To boost your performance in PGT Itihaas (History) Hindi exam, practice each question regularly and with focus. Every question tests your subject understanding, so solve them one at a time. Taking a quiz improves your speed and accuracy. Practicing topic-wise MCQs. Students benefit greatly from reviewing questions with answer keys, which help clarify concepts and strengthen Questions knowledge for success in PGT Itihaas (History) Hindi exams.
Latest PGT Itihaas (History) Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi
Subjects : History
Question Bank PGT Itihaas (History) - Hindi
History
प्रश्न 1 :
मध्य पाषाण युग में
1. पशुओं को घरों में पालने की प्रथा नहीं थी।
2. तीर और भालों का प्रयोग प्रारंभ हुआ।
3. प्राचीन कृषि प्रारंभ हुई।
4. मृत्यु के बाद मानव शरीर को दफनाने की प्रथा ज्ञात नहीं थी।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेः
A. केवल 1 और 4
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1, 2 और 4
प्रश्न 2 :
नव पाषाण संस्कृति की मुख्य विशेषताएं हैः
1. कृषि का प्रयोग
2. धातु अयस्क ठालने की प्रौ़द्योगिकी
3. पशुपालन
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 3 :
निम्नांकित में से भारत में प्राचीन पाषाण युग के प्रसिद्ध स्थल कौन से है?
1. पोटवार पठार
2. भीमबेटका
3. कर्नूल
4. शिवालिक पहाड़ियां
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 2
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 4
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 4 :
उत्तर प्रदेश में कोल्डिहवा प्रसिद्ध स्थल हैः
A. नव पाषाण स्थल
B. पुरापाषाण स्थल
C. बौद्ध स्थल
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 5 :
प्राचीन काल में शिकारी-खानाबदोश एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों जाते थे, इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इस डर से कि यदि वह एक स्थान पर रहे तो वहां उपलब्ध पादप और जंतु संसाधनों को खाकर समाप्त कर देंगे।
2. क्योंकि शिकार किए जाने वाले पशु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते थें।
3. पादपों और वृक्षो में विभिन्न मौसमों में फल लगते थे।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 6 :
भारत में निम्नांकित पुरातात्विक स्थलों में से कौन पुरापाषाण काल सें संबंधित नहीं हैं?
1. भीमबेटका
2. कर्नूल गुफाए
3. हुन्सगी
4. चिरांद
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेः
A. केवल 2 और 3
B. केवल 3
C. केवल 4
D. केवल 3 और 4
प्रश्न 7 :
मनुष्य ने भोजन इकट्ठा करने के चरण से भोजन उत्पादन करने के चरण में प्रवेश कियाः
A. नव पाषाण काल
B. मध्य पाषाण काल
C. ताम्र पाषाण काल
D. पुरापाषाण काल
प्रश्न 8 :
भारत के नव पाषाण स्थलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. जम्मू और कश्मीर में बुर्जहोम एक नव पाषाण स्थल हैं।
2. दक्षिण भारत में नव पाषाण स्थल नहीं था।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. कोई नहीं
प्रश्न 9 :
मनुष्य द्धारा प्रयुक्त पहली धातु थी-
A. लोहा
B. तांबा
C. एल्यूमीनियम
D. स्वर्ण
प्रश्न 10 :
उत्तरीकाली पाॅलिशदार मृदभांड संस्कृति किस काल की शहरी संस्कृति से संबंधित है?
A. लौह युग
B. ताम्र युग
C. कांस्य युग
D. स्वर्ण युग
प्रश्न 11 :
हड़प्पा सभ्यता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. मनुष्य कृषि करते थे।
2. अधिकतर हड़प्पा स्थल अर्ध शुष्क भूमियों में स्थित थे।
3. जल भंडारण आकारों के उपयोग के भी साक्ष्य मिले हैं।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 12 :
निम्नांकित में से किस सामग्री में हड़प्पा की मूर्तियां नहीं पाई गई?
1. कांस्य
2. चांदी
3. टेराकोटा
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 3
प्रश्न 13 :
हड़प्पा के लोगों द्वारा कांस्य की मूर्तियां बनाने के लिए मोम की एक सटीक तकनीक प्रयोग की जाती थी। इनमें से कौन उस तकनीक का भाग नहीं था?
1. गिली मिट्टी की परत
2. मोम को निकालना
3. लौह मनकों का प्रयोग
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 1
D. केवल 2
प्रश्न 14 :
हड़प्पा स्थलों में पाई गई मुहरों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इन मुहरों को बनाने के लिए स्वर्ण और हाथी दांत का भी उपयोग किया गया था।
2. इन मुहरों पर एक सींग वाला गैडें को भी प्रदर्शित किया गया था।
3. मुहरों को बनाने का एकमात्र प्रयोजन कला प्रेम था।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 15 :
पुरात्वत्विक खोजो से ऐसा प्रतीत होता हैं कि सिंधु घाटी के लोग फैशन के प्रति सजग थे। इनके द्वारा निम्नांकित में से किसका उपयोग इस बात को सिद्ध करता हैं?
1. बाल बनाने की विभिन्न शैलियां और दाढ़ी रखना
2. सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग
3. आभूषणों का उपयोग
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 16 :
सिंधु घाटी सभ्यता स्थलों में पाई गई मुहरों और पट्टिकाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. हड़प्पा मुहर का मानक आकार वर्गाकार पट्टिका 2 ग 2 वर्ग इंच था जो सामान्यतः कीचड़ से बनाई जाती थी और फिर इसे गर्म कर ठोस किया जाता था।
2. वर्ग या आयातकार ताम्र पट्टिका में एक और पशु या मानव आकृति और दूसरी ओर शिलालेख या दोनों और शिलालेख पाई गई हैं।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. कोई नहीं
प्रश्न 17 :
निम्नांकित में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता स्थल गुजरात में स्थित नहीं हैं?
1. धोलावीरा
2. रोपड़
3. कालीबंगन
4. राखीगढ़ी
5. बालाथल
6. लोथल
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1, 2, 3 और 4
B. केवल 2, 3, 4 और 6
C. केवल 2, 3, 4 और 5
D. केवल 2, 3 और 4
प्रश्न 18 :
लोथल किस सभ्यता के खुदाई स्थल से संबंधित हैं?
A. सिंधु घाटी सभ्यता
B. सुमेरियन
C. मेसोपोटामियन
D. वैदिक आर्यन
प्रश्न 19 :
सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि थी
A. पर्शियन
B. द्रविडियन
C. संस्कृत
D. अपठित
प्रश्न 20 :
निम्नांकित में से कौन सिंधु घाटी सभ्यता को सबसे विशिष्ट विशेषता को प्रस्तुत करता हैं?
A. सटीक चाप के साथ इमारतें
B. पक्की ईटों का उपयोग
C. धूप में सूखाई ईटों का उपयोग
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 21 :
गंगा घाटी के निम्नलिखित धार्मिक और सामाजिक आंदोलनों में से कौन सा आंदोलन ’श्रमण’ परंपरा का हिस्सा है?
1. जैन धर्म
2. वैष्णव धर्म
3. भक्ति आंदोलन
4. बौद्ध धर्म
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. 2 और 3
B. 1, 3 और 4
C. 1 और 4
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 22 :
महावीर के उपदेशों और ज्ञान में आस्था ही सम्यक् श्रद्धा हैं। महावीर के अनुसार
1. चेतन या निर्जीव सभी वस्तुओं में आत्मा हैं और चोट लगने पर उन्हें दर्द महसूस होता हैं।
2. आत्मज्ञान के मार्ग में तप और त्याग महत्वपूर्ण हैं।
3. वेदों में ईश्वरीय शक्ति नहीं हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 23 :
जैन धर्म के तीन सिद्धांत या त्रिरत्न-सम्यक् श्रद्धा, सम्यक् ज्ञान और सम्यक आचरण हैं। उनमें से सम्यक श्रद्धा का क्या अर्थ हैं?
A. इस सिद्धांत की स्वीकृति कि कोई ईश्वर नहीं है और यह कि इस विश्व का अस्तित्व एक निर्माता के बिना हैं।
B. धर्म गुरू और आम आदमी दोनों को आध्यात्मिक जीवन में अपनी भूमिका को समझना चाहिए और अहिंसा के सिद्धांत का सख्ती से पालन करना चाहिए।
C. महावीर के उपदेशों और ज्ञान में अडिग विश्वास।
D. मानव जीवन मोक्ष प्राप्ति का एक माध्यम नहीं हैं।
प्रश्न 24 :
जैन धर्म और उसके सिद्धांतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. सम्यक् दर्शन का अर्थ है ठीक से देखना (सुनना, महसूस करना) तथा स्पष्ट रूप से देखने के रास्ते में आने वाली धारणाओं और अंधविश्वासों की उपेक्षा करना।
2. सम्यक ज्ञान का अर्थ हैं वास्तविक ब्रह्मांड का सटीक और पर्याप्त ज्ञान।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 25 :
जैन धर्म में अभयदान का संबंध
A. गरीबों और बेघरों को खिलाने से था।
B. अज्ञानी को ज्ञान प्रदान करने से था।
C. खतरें के पड़े जीव को बचाने से था।
D. शिक्षक की विद्यार्थी द्वारा की गई निःस्वार्थ सेवा से था।
प्रश्न 26 :
जैन धर्म को अन्य समुदायों की तरह किसानों का समर्थन क्यों नहीं मिला?
A. किसान जैन धर्म का कडाई से पालन नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्हें अपनी फसलों की रक्षा के लिए कीड़ों को मारना पड़ता था।
B. किसानों को अपने कृषि-कार्य के कारण नए धर्म के लिए समय नहीं मिल पाता था।
C. किसान अपेक्षाकृत गरीब थे और इस प्रकार कई जैन-प्रथाओं का पालन नहीं कर सकते थे।
D. अधिकांश किसान उच्च जाति के थे जिन्होंने समतावादी विचारों का विरोध किया था।
प्रश्न 27 :
जैन धर्म के अनुसार आत्मा की शुद्धि प्राप्त करना हमें निम्नलिखित से लड़ना चाहिए-
1. सांसारिक मोह से
2. शारीरिक इंद्रियों से
3. स्वयं की आत्मा से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनें।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 28 :
जैन धर्म के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. जैन धर्म का मानना हैं कि संपूर्ण विश्व चेतनशील हैं।
2. जैन उपदेशों के अनुसार जन्म और पुनर्जन्म का चक्र कर्म पर निर्भर करता हैं।
3. मठ संबंधी जीवन मोक्ष की एक आवश्यक शर्त हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 29 :
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
कथन (A) पश्चिमी भारत में जैन धर्म के मौजूद होने के बावजूद जैन धर्म से प्रेरित कोई भी कार्य पश्चिमी भारतीय कला में नहीं मिलता हैं।
कथन (R) गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों और मालवा पर शासन करने वाले चालुक्य राजवंश के राजाओं द्वारा जैन धर्म को कोई शाही संरक्षण प्राप्त नहीं था।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में इनमें से सही क्या हैं?
A. A और R दोनों सही हैं, और R,A का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. A और R दोनों सही हैं और R, A के लिए सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. A सही है,R गलत हैं।
D. A और R दोनों गलत हैं।
प्रश्न 30 :
एक तीर्थकर के जीवन की पांच प्रमुख घटनाओं पर जैन धर्म में जश्न मनाया जाता हैं। उन्हें कल्याणक (शुभ घटनाएं) कहा जाता हैं। उनके संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार करें।
1. च्यवन कल्याणक वह घटना हैं जब तीर्थकर की आत्मा का जन्म होता हैं।
2. दीक्षा कल्याणक वह घटना हैं जब तीर्थकर की आत्मा को सत्य का ज्ञान प्राप्त होता हैं।
3. केवलज्ञान कल्याणक वह घटना है जब तीर्थकर की आत्मा भौतिक अस्तित्व को छोड़ देती है और तीर्थकर सिद्ध बन जाता हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 31 :
गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश किस स्थान पर दिया था?
A. सारनाथ
B. लुम्बिनी
C. बोध गया
D. वैशाली
प्रश्न 32 :
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. प्राचीन नालंदा मौर्यों के संरक्षण में फला-फूला।
2. तांग राजवंश के चीनी तीर्थयात्री फैक्सियन ने इस शिक्षालय का विस्तृत वर्णन किया हैं।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 33 :
नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं हैं?
A. यह एक प्राचीन बौद्ध अध्ययन केंद्र था।
B. एक चीनी यात्री ह्वेन सांग ने यहां अध्ययन किया।
C. हमें इसके बारे में केवल चीनी तीर्थयात्रियों के लेखन के माध्यम से पता चला।
D. यह मुख्य रूप से चीन, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म को फैलाने में सहायक था।
प्रश्न 34 :
बौद्ध धर्म संबंधी सभी साहित्य पाली में है जिसमें त्रिपिटक (तीन स्तरीय टोकरी) शामिल है। वे जिस विषय से संबंधित हैं, उनके बीच सही मेल चुनें।
1. विनय पिटक - यह बुद्ध के भाषणों और संवादों का संग्रह हैं।
2. सुत्त पिटक - इसमें बौद्ध भिक्षुओं की व्यवस्था के मठ संबंधी नियम हैं।
3. अभिधम्म पिटक - यह नैतिकता, मनोविज्ञान या ज्ञान के सिद्धांत से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रतिपादित करता हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 3
प्रश्न 35 :
गौतम बुद्ध के चार आर्य सत्य हैंः
1. ऐसी कोई भी आत्मा नहीं है जो मानव जाति के दुख को दूर करेगी।
2. सभी दुख कर्म और कामना से उत्पन्न हुए हैं।
3. शरीर को पीड़ा होती हैं परंतु आत्मा को नहीं।
4. धार्मिक हठधर्मिता ने व्यक्तिगत पीडा़ को बढ़ा दिया हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 4
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 36 :
चोथा बौद्ध परिषद् किस के लिए जाना जाता हैं?
A. बौद्ध धर्म की नई शाखा जिसे महायान बौद्ध धर्म कहा जाता है, इस परिषद के दौरान अस्तित्व में आया।
B. त्रिपिटक का अंतिम संस्करण इस परिषद में पूरा हुआ।
C. बौद्ध भिक्षुओं के बीच प्रचलित शिथिल प्रथाओं को ठीक करना और बौद्ध आदर्शों की शुद्धता को बहाल करना।
D. बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए विभिन्न देशों में दूत भेजे गए।
प्रश्न 37 :
6ठी शताब्दी में भारत में जैन धर्म और बौद्ध धर्म के उदय का मुख्य कारण निम्नलिखित था-
A. ब्राह्मण पुरोहित वर्ग का समर्थन
B. मगध साम्राज्य में राजनीतिक और आर्थिक संकट
C. भारत मे मौजूदा धर्मों के बीच बढ़ते रोष के कारण धार्मिक अशांति
D. पहले शाही संरक्षण प्राप्त करने वाले पुरोहित वर्ग का विद्रोह
प्रश्न 38 :
भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. बोधिसत्व की अवधारणा बौद्ध धर्म के हीनयान संप्रदाय का केंद्रीय भाव हैं।
2. बोधिसत्व आत्मज्ञान के मार्ग पर चल रहा एक करूण व्यक्ति हैं।
3. बोधिसत्व अपने स्वयं की मोक्ष प्राप्ति में विलंब करता है ताकि इस मार्ग पर चलने में सभी संवेदनशील प्राणी की मदद कर सके।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3
प्रश्न 39 :
निम्नलिखित में से क्या कनिष्क के शासन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी?
A. भारत के बाहर बौद्ध धर्म का विस्तार
B. जैन धर्म का पुनः उभरना
C. श्रीनगर में चौथी बौद्ध परिषद
D. कला की गांधार शैली का शुरू होना
प्रश्न 40 :
महायान बौद्ध धर्म के अनुसार बोधिसत्व वे थे जिन्होंने
A. अपने प्रयासों से मोक्ष प्राप्त किया।
B. अपने प्रयासों के माध्यम से योग्यता अर्जित की, लेकिन मोक्ष प्राप्त नहीं किया।
C. अपने प्रयासों के माध्यम से योग्यता अर्जित की, लेकिन दूसरों की मदद करने के लिए स्वयं मोक्ष प्राप्त नहीं किया।
D. उपरोक्त में से कोई भी नहीं।
प्रश्न 41 :
लोमेश ऋषि गुफाएं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण गुफाएं हैं जो बराबर पहाड़ियों पर स्थित हैं। इसके बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. वे गया के पास चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाएं हैं।
2. इस गुफा को अशोक द्वारा आजीवक संप्रदाय के लिए संरक्षित किया गया था।
3. गुफा के मुहाने को प्रवेश द्वार के रूप में अर्धवृत्ताकार चैत्य मेहराब से सजाया गया हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनेंः
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 42 :
श्रमण परंपरा के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए।
1. यह प्राचीन भारत में एक बौद्धिक आंदोलन था।
2. आजीवक और चावार्क इस आंदोलन के भाग थे।
3. भक्ति संप्रदाय का उद्भव इसी आंदोलन से हुआ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2
D. केवल 2 और 3
प्रश्न 43 :
आजीवक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इसे नियतिवाद के अपने नीति सिद्धांत हेतु जाना जाता हैं।
2. इस संप्रदाय के अनुयायी आस्तिक थे और वेदों के अस्तित्व को अस्वीकार करते थे।
3. वह स्व या आत्मा के विचार में विश्वास नहीं रखते थे।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 3
प्रश्न 44 :
लोकायत क्या मानते थे?
1. सब कुछ पूर्व निर्धारित हैं।
2. मानव छह तत्वों से बना हैं।
3. मृत्यु अवास्तविक है और मानव मृत्यु के बाद भी शाश्वत रूप में अस्तित्व में रहता हैं।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 2
B. केवल 1 और 3
C. उपरोक्त सभी
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 45 :
प्रारंभिक बौद्ध और जैन साहित्य में कतिपय राज्यों का उल्लेख है, जो काफी बड़े थे और महाजनपद के रूप में जाने जाते थे। इसके बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. संघ जो कि छोटे महाजनपद थे, को स्रोतों का नियंत्रण निषेध था।
2. छोटे महाजनपद संघ में, सत्ता अनेक व्यक्तियों के पास रहती थी।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. कोई नहीं
प्रश्न 46 :
मत्स्य जो कि एक प्राचीन राज्य था, के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए।
1. यह वैदिक भारत की इंडी-आर्यन जनजाति में से एक था।
2. इनका शासन क्षेत्र संपूर्ण पूर्व और मध्य भारत में फैला हुआ था।
3. यह अश्माका वंश से जुड़े हुए थे।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करेंः
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3
D. उपरोक्त सभी
प्रश्न 47 :
दक्षिणपंथ और उत्तरपंथ क्या थे?
A. दो प्रसिद्ध राजमार्ग जो लौह युग से उपमहाद्वीप के विभिन्न भागों को जोड़ रहे थे।
B. बौद्ध धर्म के दो भिन्न पंथों की पाली प्रतिलिपि।
C. चोल साम्राज्य का श्रीलंका और उत्तरी भारत में विस्तार।
D. राजा राजा-स के अंतर्गत बनाए गए बृजेश्वर मंदिर का सबसे बड़ा गोपुरम।
प्रश्न 48 :
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. कुषाणों ने उत्तरी पश्चिमी भारत और मध्य एशिया में सिल्क रूट पर कई वर्षों तक नियंत्रण किया।
2. कुषाणों ने स्वर्ण सिक्के जारी किए, जिसे सिल्क रूट पर व्यापारियों द्वारा उपयोग किया जाता था।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. कोई नहीं
प्रश्न 49 :
भारत की उत्तर पश्चिमी पहाड़ियों में अनेक दर्रें हैं। मकदूनिया का एलेग्जेंडर किस दर्रे से भारत आया था?
A. स्वात घाटी
B. बोलन दर्रा
C. खाइबर दर्रा
D. काराकोरम दर्रा
प्रश्न 50 :
ग्रीक, कुषाण, शक और प्रतिहार के शासकों, जिन्हें यवन कहा जाता था, के धार्मिक प्रभाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. यह बौद्ध धर्म को मानते थे।
2. इनके सिक्कों में हिंदू धार्मिक चित्र थे।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. दोनों 1 और 2
D. कोई नहीं
Important Questions Package
PGT Itihaas (History) Hindi Exam Online Question Bank Package
Buy PGT Itihaas (History) Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in PGT Itihaas (History) Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.
+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download