📚 Exam by Category
▾
Question Bank

PGT Samajsastra (Sociology) Exam - Hindi

Duration: 60 · Questions: 50 · Max Marks: 50 · Language: 3

View PGT Samajsastra (Sociology) Hindi 2026 Exam Page

Samajsastra (Sociology)

1
शिक्षा शब्द का अंग्रेजी रूपान्तर है एजुकेशन (Education) यह शब्द मूलतः
  1. A. ग्रीक भाषा का शब्द है।
  2. B. लैटिन भाषा का शब्द है।
  3. C. रसियन भाषा का शब्द है
  4. D. रोमन भाषा का शब्द है
2
एजुकेशन (Education) शब्द का प्रयोग
  1. A. ' E' और Catum से हुआ है
  2. B. Edu और Catum से हुआ है
  3. C. Edacute से हुआ है
  4. D. उपर्युक्त किसी शब्द से नहीं हुआ है
3
शिक्षा शब्द भाषा का है, जिसका निर्माण
  1. A. शिक्षित शब्द से हुआ है
  2. B. शिक्षण शब्द से हुआ है
  3. C. शिक्ष् धातु से हुआ है
  4. D. शिक्षा शब्द स्वतः निर्मित शब्द है
4
शिक्षा का क्या अर्थ है।
  1. A. पढ़ने की कला सीखना
  2. B. लिखने की कला सीखना
  3. C. लिखना और पढ़ना दोनों कलाओं को सीखना
  4. D. ज्ञान प्राप्त करना
5
शिक्षा के सम्बन्ध में कौन सा कथन अनुचित होगा।
  1. A. शिक्षा व्यक्ति का विकास है
  2. B. शिक्षा अध्ययन का ही दूसरा नाम है
  3. C. शिक्षा एक गयात्मक प्रक्रिया है
  4. D. शिक्षा आन्तरिक शक्तियों का विकास है
6
निम्न कथनों में से कौन सा कथन अधिक उपयुक्त होगा ?
  1. A. शिक्षा एक कला (Art) है
  2. B. शिक्षा एक विज्ञान (Science) है
  3. C. शिक्षा न कला है न विज्ञान
  4. D. शिक्षा कुछ अर्थों में कला है और कुछ अर्थों में विज्ञान
7
नीचे शिक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों के विचार दिये गये हैं। कौन सा विचार किस विद्वान का है मिलान कीजिए-
1. जब शिक्षा मानव मस्तिष्क पर कार्य करती है तो वह उसके सद्गुणों और पूर्णता को लाकर बाहर व्यक्त कर देती है’’ -विवेकानन्द-1
2. शिक्षा एक प्रक्रिया है, जो बालकों की अन्तः शक्तियों को बाहर प्रकट करती है।’’ -फ्रोबेल-2
3. शिक्षा से अभिप्राय बालक एवम मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा में निहित सर्वोत्तम शक्तियों के सर्वांगीण प्रकटीकरण से है’’ -ऐडीसन-3
4. मनुष्य की अन्तिर्निहता पूर्णता की अभिव्यक्ति करना ही शिक्षा है’’ -महात्मा गांधी-4
  1. A. 3, 2, 4, 1
  2. B. 3, 1, 2, 4
  3. C. 2, 1, 4, 3
  4. D. 1, 2, 3, 4
8
शिक्षा (Education) एवम् निर्देशन (Instruction) के सम्बन्ध में कौन सा कथन ठीक नहीं है-
  1. A. शिक्षा का कार्य जीवन भर चलता रहता है जबकि निर्देशन शिक्षा का अंग है।
  2. B. शिक्षा का कार्य जीवन भर चलता रहता है जबकि निर्देशन का कार्य केवल उस समय तक चलता है जब तक बालक विद्यालय में रहता है।
  3. C. शिक्षा एवम् निर्देशन में कोई अन्तर नहीं है, दोनों ही एक दूसरे के पर्याय है।
  4. D. शिक्षा एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जबकि निर्देशन कृतिम प्रक्रिया है।
9
सविधिक शिक्षा (Formal Education) वह है जो-
  1. A. जानबूझकर, विचार पूर्वक तथा क्रमबद्ध रूप से दी जाती है।
  2. B. अनायास की बालक प्राप्त कर लेता है।
  3. C. केवल बालक से ही सम्बन्धित होती है, अध्यापक का उसमें हाथ नहीं होता।
  4. D. एक विशेष समूह को दी जाती है।
10
बिना किसी उद्देश्य के तथा बिना समय तथा स्थान के जो शिक्षा व्यक्ति ग्रहण करता है उसे
  1. A. अप्रत्यक्ष शिक्षा (Indirect Education) कहते हैं
  2. B. वैयक्तिक शिक्षा (Direct Education) कहते हैं
  3. C. अनौपचारिक शिक्षा (Inforam Education) कहते हैं
  4. D. औपचारिक शिक्षा (Formal Education) कहते हैं
11
निम्न कथनों में से कौन सा कथन ठीक है ?
  1. A. शिक्षण निदानात्मक (Diagnostic) होता है।
  2. B. शिक्षण उपचारात्मक (Remedical) होता है।
  3. C. शिक्षण निदानात्मक भी होता है और उपचारात्मक भी।
  4. D. उपर्युक्त सभी कथन ठीक हैं।
12
शिक्षा प्राप्त करने का आवश्यक तत्व क्या है ?
  1. A. पढ़ने की क्षमता
  2. B. विलक्षण बुद्धि
  3. C. जिज्ञासा की प्रवृत्ति
  4. D. उपर्युक्त कोई भी नहीं
13
शिक्षा के विभिन्न कार्यो में सें कौन सा कार्य अधिक उपयुक्त लगता है ?
  1. A. शिक्षा व्यक्ति को लिखने पढनें योग्य बनाती है
  2. B. शिक्षा व्यक्ति को अपने पैरों पर खडा होना सिखाती है
  3. C. शिक्षा व्यक्ति को भावी जीवन के उत्तरदायित्वों और विशेष अधिकारों को निभाने योग्य बनाती है
  4. D. शिक्षा व्यक्ति को उचित व्यवहार करने की प्रेरणा देती है
14
अनौपचारिक शिक्षा (Formal Education) का मुख्य केन्द्र है-
  1. A. समाज
  2. B. परिवार
  3. C. रेडियो तथा टेलीविजन
  4. D. उपर्युक्त सभी
15
पुस्तकालय तथा संग्रहालय शिक्षा की महत्वपूर्ण संस्थाएं है इन्हें क्या कहना उचित होगा ?
  1. A. औपचारिक संस्थाएं
  2. B. अनौपचारिक संस्थाएं
  3. C. अतिरिक्त संस्था
  4. D. उपर्युक्त कोई भी नहीं
16
शिक्षा एक द्विमुखी प्रक्रिया है और
  1. A. शिक्षा एवम् पाठ्य पुस्तक इसके दो अंग हैं
  2. B. शिक्षक एवम् शिक्षार्थी इसके दो अंग है
  3. C. शिक्षण संस्थान एवम् परिवेश इसके दो अंग हैं
  4. D. उद्देश्य एवम् प्रविधि इसके दो अंग है।
17
शैक्षिक मूल्य (Educational Valus) से आप क्या अर्थ है लगाते हैं ?
  1. A. शैक्षिक मूल्य का अर्थ शिक्षा की उपयोगिता उद्देश्य और अनुकूलता से है।
  2. B. शैक्षिक मूल्य का अर्थ शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त उसके प्रयोग से है।
  3. C. शैक्षिक मूल्य का अर्थ शिक्षा प्रक्रिया में व्यय होने वाले धन से है।
  4. D. शैक्षिक मूल्य का अर्थ व्यावसायिक शिक्षा में प्रयुक्त होने वाले साधनों से हैं।
18
सामाजिक प्रगति का एक प्रबल साधन है शिक्षा। शिक्षा के अभाव में कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षा-
  1. A. नये नये अविष्कारों का ज्ञान कराती है।
  2. B. स्पर्धा की भावना का विकास करती है।
  3. C. बदलते हुए समाज के अन्दर समायोजन का तरीका बताती है।
  4. D. समाज को साक्षर बनाती है।
19
मानव प्रकृति के निर्धारण में बहुत कुछ हाथ पैतृक गुणों का रहता है जो कि जन्म से प्राप्त होते हैं या यों कहें कि मनुष्य की प्रकृति के निर्माण में जीव वैज्ञानिक सिद्धांत अर्थात् पूर्वजों से प्राप्त गुणों एवम् संस्कारों का प्रभाव पड़ता है। शिक्षा के द्वारा-
  1. A. मनुष्य की प्रकृति को पूरी तरह परिवर्तित किया जा सकता है।
  2. B. जन्म से प्राप्त होने वाली प्रकृति का अंश धीरे-धीरे सुधारा जा सकता है।
  3. C. मनुष्य की प्रकृति में परिवर्तन बिल्कुल असम्भव है।
  4. D. उपर्युक्त तीनों तथ्य ठीक नहीं है।
20
शिक्षा पर जिन दार्शनिक विचार धाराओं का प्रभाव पड़ा है उनमें आदर्शवाद प्रथम है। कुछ लोग इसे प्राचीन विचारधारा के नाम से भी जानते हैं। आदर्शवाद के समर्थक कौन थे ?
  1. A. सुकरात
  2. B. प्लेटो
  3. C. भारतीय ऋषि मुनि
  4. D. उपर्युक्त सभी
21
आदर्शवादियों के अनुसार
  1. A. शिक्षा की व्यवस्था र्सवसुलभ और अनिवार्य होनी चाहिए
  2. B. शिक्षा उन्हीं व्यक्तियों के लिए है जो आदर्शवादी है
  3. C. शिक्षा ग्रहण करना उन्हीं का अधिकार है जो आध्यात्मिकता से जुड़े हैं
  4. D. शिक्षा की व्यवस्था स्वैच्छिक होनी चाहिए
22
आदर्शवादियों के अनुसार
  1. A. धर्म को भी पाठ्यक्रम का एक अंग बनाया जाना चाहिए
  2. B. धर्म को भी पाठ्यक्रम मे शामिल नही किया जाना चाहिए
  3. C. जहॉ तक धर्म के प्रपंच से दूर ही रहना चाहिए
  4. D. आदर्शवादी धर्म के विषय में तटस्थ है
23
आधुनिक शिक्षा के विषय में कौन सा कथन उपयुक्त होगा।
  1. A. आधुनिक शिक्षा पाठ्यक्रम पर केन्द्रित है।
  2. B. आधुनिक शिक्षा शिक्षण पद्धतियों पर केन्द्रित है
  3. C. आधुनिक शिक्षा बालक पर केन्द्रित है।
  4. D. आधुनिक शिक्षा अध्यापक पर केन्द्रित है।
24
निम्न में से कौन सा दर्शन वैज्ञानिक प्रगति का समर्थक करता है ?
  1. A. यथार्थवादी शिक्षा
  2. B. प्रकृतिवादी शिक्षा
  3. C. आदर्शवादी शिक्षा
  4. D. उपर्युक्त तीनों में से कोई नहीं
25
शिक्षा में यथार्थवादी के समर्थक शिक्षा शास्त्रियों के अनुसार कौन सा कथन अनुपयुक्त होगा ?
  1. A. यथार्थवादी शिक्षा जीवन की वास्तविक परिस्थितियों आवश्यकताओं तथा समस्याओं को प्रमुखता देती है।
  2. B. यथार्थवादी शिक्षा में बालक को मुख्य तथा अध्यापक को मार्गदर्शक के रूप में स्वीकार किया जाता है।
  3. C. यथार्थवादी शिक्षा में व्यावहारिकता की उपेक्षा की गयी है।
  4. D. यथार्थवादी शिक्षा में किसी लोकोतर सत्ता को महल नहीं दिया गया हैं
26
शिक्षा के क्षेत्र में प्रकृतिवाद का प्रबल समर्थक कौन था ?
  1. A. फ्रोबेल
  2. B. आर्मस्ट्राँग
  3. C. जॉर्ज लॉक
  4. D. रूसो
27
वर्तमान युग की विचारधाराओं में शिक्षा में प्रयोजनवाद (Pragmatism Education) सम्बन्धी विचारधारा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह विचारधारा
  1. A. एक और आदर्शवाद का विरोध करती है तो दूसरी ओर प्रकृतिवाद का
  2. B. आदर्शवाद का समर्थन तथा प्रकृतिवाद का विरोध करती है।
  3. C. प्रकृतिवाद का समर्थन तथा आदर्शवाद का विरोध करती है।
  4. D. आदर्शवाद एवं प्रकृतिवाद दोनों का समर्थन करते हुये प्रयोजनावाद का प्रतिपादन करती
28
प्रयोजनवाद का अंग्रेजी रूप ‘‘प्रैगमैटिज्म’’ Pragmatism है, जिसकी उत्पत्ति ग्रीक भाषा के ‘‘प्रैग्मा’’ Pragma से मानी जाती है। इस शब्द का प्रयोग सर्व प्रथम ग्रीक विचारक ‘‘हेरा क्लिट्स’’ के विचारों में पाया जाता है, उसके बाद ‘‘बैंकन’’ तथा ‘‘लॉक’’ आदि के विचारों में भी इसका प्रयोग मिलता है, परन्तु इस शिक्षा दर्शन का जन्मदाता कोई और ही है, उसका नाम है-
  1. A. रॉस Rass
  2. B. रस्क Rusk
  3. C. विलियम जेम्स William james
  4. D. प्रेट Pratt
29
प्रयोजनवाद (Pragmatism) के विषय में कौन सा कथन अनुचित होगा-
  1. A. प्रयोजनवाद किसी किसी निश्चित तथा शाश्वत ‘सत्य’ अथवा ‘सिद्धान्त’ को नहीं स्वीकार करता
  2. B. प्रयोजनवाद के अनुसार सत्य मानव निर्मित होता है।
  3. C. प्रयोजनवाद आत्याधित्मक तत्वों का प्रबल समर्थक है।
  4. D. प्रयोजनवाद विचारों की अपेक्षा क्रिया पर बल देता है।
30
शिक्षा में मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति के प्रयोग के प्रबल समर्थक
  1. A. हरबार्ट
  2. B. फ्रोवेेल
  3. C. रूसो
  4. D. उपर्युक्त सभी विचारक
31
पाठ्यक्रम (Currriculum) निर्माण के समय अनेक सिद्धान्तों का ध्यान रखना होता है। निम्न सिद्धान्तों में से कौन सा सिद्धान्त पाठ्यक्रम निर्माण के समय ध्यान देने योग्य नहीं है-
  1. A. पाठ्यक्रम का निर्माण व्यक्तिगत विभिन्नता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिये।
  2. B. प्रत्येक स्तर के पाठ्यक्रम में पूर्ण पृथकता होनी चाहिये ताकि छात्र को अगली कक्षा में बिल्कुल अलग अनुभव हो।
  3. C. किसी भी स्तर के पाठ्यविषयों की संख्या इतनी अधिक नहीं होनी चाहिये कि छात्र को विषय बोझ लगने लगे।
  4. D. विभिन्न विषयों के लिये जो पाठ्यक्रम निर्धारित किया जाय उसमें समय को ध्यान में रखा जाना चाहिये ताकि वर्ष भर का पाठ्यक्रम वर्ष में पूरा हो सके।
32
ग्रीक विचारकों में शिक्षा को सबसे अधिक महत्व प्रदान करने वाला व्यक्ति Plato ‘‘प्लेटो’’ ही है। उसके शिक्षा सम्बन्धी विचार एक पुस्तक में संग्रहित है। उस पुस्तक का नाम है-
  1. A. दि रिपब्लिक The Republic
  2. B. एजुकेशनल फिलॉसफी Educational Philisophy
  3. C. एजुकेशन ऑफ प्लेटो Education of Plato
  4. D. ग्रन्थों में से कोई नहीं
33
‘प्लेटो’ के गुरु का नाम क्या था ?
  1. A. फ्रोवेल
  2. B. सुकरात
  3. C. अरस्तु
  4. D. किल्पैट्रिक
34
‘‘वह शिक्षा में वैज्ञानिक प्रवृत्ति का जनक तथा प्रकृतिवाद विचारधारा का प्रतिपाद था। आगे चलकर ‘हरबार्ट’ ने उसके शिक्षा दर्शन को विकसित किया।’’ उसका नाम था-
  1. A. प्लेटो
  2. B. अरस्तू
  3. C. रूसो
  4. D. जॉन डी वी
35
रवीन्द्र नाथ टैगोर हमारे सम्मुख एक महान साहित्यकार कला प्रेमी, तथा एक दार्शनिक के रूप में नहीं, वरन् एक महान् शिक्षा शास्त्री के रूप में भी आते हैं। उनके शिक्षा दर्शन को क्या नाम दिया जा सकता है ?
  1. A. आदर्शवादी शिक्षा दर्शन
  2. B. प्रकृतिवादी शिक्षा दर्शन
  3. C. आदर्शवादी एवम् प्रकृतिवादी शिक्षा दर्शन
  4. D. उपर्युक्त कोई भी नहीं
36
‘द हिस्ट्री ऑफ ह्यूमन मैरिज’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
  1. A. टायलर
  2. B. वेस्टर मार्क
  3. C. मार्गन
  4. D. कपाड़िया
37
सूची 1 को सूची 2 से मिलाइए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए  
            सूची 1                                          सूची-2
1 प्राणियों का प्रजनन           A   परिवार का आर्थिक प्रकार्य
2 संस्कृति का संचरण          B   परिवार का प्राणीशास्त्रीय
3 श्रम विभाजन                   C  परिवार का सांस्कृतिक प्रकार्य
4 प्रस्थिति प्रदान करना        D  परिवार का सामाजिक प्रकार्य
  1. A. कूट
    A  B C D
    2  3  4 1
  2. B. 3 1 2 4
  3. C. 2 4 1 3
  4. D. 3 4 2 1
38
‘टोडा’ मुख्यतः है एक-
  1. A. पशुपालक समुदाय
  2. B. शिकारी समुदाय
  3. C. कृषि-उन्मुख समुदाय
  4. D. औद्योगिक श्रमिक समुदाय
39
आत्मसात की प्रक्रिया को हतोत्साहित करने वाली दशा कौन-सी है ?
  1. A. सहिष्णुता
  2. B. संस्कृतिकरण
  3. C. सामाजिक संपर्क
  4. D. प्रभुत्व
40
‘कमाण्ड इकोनॉमी’ की शब्दावली का तात्पर्य
  1. A. उधार अर्थव्यवस्था
  2. B. नियंत्रित अर्थव्यवस्था
  3. C. मिश्रित अर्थव्यवस्था
  4. D. मांग एवं पूर्ति अर्थव्यवस्था
41
निम्नलिखित में से कौन सामाजिक स्तरीकरण का अकार्य नहीं है ?
  1. A. सामाजिक दूरी बढ़ाना
  2. B. समाज को विसंयोजित करना
  3. C. मनोवृत्तियों का निर्धारण करना
  4. D. समान अवसर न प्रदान करना
42
बेबलिन एक-
  1. A. प्रौद्योगिक निर्धारणवादी है।
  2. B. सांस्कृति निर्धारणवादी है।
  3. C. आर्थिक निर्धारणवादी है।
  4. D. भौगोलिक निर्धारवादी है।
43
यह तर्क किसने प्रस्तुत किया है कि संस्कृति एक पद्धति है जिसमें एक वर्ग का प्रभुत्व किस विद्वान ने दिया-
  1. A. मैलिनोवस्की
  2. B. हिलर
  3. C. मार्क्स
  4. D. पारसन्स
44
प्रजाति के स्थान पर ‘नृवंशीय समूह’ जो कि विवादास्पद नहीं है के प्रयोग का सुझाव किस विद्वान ने दिया-
  1. A. ए. डब्ल्यू. ग्रीन
  2. B. सोरोकिन
  3. C. हक्सले
  4. D. हबेल
45
मैक्स वेबर द्वारा दी गई समाजशास्त्र की परिभाषा का आधार है-
  1. A. सामाजिक संस्थाएं
  2. B. सामाजिक क्रियाएं
  3. C. सामाजिक एकता
  4. D. सामाजिक संगठन
46
संस्कृति का संबंध किस जाति से है ?
  1. A. होमो सैपियन्स
  2. B. होमो इरैक्टस
  3. C. ऑस्ट्रेलो पिथिकस
  4. D. इनमें से कोई नहीं
47
समाजशास्त्र एक विज्ञान है क्योंकि इसमें होता है-
  1. A. व्यवस्थित तथा संचित ज्ञान
  2. B. ऐतिहासिकता तथा तुलनात्मकता
  3. C. आनुभाविकता तथा गैर नैतिकता
  4. D. A और B दोनों
48
समाजशास्त्र के अंतर्गत हम अध्ययन करते हैं-
  1. A. सामाजिक समूहों का
  2. B. सामाजिक संबंधों का
  3. C. आनुभविकता तथा गैर नैतिकता
  4. D. A और B दोनों
49
निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक समूह है ?
  1. A. राज्य
  2. B. स्कूल
  3. C. पड़ोस
  4. D. औपचारिक संगठन
50
निम्न में से कौन सी प्रदत्त प्रस्थिति नहीं है ?
  1. A. विद्यार्थी
  2. B. महिला
  3. C. शुद्र
  4. D. ब्राह्मण
Question for PGT Samajsastra (Sociology) Hindi 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam