To boost your performance in HPPSC PGT Commerce exam, practice each question regularly and with focus. Every question tests your subject understanding, so solve them one at a time. Taking a quiz improves your speed and accuracy. Practicing topic-wise MCQs. Students benefit greatly from reviewing questions with answer keys, which help clarify concepts and strengthen Questions knowledge for success in HPPSC PGT Commerce exams.
Latest HPPSC PGT Commerce Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi
Subjects : Commerce
Question Bank HPPSC PGT Commerce Exam - Hindi
Commerce
प्रश्न 1 :
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए -
सूची -I सूची -II
(छापेखाने) (स्थान)
(a) इंडियन सिक्योरिटी प्रेस 1. होशंगाबाद (मध्य प्रदेश)
(b) बैंक नोट प्रेस 2. हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)
(c) सिक्योरिटी पेपर मिल 3. नासिक (महाराष्ट्र)
(d) सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस 4. देवास (मध्य प्रदेश)
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
4 2 1 3
B. 2 1 3 4
C. 3 2 4 1
D. 3 4 1 2
प्रश्न 2 :
निम्नलिखित में कौन एक अन्य से भिन्न है ?
A. यूटीआई
B. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
C. कैन बैंक फाइनेंशल सर्विसेज
D. उ. प्र. राज्य वित्त आयोग
प्रश्न 3 :
28 सितम्बर 1951 को स्थापित होने वाली वित्तीय संस्था कौन है ?
A. भारतीय औद्योगिक साख एवं विनियोग निगम
B. भारतीय जीवन बीमा निगम
C. भारतीय साधारण बीमा निगम
D. राज्य वित्त निगम
प्रश्न 4 :
विपणन नियोजन उपलब्ध साधनों की पहचानने एवं उनका निर्दिष्ट लक्ष्योें की प्राप्ति के लिए आवंटित करने से संबंधित है -
A. स्टीफैन मैरसे
B. मार्वन जोल्सन
C. स्टेनटन
D. एजटेल तथा वॉकर
प्रश्न 5 :
नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास) की स्थापना कब हुई ?
A. जुलाई 1982
B. मई 1962
C. अप्रैल 1977
D. जनवरी 1992
प्रश्न 6 :
दिये गये कथनों पर विचार करें -
1. 19 जुलाई, 1969 को 14 ऐसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिनकी जमाएं 100 करोड से अधिक थी ।
2. 15 अप्रैल, 1982 को पुनः 6 उन निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिनकी जमाएं 500 करोड से अधिक थी ।
सही उत्तर का चुनाव करें
A. केवल कथन 1 सही है
B. केवल कथन 2 सही है
C. कथन 1 एवं 2 दोनों सही है
D. न ही कथन 1 और न ही कथन 2 सही है
प्रश्न 7 :
हम और हरियाली का संबंध किस बैंक से है ?
A. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
B. पंजाब नेशनल बैंक
C. इण्डस इण्ड बैंक
D. भारतीय रिजर्व बैंक
प्रश्न 8 :
निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
कथन (A) : प्लास्टिक मुद्रा ने पत्र मुद्रा के उपयोग को प्रतिस्थापित कर दिया है । भविष्य में सेटेलाइट नेटवर्किंग के माध्यम से इलेक्ट्रानिक मुद्रा क्लीयरेंस कार्य होगा ।
कथन (R) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ई-बैंकिग को प्रोत्साहित कर रही है ।
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सही है तथा (R) सही व्याख्या है (A) की
B. (A) और (R) दोनों सही है तथा (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है
प्रश्न 9 :
प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना किस वर्ष में कह गई ?
A. 1977
B. 1976
C. 1974
D. 1975
प्रश्न 10 :
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
1. भारत सरकार औद्योगिक वित्त निगम
2. भारत का औद्योगिक ऋण और निवेश निगम
3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
4. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया
इनकी स्थापना जिस कालक्रम से हुई वह है -
A. 1 2 3 4
B. 1 3 2 4
C. 4 3 2 1
D. 1 2 4 3
प्रश्न 11 :
स्क्यूफ्लेशन का तात्पर्य है -
A. विलासी वस्तुओं का महँगा होना
B. मुद्रा की आपूर्ति पर नकली नोटों का प्रभाव
C. महँगाई कुछ उत्पादों में ही होना
D. बैंक के पास तरलता की अत्यधिक कमी
प्रश्न 12 :
सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए -
सूची -I सूची -II
(मूल्य निर्धारण (लेखक)
के कथन)
(a) क्लार्क 1. मूल्य मुद्रा की वह राशि और अन्य मद है जो किसी उत्पाद की उपयोगिता को प्राप्त करने से जुड़ी है ।
(b) स्टेन्टन 2. मूल्य किसी भी वस्तु या सेवा का वह बाजार मूल्य है जिसे मुद्रा में व्यक्त किया जाता है ।
(c) मैकार्थी 3. उत्पादक से उपभोक्ता तक की संस्थाओं का कोई भी अनुक्रम जिसमें या तो एक मध्यस्थ है या उनकी कोई भी संख्या है वितरण माध्यम कहलाता है ।
(d) वाल्टर तथा 4. उपभोक्ता व्यवहार वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत लोग यह निश्चित करते हैं कि पाल कौन-सा माल एवं सेवाएँ कब कहाँ किस प्रकार प्रकार तथा किससे खरीदनी है अथवा नहीं ।
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
1 2 3 4
B. 2 1 3 4
C. 3 4 2 1
D. 4 2 1 3
प्रश्न 13 :
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिये कूटों से सही विकल्प ज्ञात करें -
(i) फर्म की विपणन सूचना प्रणाली विपणन शोध प्रणाली का अवयव है ।
(ii) अधिकांश फर्मों में विपणन शोध के सर्वाधिक सर्वसामान्य रूप बाजार सम्भाव्यता और बाजार के हिस्से का विश्लेषण है ।
(iii) उपभोक्ता की अनुभूति और अभिवृत्ति का अध्ययन करने के लिए सर्वेक्षण शोध का यदा कदा ही उपयोग किया जाता है ।
(iv) उपभोक्ता के क्रयोपरान्त व्यवहार का अध्ययन के लिये ‘संज्ञात्मक असंगति‘ की अवधारणा प्रासंगिक है ।
कूट :
A. सभी कथन सही हैं
B. सभी कथन गलत हैं
C. (i) गलत है और बाकी सब सही हैं
D. (ii) और (iv) सत्य हैं बाकी गलत हैं
प्रश्न 14 :
सूची-I की मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुम्मेलित करें और सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(a) ग्रेपवाइन 1. कार्य दल
(b) औपचारिक समूह 2. बल क्षेत्रीय सिद्धान्त
(c) अनौपचारिक समूह 3. गपशप
(d) कुर्ट लेविन 4. राष्ट्रीय समूह
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
3 1 4 2
B. 4 3 2 1
C. 1 2 3 4
D. 2 1 4 3
प्रश्न 15 :
'मेक' या 'बाइ' के बारे में निर्णय करने के लिए कौन-सी (लागत) पर विचार किया जाता है ?
A. मूल लागत
B. कुल लागत
C. उत्पादन की लागत
D. संगत लागत
प्रश्न 16 :
भारतीय रिर्जव बैंक.........................निरीक्षणों तथा.................निगरानी (या मॉनीटरिंग) केे द्वारा यह सुनिश्चित करता है कि बैंक निर्धारित मानदण्डों के अन्तर्गत कार्य करते है ।
A. ऑन साइट, ऑफ साइट
B. ऑफ साइट, ऑन साइट
C. ऑन साइट, क्षेत्र
D. क्षेत्र, ऑन साइट
प्रश्न 17 :
अभिकथन (A) : ‘भुगतान संतुलन‘ निर्यातित वस्तुओं, प्रदत्त सेंवाओं के माध्यम से निवासियों को प्राप्त पूँजी एवं आयातित वस्तुओं के भुगतान एवं प्राप्त सेवाओं के बदले गैर निवासियों अथवा विदेशियों को किये गये पूँजी के हस्तांतरण का वर्गीकृत लेखा-जोखा है ।
कारण (R) : किसी राष्ट्र का भुगतान संतुलन उसके निवासियों शेष विश्व के बीच होने वाले आर्थिक लेन-देनों का व्यवस्थित विवरण हैं ।
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (A) की सही व्याख्या (R) करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु की सही व्याख्या नहीं करता
C. (R) सही है परन्तु (A) गलत हैं
D. दोनों (A) एवं (R) गलत हैं
प्रश्न 18 :
स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था में निजी उद्यम की स्वतन्त्रता वृहदतम होती है। यह निम्नलिखित में से किन मान्यताओं द्वारा चित्रांकित होती है ?
(i) उत्पादन के कारक (श्रम, भूमि, पूँजी) निजी स्वामित्व के हैं, और निजी उद्यम की पहल पर उत्पादन होता है ।
(ii) उत्पादन के कारकों की सेवाओं की बिक्री और निजी उद्यम के लाभों से मौद्रिक आय प्राप्त होती है ।
(iii) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यस्था के सदस्यों के पास जहाँ तक उपभोग, व्यवसाय, बचतें और निवेशों की बात है, विकल्प की स्वतन्त्रता रहती है ।
(iv) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था, सरकार के द्वारा नियोजित, नियन्त्रित या विनियमित नहीं है ।
(v) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था भ्रष्ट परिपाटियों के प्रति प्रवृत्त होती है ।
कूट :
A. (i), (ii) और (iii)
B. (i), (ii), (iii) और (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv) और (v)
D. (ii), (iii), (iv) और (v)
प्रश्न 19 :
यदि घरेलू कम्पनी की कर योग्य आय कर-निर्धारण वर्ष 2011-12 के लिये के रू 9,00,000 है, तो उसकी कर देयता क्या होगी ?
A. रू 2,76,800
B. रू 2,78,100
C. रू 3,70,800
D. रू 3,70,880
प्रश्न 20 :
ABC Ltd प्रति रु 10 के समता अंशों का रु 1,00,000 की अधिकृत अंश पूँजी के साथ निगमित की जाती है। कम्पनी के संचालक मण्डल कम्पनी के प्रवर्तकों को उनकी सेवाओं के लिए 10,000 अंश पूर्णतया प्रदत्त के रूप में क्रेडिट करके आबंटित करने का निर्णय करते हैं। ABC Ltd की पुस्तकों में कौन-सा डेबिट किया जाना चाहिए ?
A. प्रवर्तकों का खाता
B. सेवाओं का खाता
C. ख्याति खाता
D. अंश पूँजी खाता
प्रश्न 21 :
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
I. इनवेंटरी में कच्चा माल, तैयार वस्तु तथा तैयार हो रहा माल समाविष्ट है ।
II. इनवेंटरी कार्यशील पूँजी का हिस्सा है ।
III. इनवेंटरी खरीदी जाने वाली वस्तुओं को सम्मिलित करती है ।
कूट :
A. I, II और III
B. II और III
C. I और III
D. I और II
प्रश्न 22 :
सूची-I की मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित करें और उत्तर हेतु सही कूट का चयन करें :
सूची-I सूची-II
(a) पूर्ण प्रतियोगिता 1. एक ही वस्तु की विभिन्न
(b) एकाधिकारिक प्रतियोगिता 2. प्रभावी सामरिक नीति
(c) अल्पाधिकार 3. उत्पाद विभेदीकरण
(d) भेदमूलक एकाधिकार 4. समरूप उत्पाद
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
4 3 2 1
B. 1 2 3 4
C. 2 4 1 3
D. 3 1 4 2
प्रश्न 23 :
कर्मचारियों का प्रवेश सम्बन्धित है -
A. संगठनात्मक जागरूकता से
B. प्रशिक्षण कार्यक्रम से
C. परिचय से
D. कर्त्तव्यों की सुपुर्दगी करने से
प्रश्न 24 :
बाजार के विभिन्न भागों के प्रतिभाव की विशेषताओं के अंतर को पुनर्गठित करके सीमित विपणन साधनों के द्वारा अधिकतम बजार प्रतिभाव को प्राप्त करने की प्रविधि को माना जाता है -
A. बाजार लक्ष्यांकन
B. बाजार स्थितिकरण
C. बाजार विभाजन
D. बाजार व्यूह रचना
प्रश्न 25 :
लेखांकन में, समामेलन से पूर्व लाभ को समझा जाता है -
A. आयगत संचय
B. गुप्त संचय
C. पूँजीगत संचय
D. सामान्य संचय
प्रश्न 26 :
आई. एम. एफ. के भारत के कोटा और मताधिकार बढाने से भारत का संगठन के सदस्यों में हो गया है -
A. दसवाँ
B. ग्यारहवाँ
C. बारहवाँ
D. तेहरवाँ
प्रश्न 27 :
विक्रेंताओं के लिए मौद्रिक प्रेात्साहन निम्नलिखित में से क्या नहीं है ?
A. बोनस
B. स्टॉफ मीटिंग
C. यात्रा भर्ती
D. B और C दोनों
प्रश्न 28 :
निम्नलिखित में सेे कौन-सा निधियों के स्त्रोंतों में परिणामित होगा ?
(i) चालू परिसम्पत्तियों में वृद्धि
(ii) चालू परिसम्पत्तियों में कमी
(iii) चालू दायित्वों में वृद्धि
(iv) चालू दायित्वों में कमी
कूट :
A. (i) और (iv)
B. (ii) और (iii)
C. (i) और (iii)
D. (ii) और (iv)
प्रश्न 29 :
व्यवसाय फार्म के ________ को उसकी अल्पकालिक दायित्वों को पूरा करने की क्षमता के आधार पर मापा जाता है क्योंकि वे देय होते है I
A. लाभप्रदता
B. चलनिधि
C. सक्रियता
D. ऋण
प्रश्न 30 :
लेखांकन मानकों का मुख्य उद्देश्य है -
A. ऐसे लेखांकन प्रतिवेदन तैयार करना जिसे आम आदमी आसानी से समझ सके
B. कानूनी औपचारिकताओं का अनुपालन करना
C. विविध लेखांकन परिपाटियों को सुसंगत करना
D. अन्तर्राष्ट्रीय लेखांकन मानकों की आवश्यकताओं को पूरा करना
प्रश्न 31 :
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के सम्बन्ध में क्या सही नहीं है ?
A. दो से अधिक वर्षों पहले खरीदी वस्तु के सम्बन्ध में किसी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा
B. चिकित्सीय असावधानी के विरूद्ध शिकायत मृत के कानूनी उत्तराधिकारी या प्रतिनीधि द्वारा दर्ज की जा सकती है
C. रु 15 लाख के दावे से जुड़ी शिकायत राज्य आयोग के समक्ष दर्ज की जानी चाहिए
D. A और C दोनों
प्रश्न 32 :
जब ऋण आवर्त (टर्न ओवर) अनुपात 4 है, तो औसत वसूली अवधि क्या होगी ?
A. 5 महीना
B. 4 महीना
C. 3 महीना
D. 2 महीना
प्रश्न 33 :
विदेशी व्यापार नीति 2008-09 के अनुसार विश्व व्यापार में भारत का अनुमानित हिस्सा होगा -
A. 1.2%
B. 1.3%
C. 1.4%
D. 1.5%
प्रश्न 34 :
पूर्ण प्रतियोगिता में फर्म का माँग वक्र :
A. लम्बवत होता है
B. क्षैतिजीय होता है
C. धनात्मक रूप से ढलुवाँ होता है
D. ऋणात्मक रूप से ढलुवाँ होता है
प्रश्न 35 :
टी टेस्ट है -
A. प्रचालिक परीक्षण (पैरामीट्रिक)
B. अप्रचालिक परीक्षण (नॉन पैरामीट्रिक)
C. बड़ा सैंपल परीक्षण
D. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
प्रश्न 36 :
अभिकथन (A) : लेखांकन सूचना केवल उस घटनाओं का सकेंत करती है जिनका व्यवसायिक फर्म से सरोकार है ।
कारण (R) : लेखांकन सूचना वित्तीय विवरणों में पेश की जाती है ।
कूट :
A. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं
C. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं
प्रश्न 37 :
निम्नलिखित में सेे व्यवसाय के व्यष्टि पर्यावरण का कौन-सा घटक नहीं है ?
A. आपूर्तक
B. प्रतिद्वन्द्वी
C. व्यापार नीति
D. जनता
प्रश्न 38 :
निम्नलिखित का मिलान करें -
सूची -I सूची -II
(a) व्यापार नीति 1. आर्थिक स्थितियाँ
(b) व्यापार प्रवाह 2. आर्थिक नीतियाँ
(c) कीमत प्रवृत्तियाँ 3. वैश्विक कड़ियाँ
(d) आन्तरिक क्षेत्रीय कड़ियाँ 4. अर्थव्यवस्था की संरचना तथा स्वरूप
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
3 1 2 4
B. 2 3 1 4
C. 1 2 3 4
D. 1 2 4 3
प्रश्न 39 :
सूची-I को सूची-II साथ सुमेलित करें और उत्तर हेतु सही कूट का चयन करें -
सूची-I सूची-II
(a) माँग संकुचन 1. गैर कीमत परिवर्तन प्रभाव
(b) माँग में कमी 2. माँग वक्र वही रहता है
(c) माँग में वृद्धि 3. कीमत परिवर्तन प्रभाव
(d) माँग क विस्तार 4. माँग वक्र स्थान परिवर्तित करता है
कूट :
A. (a) (b) (c) (d)
3 1 4 2
B. 4 3 2 1
C. 1 2 3 4
D. 2 4 1 3
प्रश्न 40 :
स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति कार्पोरेट गवर्नेस के भाग के रूप में निम्न के अनुसार की जाती है -
A. सेबी
B. भारतीय कम्पनी अधिनियम
C. भारत सरकार
D. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
प्रश्न 41 :
निम्नलिखित में से कौनसे कारक रूग्ण औद्योगिक इकाई की ओर प्रवृत्त कर सकते हैं ?
(i) धन की कमी ओर दोषपूर्ण वित्तीय प्रबन्ध
(ii) FII द्वारा भारतीय उद्योगों में निवेश
(iii) भारतीय उद्योगों में अप्राधिकृत FDI
(iv) प्रवर्तकों के पास अनुभव का अभाव
(v) अति पुराना या अनुचित प्रोद्योगिकी की समेत प्रौद्योगिकीय कारक
कूट :
A. (i), (ii), (iii) और (iv)
B. (ii), (iii) (iv) और (v)
C. (i), (iv) और (v)
D. (i), (ii) और (iii)
प्रश्न 42 :
कोई संगठन जिस सीमा तक अपने लागत ढाँचे में स्थायी लागत का प्रयोग करता है, इसे कहा जाता है -
A. सम्पूर्ण उत्तोलक
B. स्थिर उत्तोलक
C. वित्तीय उत्तोलक
D. चालक उत्तोलक
प्रश्न 43 :
वैज्ञानिक प्रबन्ध के पिता और नये विज्ञान के सृजनकर्ता के नाम से किसे पुकारा जाता हैं ।
A. हेनरी फेयाल
B. फ्रेडिल डब्ल्यू टेलर
C. किंबाल
D. रिटनर
प्रश्न 44 :
केंडाल का सुसंगति (कौनकोर्डेंस) का गुंणाक क्या परीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है ?
A. आंकड़ों के दो या ज्यादा समुच्चयों के बीच अन्तर का परीक्षण
B. चरों के बीच सम्बन्ध का परीक्षण
C. दिए गए आंकड़ों में विचरण का परीक्षण
D. प्रतिदर्शों की यादृच्छिकता का परीक्षण
प्रश्न 45 :
अल्पकालीन मुद्रा बाजार किससे बनता है ?
A. कॉल-मनी मार्केट
B. इंटर-बैंक डिपाजिट मार्केट
C. दि बिल रि-डिस्काउंटिंग मार्केट
D. इनमें से सभी से
प्रश्न 46 :
आवश्यकताओं के पदानुक्रम की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है ?
A. फ्रेडरिक हर्जबर्ग
B. विक्टर ब्रूम
C. डॅगलस मैकग्रीगर
D. ए.एच. मॉल्सो
प्रश्न 47 :
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
A. व्यापार संतुलन केवल अदृश्य वस्तुओं के आयात-निर्यात को ही सम्मिलित करता है
B. भुगतान संतुलन दृश्य एवम् उद्देश्य दोनों मदों को सम्मिलित करते हैं
C. चालू खाता भुगतान संतुलन का अंग नहीं है
D. उपर्युक्त सभी
प्रश्न 48 :
अभिकथन (A) : जब नियन्त्रण की विस्तृत (फैलाव) व्यापक है तो समन्वय तथा नियन्त्रण कठिन हो जाता है ।
कारण (R) : संकीर्ण विस्तृत की स्थिति में सत्ता के स्तर कम हो जाते हैं ।
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है
D. (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है
प्रश्न 49 :
यदि निर्धारण के गुणांक का मान 0.64 है, तो सहसम्बन्ध के गुणांक का मान क्या होगा ?
A. 0.40
B. 0.80
C. 0.08
D. 0.04
प्रश्न 50 :
संगठन में व्यवहार, आपसी धारणाओं और मूल्यों का सामान्य पैटर्न जो कि सदस्यों के बीच सर्वसामान्य है, क्या कहलाता है ?
A. संगठन का वातावरण
B. संगठन की संस्कृति
C. संगठन की प्रभावशीलता
D. संगठन का साँचा
Important Questions Package
HPPSC PGT Commerce Exam Online Question Bank Package
Buy HPPSC PGT Commerce Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in HPPSC PGT Commerce question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.
+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.
Package Name
Amount
1.
HPPSC PGT Commerce Exam - Hindi
Description : 1000 Question With Answer
₹101[₹500]
2.
HPPSC PGT Commerce Exam - Hindi
Description : 1500 Question With Answer
₹131[₹500]
3.
HPPSC PGT Commerce Exam - English
Description : 1000 Question With Answer
₹101[₹500]
4.
HPPSC PGT Commerce Exam - English
Description : 1500 Question With Answer
₹131[₹500]
5.
HPPSC PGT Commerce Exam - Hindi
Description : <span style="color:#800000"><strong><span style="font-size:16px"><span style="font-family:georgia,serif">1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)</span></span></strong></span>
₹151[₹450]
6.
HPPSC PGT Commerce Exam - English
Description : <span style="color:#800000"><strong><span style="font-size:16px"><span style="font-family:georgia,serif">1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)</span></span></strong></span>
₹151[₹450]
7.
HPPSC PGT Commerce Exam Question Bank Book - Hindi
प्रबन्ध व्यक्तियों का विकास है न कि वस्तुओं का निर्देशन। उक्त परिभाषा दी है
A. एफ. डब्ल्यू. टेलर ने
B. हेनरी फेयोल ने
C. लॉरेन्स एप्पले ने
D. जार्ज. आर. टेरी ने
प्रश्न 52 :
"कोई भी कार्य समय पर पूर्ण होना ही पर्याप्त नहीं होता उसे न्यूनतम लागत पर सही ढंग से किया जाना भी आवश्यक है।" प्रबन्ध की कौन-सी दो अवधारणाएँ इससे सम्बन्धित है ?
A. निर्देशन एवं कुशलता
B. नियन्त्रण एवं प्रभावपूर्णता
C. कुशलता एवं प्रभावपूर्णता
D. समन्वय एवं नियन्त्रण
प्रश्न 53 :
प्रबन्ध की सम्पूर्ण क्रियाएँ किससे सम्बन्धित है ?
A. प्रकृति
B. मनुष्य
C. उत्पादन
D. लाभ
प्रश्न 54 :
निम्न में से कौन-सा प्रबन्ध का उद्देश्य नहीं है ?
A. लाभ अर्जित करना
B. संगठन का विकास
C. रोजगार उपलब्ध कराना
D. नीति निर्धारण करना
प्रश्न 55 :
प्रबन्ध एक जटिल क्रिया है, जिसमें निम्न में से कौन-सी क्रिया सम्मिलित है ?
A. कार्य का प्रबन्ध
B. लोगों का प्रबन्ध
C. परिचालन का प्रबन्ध
D. ये सभी
प्रश्न 56 :
प्रबन्ध का सामाजिक उत्तरदायित्व है
A. कर्मचारियों के प्रति
B. सरकार के प्रति
C. उपभोक्ता के प्रति
D. ये सभी
प्रश्न 57 :
संगठन की विकास क्षमता का पूर्ण रूप से उपयोग करना, प्रबन्ध के किस उद्देश्य से सम्बन्धित है ?
A. सामाजिक उद्देश्य
B. व्यक्तिगत उद्देश्य
C. संगठनात्मक उद्देश्य
D. आर्थिक उद्देश्य
प्रश्न 58 :
प्रबन्ध को हमेशा 'हम' द्वारा इंगित किया जाता है, न कि 'मैं' द्वारा क्योंकि -
A. यह एक उच्च प्रबन्ध का कार्य है
B. यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है
C. यह अदृश्य है
D. यह एक सामूहिक प्रक्रिया है
प्रश्न 59 :
प्रबन्ध की प्रकृति है
A. एक कला
B. एक विज्ञान
C. एक पेशा
D. बहुआयामी
प्रश्न 60 :
प्रबन्ध दूसरों से कार्य करवाने की है
A. कला
B. विज्ञान
C. चातुर्य
D. योग्यता
प्रश्न 61 :
चातुर्य के प्रयोग से इच्छित परिणाम प्राप्त करना कहलाता है
A. कला
B. विज्ञान
C. प्रबन्ध
D. समन्वय
प्रश्न 62 :
प्रबन्ध विज्ञान है, क्योंकि उसमें विशेषता होती है
A. क्रमबद्ध ज्ञान समूह की
B. परीक्षण पर आधारित सिद्धान्त की
C. व्यापक वैधता की
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 63 :
प्रबन्ध एक विज्ञान के रूप में है, क्योंकि
A. यह क्रमबद्ध ज्ञान समूह है
B. यह सैद्धान्तिक ज्ञान है
C. यह व्यक्तिगत योग्यतानुसार उपयोग है
D. यह व्यवहार एवं रचनात्मकता पर आधारित है
प्रश्न 64 :
प्रबन्ध है
A. एक कला
B. एक विज्ञान
C. कला एवं विज्ञान दोनों
D. कला एवं विज्ञान कोई नहीं
प्रश्न 65 :
व्यवस्थित ज्ञान को क्या कहते हैं ?
A. कला
B. विज्ञान
C. राजनीति
D. चार्तुय
प्रश्न 66 :
पेशे का मूल उद्देश्य होता है
A. संस्था के हित में अधिकतम लाभार्जन करना
B. सेवा भावना से कार्य करते हुए आजीविका कमाना
C. शून्य लाभ पर सेवार्थ कार्य करना
D. अवैधानिक तरीकों से लाभार्जन करना
प्रश्न 67 :
पेशे के अन्तर्गत सदस्यों के व्यवहारों के मार्गदर्शन व नियन्त्रण हेतु जो दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
A. आचार संहिता
B. कानून
C. परम्परा
D. नीति
प्रश्न 68 :
प्रबन्ध की आवश्यकता है
A. उच्चतम स्तर पर
B. मध्यम स्तर पर
C. निम्नतम स्तर पर
D. सभी स्तरों पर
प्रश्न 69 :
संचालक मण्डल प्रबन्धकीय पदानुक्रम में किस स्तर पर पाए जाते हैं ?
A. उच्चस्तरीय
B. मध्यम स्तरीय
C. पर्यवेक्षीय
D. निम्न स्तरीय
प्रश्न 70 :
बाह्य वातावरण के साथ सम्पर्क करना किसका कार्य है ?
A. उच्च स्तर का
B. मध्यम स्तर का
C. पर्यवेक्षकीय स्तर का
D. ये सभी
प्रश्न 71 :
नीति निर्धारण कार्य है
A. उच्च स्तरीय प्रबन्धकों का
B. मध्य स्तरीय प्रबन्धकों का
C. परिचालन प्रबन्ध का
D. ये सभी
प्रश्न 72 :
फोरमैन प्रबन्ध के किस स्तर से सम्बन्धित कर्मचारी है ?
A. उच्च स्तरीय प्रबन्ध
B. मध्य स्तरीय प्रबन्ध
C. निम्न स्तरीय प्रबन्ध
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 73 :
कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन प्रबन्ध के किस स्तर पर किया जाता है ?
A. उच्चस्तरीय
B. मध्यस्तरीय
C. पर्यवेक्षीय स्तर
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 74 :
प्रबन्ध के किस स्तर में कर्मचारियों के कार्यों को देखना सम्मिलित है ?
A. उच्च स्तरीय प्रबन्ध
B. मध्यम स्तरीय प्रबन्ध
C. पर्यवेक्षीय प्रबन्ध
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 75 :
नीतियाँ निर्धारित करना प्रबन्ध के किस स्तर का कार्य है ?
A. उच्च स्तरीय
B. पर्यवेक्षीय
C. मध्यम स्तरीय
D. निम्न स्तरीय
प्रश्न 76 :
गैर-व्यापारिक संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य होता है
A. समाज सेवा करना
B. सदस्यों का मनोरंजन करना
C. सामाजिक व धार्मिक विकास करना
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 77 :
एक क्लब के दिन-प्रतिदिन के नकद लेन-देनों को दर्ज किया जाता है
A. प्राप्ति-भुगतान खाते में
B. आय-व्यय खाते में
C. लाभ-हानि खाते में
D. रोकड़ बही में
प्रश्न 78 :
प्राप्ति एवं भुगतान खाता है
A. व्यक्तिगत खाता
B. वास्तविक खाता
C. नाममात्र खाता
D. अवास्तविक खाता
प्रश्न 79 :
गैर-व्यापारिक संस्थाओं की आयगत प्राप्तियाँ एवं भुगतान दिखाए जाते हैं
A. लाभ-हानि खाते में
B. आय-व्यय खाते में
C. प्राप्ति एवं भुगतान खाते में
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 80 :
आगम-शोधन खाता .......... द्वारा बनाया जाता है ।
A. एकल व्यापार
B. फर्म
C. कम्पनी
D. गैर-व्यापारिक संस्था
प्रश्न 81 :
आगम-शोधन खाते में ह्रास का लेखा कहाँ किया जाता है ?
A. आगम-शोधन खाते के डेबिट पक्ष में
B. आगम-शोधन खाते के क्रेडिट पक्ष में
C. आगम-शोधन खाते में लेखा नहीं होता
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 82 :
आय-व्यय खाता है
A. व्यक्तिगत खाता
B. वास्तविक खाता
C. नाममात्र खाता
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 83 :
आय-व्यय खाता बनाया जाता है ।
A. क्लबों द्वारा
B. शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा
C. धर्मार्थ संस्थाओं द्वारा
D. ये सभी
प्रश्न 84 :
आय-व्यय खाता प्रदर्शित करता है ।
A. आधिक्य या कमी को
B. नकद शेष को
C. शुद्ध लाभ को
D. पूँजी खाते को
प्रश्न 85 :
गैर-व्यापारिक संस्थाओं में 'आय का व्यय पर आधिक्य' होने पर शब्दावली प्रयोग की जाती है ।
A. लाभ
B. आधिक्य
C. हानि
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 86 :
गैर-व्यापारिक संस्थाओं में 'व्यय का आय पर आधिक्य' होने पर शब्दावली प्रयोग की जाती है
A. लाभ
B. आधिक्य
C. हानि
D. कमी
प्रश्न 87 :
निम्न में से कौन आय-व्यय खाता तैयार करते हैं ?
A. व्यापारिक संस्थान
B. निर्माण फर्म
C. शिक्षण संस्थान
D. कम्पनियाँ
प्रश्न 88 :
गैर व्यापारिक संस्था की आय ज्ञात करने के लिए निम्न में से क्या तैयार किया जाता है ?
A. आगम-शोधन खाता
B. आय-व्यय खाता
C. लाभ-हानि खाता
D. आर्थिक-चिट्ठा
प्रश्न 89 :
आय व्यय खाता नहीं बनाया जाता है
A. क्लबों द्वारा
B. शिक्षण संस्थाओं द्वारा
C. व्यापारियों द्वारा
D. धर्मार्थ संस्थानों द्वारा
प्रश्न 90 :
गैर-व्यापारिक संस्थाएँ आयगत आय और आयगत व्यय को किस खाते में दिखाती है ?
A. प्राप्ति एवं शोधन खाते में
B. आय-व्यय खाते में
C. लाभ-हानि खाते में
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 91 :
चालू वर्ष के लिए प्राप्त चन्दे हैं
A. आय
B. दायित्व
C. सम्पत्ति
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 92 :
चालू वर्ष के दौरान अग्रिम प्राप्त चन्दे हैं
A. आय
B. सम्पति
C. दायित्य
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 93 :
गैर-व्यापारिक संस्था द्वारा लिया गया आजीवन सदस्यता शुल्क
A. आयगत आय
B. पूँजीगत आय
C. सम्पत्ति
D. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 94 :
एक क्लब के लिए कौन-सा पूँजीगत भुगतान होगा ?
A. वेतन हेतु भुगतान
B. सामान हेतु भुगतान
C. मशीनरी हेतु भुगतान
D. नगरपालिका कर हेतु भुगतान
प्रश्न 95 :
एक क्लब द्वारा घास की बिक्री से प्राप्त राशि को माना जाना चाहिए
A. पूँजीगत प्राप्ति
B. आयगत प्राप्ति
C. सम्पत्ति
D. उपार्जित आय
प्रश्न 96 :
एक विद्यालय के वार्षिक उत्सव के लिए प्राप्त किया गया चन्दा माना जाना चाहिए
A. पूँजीगत प्राप्ति
B. आयगत प्राप्ति
C. सम्पत्ति
D. उपार्जित आय
प्रश्न 97 :
संस्था के भवन हेतु प्राप्त दान होता है
A. व्यय
B. दायित्व
C. पूँजीगत हानि
D. सम्पत्ति
प्रश्न 98 :
विशेष उद्देश्य के लिए प्राप्त किया गया चन्दा
A. आय-व्यय खाते में क्रेडिट किया जाता है
B. आर्थिक चिट्ठे के दायित्व पक्ष में दर्शाया जाता है
C. आर्थिक चिट्ठे के सम्पत्ति पक्ष में दर्शाया जाता है
D. लेखा नहीं किया जाता है
प्रश्न 99 :
यदि एक मैच कोष है, तो मैच के व्ययों और मैच की आय को हस्तान्तरित किया जाएगा