📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest Mass Communication Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Mass Communication

Question Bank Mass Communication - Hindi
Back to Exam

Mass Communication

प्रश्न 1Single Answer
पाठ और सामाजिक संरचना के मध्य क्या संबंध होता है ?
  1. A
    माध्यमीकृत
  2. B
    अमाध्यमीकृत
  3. C
    दुरुह
  4. D
    एकपक्षीय
प्रश्न 2Single Answer
संचार का सामाजिक श्रेणी परिप्रेक्ष्य किसके समुच्चय पर आधारित होता है ?
  1. A
    आचारसंबंधी दृष्टिकोण
  2. B
    धर्म सिद्धांत
  3. C
    राजनैतिक मतभेद
  4. D
    समाज विज्ञानियों की रूद धारणा
प्रश्न 3Single Answer
संचार में 'द प्रोजेक्ट ऑफ द सेल्फ' की अवधारणा किसने विकसित की ?
  1. A
    जेम्स डब्ल्यू कैरी
  2. B
    जॉन बी. थॉम्पसन
  3. C
    विल राइट
  4. D
    आर्थर ऐसा बर्गर
प्रश्न 4Single Answer
स्टुअर्ट हॉल ने टेलीविजन दर्शकों को किस रूप में वर्णित किया है ?
  1. A
    वर्गविहीन आग्राहक
  2. B
    अभिजात - उपभोक्ता
  3. C
    सांस्कृतिक रूप से निष्क्रिय
  4. D
    समसमूहीय नागरिक
प्रश्न 5Single Answer
विसरण मॉडल में माना जाता है कि दो चीजों का उचित युग्म नई प्रौद्योगिकी के बारे में व्यक्तियों की जागरूकता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर उस प्रौद्योगिकी को अंगीकार करने के लिए प्रवृत्त करता है । ये दो चीजें कौनसी हैं ?
  1. A
    जनसंचार और दूरसंचार
  2. B
    मानव माध्यमित और अन्तः वैयक्तिक संचार
  3. C
    नवोन्मेष परक मीडिया और दूरसंचार
  4. D
    सूचना प्रौद्योगिकी और जनसंचार
प्रश्न 6Single Answer
डेनियल लेर्नर द्वारा प्रतिपादित सामाजिक विकास के मॉडल में जनसंचार मीडिया के ऐसे कौन से दो कृत्य हैं जो आधुनिकीकरण में सहायक हैं ?
  1. A
    जनसंचार मीडिया से साक्षरता और सामाजीकरण का प्रसार होता है ।
  2. B
    जनसंचार मीडिया बाजारों के निर्माण में सहायक होता है और समाज में परिवर्तन लाता है ।
  3. C
    जनसंचार मीडिया आधुनिकीकरण की हिमायत और समर्थन करता है ।
  4. D
    जनसंचार मीडिया समाज के पारंपरिक विचारों में विघ्र उत्पन्न करती है और इसे विकृत करती है ।
प्रश्न 7Single Answer
किस मीडिया की परिभाषा वांग और दिसनायके ने ऐसी संचार प्रणाली के रूप में दी है जो संस्कृति में रची-बसी है और जो जनसंचार मीडिया के आने से पूर्व विद्यमान थी और आज भी यह संचार का मुख्य माध्यम बना हुआ है ?
  1. A
    परंपरागत मीडिया
  2. B
    मौखिक मीडिया
  3. C
    लोक मीडिया
  4. D
    सामुदायिक मीडिया
प्रश्न 8Single Answer
संचारी कार्य और कार्यनीतिक कार्य में क्या अंतर है :
  1. A
    संचारी कार्य अंतर्वैयक्तिक होता है, कार्यनीतिक कार्य समूह - संचार है ।
  2. B
    संचारी कार्य लोगों से संबंधित है, कार्यनीतिक कार्य समाज से संबंधित है ।
  3. C
    संचारी कार्य निर्वाचनों से पूर्व होता है, कार्यनीतिक कार्य निर्वाचन के दौरान होता है ।
  4. D
    संचारी कार्य में परस्पर सूझबूझ प्राप्त करने का प्रयत्न किया जाता है और कार्यनीतिक कार्य में अन्य व्यक्तियों के संसार को अपने अधिकार में किया जाता है और यह छलसाधन है ।
प्रश्न 9Single Answer
अकस्मात् घटित होने वाली गतिविधियां, जो समाचार व्यवस्था के शिडयूल के अनुरूप संगत हों, की रिपोर्टिंग की संभावना बढ़ जाती है । इससे समाचार के किस तत्त्व की व्याख्या होती है ?
  1. A
    समय - सीमा
  2. B
    भिज्ञता
  3. C
    विघ्नता
  4. D
    सुसंगति
प्रश्न 10Single Answer
समाचार के किस तत्त्व की व्याख्या कभी-कभी "मूलभूत समाचार मोल" के रूप में की जाती है ?
  1. A
    घटना का 'सॉफ्ट होना'
  2. B
    अपुष्ट समाचार
  3. C
    नकारात्मकता
  4. D
    व्यापारिक प्रचार
प्रश्न 11Single Answer
घटना जितनी अधिक समीप होती है, कथानक उतना ही बड़ा होता है । इस सामीप्य से निम्नलिखित में से क्या अभिप्रेत है ?
  1. A
    पाठक
  2. B
    मीडिया संस्था का मुख्यालय
  3. C
    स्थानीय राजनीतिज्ञ
  4. D
    स्थानीय पुलिसकर्मी
प्रश्न 12Single Answer
किसी ऐसे कर्मचारी के अनुसार जिसके पास कल हुई बैठक की जानकारी थी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभागाध्यक्षों को कहा कि कर्मचारियों की छंटनी होगी । यह किस प्रकार की जानकारी है ?
  1. A
    फर्स्ट हैंड
  2. B
    सेकेण्ड हैंड
  3. C
    थर्ड हैंड
  4. D
    फोर्थ हैंड
प्रश्न 13Single Answer
विज्ञापक के दृष्टिकोण से निम्नलिखित में से कौनसा विज्ञापन का प्रकार्य नहीं है ?
  1. A
    ब्रांड छवि निर्माण
  2. B
    लोगों को मनाना
  3. C
    उत्पाद का विक्रय
  4. D
    उत्पाद और ब्रांड की जानकारी उपलब्ध कराना
प्रश्न 14Single Answer
विज्ञापन कार्यनीति में निम्नलिखित में से किस विकल्प का सृजनात्मक रणनीति और जनसंचार रणनीति पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है ?
  1. A
    उत्पाद का नाम
  2. B
    लक्षित जनसमूह
  3. C
    लोगो
  4. D
    विज्ञापन कॉपी
प्रश्न 15Single Answer
कहा जाता है कि विज्ञापन सफल हुआ है ?
  1. A
    बिक्री के बाद
  2. B
    जब यह ब्रांड - निर्माण में सहायक होता है
  3. C
    जब यह उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले खास नतीजे देता है
  4. D
    जब कंपनी लाभ कमाती है
प्रश्न 16Single Answer
पारंपरिक रूप से अधिकांश बाजार कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
  1. A
    बाजार में प्रतिस्पर्धी ब्रांड से निबटना
  2. B
    उत्पाद, सेवा अथवा विचार का विक्रय
  3. C
    एक उत्पाद में विनिवेश के लिए लोगों का विमोहन
  4. D
    कंपनी के मालिकों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना
प्रश्न 17Single Answer
कार्य निष्पादन आधारित विज्ञापन निम्नलिखित में से किसका वैशिष्ट्य गुण है ?
  1. A
    प्रिंट
  2. B
    ऑनलाइन
  3. C
    रेडियो
  4. D
    टेलीविजन
प्रश्न 18Single Answer
निम्नलिखित में से क्या जनसंपर्क का सर्वाधिक उपयुक्त कार्य है ?
  1. A
    यह मीडिया सम्मेलन आयोजित करने और विभिन्न समयान्तरालों में मीडिया रिलीज जारी करने से संबंधित है ।
  2. B
    यह नियमित रूप से मीडिया से संबंधित मुद्दों के निराकरण से संबंधित है ।
  3. C
    यह हितकारकों के साथ निरंतर न्यूनतम संबंध बनाए रखने से संबंधित है ।
  4. D
    यह सुरक्षा एजेंसियों से स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात् किसी संगठन में परिसंकटमय स्थिति की सम्हलाई के बारे में है |
प्रश्न 19Single Answer
एड्स और पर्यावरण जागरूकता जैसे संवेदनशील मुद्दों का संचालन किसके अंतर्गत आता है ?
  1. A
    भविष्य - दृष्टि अभियान
  2. B
    कॉरपोरेट रणनीति
  3. C
    औद्योगिक संवर्धन
  4. D
    कॉरपोरेट सामाजिक दायित्त्व
प्रश्न 20Single Answer
भारतीय सिविल विधि में निम्नलिखित में से किसे मान्यता नहीं दी गई है ?
  1. A
    निजता का अधिकार
  2. B
    विश्वासभंग
  3. C
    लिप्याधिकार का अतिलंघन
  4. D
    संविदात्मक दायित्व
प्रश्न 21Single Answer
विशेषाधिकार प्राप्त दस्तावेज का सिद्धांत निम्नलिखित में से किस विधि से संबंधित है ?
  1. A
    लिप्याधिकार
  2. B
    साक्ष्य
  3. C
    राजद्रोह
  4. D
    मानहानि
प्रश्न 22Single Answer
मूलरूप से लिप्याधिकार की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विधि के अधीन अस्तित्त्व में आई ?
  1. A
    सांविधिक विधि
  2. B
    संवैधानिक विधि
  3. C
    सामान्य विधि
  4. D
    अंतरराष्ट्रीय विधि
प्रश्न 23Single Answer
न्यायालय की अवमानना के मामले में कार्रवाई की समय सीमा है :
  1. A
    चार वर्ष
  2. B
    तीन वर्ष
  3. C
    दो वर्ष
  4. D
    एक वर्ष
प्रश्न 24Single Answer
लक्ष्यित आग्राहक तक संदेश पहुँचाने में शामिल निर्णय श्रृंखला क्या कहलाती है ?
  1. A
    मीडिया कार्यनीति
  2. B
    मीडिया विपणन
  3. C
    मीडिया आयोजना
  4. D
    मीडिया उद्देश्य
प्रश्न 25Single Answer
किसी उत्पाद का चुनाव करते समय उपभोक्ता का स्वभाव से सर्वाधिक रुझान किस ओर होता है ?
  1. A
    भावनायें
  2. B
    तार्किक विचार
  3. C
    आदत
  4. D
    जन अभिमत
प्रश्न 26Single Answer
प्रतिस्पर्धा और किसी संगठन के ब्रांड के बीच उपभोक्ताओं के मन में अवबोधित विभेद उत्पन्न करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
  1. A
    उत्पाद कार्यनीति
  2. B
    उत्पाद स्थापन
  3. C
    उत्पाद विभेदन
  4. D
    उत्पाद की पहचान
प्रश्न 27Single Answer
संचार सहक्रिया का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समेकित रूप से संवर्धनात्मक युक्तियों के प्रयोग की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
  1. A
    सहक्रियात्मक विपणन संचार
  2. B
    एकीकृत विपणन संचार
  3. C
    एकीकृत खंडीकरण
  4. D
    खंडीकृत संचार
प्रश्न 28Single Answer
निमज्जक मीडिया की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किससे हुई है ?
  1. A
    प्रिंट मीडिया
  2. B
    ऑनलाइन मीडिया
  3. C
    ऑडियो मीडिया
  4. D
    वीडियो मीडिया
प्रश्न 29Single Answer
मैन्युल कॉस्टेल के तर्क के अनुसार वैश्विक समाज का सामाजिक संगठन निम्नलिखित में से किस रूप में व्यवस्थित होता है ?
  1. A
    समूह के रूप में
  2. B
    समुदाय के रूप में
  3. C
    नेटवर्क के रूप में
  4. D
    सोसाइटी के रूप में
प्रश्न 30Single Answer
ऑप्टिकल स्टोरेज टेक्नोलॉजी में प्रकाश किस रूप में प्रयुक्त होता है ?
  1. A
    लेजर
  2. B
    गामा किरणें
  3. C
    एक्स - रे
  4. D
    रडार
प्रश्न 31Single Answer
विज्ञापन के संदर्भ में, किस सिद्धांत के अनुसार साकल्य के गुण पृथक अंश विश्लेषण से निगम्य नहीं होते ?
  1. A
    गिब्सन सिद्धांत
  2. B
    जेस्टाल्ट सिद्धांत
  3. C
    लॉक का सिद्धांत
  4. D
    स्टालेगमाइट सिद्धांत
प्रश्न 32Single Answer
निम्नलिखित में से कौन - सा फिल्म निर्देशक 1995 में प्रारंभ डॉग्मी - 95 फिल्म निर्माण आंदोलन का हिस्सा था ?
  1. A
    लार्स वॉन टिअर
  2. B
    मार्टिन स्कोर्सेसी
  3. C
    जफर पनाही
  4. D
    हेई इमामुरा
प्रश्न 33Single Answer
समालोचकों द्वारा समादृत फिल्म "ब्लैक" जिसे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार मिले, किसने निर्देशित की थी ?
  1. A
    मधुर भंडारकर
  2. B
    आशुतोष गोवारिकर
  3. C
    संजय लीला भंसाली
  4. D
    हृषिकेश मुखर्जी
प्रश्न 34Single Answer
वेब 2.0 का अनुप्रयोग प्रयोक्ताओं को निम्नलिखित में से क्या बनने में सहायक होता है ?
  1. A
    स्वायत्त उत्पादक
  2. B
    नकलची
  3. C
    मुखर अपराधी
  4. D
    जिम्मेदार हैकर
प्रश्न 35Single Answer
श्याम बेनेगल की कौन - सी फिल्म मोटे तौर पर 1940 के दशक की प्रसिद्ध मराठी नाट्य और फिल्म अभिनेत्री हंसा वाडकर के जीवन पर आधारित है ?
  1. A
    जुबेदा
  2. B
    सरदारी बेगम
  3. C
    सुस्मन
  4. D
    भूमिका
प्रश्न 36Single Answer
विशेष रूप से काल और स्थान के संदर्भ में जनसंचार में मापन किस स्तर पर अनुप्रयुक्त होता है ?
  1. A
    नाममात्रात्मक स्तर
  2. B
    क्रमसूचक स्तर
  3. C
    अंतराल स्तर
  4. D
    अनुपात स्तर
प्रश्न 37Single Answer
वैसा सर्वेक्षण जिसमें कतिपय शर्तों के विद्यमान होने का कारण बताया जाता है, क्या कहलाता है ?
  1. A
    सशर्त सर्वेक्षण
  2. B
    परिस्थितिजन्य सर्वेक्षण
  3. C
    विश्लेषणात्मक सर्वेक्षण
  4. D
    पूर्वकथनात्मक सर्वेक्षण
प्रश्न 38Single Answer
जब कोई मामला परक शोधार्थी एक प्रायोगिक अध्ययन करने के पूर्व प्रविधि विवरण वाला कोई प्रलेख तैयार करता है तो यह क्या कहलाता है ?
  1. A
    अध्ययन प्रोटोकॉल
  2. B
    डाटा डिजाइन
  3. C
    शोध का ढांचा
  4. D
    आयडिया बुक
प्रश्न 39Single Answer
प्रतिचयन त्रुटि की गणना प्रायः किसके साथ उपयुक्त होती है ?
  1. A
    असंभाव्यता प्रतिचयन
  2. B
    संभाव्यता प्रतिचयन
  3. C
    सीमित जनसंख्या
  4. D
    वृहत जनसंख्या
प्रश्न 40Single Answer
विक्री की दृष्टि से एक अच्छे और प्रभावी विज्ञापन में
(a) शुद्धता की अनदेखी होनी चाहिए
(b) व्यामोह उत्पन्न करने की क्षमता होनी चाहिए
(c) प्रतिस्पर्धियों के विरुद्ध पक्षपात सृजित करने का गुण होना चाहिए।
(d) ध्यानाकर्षण का गुण होना चाहिए
(e) उत्सुकता जगाने का गुण होना चाहिए
(f) मैत्रीपूर्ण संदेश देने का गुण होना चाहिए
सही विकल्प चुनें :
  1. A
    केवल (a), (b) और (c)
  2. B
    केवल (b), (c) और (e)
  3. C
    केवल (c), (d) और (e)
  4. D
    केवल (d), (e) और (f)
प्रश्न 41Single Answer
एक अपराध संबंधी स्टोरी में निम्नलिखित तत्व होते हैं :
(a) घटना का विवरण
(b) पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा किया अपराध
(c) उस इलाके के लोगों के नाम, आयु और पत्ते
(d) मीडिया में विवरण की सीमा
(e) आरोपी का नाम, आयु
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (c) और (d)
  2. B
    केवल (a), (b) और (e)
  3. C
    केवल (b), (c) और (d)
  4. D
    केवल (c), (d) और (e)
प्रश्न 42Single Answer
विज्ञापन में स्रोत की विश्वसनीयता दो आयामों पर आंकी जाती है, वे हैं :
(a) समांतर आयाम
(b) संज्ञानात्मक आयाम
(c) अभिगम आयाम
(d) भावात्मक आयाम
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a) और (b)
  2. B
    केवल (b) और (d)
  3. C
    केवल (b) और (c)
  4. D
    केवल (a) और (c)
प्रश्न 43Single Answer
1930 के दशक में भ्रामक प्रचार (प्रोपेगेंडा) सिद्धांत को प्रभावित करने वाले दो परिप्रेक्ष्य थे :
(a) जनसमाज दृष्टिकोण
(b) व्यवहारवाद
(c) फ्रायडवाद
(d) मीडिया आक्रामकता
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a) और (b)
  2. B
    केवल (b) और (c)
  3. C
    केवल (c) और (d)
  4. D
    केवल (a) और (d)
प्रश्न 44Single Answer
जनसंपर्क के मुख्य घटक क्या हैं ?
(a) मीडिया संबंध
(b) प्रचार
(c) सामुदायिक संबंध
(d) मनोवैज्ञानिक सेवा
(e) वित्तीय प्रबंधन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (d) और (e)
  2. B
    केवल (a), (b) और (c)
  3. C
    केवल (a), (c) और (d)
  4. D
    केवल (b), (c) और (d)
प्रश्न 45Single Answer
जनसंपर्क में शोध की क्या महत्ता है ?
(a) कार्यनीति बनाना
(b) कर्मचारियों के बीच अनुशासन कायम करना
(c) संकट निवारण
(d) दूसरों के साथ प्रतियोगिता करना
(e) सफलता को मापना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (c) और (e)
  2. B
    केवल (b), (c) और (d)
  3. C
    केवल (a), (c) और (d)
  4. D
    केवल (c), (d) और (e)
प्रश्न 46Single Answer
जनसंपर्क किस प्रकार से पत्रकारिता के सदृश है
(a) वे जनता से संवाद करते हैं
(b) वे प्रबंधन के मामलों में परामर्श देते हैं
(c) वे विविध स्रोतों से सूचना जुटाते हैं
(d) उनका उद्देश्य लोगों का स्वभाव परिवर्तन होता है
(e) वे अन्वेषणात्मक पत्रकारिता करते हैं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (b) और (d)
  2. B
    केवल (a), (c) और (d)
  3. C
    केवल (b), (c) और (e)
  4. D
    केवल (a), (d) और (e)
प्रश्न 47Single Answer
एक आधुनिक समाचार पत्र के रूप - विन्यास संबंधी कार्य - कलाप में निम्नलिखित तत्त्व शामिल होते हैं :
(a) रूपिक संतुलन
(b) कंट्रास्ट
(c) गेज - मोशन
(d) समान आकार
(e) ग्रिड
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (b) और (c)
  2. B
    केवल (b), (c) और (d)
  3. C
    केवल (b), (c) और (e)
  4. D
    केवल (c), (d) और (e)
प्रश्न 48Single Answer
विकासात्मक संचार में सामाजिक परिवर्तन प्रशिक्षण प्रतिरूप का उद्गम निम्नलिखित में से किसमें है ?
(a) पश्चिमी सामाजिक मनोविज्ञान
(b) संचार का एशियाई सिद्धांत
(c) चीनी समाजवादी प्रतिरूप
(d) लातिन अमेरिका का शैक्षणिक संचार
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a) और (b)
  2. B
    केवल (b) और (c)
  3. C
    केवल (a) और (c)
  4. D
    केवल (a) और (d)
प्रश्न 49Single Answer
साइमन कटलिप ने विपणन प्रकार्यों में जनसंपर्क की सहायता को सूचीबद्ध किया है, वे हैं :
(a) विपणन प्रवक्ताओं की सार्वजनिक उपस्थिति की व्यवस्था करना
(b) उत्पाद विक्रय के लिए वितरण चैनलों को विकसित करना
(c) बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक अभिमत परीक्षण
(d) उत्पादों के कीमत निर्धारण में कंपनी की सहायता
(e) उपभोक्तावाद विषयक कार्यक्रमों में सहायता
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (b) और (c)
  2. B
    केवल (a), (c) और (e)
  3. C
    केवल (b), (c) और (d)
  4. D
    केवल (c), (d) और (e)
प्रश्न 50Single Answer
विलियम हैचेन ने निम्नलिखित मानकीय सिद्धांतों का प्रतिपादन किया जो पूरे विश्व में प्रचलित हैं :
(a) पश्चिमी
(b) क्रांतिकारी
(c) सामाजिक दायित्त्व
(d) लोकतांत्रिक प्रतिभागी
(e) सत्तावादी
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
  1. A
    केवल (a), (b) और (c)
  2. B
    केवल (b), (c) और (d)
  3. C
    केवल (a), (b) और (e)
  4. D
    केवल (c), (d) और (e)
Important Questions Package

Mass Communication Exam Online Question Bank Package

Buy Mass Communication Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in Mass Communication question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.Mass Communication - Hindi
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
2.Mass Communication - Hindi
Description : 1500 Question with Answer.
₹131 [₹500]
3.Mass Communication - English
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
4.Mass Communication - English
Description : 1500 Question with Answer.
₹131 [₹500]
5.Mass Communication - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
6.Mass Communication - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
7.Mass Communication Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
8.Mass Communication Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
View More Questions
Back to Exam