम्बर 1964 में 
21
द्वितीय पंचवर्षीय येजना (1956 - 61) का मुख्य उद्देश्य था - 
  1. A. अधिकाधिक उद्योगों का विकास व विस्तार करना
  2. B. उद्योगपतियों को करों में रियायत प्रदान करना
  3. C. निजी क्षेत्र में निवेश को बढावा देना
  4. D. देश में समाजवादी समाज की स्थापना करना
22
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना का नवीन प्रारूप 1970 में भारतीय संसद द्वारा स्वीकार किया गया था
2. पंचम पंचवर्षीय योजना 1974 .79 के लिए बनाई गई  थी, किन्तु कारणों से इसे एक वर्ष पूर्व ही समाप्त कर दिया गया 
3. छठी पंचवर्षीय येजना का मुख्य नारा था - ‘रोटी, रोजी और उत्पादकता ’ (Food, Work and Productivity )
उपर्युक्त में से असत्य कथन है / है 
  1. A. केवल 3
  2. B. 2 व 3
  3. C. 1 व 2
  4. D. केवल 2
23
गवर्नमेंट टू बिजनेस पोर्टल ( G2B) का मुख्य उद्देश्य है - 
  1. A. उच्च शिक्षा जगत् में व्यापारिक सन्निमयों को सम्मिलित करना तथा देश में नव उद्यमियों को तैयार करना
  2. B. देश में अधिकाधिक निर्यातोन्मुखी औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करना
  3. C. व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एक ही स्थान पर कुशल, पारदर्शी एंव त्वरित सुविधा व सेवा उपलब्ध कराना
  4. D. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वस्तरीय व्यापार प्रणाली को बढावा देना
24
देश की GDP  में औद्योगिक क्षेत्र का अंशदान 2010 - 11 में कितना था
  1. A. 57 प्रतिशत
  2. B. 47 प्रतिशत
  3. C. 37 प्रतिशत
  4. D. 27 प्रतिशत
25
वर्तमान में सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगो की संख्या है -
  1. A. 3
  2. B. 6
  3. C. 10
  4. D. 18
26
वर्तमान में कितने उद्योगों के लिए लाइसेन्स लेने की अनिवार्यता है ?
  1. A. 5
  2. B. 18
  3. C. 23
  4. D. 30
27
वर्तमान में देश का सार्वधिक उद्यमों वाला राज्य है ?
  1. A. उत्तर प्रदेश
  2. B. महाराष्ट्र
  3. C. तमिलनाडू
  4. D. पश्चिम बंगाल
28
27 जनवरी ,1997 को ‘आविद हुसेन समिति ’ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का सम्बंध किस क्षेत्र से रहा है ?
  1. A. महिला शिक्षा की वस्तुस्थिति से अवगत कराना
  2. B. लद्यु उद्योगों की समस्याओं का समाधान करना
  3. C. सौर उर्जा की भावी सम्भावनाओं का पता लगाना
  4. D. निजी उद्योगों में FDI की सम्भावनाओं का पता लगाना
29
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. मीरा सेठ समिति द्वारा ग्रामीण पर्यटन के विकास व विस्तार हेतु 21 जनवरी , 1997 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी 
2. खादी एंव ग्रामोद्योग आयोग ( KVIC ) अधिनियम में1987 के संशोधन के परिणामस्वरूप देश के ग्रामीण उद्योगों को सात बडे वर्गो में वर्गीकृत किया गया है
3. कपडा उद्योग भारत का कृषि के बाद दूसरा सबसे बडा रोजगार प्रदान करने वाला उद्योग है
उपर्युक्त तीनों कथनो में से सत्य कथन नहीं है / है 
  1. A. केवल 1
  2. B. 2 व 3
  3. C. 1 व 3
  4. D. केवल 3
30
केन्द्र सरकार को बहुप्रतीक्षित नवीन विनिर्माण नीति (New Manufacturing Policy – NMP 2011)  के मंत्रिमण्डल ने कब स्वीकार किया ?
  1. A. 15 सितम्बर , 2011 के
  2. B. 15 अक्टूबर , 2011 के
  3. C. 25 अक्टूबर , 2011 के
  4. D. 27 अक्टूबर , 2011को
31
सूची - I को सूची - II साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I (निवेश सीमा)
(a) उपकरणो में अधिकतम रु. 10 लाख का निवेश 
(b) प्लान्ट व मशीनरी में अधिकतम रु. 25 लाख का निवेश 
(c) उपकरणो में रु. 10 लाख से अधिक ,किन्तु रु. 2 करोड से ज्यादा नहीं
(d) उपकरणों में रु. 2 करोड से अधिक , किन्तु रु. 5 करोड से ज्यादा नहीं
 सूची - II  (उद्योग)
1. निर्माण क्षेत्र का सूक्ष्म उद्योग
2. सेवा क्षेत्र का मध्यम उद्योग
3. सेवा क्षेत्र का लद्यु उद्योग
4. सेवा क्षेत्र का सूक्ष्म उद्योग
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c )      (d)
    4         3         2         1
  2. B. 1         2         3         4
  3. C. 2         3         1         4
  4. D. 4         1         3         2
32
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए - 
1. भारत में सर्वाधिक 70 प्रतिशत हिस्सा तापीय बिजली का है 
2. देश में उर्जा की खपत में कोयले की भागीदारी 67 प्रतिशत है 
3. राजस्थान का सीमेंट उत्पादन में प्रथम स्थान है 
उपर्युक्त कथनो में से सत्य कथन है / है 
  1. A. केवल 3
  2. B. 2 व 3
  3. C. 1 व 2
  4. D. 1, 2 व 3
33
नवगठित ‘भारतीय प्रतिस्पर्द्वा आयोग ’ (Competition Commission of India – CCI )  में अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया -
  1. A. 1 सितम्बर , 2002 से 
  2. B. 5 नवम्बर , 2007 से 
  3. C. 20 मई , 2009 से 
  4. D. 17 फरवरी , 2010 से 
34
देष मे आधारिक संरचना परियोजनाओं के वित्तीयन हेतु बनाए गए IDF ((Infrastructure Debt Fund ) में निम्नांकित में से कौनसा बैंक सहभागी नही है ?
  1. A. आई. सी. आई. सी. आई.बैंक 
  2. B. स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
  3. C. बैंक ऑफ बडौदा
  4. D. सिटीबैक
35
देश का सबसे पुराना ‘मेट्रो  जोन ’ है 
  1. A. मध्य रेलवे (CR )
  2. B. कोलकत्ता मेट्रो रेलवे (KMR)
  3. C. उत्तर -पष्चिमी रेलवे (NWR)
  4. D. दक्षिण रेलवे  (SR)
36
देश का वह राज्य जहॉ पर रेलमार्ग की लम्बाई शून्य है-
  1. A. त्रिपुरा
  2. B. मणिपुर
  3. C. मेघालय
  4. D. मिजोरम
37
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -?
सूची - I (रेल सुरक्षा के लिए बनी समितियॉं)
(a) खन्ना समिति
(b) सीकरी समिति
(c) बांचू समिति
(d) शाहनवाज समिति
सूची - II (सन्)
1. 1978
2.1954
3. 1998
4. 1968
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c )      (d)     
    3         1         4         2
  2. B. 1         2         4         3
  3. C. 2         1         3         4
  4. D. 4         3         1         2
38
भारत में ‘ग्रीनेक्स सूचकांक’ कब से शुरू हुआ है ?
  1. A. 2 अक्टूबर , 2009
  2. B. 22 फरवरी , 2010
  3. C. 2 अक्टूबर , 2011
  4. D. 22 फरवरी , 2012
39
निम्नांकित मे से किस फैक्टरी द्वारा रेल इंजनो का निर्माण नही किया जाता है ?
  1. A. भारत अर्थ मूवर्स लि. बंगलूरू
  2. B. चितरंजन लोकोमेटिव वर्क्स
  3. C. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स , वाराणसी
  4. D. भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स, भोपाल
40
प्रधानमंत्री के तकनीकी सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 27 फरवरी ,2012 को भारतीय रेल मंत्री को प्रस्तुत प्रतिवेदन का सम्बंध किस क्षेत्र से है ?
  1. A. रेलवे सुरक्षा व संरक्षा से सम्बंधित 
  2. B. रेलवे कार्मिको के कल्याण में अभिवृद्वि से सम्बंघित 
  3. C. रेलवे के आधुनिकीकरण से सम्बंधित 
  4. D. रेलवे का निजीकरण करने से सम्बंधित
41
देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है 
  1. A. वाराणसी से कन्याकुमारी
  2. B. भटिण्डा से कांदला 
  3. C. दिल्ली से चेन्नई
  4. D. शिमला से गोवा
42
वर्तमान में देश के कुल यात्री परिवहन का कितना प्रतिशत भागसडक परिवहन के राजमार्गो द्वारा हो रहा है ?
  1. A. 60 प्रतिशत
  2. B. 87 प्रतिशत
  3. C. 95 प्रतिशत
  4. D. 40 प्रतिशत
43
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए -
सूची - I
(a) राज्य राजमार्गो की लम्बाई
(b) जिला ग्रामीण सडकों की लम्बाई
(c) राष्ट्रीय राजमार्गो की लम्बाई
(d) स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की लम्बाई
सूची - II
1. 70934 किमी
2. 1, 33, 000 किमी
3. 26,50,000 किमी
4. 5846 किमी
कूट : 
  1. A. (A )     (b)      (c )      (d)
    2         3         4         1
  2. B. 2         3         1         4
  3. C. 4         3         2         1
  4. D. 1         2         3         4
44
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम , 1986 के अन्तर्गत पीडित उपभोक्ता को न्याय प्रदान करने के लिए एक त्रिस्तरीय अर्द्वन्यायिक  व्यवस्था की गई है, जिसमें उपभोक्ता को बिना किसी वकील की नियुक्ति के निशुल्क आधार विवादो का निवारण किया जाता है ,
2. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम ,1986 के अन्तर्गत एक उपभोक्ता या उपभोक्ताओं का समूह ,केन्द्र सरकार ,राज्य सरकार आदिकोई भी शिकायत कर सकते है
3. उपभोक्ता सरंक्षण (संषोधित) अधिनियम , 2002 के अनुसार राज्य आयेग के प्रत्येक सदस्य (अध्यक्ष सहित) की उम्र 35 वर्ष से कम नही हेनी चाहिए तथा उनके लिए न्यूनतम स्नातक डिग्री भी अनिवार्य है 
उपर्युक्त कथनो मे से सही कथन है/है -
  1. A. केवल 3
  2. B. केवल 2
  3. C. केवल 1
  4. D. 2 व 3
45
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम , 2002 के अनुसार निम्नांकित में से किसे उपभोक्ता नही माना जा सकता ?
  1. A. सुधांशु ने स्वरोजगार के उद्देश्य से फोटेस्टेट मशीन का क्रय किया
  2. B. पारस ने किराया क्रम योजनान्तर्गत एक ट्रक खरीदा 
  3. C. तन्मय ने पुष्कर में बेचने के उद्देश्य से ‘फालना अम्ब्रेला मार्ट ’ से 500 दर्जन छतरियां खरीदी
  4. D. चेतन द्वारा अपनी बहन को उपहार देने के उद्देश्य से एक ‘लैपटोप ’ खरीदा गया 
46
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए 
1. केन्द्रीय उपभोक्ता सरंक्षण परिषद (Central Consumer Protection Council )  का कार्यकाल 3 वर्ष होता है
2. जब माल व सेवा का मूल्य मॉंगी जाने वाली क्षति पूर्ति दोनो की कुल राशि रु. 20 लाख से अधिक , किन्तु रु. 1 करोड से कम हो, तो उसकी शिकायत राष्ट्रीय आयोग के समक्ष की जाती है
3. जिला मंच का अध्यक्ष एक जिले के भूत पूर्व जिलाधीश को भी बनाया जा सकता है 
उपर्युक्त कथन में से कथन नही है /है -
  1. A. केवल 1
  2. B. केवल 2
  3. C. केवल 3
  4. D. 2 व 3
47
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम , 1986 के अन्तर्गत यह प्रावधान है कि एक उपभोक्ता ने जितने रूपए वस्तु  खरीदने पर खर्च किए है उतने ही मूल्य की संतुष्टि उसे प्राप्त हो यह प्रावधान उपभोक्ता के किस अधिकार से सम्बन्ध रखता है ?
  1. A. सुरक्षा के अधिकार से (Right of Safety )
  2. B. उपचार के अधिका से (Right to Redressal)
  3. C. प्रतिफल के अधिकार से (Right to Consideration )
  4. D. चयन के अधिकार से (Right to Selection )
48
आधुनिक दोहरा लेखा प्रणाली का जन्म कब और कहॉं हुआ ?
  1. A. भारत , 1934 में 
  2. B. इटली , 4994 में 
  3. C. जापान , 1443 में 
  4. D. फ्रांस , 1594 में 
49
किसी निश्चित अवधि के दौरान व्यवस्था के लाभ/हानि तथा आर्थिक हानि की जानकारी प्रदान करने वाला लेखांकन कहलाता है
  1. A. प्रबन्ध लेखांकन
  2. B. वित्तीय लेखांकन
  3. C. लागत लेखांकन
  4. D. सूचना लेखाकंन
50
निम्नलिखित में से असत्य कथन है -
  1. A. लेखाकरण को व्यवसाय की भाषा कहा जा सकता है 
  2. B. लेखाकरण एक सूचना प्रणाली है
  3. C. लेखाकरण को रसायनशास्त्र विज्ञान की श्रेणी में सम्मिलित किया जा सकता है
  4. D. लेखाकरण एक बौद्विक विषय है
51
लेखापाल द्वारा सम्पन्न किए जाने वाले निम्नांकित कार्या पर विचार कीजिए - 
1. वित्तीय लेने-देनों का वर्गीकरण
2. वित्तीय लेन-देनों का अभिलेखन
3. वित्तीय लेन-देनो का मौद्रिक मापन
4. वित्तीय लेन-देनों का संक्षिप्तीकरण
उपर्युक्त काया का सही क्रम होगा -
  1. A. 2, 1, 3 और 4
  2. B. 1, 2, 3 और 4
  3. C. 4, 3, 2 और 1
  4. D. 3, 2, 1  और 4
52
वित्तीय लेखांकन के सदंर्भ में गलत कथन है -
  1. A. समंको की शुद्वता पर बल दिया जाता है
  2. B. विवरण पत्रों का प्रारूप कानून द्वारा निर्धारित हेते है 
  3. C. केवल दोहरा लेखा प्रणाली से ही इसके कार्य किए जा सकते है
  4. D. वित्तीय लेखांकन का क्षेत्र प्रबन्ध लेखांकन की तुलना में संकुचित होता है
53
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
किसी व्यवसाय के लेन-देनों का  अभिलेखन करना, लेखाकरण का मुख्य कार्य है -
1.  ऐसा करने से व्यवसाय में भूल और गबन की सम्भावनाए समाप्त हो जाती है
2. यह एक लिपिकीय स्वभाव का कार्य है 
3. यह कार्य व्याख्यात्मक कार्य कहलाता है 
4. यह कार्य सम्पन्न करने के कारण गबन की सम्भावना न्यून हो जाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौनसे सही कथन है ?
  1. A. 1, 2, 3  और 4 
  2. B. केवल  1, 2   और 4
  3. C. केवल 2 और 4
  4. D. केवल 1 और 2
54
चारू ने मालिक की हैसियत से अपने व्यापार में रु. 35 करोड की पुंजी का विनियोजन किया, लेखाकरण की किस अवधारणा  के अनुसार वह फर्म का लेनदार माना जाएगा ?
  1. A. मुद्रामापन अवधारणा
  2. B. लागत अवधारणा
  3. C. पृथक् अस्तित्व अवधारणा
  4. D. द्विपक्षीय अवधारणा
55
सूची - I को सूची- II साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिए-

सूची - I (लेखा अवधाए) 
(a) व्यावसायिक इकाई 
(b) द्विपक्षीय 
(c) लेखावधि
(d) मुद्रा मापन

सूची - II (उदाहरण)
1. 31 मार्च , 2012
2. रु. 20,000 का वेतन चुकाया
3. तुलन-पत्र / चिट्ठे के देयता पक्ष में पूॅंजी 
4. तुलन -पत्र/चिट्ठे के सम्पत्ति पक्ष में ख्याति 

कूट  : 
  1. A. (a)      (b)      (c)       (d)
    4         3         2         1
  2. B. 4         1         2         3
  3. C. 2         1         3         4
  4. D. 3         2         1         4
56
लेखाकरण अवधारणाओं के संदर्भ में असत्य कथन कौनसा है ?
  1. A. यें सामान्यतः स्वीकार कर ली जाती है , किन्तु इसके लिए कोई प्रमाण अवश्य होना चाहिए 
  2. B. ये लेखाकरण सिद्वान्तो का मूल स्त्रोत होती है
  3. C. ये अभिलेखन से सम्बंधित भी हे सकती है
  4. D. ये जॉंच ,युक्ति और अनुभव के आधार पर स्वंय सिद्व होती है
57
निम्नांकित में से लागत अवधारण का लक्षण नहीं है- 
  1. A. प्रतिवर्ष सम्पत्तियों का वसूली मूल्य ज्ञात करना बहुत कठिन है
  2. B. संस्था की स्थायी सम्पतियॉं उत्पादन कार्य में प्रयुक्त करने हेतु खरीदी जाती है न कि विक्रय के लिए
  3. C. बाजार मूल्य की गणना व्यक्तिपरकता पर आधारित हेती है
  4. D. स्थायी सम्पतियों को हमेशा लागत मूल्य पर ही बताना चाहिए 
58
किसी कम्पनी के ईमानदारी और प्रशिक्षित सामग्री प्रबन्धक की मृत्यु हेने से संस्था को जो हानि हुई है , उसे लाभ-हानि खाते में नहीं दिखाया जा सकता, यह आलेचना लेखाकरण की किस अवधारणा के संदर्भ मे की जाती है
  1. A. पृथक व्यावसायिक अवधारणा
  2. B. मुद्रामापन अवधारणा
  3. C. चालू व्यवसाय अवधारणा
  4. D. लागत अवधारणा
59
निम्नांकित में से वह कौनसी अवधारणा है जो तुलन-पत्र (Balance Sheet ) से सम्बंधित नहीं  है?
  1. A. लागत अवधारणा
  2. B. द्विपक्षीय अवधारणा
  3. C. बसूली अवधारणा
  4. D. निरन्तरता  की अवधारणा
60
अन्तिम खातो में समायोजन का कार्य किस लेखा अवधारणा के आधार पर किया जाता है
  1. A. उपार्जन अवधारणा
  2. B. वसूली अवधारणा
  3. C. मेल की अवधारणा
  4. D. मुद्रा माप की अवधारणा
61
लेखाकरण की उपार्जन या उदय अवधारणा ( Accrual Concept ) के अनुसार फर्म की आय और व्यय की मदो का लेखा कर दिया जाना चाहिए 
  1. A. उनके वसूल होने पर
  2. B. उनेस सम्बंधित अनुबंधन करने पर
  3. C. उनके देय होने पर 
  4. D. उपर्युक्त में  से कोई नही
62
निम्नलिखित में कौनसी अवधारण लाभ-हानि खाते से सम्बधि्ांत नही है ?
  1. A. लेखावधि अवधारणा
  2. B. उदय की अवधारणा
  3. C. मिलान अवधारणा
  4. D. मुद्रामापन अवधारणा
63
निम्नांंकित में से आयगत हानि है-
  1. A. मूल्य ह्रास 
  2. B. ऋणपत्रों को बट्टे पर जारी करना
  3. C. विनियोगो को लागत से कम मूल्य पर बेचना
  4. D. आकाशीय बिजली गिरने से पषु धन का समाप्त होना 
64
पूॅंजी  व्यय को राजस्व व्यय मानने का परिणाम होगा -
  1. A. पॅूंजी संचयों में वृद्वि
  2. B. आगम संचयों मेंवृद्वि
  3. C. गुप्त संचयों में वृद्वि
  4. D. उपर्युक्त में से  कोई नही
65
माल के दावे के भुगतान मे बीमा कम्पनी से प्राप्त राषि है -
  1. A. पॅूंजीगत प्राप्ति
  2. B. आयगत वृद्वि
  3. C. पूॅंजीगत व्यय
  4. D. आयगत व्यय
66
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियां के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिए -
सूची - I  (व्यय तथा प्राप्ति)
(a) आयगत व्यय
(b) आस्थगित आयगत व्यय
(c) पूॅंजीगत प्राप्ति
(d) पूॅंजीगत व्यय
सूची - II  (उदाहरण) 
1. चीन से आयात की गई मशीन पर चुकाया गया आयात षुल्क
2. क्रय किए गए माल पर गाडी भाडा चुकाया गया 
3. फर्नीचर का विक्रय किया गया
4. समता अंशों के निर्गमन पर खर्चा हुआ 
कूट : 
  1. A. (a)      (b)      (c)       (d)
    4         2         3         1
  2. B. 2         4         3         1
  3. C. 2         4         1         3
  4. D. 1         2         3         4
67
व्यापार चिन्ह ( Trade Mark ) के विकास एंव पूॅंजीकरण पर किए गए व्यय को माना जाएगा -
  1. A. आयगत व्यय
  2. B. स्थगित आयगत व्यय
  3. C. पॅूंजीगत  व्यय
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नही
68
निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य नही है ?
  1. A. स्थायी सम्पत्ति पर ह्रास पूॅंजीगत व्यय होता है
  2. B. बडी राशि का प्रत्येक व्यय पूॅंजीगत व्यय होता है
  3. C. भवन में सफेदी कराने में रु. 10,000 व्यय किया गया और उसे पॅूंजीगत माना गया
  4. D. रेलवे साइडिंग निर्माण करने में रु. 5 करोड खर्च करके उसे पूॅंजीगत माना गया
69
निम्नांकित में से पूॅंजीगत हानि है -
  1. A. ऋणपत्रों के निर्गमन पर प्रदत्त अभिगोपन कमीशन
  2. B. ऋणपत्रों का अंकित मूल्य से कम पर शोधन
  3. C. ऋणपत्रों पर दिया जाने वाल ब्याज
  4. D. ऋणपत्रों के शोधन पर दिया जाने वाला प्रीमियम
70
निम्नलिखित में से कौनसा स्थगित आयगत व्यय है ?
  1. A. अनुसंधान एंव विकास पर व्यय
  2. B. ट्रेड मार्क के उल्लंघन पर कानूनी व्यय
  3. C. पुरानी मशीन पर भारी मरम्मत का खर्चा
  4. D. ख्याति खरीदने पर किया गया भुगतान
71
हिन्द सिनेमा थिएटर ने बैठक क्षमता में वृद्धि करने हेतु रु. 20 लाख व्यय किए, यह व्यय कहलायेगा -
  1. A. आयतगत व्यय
  2. B. स्थगित आयगत व्यय
  3. C. पूॅंजीगत व्यय
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नही
72
एक असफल ‘पेटेन्ट राइट ’ पर व्यय की गई राशि है -
  1. A. स्थगित आयगत व्यय
  2. B. पूॅंजीगत हानि
  3. C. आयगत व्यय
  4. D. पूॅंजीगत व्यय
73
कम्पनी के समामेलन से पूर्व का लाभ है -
  1. A. आयगत लाभ
  2. B. अंशतः आयगत लाभ
  3. C. पूॅंजीगत लाभ
  4. D. अंशत : पूॅंजीगत लाभ
74
वैश्विक मंदी को दृष्टिगत रखते हुए एक कम्पनी द्वारा 200 कर्मचारियों की छॅटनी की गई तथा उन्हे रु. 4 करोड की क्षतिपूर्ति चुकाई गई , यह धनराशि मानी जाएगी -
  1. A. आस्थगित आयगत व्यय
  2. B. आयगत व्यय
  3. C. पूॅंजीगत व्यय
  4. D. उपर्युक्त मे से कोई नही
75
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I (लाभ व हानि)
(a) पूॅंजीगत लाभ
(b) आयगत लाभ
(c) पूॅंजीगत हानि
(d) आयगत हानि
सूची - II  (उदहारण)
1. ऋणपत्रों की वापसी पर दिया गया प्रीमियम 
2. माल बेचने की प्रक्रिया में हुई हानि
3. व्यवसाय के एक हिस्से को बेचने पर लाभ
4. स्टॉक को लागत से अधिक बेचने पर लाभ
कूट  : 
  1. A. (a)      (b)      (c)       (d)
    1         4         3         2
  2. B. 1         3         4         2
  3. C. 3         4         1         2
  4. D. 4         3         1         2
76
निम्नांकित में से किस आयगत व्यय को पूॅंजीगत व्यय नही माना जा सकता ?
  1. A. नवीन मशीन को कारखाना तक लाने के लिए गाडी भाडा दिया
  2. B. रबड के बगीचो की उन्नति के लिए किया गया व्यय
  3. C. स्थायी सम्पत्तियों के निर्माण के सम्बंध में चुकाया गया वेतन
  4. D. स्थायी सम्पति को अच्छी अवस्था में बनाए रखने हेतु किया गया व्यय
77
शर्मा ट्रेडर्स के स्वामी ने अपने जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान किया, यह व्यय माना जायेगा -
  1. A. आयगत व्यय
  2. B. पॅूंजीगत व्यय
  3. C. आस्थगित आयगत व्यय
  4. D. उपर्युक्त में से केई नही 
78
आस्थगित आयगत व्ययो को तुलन-पत्र में कहॉं दिखाया जाता है ?
  1. A. स्थायी सम्पत्तियों के रूप में 
  2. B. कृत्रिम सम्पत्तियों के रूप में 
  3. C. स्थायी दायित्वो के रूप में 
  4. D. कृत्रिम दायित्वें के रूप में 
79
डी. के. एण्ड सन्स को माल की प्राप्ति से  पूर्व ही बीजक प्राप्त हो गया , इसका लेखा किया जाएगा-
  1. A. व्यापार खाते में 
  2. B. लाभ-हानि खाते में 
  3. C. तुलन -पत्र में 
  4. D. उपर्युक्त में से केई नही
80
निम्नलिखित में से किसमें लेखा सूचनाओं तथा उनके विश्लेषण की दो प्रायः चर्चित अन्तः वर्गीय विधियॉं सम्मिलित हे ?
  1. A. अनुपात विश्लेषण तथा निवेश सूची विश्लेषण 
  2. B. सामान्य आकार विवरण और वित्तीय अनुपात विष्लेशण
  3. C. संक्षिप्त लाभ-हानि खाता तथा तुलन-पत्र
  4. D. रोकड प्रवाह विवरण तथा वित्तीय स्थिति मे परिवर्तनो का विवरण
81
दिल्ली एसेसिएट्स दिल्ली ने राजस्थान ट्रेडर्स , जयपुर से माल मॅंगाया गया , जोकि अभी रास्ते में (Goods in Transit ) ही है, दिल्ली की कम्पनी इसका लेखा तुलन-पत्र में करेगी -
  1. A. केवल सम्पति पक्ष में 
  2. B. केवल दायित्व पक्ष में
  3. C. सम्पत्ति और दायित्व दोनो पक्षों में 
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नही
82
स्थिति विवरण बनाया जाता है -
  1. A. समस्त व्यक्तिगत और वस्तुगत खातो को बन्द करने के बाद
  2. B. समस्त व्यक्तिगत खातों को बन्द करने के बाद
  3. C. समस्त वस्तुगत खातों को बन्द करने के बाद
  4. D. समस्त अवस्तुगत खातों को बन्द करने के बाद
83
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियां के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर दीजिए -
सूची - I  (परिसम्पत्तियॉं)
(a) क्षयी परिसम्पत्तियॉं 
(b) कृत्रिम परिसम्पत्तियॉं
(c) चालू परिसम्पत्तियॉं 
(d) अदृश्य परिसम्पत्तियॉं
सूची - II (उदाहरण) 
1. तेल का कुऑं
2. अर्द्धनिर्मित माल
3. व्यापार चिन्ह
4. प्रारम्भिक व्यय
कूट : 
  1. A. (A )     (b)      (c)       (d )
    2         3         4         1
  2. B. 1         4         2         3
  3. C. 3         2         1         4
  4. D. ​4         3         2         1
84
निम्नलिखित में से असत्य कथन है -
  1. A. ‘किराया क्रय पद्धति पर विक्रय’ से पृथक् रखना चाहिए 
  2. B. ‘पसन्दगी पर विक्रय ’ को ‘विक्रय’ से पृथक् रखना चाहिए 
  3. C. जो माल बेच दिया गया हो , परन्तु उसकी सुपुर्दगी नही दी गई है , उसे अन्तिम स्कन्ध में सम्मिलित करके बताना चाहिए 
  4. D. ‘प्रेषण पर विक्रय ’ को ‘विक्रय’ से पृथक् बताना चाहिए 
85
जब तलपट ( Trial Balcce ) में ही Deprectioation की राशि दी हुई हो ,तो ऐसी स्थिति में इस राशि को -
  1. A. केवल लाभ-हानि खाते में ही दिखाना चाहिए
  2. B. केवल तुलन-पत्र में ही दिखाना चाहिए
  3. C. लाभ-हानि खाते और तुलन-पत्र दोनों में दिखाना चाहिए 
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नही
86
सनराइज स्टोर्स के पास 29 दिसम्बर , 2011 को रु. 79,600 का स्कन्ध था, फर्म ने 30 और 31 दिसम्बर को रु. 1354 का माल खरीदा और रु.1240 की बिक्री की इन लेन-देनों को पुस्तकों में लिख दिया गया, बिक्री में 30 प्रतिशत सकल लाभ शामिल है , 31 दिसम्बर , 2011 को अन्तिम स्कन्ध होगा -
  1. A. रु. 80600
  2. B. रु.80086
  3. C. रु. 80954
  4. D. रु. 80854
87
Free Samples को वितरित करने की लागत को माना जाता है -
  1. A. प्रत्यक्ष व्यय
  2. B. वित्तीय व्यय
  3. C. रख रखाव व्यय
  4. D. विज्ञापन व्यय
88
एक साझेदारी फर्म के तुलन-पत्र में निम्नलिखित परिसम्पत्तियों की स्थायित्व क्रम के अनुसार किस क्रम में दिखाया जायेगा ?
1.  एकस्व
2. बैंक शेष
3. स्कन्ध
4. भूमि
5. रोकड
कूट - 
  1. A. 5, 2 , 1, 3 , 4
  2. B. 1, 4 , 3, 2 , 5
  3. C. 4, 3 ,5 , 2 , 1
  4. D. 4, 1 ,3 , 2, 5
89
शेखावटी लि. के तलपट में उल्लिखित डूबत ऋण रु. 6000 , डूबत ऋण प्रावधान  रु. 2,42,000 है, तो लाभ -हानि खातें में दिखाई जाने वाली राशि कितनी होगी जब डूबत ऋण प्रावधान में 5% से वृद्धि करनी हो ?
  1. A. रु. 9100
  2. B. रु. 19,100
  3. C. रु. 12,100
  4. D. रु.13,100
90
साझेदारी फर्म में ‘साझेदारी संलेख’ ( Paternership Deep) के अभाव में फर्म के शुद्ध लाभों को विभाजित किया जाता है -
  1. A. साझेदारो की इच्छानुसार
  2. B. साझेदारी अधिनियम की व्यवस्थानुसार
  3. C. न्यायालय के आदेशानुसार
  4. D. सरकारी आदेशानुसार
91
साझेदारी फर्म के लाभ-हानि खाते द्वारा प्रदर्शित लाभों को साझेदारी में विभाजित करने के लिए कौनसा खाता बनाना अति आवश्यक है -
  1. A. नवीन लाभ-हानि खाता
  2. B. नवीन व्यापार एंव लाभ-हानि खाता
  3. C. लाभ-हानि नियोजन खाता
  4. D. उपर्युक्त मे से केई नही
92
नवीन साझेदार के प्रवेश पर उसके द्वारा पुराने साझेदारों के त्याग की क्षतिपूर्ति करने के लिए जो राशि फर्म को दी जाती है , उसे कहा जाता है
  1. A. ब्याज
  2. B. त्याग
  3. C. परिलाभ
  4. D. प्रीमियम
93
पुनर्मूल्यांकन पर हुए लाभ या नुकसान को अन्तरित किया जाता है-
  1. A. नए साझेदार के पूॅंजी खाते में
  2. B. पुराने साझेदारों के पूॅंजी खातो में
  3. C. लाभ-हानि खातें में
  4. D. लाभ-हानि समायोजन खातें में 
94
फर्म द्वारा स्थिर पूॅंजी विधि प्रयुक्त करने पर साझेदारो द्वारा किए जाने वाले आहरण और उस पर ब्याज का लेखा किया जाता है -
  1. A. पूॅंजी खातें में 
  2. B. लाभ-हानि खातें में
  3. C. चालू खाते में 
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नही
95
कौन कर्मचारियों के प्रेरण से संबंधित है ?
  1. A. प्रशिक्षण-कार्यक्रम
  2. B. संगठनात्मक जागरूकता
  3. C. परिचय
  4. D. कर्तव्यों का स्वत्यार्पण
96
चालू खाते पर डेबिट शेष दिखाया जाता है 
  1. A. तुलन -पत्र के सम्पत्ति पक्ष में 
  2. B. तुलन-पत्र के दायित्व पक्ष में 
  3. C. लाभ-हानि खातें के डेबिट पक्ष में
  4. D. लाभ-हानि खाते के क्रेडिट पक्ष में 
97
साधु व महात्मा एक फर्म में 5 : 3 के अनुपात में साझेदार है फकीर को  भाग के लिए फर्म में शामिल किया जाता है जो फर्म की कुल पूॅंजी के अनुपात में पूॅंजी लायेग , फकीर के प्रवेश के समय फर्म की कुल समायोजित पूॅंजी रु. 75,000 थी फकीर की पॅूंजी कितनी होगी ?
  1. A. रु. 93,750
  2. B. रु.18,750
  3. C. रु.75,000
  4. D. रु.1,12,500
98
फर्म में नवीन साझेदार के प्रवेश पर सम्पत्ति के मूल्य में वृद्धि से किस खाते को डेबिट किया जाता है?
  1. A. पुनर्मूल्यांकन खाते को 
  2. B. पुराने साझेदारो के खातों को 
  3. C. नए साझेदार के खाते को 
  4. D. सम्पत्ति खाते को
99
कमलकान्त नामक साझेदार का फर्म से बाहर जाने पर किस्तो में भुगतान करने का निर्णय लिया गया, ऐसी स्थिति में उसे प्रदत्त ब्याज को किस खाते में अन्तरित किया जायेगा ?
  1. A. कमलकान्त के पूॅंजी खातें मे 
  2. B. कमलकान्त के ऋण खाते में 
  3. C. वार्षिक वृत्ति उचन्त खाते में 
  4. D. लाभ-हानि समायोजन खाते में 
100
वसूली खाते के सन्दर्भ मे सत्य कथन है -
  1. A. साझेदार की मृत्यु पर खोला जाता है
  2. B. फर्म के जीवनकाल में केवल एक बार ही खोला जाता है 
  3. C. नवीन साझेदार के प्रवेश पर खोला जाता है
  4. D. फर्म के संगठन में परिवर्तन पर खोला जाता है
Question for GSET Commerce 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam