📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest MP SET Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Hindi

Question Bank MP SET Hindi Exam - Hindi
Back to Exam

Hindi

प्रश्न 1Single Answer
सूखे ईधन आग ज्यों स्वच्छ नीर की रीति ।
झलकें अच्छर अरथ जो सो प्रसाद गुण नीति ।।
प्रसाद गुण का लक्षण किस आचार्य का है ?
  1. A रामचन्द्र शुक्ल
  2. B भिखारीदास
  3. C चिन्तामणि
  4. D सोमदेव
प्रश्न 2Single Answer
आगम वे अ पुराणे पंडित मान बहंति । पक्का सिरिफल अलि अ जिम वाहेरित भ्रमयंति। ये काव्य पंक्तिया किसकी है?
  1. A सरहपा
  2. B कण्हपा
  3. C डोम्भिपा
  4. D कुक्कुरिपा
प्रश्न 3Single Answer
सूर समाना चंद में दहूं किया घर एक। मन का चिंता तब भया कछू पुरबिला लेख ।।
इन पंक्तियों के रचनाकार हैः
  1. A तुलसीदास
  2. B सुन्दरदास
  3. C दादूदयाल
  4. D कबीरदास
प्रश्न 4Single Answer
द्वैतवाद के प्रणेता है :
  1. A मध्वाचार्य
  2. B वल्लाभाचार्य
  3. C रामानुजाचार्य
  4. D रामानंद
प्रश्न 5Single Answer
‘रौजतुल हकायक ’ के रचयिता है :
  1. A शेख नबी
  2. B कासिम शाही
  3. C नूर मुहम्म्द
  4. D उसमान
प्रश्न 6Single Answer
इनमें से किस कवि ने प्रबंधात्मक वीर काव्य की भी रचना की है :
  1. A ग्वाल कवि
  2. B रामसहाय दास
  3. C पद्माकर भट्ट
  4. D सम्मन
प्रश्न 7Single Answer
इनमें से किस कवि ने सतसई की रचना नही की है?
  1. A रसनिधि
  2. B वृन्द
  3. C भूपति
  4. D ‘प्रवीन ’
प्रश्न 8Single Answer
‘भ्रमरदूत’ के रचनाकार हैः
  1. A सत्यनारायण कविरत्न
  2. B लाला भववानदीन
  3. C जगन्नाथदास रत्नाकर
  4. D राय देवीप्रसाद ‘पूर्ण’
प्रश्न 9Single Answer
काम मंगल से मंडित श्रेय  सर्ग इच्छा का है परिणाम ; तिरस्कृत कर उसको तुम भूल बनाते हो असफल भवधाम।
उपर्युक्त काव्य पंक्तियां ‘ कामायनी’ के किस सर्ग की है?
  1. A वासना
  2. B काम
  3. C श्रद्धा
  4. D लज्जा
प्रश्न 10Single Answer
निम्नलिखित में से जयशंकर प्रसाद का कौन-सा नाटक कल्हण की ‘राजतंरगिणी’ पर आधारित है?
  1. A राज्यश्री
  2. B विशाख
  3. C जनमेजय का नागयज्ञ
  4. D अजातशत्रु
प्रश्न 11Single Answer
‘सरहपा’ का सम्बन्ध निम्न में से किससे है ?
  1. A सिद्ध साहित्य
  2. B रासो काव्य
  3. C नाथ साहित्य
  4. D जैन काव्य
प्रश्न 12Single Answer
निम्नलिखित में से कौन अष्टछाप के कवि नहीं हैं ?
  1. A सूरदास
  2. B कुम्भनदास
  3. C नन्ददास
  4. D सुन्दरदास
प्रश्न 13Single Answer
बिहारी किस धारा के कवि हैं ?
  1. A रीतिसिद्धि
  2. B रीतिमुक्त
  3. C स्वच्छन्द
  4. D रीतिबद्ध
प्रश्न 14Single Answer
प्रेमचन्द किस प्रवृत्ति के उपन्यासकार हैं?
  1. A आदर्शवादी
  2. B यथार्थवादी
  3. C आदर्शोन्मुख यथार्थवादी
  4. D यथार्थोन्मुख आदर्शवादी
प्रश्न 15Single Answer
अमृतलाल नागर के जीवनीपरक उपन्यास ‘खंजन नयन’ में किसके जीवन का चित्रण किया गया है ?
  1. A सूरदास
  2. B तुलसीदास
  3. C रैदास
  4. D मीराबाई
प्रश्न 16Single Answer
अंग्रेजी स्वच्छन्दतावादी काव्य का प्रभाव हिन्दी की किस काव्यधारा पर दिखाई देता है ?
  1. A प्रगतिवाद
  2. B प्रयोगवाद
  3. C छायावाद
  4. D नई कविता
प्रश्न 17Single Answer
‘‘दुःख ही जीवन की कथा रही,
क्या कहूं आज जो नहीं कही।’’
उपर्युक्त पंक्तियां किस कविता से उद्धृत हैं?
  1. A सरोज स्मृति
  2. B राम की शक्तिपूजा
  3. C तुलसीदास
  4. D कुकुरमुत्ता
प्रश्न 18Single Answer
‘रस आखेटक’ के रचनाकार हैं :
  1. A हजारी प्रसाद द्विवेदी
  2. B विद्यानिवास मिश्र
  3. C कुबेरनाथ राय
  4. D शरद जोशी
प्रश्न 19Single Answer
निम्न में से कौन-सी हरिशंकर परसाई की रचना नहीं है?
  1. A विकलांग श्रद्धा का दौर
  2. B ठिठुरता हुआ गणतन्त्र
  3. C प्रेमचन्द के फटे जूते
  4. D जीप पर सवार इल्लियां
प्रश्न 20Single Answer
‘एक बूंद सहसा उछली’ किस विधा की रचना है?
  1. A यात्रा-वृत्तान्त
  2. B संस्मरण
  3. C रेखाचित्र
  4. D निबन्ध
प्रश्न 21Single Answer
‘पउमचरिउ’ किसकी रचना है ?
  1. A अब्दुल रहमान
  2. B विद्यापति
  3. C स्वयं भू
  4. D चन्दवरदायी
प्रश्न 22Single Answer
गोस्वामी तुलसीदास की रचना ‘कवितावली’ किस भाषा की रचना है ?
  1. A अवधी
  2. B ब्रजभाषा
  3. C मैथिली
  4. D बुन्देली
प्रश्न 23Single Answer
खड़ी बोली’ के लिए सुनीतिकुमार चटर्जी ने किस शब्द का प्रयोग किया है ?
  1. A जनपदीय हिन्दुस्तानी
  2. B वर्नाक्युलर हिन्दुस्तानी
  3. C कौरवी
  4. D रेख्ता
प्रश्न 24Single Answer
सूफी प्रेमाख्यानक काव्य-परम्परा में ‘आराध्य’ को प्रायः किस रूप में देखा गया है ?
  1. A गुरु के रूप में
  2. B प्रेमी के रूप में
  3. C सखा के रूप में
  4. D प्रेमीका के रूप में
प्रश्न 25Single Answer
छायावाद को ‘स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह’ किसने कहा है ?
  1. A सुमित्रानन्दन पन्त
  2. B डॉ. नगेन्द्र
  3. C रामचन्द्र शुक्ल
  4. D जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 26Single Answer
निम्नलिखित में से कौन ‘मिश्र बन्धुओं’ में नहीं हैं?
  1. A कृष्णबिहारी मिश्र
  2. B श्यामबिहारी मिश्र
  3. C गणेशबिहारी मिश्र
  4. D शुकदेव बिहारी मिश्र
प्रश्न 27Single Answer
'रस गंगाधर’ के रचयिता कौन हैं?
  1. A अभिनवगुप्त
  2. B दण्डी
  3. C पंडितराज जगन्नाथ
  4. D आचार्य विश्वनाथ
प्रश्न 28Single Answer
निम्नलिखित में से कौन ‘तार सप्तक’ का कवि नहीं है?
  1. A शमशेर बहादुर सिंह
  2. B गिरिजाकुमार सिंह
  3. C मुक्तिबोध
  4. D प्रभाकर माचवे
प्रश्न 29Single Answer
'शिवपालगंज’ किस उपन्यास से सम्बन्धित है?
  1. A बिस्त्रामपुर का सन्त
  2. B राग दरबारी
  3. C आधा गांव
  4. D मैला आंचल
प्रश्न 30Single Answer
भरत मुनि के अनुसार काव्य में कुल कितने गुण होते हैं?
  1. A दस
  2. B पांच
  3. C तीन
  4. D सात
प्रश्न 31Single Answer
इनमें से किस बोली का बिहारी हिन्दी से सम्बन्ध नहीं है ?
  1. A अवधी
  2. B मगही
  3. C भोजपुरी
  4. D मैथिली
प्रश्न 32Single Answer
‘‘हिन्दी साहित्य का अतीत’’ के लेखक हैं :
  1. A विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
  2. B विश्वनाथ त्रिपाठी
  3. C श्यामसुन्दर दास
  4. D गणपति गुप्त
प्रश्न 33Single Answer
‘दोहा (दूहा) मूलतः किस भाषा का छंद है?
  1. A प्राकृत
  2. B अपभ्रंश
  3. C हिन्दी
  4. D संस्कृत
प्रश्न 34Single Answer
संदेसडउ सवित्थरउ हउं कहणहं असमत्थ :
भण पिय इक्कति बलियडइ बेवि समाणा हत्थ।।
उपर्युक्त दोहा किसका है?
  1. A नरपति नाल्ह
  2. B हेमचंद्र
  3. C अब्दुर्रहमान
  4. D शार्ड्डधर
प्रश्न 35Single Answer
जो नर दुख में दुख नहिं मानै।
सुख सनेह अरु भय नहीं जाके, कंचन माटी जानै।
इन काव्य पंक्तियों के रचनाकार हैं:
  1. A सूरदास
  2. B गुरुनानक
  3. C कबीरदास
  4. D रैदास
प्रश्न 36Single Answer
निम्नलिखित में से कौन ‘अष्टछाप’ का कवि नहीं है?
  1. A कुम्भनदास
  2. B कृष्णदास
  3. C छीतस्वामी
  4. D धु्रवदास
प्रश्न 37Single Answer
तुम नीके देहि जानत गैया।
चलिए कुंवर रसिक मनमोहन लागौं तिहारे पैयां।
इन काव्य पंक्तियां के रचनाकार हैं :
  1. A सूरदास
  2. B कुम्भनदास
  3. C नंददास
  4. D परमानंददास
प्रश्न 38Single Answer
निम्नलिखित में से कौन ‘हनुमच्चरित्र’ का रचियता है?
  1. A नाभादास
  2. B तुलसीदास
  3. C अग्रदास
  4. D रायमल्ल पांडे
प्रश्न 39Single Answer
‘ललित ललाम’ किसका ग्रंथ है?
  1. A जसवंत सिंह
  2. B भूषण
  3. C पद्माकर
  4. D मतिराम
प्रश्न 40Single Answer
डेल सो बनाय आय मेलत सभा के बीच
लोगन कबित्त कीबो खेल करि जानो है।
ये काव्य पंक्तियां किसकी हैं?
  1. A आलम
  2. B बोधा
  3. C ठाकुर
  4. D द्विजदेव
प्रश्न 41Single Answer
महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने इनमें से किस कवि को हिन्दी का पहला कवि माना है ?
  1. A स्वयंभू
  2. B सरहपाद
  3. C पुष्पदंत
  4. D गोरखनाथ
प्रश्न 42Single Answer
‘‘संदेसडउ सबित्थरउ पइ मइ कहणु न जाइ।
जे कालांगुलि मूंदडऊ सो बांहडी समाइ।’’
इन काव्य पंक्तियों के रचनाकार हैं
  1. A विमलसूरि
  2. B अद्दहमाण
  3. C हेमचंद्र
  4. D दामोदर भट्ट
प्रश्न 43Single Answer
‘कबीर की अपेक्षा खुसरो का ध्यान बोलचाल की भाषा की ओर अधिक था’, किसका कथन है?
  1. A जॉर्ज ग्रियर्सन
  2. B मिश्रबंधु
  3. C हजारीप्रसाद द्विवेदी
  4. D रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 44Single Answer
निम्नलिखित ग्रंथों में से किसके रचयिता तुलसीदास नहीं हैं ?
  1. A वैराग्य संदीपनी
  2. B कृष्ण गीतावली
  3. C हनुमच्चरित
  4. D पार्वती-मंगल
प्रश्न 45Single Answer
‘जायसी पहले कवि हैं, सूफी बाद में’, किसका कथन है?
  1. A श्याम मनोहर पांडेय
  2. B चंद्रबली सिंह
  3. C विजयदेव नारायण साही
  4. D रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 46Single Answer
‘‘जसोदा! कहा कहौं हौं बात?
तुम्हारे सुत के करतब मो पै कहे नहिं जात’’
इन काव्य पंक्तियों के रचियता हैं
  1. A सूरदास
  2. B नंददास
  3. C कृष्णदास
  4. D चतुर्भुजदास
प्रश्न 47Single Answer
‘‘अधर-मधुरता, कठिनता-कुच, तीक्षनता-त्यौर।
रस-कवित्त-परिपक्वता जाने रसिक न और।।’’
उक्त दोहे के द्वारा किस आचार्य कवि ने काव्य-रसिक को परिभाषित किया है?
  1. A चिंतामणि
  2. B भिखारीदास
  3. C जसवंत सिंह
  4. D बेनी प्रवीन
प्रश्न 48Single Answer
निम्नलिखित में से रीतिमुक्त कविता की विशेषता कौन-सी है?
  1. A स्वच्छंदता
  2. B सामाजिकता
  3. C निर्दैयक्तिकता
  4. D ऐतिहासिकता
प्रश्न 49Single Answer
‘एकांत-संगीत’ किसकी रचना है?
  1. A श्रीधर पाठक
  2. B हरिवंशराय बच्चन
  3. C रामेश्वर शुक्ल अंचल
  4. D महादेवी वर्मा
प्रश्न 50Single Answer
‘दुःखिनी बाला’ नाटक के लेखक हैं ?
  1. A श्रीनिवासदास
  2. B राधाकृष्णदास
  3. C किशोरीलाल गोस्वामी
  4. D प्रतापनारायण मिश्र
Important Questions Package

MP SET Hindi Exam Online Question Bank Package

Buy MP SET Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in MP SET Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.MP SET Hindi Exam - Hindi
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
2.MP SET Hindi Exam - Hindi
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
3.MP SET Hindi Exam - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
4.MP SET Hindi Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
Back to Exam
Question for MP SET Hindi 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam