📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest PGT Vanijya (Commerce) Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Commerce

Question Bank PGT Vanijya (Commerce) - Hindi
Back to Exam

Commerce

प्रश्न 1Single Answer
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए -
        सूची -I                                  सूची -II
    (छापेखाने)                                (स्थान)
(a) इंडियन सिक्योरिटी प्रेस       1. होशंगाबाद (मध्य प्रदेश)
(b) बैंक नोट प्रेस                      2. हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)
(c) सिक्योरिटी पेपर मिल          3. नासिक (महाराष्ट्र)
(d) सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस        4. देवास (मध्य प्रदेश)
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
    4    2   1   3
  2. B
    2 1 3 4
  3. C
    3 2 4 1
  4. D
    3 4 1 2
प्रश्न 2Single Answer
निम्नलिखित में कौन एक अन्य से भिन्न है ?
  1. A
    यूटीआई
  2. B
    सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  3. C
    कैन बैंक फाइनेंशल सर्विसेज
  4. D
    उ. प्र. राज्य वित्त आयोग
प्रश्न 3Single Answer
28 सितम्बर 1951 को स्थापित होने वाली वित्तीय संस्था कौन है ?
  1. A
    भारतीय औद्योगिक साख एवं विनियोग निगम
  2. B
    भारतीय जीवन बीमा निगम
  3. C
    भारतीय साधारण बीमा निगम
  4. D
    राज्य वित्त निगम
प्रश्न 4Single Answer
विपणन नियोजन उपलब्ध साधनों की पहचानने एवं उनका निर्दिष्ट लक्ष्योें की प्राप्ति के लिए आवंटित करने से संबंधित है -
  1. A
    स्टीफैन मैरसे
  2. B
    मार्वन जोल्सन
  3. C
    स्टेनटन
  4. D
    एजटेल तथा वॉकर
प्रश्न 5Single Answer
नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास) की स्थापना कब हुई ?
  1. A
    जुलाई 1982
  2. B
    मई 1962
  3. C
    अप्रैल 1977
  4. D
    जनवरी 1992
प्रश्न 6Single Answer
दिये गये कथनों पर विचार करें -
1. 19 जुलाई, 1969 को 14 ऐसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिनकी जमाएं 100 करोड से अधिक थी ।
2. 15 अप्रैल, 1982 को पुनः 6 उन निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिनकी जमाएं 500 करोड से अधिक थी ।
सही उत्तर का चुनाव करें
  1. A
    केवल कथन 1 सही है
  2. B
    केवल कथन 2 सही है
  3. C
    कथन 1 एवं 2 दोनों सही है
  4. D
    न ही कथन 1 और न ही कथन 2 सही है
प्रश्न 7Single Answer
हम और हरियाली का संबंध किस बैंक से है ?
  1. A
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  2. B
    पंजाब नेशनल बैंक
  3. C
    इण्डस इण्ड बैंक
  4. D
    भारतीय रिजर्व बैंक
प्रश्न 8Single Answer
निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
कथन (A) : प्लास्टिक मुद्रा ने पत्र मुद्रा के उपयोग को प्रतिस्थापित कर दिया है । भविष्य में सेटेलाइट नेटवर्किंग के माध्यम से इलेक्ट्रानिक मुद्रा क्लीयरेंस कार्य होगा ।
कथन (R) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ई-बैंकिग को प्रोत्साहित कर रही है ।
कूट :
  1. A
    (A) और (R) दोनों सही है तथा (R) सही व्याख्या है (A) की
  2. B
    (A) और (R) दोनों सही है तथा (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की
  3. C
    (A) सही है परन्तु (R) गलत है
  4. D
    (A) गलत है परन्तु (R) सही है
प्रश्न 9Single Answer
प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना किस वर्ष में कह गई ?
  1. A
    1977
  2. B
    1976
  3. C
    1974
  4. D
    1975
प्रश्न 10Single Answer
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
1. भारत सरकार औद्योगिक वित्त निगम
2. भारत का औद्योगिक ऋण और निवेश निगम
3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
4. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया
इनकी स्थापना जिस कालक्रम से हुई वह है -
  1. A
    1 2 3 4
  2. B
    1 3 2 4
  3. C
    4 3 2 1
  4. D
    1 2 4 3
प्रश्न 11Single Answer
स्क्यूफ्लेशन का तात्पर्य है -
  1. A
    विलासी वस्तुओं का महँगा होना
  2. B
    मुद्रा की आपूर्ति पर नकली नोटों का प्रभाव
  3. C
    महँगाई कुछ उत्पादों में ही होना
  4. D
    बैंक के पास तरलता की अत्यधिक कमी
प्रश्न 12Single Answer
सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए -
सूची -I                              सूची -II
(मूल्य निर्धारण                 (लेखक)
के कथन)           
(a) क्लार्क               1. मूल्य मुद्रा की वह राशि और अन्य मद है जो किसी उत्पाद की उपयोगिता को प्राप्त करने से जुड़ी है ।
(b) स्टेन्टन             2. मूल्य किसी भी वस्तु या सेवा का वह बाजार मूल्य है जिसे मुद्रा में व्यक्त किया जाता है ।
(c) मैकार्थी              3. उत्पादक से उपभोक्ता तक की संस्थाओं का कोई भी अनुक्रम जिसमें या तो एक मध्यस्थ है या उनकी कोई भी संख्या है वितरण माध्यम कहलाता है ।
(d) वाल्टर तथा        4. उपभोक्ता व्यवहार वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत लोग यह निश्चित करते हैं कि पाल कौन-सा माल एवं सेवाएँ कब कहाँ किस प्रकार प्रकार तथा किससे खरीदनी है अथवा नहीं ।
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
     1    2    3   4
  2. B
    2 1 3 4
  3. C
    3 4 2 1
  4. D
    4 2 1 3
प्रश्न 13Single Answer
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिये कूटों से सही विकल्प ज्ञात करें -
(i) फर्म की विपणन सूचना प्रणाली विपणन शोध प्रणाली का अवयव है ।
(ii) अधिकांश फर्मों में विपणन शोध के सर्वाधिक सर्वसामान्य रूप बाजार सम्भाव्यता और बाजार के हिस्से का विश्लेषण है ।
(iii) उपभोक्ता की अनुभूति और अभिवृत्ति का अध्ययन करने के लिए सर्वेक्षण शोध का यदा कदा ही उपयोग किया जाता है ।
(iv) उपभोक्ता के क्रयोपरान्त व्यवहार का अध्ययन के लिये ‘संज्ञात्मक असंगति‘ की अवधारणा प्रासंगिक है ।
कूट :
  1. A
    सभी कथन सही हैं
  2. B
    सभी कथन गलत हैं
  3. C
    (i) गलत है और बाकी सब सही हैं
  4. D
    (ii) और (iv) सत्य हैं बाकी गलत हैं
प्रश्न 14Single Answer
सूची-I की मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुम्मेलित करें और सही उत्तर का चयन करें :
      सूची-I                               सूची-II
(a) ग्रेपवाइन                       1. कार्य दल
(b) औपचारिक समूह            2. बल क्षेत्रीय सिद्धान्त
(c) अनौपचारिक समूह          3. गपशप
(d) कुर्ट लेविन                     4. राष्ट्रीय समूह
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
    3    1    4   2
  2. B
    4 3 2 1
  3. C
    1 2 3 4
  4. D
    2 1 4 3
प्रश्न 15Single Answer
'मेक' या 'बाइ' के बारे में निर्णय करने के लिए कौन-सी (लागत) पर विचार किया जाता है ?
  1. A
    मूल लागत
  2. B
    कुल लागत
  3. C
    उत्पादन की लागत
  4. D
    संगत लागत
प्रश्न 16Single Answer
भारतीय रिर्जव बैंक.........................निरीक्षणों तथा.................निगरानी (या मॉनीटरिंग) केे द्वारा यह सुनिश्चित करता है कि बैंक निर्धारित मानदण्डों के अन्तर्गत कार्य करते है ।
  1. A
    ऑन साइट, ऑफ साइट
  2. B
    ऑफ साइट, ऑन साइट
  3. C
    ऑन साइट, क्षेत्र
  4. D
    क्षेत्र, ऑन साइट
प्रश्न 17Single Answer
अभिकथन (A) : ‘भुगतान संतुलन‘ निर्यातित वस्तुओं, प्रदत्त सेंवाओं के माध्यम से निवासियों को प्राप्त पूँजी एवं आयातित वस्तुओं के भुगतान एवं प्राप्त सेवाओं के बदले गैर निवासियों अथवा विदेशियों को किये गये पूँजी के हस्तांतरण का वर्गीकृत लेखा-जोखा है ।
कारण (R) : किसी राष्ट्र का भुगतान संतुलन उसके निवासियों शेष विश्व के बीच होने वाले आर्थिक लेन-देनों का व्यवस्थित विवरण हैं ।
कूट :
  1. A
    (A) और (R) दोनों सही हैं, और (A) की सही व्याख्या (R) करता है
  2. B
    (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु की सही व्याख्या नहीं करता
  3. C
    (R) सही है परन्तु (A) गलत हैं
  4. D
    दोनों (A) एवं (R) गलत हैं
प्रश्न 18Single Answer
स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था में निजी उद्यम की स्वतन्त्रता वृहदतम होती है। यह निम्नलिखित में से किन मान्यताओं द्वारा चित्रांकित होती है ?
(i) उत्पादन के कारक (श्रम, भूमि, पूँजी) निजी स्वामित्व के हैं, और निजी उद्यम की पहल पर उत्पादन होता है ।
(ii) उत्पादन के कारकों की सेवाओं की बिक्री और निजी उद्यम के लाभों से मौद्रिक आय प्राप्त होती है ।
(iii) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यस्था के सदस्यों के पास जहाँ तक उपभोग, व्यवसाय, बचतें और निवेशों की बात है, विकल्प की स्वतन्त्रता रहती है ।
(iv) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था, सरकार के द्वारा नियोजित, नियन्त्रित या विनियमित नहीं है ।
(v) स्वतन्त्र बाजार अर्थव्यवस्था भ्रष्ट परिपाटियों के प्रति प्रवृत्त होती है ।
कूट :
  1. A
    (i), (ii) और (iii)
  2. B
    (i), (ii), (iii) और (iv)
  3. C
    (i), (ii), (iii), (iv) और (v)
  4. D
    (ii), (iii), (iv) और (v)
प्रश्न 19Single Answer
यदि घरेलू कम्पनी की कर योग्य आय कर-निर्धारण वर्ष 2011-12 के लिये के रू 9,00,000 है, तो उसकी कर देयता क्या होगी ?
  1. A
    रू 2,76,800
  2. B
    रू 2,78,100
  3. C
    रू 3,70,800
  4. D
    रू 3,70,880
प्रश्न 20Single Answer
ABC Ltd प्रति रु 10 के समता अंशों का रु 1,00,000 की अधिकृत अंश पूँजी के साथ निगमित की जाती है। कम्पनी के संचालक मण्डल कम्पनी के प्रवर्तकों को उनकी सेवाओं के लिए 10,000 अंश पूर्णतया प्रदत्त के रूप में क्रेडिट करके आबंटित करने का निर्णय करते हैं। ABC Ltd की पुस्तकों में कौन-सा डेबिट किया जाना चाहिए ?
  1. A
    प्रवर्तकों का खाता
  2. B
    सेवाओं का खाता
  3. C
    ख्याति खाता
  4. D
    अंश पूँजी खाता
प्रश्न 21Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
I. इनवेंटरी में कच्चा माल, तैयार वस्तु तथा तैयार हो रहा माल समाविष्ट है ।
II. इनवेंटरी कार्यशील पूँजी का हिस्सा है ।
III. इनवेंटरी खरीदी जाने वाली वस्तुओं को सम्मिलित करती है ।
कूट :
  1. A
    I, II और III
  2. B
    II और III
  3. C
    I और III
  4. D
    I और II
प्रश्न 22Single Answer
सूची-I की मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित करें और उत्तर हेतु सही कूट का चयन करें :
          सूची-I                                 सूची-II
(a) पूर्ण प्रतियोगिता                     1. एक ही वस्तु की विभिन्न
(b) एकाधिकारिक प्रतियोगिता       2. प्रभावी सामरिक नीति
(c) अल्पाधिकार                          3. उत्पाद विभेदीकरण
(d) भेदमूलक एकाधिकार              4. समरूप उत्पाद
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
    4    3    2   1
  2. B
    1 2 3 4
  3. C
    2 4 1 3
  4. D
    3 1 4 2
प्रश्न 23Single Answer
कर्मचारियों का प्रवेश सम्बन्धित है -
  1. A
    संगठनात्मक जागरूकता से
  2. B
    प्रशिक्षण कार्यक्रम से
  3. C
    परिचय से
  4. D
    कर्त्तव्यों की सुपुर्दगी करने से
प्रश्न 24Single Answer
बाजार के विभिन्न भागों के प्रतिभाव की विशेषताओं के अंतर को पुनर्गठित करके सीमित विपणन साधनों के द्वारा अधिकतम बजार प्रतिभाव को प्राप्त करने की प्रविधि को माना जाता है -
  1. A
    बाजार लक्ष्यांकन
  2. B
    बाजार स्थितिकरण
  3. C
    बाजार विभाजन
  4. D
    बाजार व्यूह रचना
प्रश्न 25Single Answer
लेखांकन में, समामेलन से पूर्व लाभ को समझा जाता है -
  1. A
    आयगत संचय
  2. B
    गुप्त संचय
  3. C
    पूँजीगत संचय
  4. D
    सामान्य संचय
प्रश्न 26Single Answer
आई. एम. एफ. के भारत के कोटा और मताधिकार बढाने से भारत का संगठन के सदस्यों में हो गया है -
  1. A
    दसवाँ
  2. B
    ग्यारहवाँ
  3. C
    बारहवाँ
  4. D
    तेहरवाँ
प्रश्न 27Single Answer
विक्रेंताओं के लिए मौद्रिक प्रेात्साहन निम्नलिखित में से क्या नहीं है ?
  1. A
    बोनस
  2. B
    स्टॉफ मीटिंग
  3. C
    यात्रा भर्ती
  4. D
    B और C दोनों
प्रश्न 28Single Answer
निम्नलिखित में सेे कौन-सा निधियों के स्त्रोंतों में परिणामित होगा ?
(i) चालू परिसम्पत्तियों में वृद्धि
(ii) चालू परिसम्पत्तियों में कमी
(iii) चालू दायित्वों में वृद्धि
(iv) चालू दायित्वों में कमी
कूट :
  1. A
    (i) और (iv)
  2. B
    (ii) और (iii)
  3. C
    (i) और (iii)
  4. D
    (ii) और (iv)
प्रश्न 29Single Answer
व्यवसाय फार्म के ________ को उसकी अल्पकालिक दायित्वों को पूरा करने की क्षमता के आधार पर मापा जाता है क्योंकि वे देय होते है I
  1. A
    लाभप्रदता
  2. B
    चलनिधि
  3. C
    सक्रियता
  4. D
    ऋण
प्रश्न 30Single Answer
लेखांकन मानकों का मुख्य उद्देश्य है -
  1. A
    ऐसे लेखांकन प्रतिवेदन तैयार करना जिसे आम आदमी आसानी से समझ सके
  2. B
    कानूनी औपचारिकताओं का अनुपालन करना
  3. C
    विविध लेखांकन परिपाटियों को सुसंगत करना
  4. D
    अन्तर्राष्ट्रीय लेखांकन मानकों की आवश्यकताओं को पूरा करना
प्रश्न 31Single Answer
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के सम्बन्ध में क्या सही नहीं है ?
  1. A
    दो से अधिक वर्षों पहले खरीदी वस्तु के सम्बन्ध में किसी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा
  2. B
    चिकित्सीय असावधानी के विरूद्ध शिकायत मृत के कानूनी उत्तराधिकारी या प्रतिनीधि द्वारा दर्ज की जा सकती है
  3. C
    रु 15 लाख के दावे से जुड़ी शिकायत राज्य आयोग के समक्ष दर्ज की जानी चाहिए
  4. D
    A और C दोनों
प्रश्न 32Single Answer
जब ऋण आवर्त (टर्न ओवर) अनुपात 4 है, तो औसत वसूली अवधि क्या होगी ?
  1. A
    5 महीना
  2. B
    4 महीना
  3. C
    3 महीना
  4. D
    2 महीना
प्रश्न 33Single Answer
विदेशी व्यापार नीति 2008-09 के अनुसार विश्व व्यापार में भारत का अनुमानित हिस्सा होगा -
  1. A
    1.2%
  2. B
    1.3%
  3. C
    1.4%
  4. D
    1.5%
प्रश्न 34Single Answer
पूर्ण प्रतियोगिता में फर्म का माँग वक्र :
  1. A
    लम्बवत होता है
  2. B
    क्षैतिजीय होता है
  3. C
    धनात्मक रूप से ढलुवाँ होता है
  4. D
    ऋणात्मक रूप से ढलुवाँ होता है
प्रश्न 35Single Answer
टी टेस्ट है -
  1. A
    प्रचालिक परीक्षण (पैरामीट्रिक)
  2. B
    अप्रचालिक परीक्षण (नॉन पैरामीट्रिक)
  3. C
    बड़ा सैंपल परीक्षण
  4. D
    उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
प्रश्न 36Single Answer
अभिकथन (A) : लेखांकन सूचना केवल उस घटनाओं का सकेंत करती है जिनका व्यवसायिक फर्म से सरोकार है ।
कारण (R) : लेखांकन सूचना वित्तीय विवरणों में पेश की जाती है ।
कूट :
  1. A
    (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
  2. B
    (A) और (R) दोनों सही हैं
  3. C
    (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
  4. D
    (A) और (R) दोनों गलत हैं
प्रश्न 37Single Answer
निम्नलिखित में सेे व्यवसाय के व्यष्टि पर्यावरण का कौन-सा घटक नहीं है ?
  1. A
    आपूर्तक
  2. B
    प्रतिद्वन्द्वी
  3. C
    व्यापार नीति
  4. D
    जनता
प्रश्न 38Single Answer
निम्नलिखित का मिलान करें -
        सूची -I                                       सूची -II
(a) व्यापार नीति                          1. आर्थिक स्थितियाँ
(b) व्यापार प्रवाह                          2. आर्थिक नीतियाँ
(c) कीमत प्रवृत्तियाँ                      3. वैश्विक कड़ियाँ
(d) आन्तरिक क्षेत्रीय कड़ियाँ           4. अर्थव्यवस्था की संरचना तथा स्वरूप
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
    3   1   2    4
  2. B
    2 3 1 4
  3. C
    1 2 3 4
  4. D
    1 2 4 3
प्रश्न 39Single Answer
सूची-I को सूची-II साथ सुमेलित करें और उत्तर हेतु सही कूट का चयन करें -
          सूची-I                       सूची-II
(a) माँग संकुचन              1. गैर कीमत परिवर्तन प्रभाव
(b) माँग में कमी              2. माँग वक्र वही रहता है
(c) माँग में वृद्धि               3. कीमत परिवर्तन प्रभाव
(d) माँग क विस्तार          4. माँग वक्र स्थान परिवर्तित करता है
कूट :
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
     3   1    4   2
  2. B
    4 3 2 1
  3. C
    1 2 3 4
  4. D
    2 4 1 3
प्रश्न 40Single Answer
स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति कार्पोरेट गवर्नेस के भाग के रूप में निम्न के अनुसार की जाती है -
  1. A
    सेबी
  2. B
    भारतीय कम्पनी अधिनियम
  3. C
    भारत सरकार
  4. D
    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
प्रश्न 41Single Answer
निम्नलिखित में से कौनसे कारक रूग्ण औद्योगिक इकाई की ओर प्रवृत्त कर सकते हैं ?
(i) धन की कमी ओर दोषपूर्ण वित्तीय प्रबन्ध
(ii) FII द्वारा भारतीय उद्योगों में निवेश
(iii) भारतीय उद्योगों में अप्राधिकृत FDI
(iv) प्रवर्तकों के पास अनुभव का अभाव
(v) अति पुराना या अनुचित प्रोद्योगिकी की समेत प्रौद्योगिकीय कारक
कूट :
  1. A
    (i), (ii), (iii) और (iv)
  2. B
    (ii), (iii) (iv) और (v)
  3. C
    (i), (iv) और (v)
  4. D
    (i), (ii) और (iii)
प्रश्न 42Single Answer
कोई संगठन जिस सीमा तक अपने लागत ढाँचे में स्थायी लागत का प्रयोग करता है, इसे कहा जाता है -
  1. A
    सम्पूर्ण उत्तोलक
  2. B
    स्थिर उत्तोलक
  3. C
    वित्तीय उत्तोलक
  4. D
    चालक उत्तोलक
प्रश्न 43Single Answer
वैज्ञानिक प्रबन्ध के पिता और नये विज्ञान के सृजनकर्ता के नाम से किसे पुकारा जाता हैं ।
  1. A
    हेनरी फेयाल
  2. B
    फ्रेडिल डब्ल्यू टेलर
  3. C
    किंबाल
  4. D
    रिटनर
प्रश्न 44Single Answer
केंडाल का सुसंगति (कौनकोर्डेंस) का गुंणाक क्या परीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है ?
  1. A
    आंकड़ों के दो या ज्यादा समुच्चयों के बीच अन्तर का परीक्षण
  2. B
    चरों के बीच सम्बन्ध का परीक्षण
  3. C
    दिए गए आंकड़ों में विचरण का परीक्षण
  4. D
    प्रतिदर्शों की यादृच्छिकता का परीक्षण
प्रश्न 45Single Answer
अल्पकालीन मुद्रा बाजार किससे बनता है ?
  1. A
    कॉल-मनी मार्केट
  2. B
    इंटर-बैंक डिपाजिट मार्केट
  3. C
    दि बिल रि-डिस्काउंटिंग मार्केट
  4. D
    इनमें से सभी से
प्रश्न 46Single Answer
आवश्यकताओं के पदानुक्रम की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है ?
  1. A
    फ्रेडरिक हर्जबर्ग
  2. B
    विक्टर ब्रूम
  3. C
    डॅगलस मैकग्रीगर
  4. D
    ए.एच. मॉल्सो
प्रश्न 47Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
  1. A
    व्यापार संतुलन केवल अदृश्य वस्तुओं के आयात-निर्यात को ही सम्मिलित करता है
  2. B
    भुगतान संतुलन दृश्य एवम् उद्देश्य दोनों मदों को सम्मिलित करते हैं
  3. C
    चालू खाता भुगतान संतुलन का अंग नहीं है
  4. D
    उपर्युक्त सभी
प्रश्न 48Single Answer
अभिकथन (A) : जब नियन्त्रण की विस्तृत (फैलाव) व्यापक है तो समन्वय तथा नियन्त्रण कठिन हो जाता है ।
कारण (R) : संकीर्ण विस्तृत की स्थिति में सत्ता के स्तर कम हो जाते हैं ।
कूट :
  1. A
    (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. B
    (A) और (R) दोनों सत्य हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. C
    (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है
  4. D
    (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है
प्रश्न 49Single Answer
यदि निर्धारण के गुणांक का मान 0.64 है, तो सहसम्बन्ध के गुणांक का मान क्या होगा ?
  1. A
    0.40
  2. B
    0.80
  3. C
    0.08
  4. D
    0.04
प्रश्न 50Single Answer
संगठन में व्यवहार, आपसी धारणाओं और मूल्यों का सामान्य पैटर्न जो कि सदस्यों के बीच सर्वसामान्य है, क्या कहलाता है ?
  1. A
    संगठन का वातावरण
  2. B
    संगठन की संस्कृति
  3. C
    संगठन की प्रभावशीलता
  4. D
    संगठन का साँचा
Important Questions Package

PGT Vanijya (Commerce) Hindi Exam Online Question Bank Package

Buy PGT Vanijya (Commerce) Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in PGT Vanijya (Commerce) Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.PGT Vanijya (Commerce) - Hindi
Description : 1400 Question With Answer
₹181 [₹500]
View More Questions
Back to Exam
Question for PGT Vanijya (Commerce) Hindi 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam