📚 Exam by Category
▾
Question Bank

Political Science - Hindi

Duration: 60 · Questions: 100 · Max Marks: 100 · Language: 3

View Political Science Exam Page

Political Science

1
अरस्तू के लिए निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सत्य नहीं है ?
A. विचार वास्तविकता नहीं होते हैं
B. विचार विशेष से अलग अस्तित्व रख सकते हैं
C. रूप और वस्तु की एक - दूसरे पर पूर्ण निर्भरता है, जिसे पृथक नहीं किया जा सकता
D. वास्तविकता रूप और वस्तु के संयोजन के विचार में निहित है
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट :
  1. A. A और D
  2. B. केवल B
  3. C. A और C
  4. D. C और D
2
लॉक के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सत्य नहीं है?
A. इच्छा सभी मानव कार्यों का स्रोत है
B. सार्वभौमिक रूप से बाध्यकारी नैतिक कानून है
C. प्राकृतिक अवस्था में मनुष्य समान हैं और प्राकृतिक कानून की सीमाओं के भीतर कार्य करने के लिए स्वतन्त्र हैं
D. मनुष्य नागरिक समाज में प्रवेश के लिए संविदा स्थापित करता
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट :
  1. A. केवल D
  2. B. केवल B
  3. C. C और C
  4. D. B और D
3
निम्नलिखित में से किसने परिभाषित किया है कि नागरिक शक्ति 'दण्ड के साथ कानून बनाने का अधिकार सम्पत्ति का नियमन और संरक्षण और समुदाय की ताकत को ऐसे नियमों के कार्यान्वयन में लगाना उपर्युक्त सभी आम जनता के भले के लिए हैं ?'
  1. A. रूसो
  2. B. कार्ल मार्क्स
  3. C. जॉन लॉक
  4. D. जे एस मिल
4
निम्नलिखित में से यह किसने कहा है कि 'कामगारों की मुक्ति का आधार स्वयं उनका कार्य है ?'
  1. A. माओ-त्से-तुंग
  2. B. वी आई लेनिन
  3. C. एंगेल्स
  4. D. कार्ल मार्क्स
5
निम्नांकित में से यह नारा किसने दिया 'साम्राज्यवादी युद्ध को नागरिक युद्ध में बदलना अपनी समग्रता में सर्वहारा क्रान्ति है ?
  1. A. कॉटस्की
  2. B. ट्रॉट्स्की
  3. C. एंगेल्स
  4. D. लेनिन
6
निम्नलिखित में से कौन-सा 'उदारवादी सामुदायिक बहस' का लक्षण नहीं है ?
  1. A. आत्म सम्प्रत्यय : 'भारग्रस्त' बनाम 'अभारग्रस्त'
  2. B. सार्वभौमवाद बनाम विशिष्टतावाद
  3. C. राज्य की तटस्थता बनाम राज्य की अतटस्थता
  4. D. एक दलीय शासन पद्धति : कार्यविधिक बनाम समुदायवाद
7
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसर को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) प्लेटो के अनुसार, अत्यधिक धन का वैभिन्य अच्छे शासन के लिए असंगत है।
कारण (R) जहाँ तक सैनिकों और शासक का सम्बन्ध है, स्वयं धन को समाप्त करने की अपेक्षा बुराई को समाप्त करने का कोई और उपाय उसे नहीं दिखा।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. C. A सही है, किन्तु R गलत है
  4. D. A गलत है, किन्तु R सही है
8
महात्मा गाँधी पर लिखी निम्नलिखित पुस्तकों को अवरोही क्रम में लगाइए।
A. रिचर्ड एटनबरो - इन सर्च ऑफ गाँधी
B. सी एफ एण्ड्रयूज - महात्मा गाँधी हिज लाइफ एण्ड आइडियाज
C. बी भट्टाचार्य - इवोल्यूशन ऑफ द पॉलिटिकल फिलॉसफी ऑफ महात्मा गाँधी
D. जे बी कृपलानी - गाँधीयन थॉट
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. B, D, C, A
  2. B. A, B, C, D
  3. C. C, A, D, C
  4. D. D, C, A, C
9
सेण्ट ऑगस्टीन की पुस्तक 'डी सिविटेट डी' कितने भागों में विभाजित है ?
  1. A. 19 भागों में
  2. B. 20 भागों में
  3. C. 21 भागों में
  4. D. 22 भागों में
10
निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य डेविड ईस्टन के राजनीतिक सिद्धान्त के पतन का कारण नहीं है ?
  1. A. इतिहासवाद
  2. B. सामान्य सापेक्षवाद
  3. C. वैचारिक ह्रासवाद
  4. D. अति तथ्यवाद
11
निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य जयप्रकाश नारायण के दलविहीन - लोकतन्त्र का लक्षण नहीं है ?
  1. A. राजनीतिक शक्ति का वितरण
  2. B. चयनित निकायों द्वारा प्रतिनिधियों की सतत निगरानी
  3. C. अधिकतम दुष्प्रचार
  4. D. सापेक्षिक रूप से कम खर्चीला चुनाव
12
निम्नलिखित में से 'लोकतन्त्र के आर्थिक सिद्धान्त' का प्रतिपादन किसने किया ?
  1. A. जे लिवेली
  2. B. सी बी मेकफर्सन
  3. C. एन्थनी डॉन्स
  4. D. डी हेल्ड
13
तुलनात्मक राजनीति एक स्वतन्त्र विषय के रूप में कब विकसित हुई ?
  1. A. 1970 के दशक में
  2. B. 1960 के दशक में
  3. C. 1950 के दशक में
  4. D. 1930 के दशक में
14
आमण्ड के अनुसार, किसी व्यवस्था की निम्नलिखित में से कौन-कौन-सी विशेषताएँ होती हैं ?
A. व्यापकता
B. परस्पर निर्भरता
C. सीमाओं का अस्तित्व
D. संसाधनों की उपलब्धता
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. B, C और D
  2. B. A, C और D
  3. C. A, B और D
  4. D. A, B और C
15
निम्नलिखित में से किसने लक्ष्य परिवर्तन, प्रतिपुष्टि और अधिगम की संकल्पनाओं का उपयोग किया है ?
  1. A. डेविड ईस्टन
  2. B. कार्ल ड्यूश
  3. C. गेब्रिल आमण्ड
  4. D. लुसियन पाई
16
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
        सूची I                                               सूची II
A. सकारात्मक प्रतिपुष्टि                        I. एडवर्ड शिल्स
B. अविकसित का विकास                       II. कार्ल ड्यूश
C. कुलीनतन्त्र का आधुनिकीकरण         III. ओटेगा गेसेट
D. राष्ट्र - एक संगठित मानव समूह       IV. आन्द्रे गुण्डर फ्रैंक
कूट
  1. A. A B C D
    II IV I III
  2. B. I IV III II
  3. C. I II III IV
  4. D. II IV III I
17
तुलनात्मक राजनीति में संस्कृति पर बल देना निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रमुख बना ?
  1. A. 1950 के दशक में
  2. B. 1960 के दशक में
  3. C. 1970 के पूर्वार्द्ध में
  4. D. 1970 के उत्तरार्द्ध में
18
उपद्रव और प्रदर्शन निम्नलिखित में से किसके उदाहरण हैं ?
  1. A. संस्थागत हित समूह
  2. B. संघ का हित समूह
  3. C. गैर - संघ का हित समूह
  4. D. अप्रतिमानित हित समूह
19
निम्नलिखित में से किसने वैधता को 'उस सदस्य के पक्ष में दोष सिद्ध करने कि सत्ता को स्वीकार करना और उसका पालन करना सही और उचित है। ' के रूप में परिभाषित किया है ?
  1. A. डेविड ईस्टन
  2. B. सिमोर लिप्सेट
  3. C. मार्क सचमैन
  4. D. कार्ल फ्रीडरिच
20
निम्नलिखित में से किसने निर्भरता को 'उपनिवेशी निर्भरता', 'वित्तीय औद्योगिक निर्भरता' और 'प्रौद्योगिक औद्योगिक निर्भरता' में वर्गीकृत किया है ?
  1. A. आन्द्रे गुण्डर फ्रैंक
  2. B. डोस सण्टोज़
  3. C. मॉरिस वालइस्टाइन
  4. D. समीर अमीन
21
निम्नलिखित में से यह किसने कहा था कि 'क्रान्ति उत्पीड़ित और शोषित लोगों का उत्सव है ?
  1. A. कार्ल मार्क्स
  2. B. वी आई लेनिन
  3. C. माओ
  4. D. स्कोकपाल
22
निम्न में से कौन-सी मैक्स वेबर की नौकरशाही की विशेषताएँ हैं ?
A. व्यावसायिक योग्यताओं के आधार पर चयन ।
B. अनुबन्ध के आधार पर नियुक्ति ।
C. स्टाफ के सदस्य व्यक्तिगत रूप से स्वतन्त्र होते हैं।
D. कार्मिक पद छोड़ने के लिए स्वतन्त्र होते हैं।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. A और C
  2. B. A और D
  3. C. A, B और C
  4. D. ये सभी
23
भारत में खिलाफत आन्दोलन का आरम्भ किस सुल्तान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हुआ ?
  1. A. सऊदी अरब
  2. B. तुर्की
  3. C. ईरान
  4. D. इराक
24
निम्नलिखित में से कौन-सी रिट अवर न्यायाधिकरण के लिए जारी की जाती है, जिसने अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से मना किया है ?
  1. A. उत्प्रेषण
  2. B. निषेध
  3. C. अधिकार - पृच्छा
  4. D. परमादेश
25
16वीं लोकसभा का अल्पकालीन अध्यक्ष कौन था ?
  1. A. सुमित्रा महाजन
  2. B. मीरा कुमार
  3. C. कमल नाथ
  4. D. एल के आडवाणी
26
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
  सूची I (लेखक)                                         सूची II ( पुस्तकें)
A. एस खिलनानी                     I. इण्डिया आफ्टर गाँधी : द हिस्ट्री ऑफ द वर्ड्स  लारजेस्ट डेमोक्रेसी
B. रजनी कोठारी                     II. द आइडिया ऑफ इण्डिया
C. आर गुहा                            III. द स्टेट अगेंस्ट डेमोक्रेसी : इन सर्च ऑफ ह्यूमन गवर्नेन्स
D. अतुल कोहली                    IV. द सक्सेस ऑफ इण्डियाज डेमोक्रेसी
कूट
  1. A. A B C D
    II IIII I IV
  2. B. Ι IV III II
  3. C. III IV I II
  4. D. IV II I III
27
निम्नलिखित में से कौन 'कांग्रेस प्रणाली' संकल्पना से सम्बद्ध है ?
  1. A. मोरिस जॉन्स
  2. B. पॉल आर ब्रास
  3. C. रजनी कोठारी
  4. D. सुब्रतो के मित्रा
28
भारत में 'कॉलेजियम व्यवस्था' सर्वप्रथम लागू की गई
  1. A. कार्यपालिका में
  2. B. विधायिका में
  3. C. न्यायपालिका में
  4. D. केन्द्र-राज्य सम्बन्धों में
29
भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता को कम करने के लिए अर्ह नहीं है ?
  1. A. राज्य की सुरक्षा
  2. B. सार्वजनिक आदेश, शिष्टता, नैतिकता
  3. C. स्वायत्तता की माँग
  4. D. न्यायालय की अवमानना
30
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) भारत में दलीय व्यवस्था के रूपान्तरण से सरकार के दो स्तरों पर विशेष रूप से राज्य स्तर पर शक्ति का केन्द्रीकरण हुआ है।
कारण (R) क्षेत्रीय दल शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के प्रति कम इच्छुक हैं।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. C. A सही है, किन्तु R गलत है
  4. D. A गलत है, किन्तु R सही है
31
निम्नलिखित में से किसमें भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित किया गया है ?
  1. A. एस पी सेन वर्मा, सुकुमार सेन, जे एम लिंगदोह, टी एन शेषन
  2. B. सुकुमार सेन, एस पी सेन वर्मा, टी एन शेषन, जे एम लिंगदोह
  3. C. एस पी सेन वर्मा, टी एन शेषन, सुकुमार सेन, जे एम लिंगदोह
  4. D. सुकुमार सेन, टी एन शेषन, एस पी सेन वर्मा, जे एम लिंगदोह
32
भारत में अनुसूचित जनजातियों के लिए निम्न में से कौन-से विशेष प्रावधान किए गए हैं ?
A. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों का आरक्षण
B. केन्द्र सरकार द्वारा कल्याण हेतु विशेष अनुदान देना है।
C. सार्वजनिक सेवाओं और रोजगार में सीटों का आरक्षण
D. शिक्षा संस्थाओं में सीटों का आरक्षण
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. A, B और C
  2. B. A, C और D
  3. C. B, C और D
  4. D. ये सभी
33
निम्न में से कौन-सा कथन प्रशासकीय संगठन के क्षेत्रीय सिद्धान्तों की हानियों के सन्दर्भ में असत्य है ?
  1. A. बड़े क्षेत्रों के लिए अनुपयुक्त
  2. B. प्रशासन की एकरूपता कठिन हो जाती है
  3. C. स्थानीयता को बढ़ावा देता है
  4. D. क्षेत्रीय हितों का आधिपत्य
34
निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्व प्रचलित योग्यता प्रणाली का विकल्प नहीं है ?
  1. A. विनिमय प्रणाली
  2. B. लूट प्रणाली
  3. C. कार्यालय विक्रय
  4. D. संरक्षण प्रणाली
35
उस विधेयक को क्या कहते हैं, जिसमें लोकसभा द्वारा स्वीकृत की जाने वाली सभी माँगें तथा संचित निधि प्रभार शामिल होते हैं ?
  1. A. विनियोग विधेयक
  2. B. माँग विधेयक
  3. C. मुद्रा नीति विधेयक
  4. D. वित्त विधेयक
36
भारत सरकार द्वारा राज्य भविष्य निधि के अधीन प्राप्त धन को कहाँ जमा किया जाता है ?
  1. A. समेकित निधि (कन्सोलिडेटेड फण्ड)
  2. B. कोष (ट्रेजरी)
  3. C. लोक लेखा (पब्लिक अकाउण्ट)
  4. D. आकस्मिकता निधि (कण्टिजेन्सी फण्ड)
37
मास्लो द्वारा प्रतिपादित मानवीय आवश्यकताओं के पदक्रम में निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए
  1. A. सुरक्षा - सामाजिक- आत्मसम्मान - जैविक- आत्मप्रत्यक्षीकरण
  2. B. आत्मसम्मान-सामाजिक- जैविक - आत्मप्रत्यक्षीकरण- सुरक्षा
  3. C. आत्मप्रत्यक्षीकरण - आत्मसम्मान - सामाजिक सुरक्षा - जैविक
  4. D. जैविक सुरक्षा - सामाजिक- आत्मसम्मान - आत्मप्रत्यक्षीकरण
38
निम्नलिखित में से किस रिपोर्ट की सिफारिश पर ब्रिटेन में योग्यता पर आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई ?
  1. A. फुल्टन कमेटी रिपोर्ट
  2. B. नॉर्थकोटे ट्रेवेल्यान रिपोर्ट
  3. C. रैडक्लिफ मॉड कमीशन रिपोर्ट
  4. D. टॉमलिन कमीशन रिपोर्ट
39
नायेफ अलरोधन ने अपनी पुस्तक 'सस्टेनेबल हिस्ट्री एण्ड डिग्निटी ऑफ मैन' में राष्ट्रीय सुशासन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा न्यूनतम मानदण्ड सम्मिलित नहीं किया ?
  1. A. साम्यता और समावेशन
  2. B. कानून का शासन
  3. C. नियन्त्रण एवं सन्तुलन की व्यवस्था
  4. D. पारदर्शिता
40
सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों की जिम्मेदारी के सम्बन्ध में, जब एक अधिकारी विधिक कर्त्तव्य अनुपालन में असफल हो जाता है, यह क्या कहलाता है ?
  1. A. अवैध कर्म
  2. B. कृत्याकरण
  3. C. अपकृत्यकरण
  4. D. कृत्यापकरण
41
स्वीडन में ओम्बड्समैन निम्नलिखित में से कौन से कार्य कर सकता है ?
A. न्यायपालिका के विरुद्ध कार्य कर सकता है।
B. व्यक्तिगत शिकायतों पर कार्यवाही कर सकता है।
C. संसद सदस्यों के विरुद्ध कार्य कर सकता है।
D. स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्य कर सकता है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. B, C और D
  2. B. A, B और D
  3. C. A, B और C
  4. D. B और D
42
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
 सूची I (समितियाँ/कमीशन)                   सूची II (गठन का वर्ष)
A. अशोक मेहता समिति                                I. 1953-54
B. कराधान जाँच समिति                               II. 1949-51
C. स्थानीय वित्त जाँच समिति                    III. 1978
D. जी वी के राव समिति                               IV. 1985
कूट
  1. A. A B C D
    III II IV I
  2. B. II I III IV
  3. C. III I II IV
  4. D. IV III I II
43
खेल सिद्धान्त 'द थ्योरी ऑफ गेम्स एण्ड इकोनॉमिक बिहेवियर' शीर्षक की प्रमुख कृति से गहन रूप से ऋणी इसके लेखक हैं
  1. A. मॉर्टन केप्लन
  2. B. जॉन वॉन न्यूमन एण्ड ऑस्कर मॉर्गेन्सटेर्न
  3. C. कार्ल डेट्
  4. D. माइकल हास
44
निम्नलिखित में से किसने कहा है कि राजनीति के सन्दर्भ में शक्ति का अर्थ है, 'एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के मस्तिष्क और क्रियाओं पर नियन्त्रण ही शक्ति है ?
  1. A. जॉर्ज शॉजनबर्गर
  2. B. हर्मन हेलर
  3. C. हांस मॉर्गेन्थाउ
  4. D. बरट्रेण्ड रसेल
45
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
 सूची I (सन्धियाँ/ प्रस्ताव )                                            सूची II (वर्ष)
A. एस ए एल टी II (सामरिक शस्त्र परिसीमन वार्ता)           I. 1987
B. पी टी बी टी (आंशिक परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि)              II. 1979
C. शान्ति प्रस्ताव के लिए लागू                                     III. 1963
D. आई एन एफ ट्रीटी (मध्यवर्ती परमाणु बल सन्धि)        IV. 1953
कूट
  1. A. A B C D
    I II III IV
  2. B. II III IV I
  3. C. IV II I III
  4. D. III II Ι IV
46
निम्नलिखित में से किस कारक ने शीत युद्ध के पश्चात् 'नव शिथिलता' के विकास में योगदान दिया ?
  1. A. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन द्वारा दबाव
  2. B. रीगन और गोर्बाच्योव द्वारा आई एन एफ ट्रीटी (मध्यवर्ती परमाणु बल सन्धि) पर हस्ताक्षर
  3. C. मुक्त अफ्रीकी राष्ट्र के रूप में नामीबिया का उदय
  4. D. फारस की खाड़ी में DF (त्वरित परिनियोजित बल) का परिनियोजन
47
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) उत्तर स्वतन्त्रता काल में भारत ने विदेशी नीति के अन्तर्गत गुटनिरपेक्षता को चुना।
कारण (R) गुटनिरपेक्ष आन्दोलन स्वतन्त्रता, समानता और सम्प्रभुता के लिए अभिकथन था।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. C. A सही है, किन्तु R गलत है
  4. D. R सही है, किन्तु A गलत है
48
नव अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के लिए पहली बार माँग कब की गई ?
  1. A. तेहरान शिखर सम्मेलन में
  2. B. डरबन शिखर सम्मेलन में
  3. C. कुआलालम्पुर शिखर सम्मेलन में
  4. D. अल्जीयर्स शिखर सम्मेलन में
49
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) के लिए सही नहीं है ?
  1. A. प्रथम आसियान शिखर बैठक नवम्बर, 2002 में हुई थी।
  2. B. आसियान ने वर्ष 1995 में दक्षिण - पूर्व एशियाई परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र घोषित किया।
  3. C. आसियान व्यापार बाधाओं को हटाने तथा चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ आर्थिक सम्बन्ध विकसित करने के लिए कार्य कर रहा है।
  4. D. भारत वर्ष 1991 में आसियान का पूर्ण वार्ता साझेदार हो गया था।
50
निम्नलिखित में से किसने इसका प्रयोग किया था : संयुक्त राष्ट्र - संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता पर बल देने के लिए 'एकजुटता के नाम पर सहभागी का कार्य' कर रहा है ?
  1. A. विंस्टन चर्चिल
  2. B. दाग हैमरस्कोल्ड
  3. C. त्रिग्वे ली
  4. D. वूड्रो विल्सन
51
इनमें से कौन 'दुकानदारी कूटनीति' का लक्षण नहीं है ?
  1. A. यह शान्तिपूर्ण दृष्टिकोण पर आधारित है
  2. B. यह समझौतों के माध्यम से शान्ति स्थापित करने हेतु कूटनीति का एक साधन है
  3. C. यह सन्तुलन के अच्छे व्यवसाय के सिद्धान्त पर आधारित है
  4. D. यह केवल युद्ध द्वारा राष्ट्रीय हित की रक्षा का प्रयास करता है
52
सकारात्मक शान्ति का अभिप्राय है
  1. A. युद्ध-विराम
  2. B. आत्मघाती दस्तों के गठन को रोकना
  3. C. सम्बन्धों का अन्तरण
  4. D. युद्ध की सामाजिक संरचना
53
निम्नलिखित में से यह किसने कहा कि 'राजनीतिक सिद्धान्त सामान्य शब्दों में व्यक्तियों को सजगता के साथ समझने और उनके सामूहिक जीवन और संगठन की समस्याओं को हल करने का प्रयास है ?
  1. A. अर्नेस्ट बारकर
  2. B. जी एच सेबाइन
  3. C. लियो स्ट्रॉस
  4. D. डेविड ईस्टन
54
निम्न में से किसने राजनीतिक दर्शन की 'मृत्यु' पर दुःख प्रकट किया ?
  1. A. रॉबर्ट डॉल
  2. B. पीटर लॉसलेट
  3. C. पीटर विन्च
  4. D. डेविड ईस्टन
55
नव-उदारवाद के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है ?
  1. A. रोनाल्ड रीगन और मारग्रेट थैचर की सरकारों के दौरान नव-उदार दृष्टि व्यापक रूप में विकसित हुई
  2. B. वह अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक क्रम की कीन्सीय धारणा पर प्रहार करता है
  3. C. यह आर्थिक अहस्तक्षेप नीति के पूर्णतः नकार के रूप में उत्पन्न हुआ है
  4. D. यह मुक्त बाजारों और उदार पुनर्सुधारों पर बल देता है
56
उत्तर मार्क्सवाद के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से  विकल्प सही है ?
  1. A. श्रमिक वर्ग क्रान्तिकारी आन्दोलनों में विकसित नहीं हुआ है
  2. B. आर्थिक वर्ग हित अपेक्षतया विचारधारा और राजनीति से स्वायत्त होता है
  3. C. श्रमिक वर्ग समाजवाद में अपनी आधारभूत स्थिति को बनाए नहीं रख पाता है
  4. D. उपरोक्त सभी
57
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
 सूची I (लेखक)                      सूची II ( प्रभावशाली विचार)
A. थॉमस पॉग                          I. वितरण योग्य न्याय
B. माइकल वाल्जर                  II. न्याय का समुदायपरक परिप्रेक्ष्य
C. सुजान मोलर ओकिन         III. न्याय की स्त्रीवादी संकल्पना
D. जॉन रॉल्स                          IV. वैश्विक न्याय
कूट
  1. A. A B C D
    I II III IV
  2. B. IV II III I
  3. C. II III I IV
  4. D. I II IV III
58
'लेनिन की पार्टी इस रूप में संरचित थी कि कुछ लोग अभिजात्य तथा बौद्धिक और नैतिक रूप से श्रेष्ठ होकर अल्पमत श्रमिक वर्ग का महत्त्वपूर्ण हिस्सा और कर्णधार बन सकें' निम्नलिखित में से यह किसने कहा ?
  1. A. सी बी मैकफर्सन
  2. B. डी मैकलिलन
  3. C. जी एच सेबाइन
  4. D. आर मिलिबैण्ड
59
श्रेष्ठ परिषद् (नोक्टुरनल काउन्सिल) का उल्लेख प्लेटो ने किसमें किया है ?
  1. A. द रिपब्लिक
  2. B. द स्टेट्समैन
  3. C. द लॉज
  4. D. इनमें से कोई नहीं
60
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) अरस्तू के अनुसार, संवैधानिक शासक की अपने प्रजाजनों पर सत्ता दासों के ऊपर स्वामी की सत्ता से नितान्त भिन्न है।
कारण (R) क्योंकि दास जन्म से ही निम्न एवं स्वयं शासन के लिए अयोग्य होता है।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु, R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. C. A सही है, किन्तु R गलत है
  4. D. A गलत है, किन्तु R सही है
61
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
   सूची I (लेखक)                        सूची II (पुस्तकें)
A. विल्मूर केण्डल                    I. जॉन लॉक, ए बायोग्राफी
B. जे डब्ल्यू गॉफ                     II. जॉन लॉक एण्ड द डॉक्ट्रिन ऑफ मेजोरिटी रूल
C. एम डब्ल्यू क्रांस्टन              III. जॉन लॉक्स पॉलिटिकल फिलॉस्फी
D. रिचर्ड कॉक्स                       IV. लॉक ऑन पीस एण्ड वॉर
कूट
  1. A. A B C D
    II III I IV
  2. B. I II IV III
  3. C. III IV II I
  4. D. IV I III II
62
निम्न में से किसके अनुसार, 'विज्ञान निष्क्रिय जिज्ञासा का परिणाम है, दर्शन केवल बौद्धिक सजावट है, शिष्ट जीवन की सुख-सुविधाएँ चमकीले रंगीन फीते हैं ?
  1. A. थॉमस हॉब्स
  2. B. जॉन लॉक
  3. C. जे जे रूसो
  4. D. कार्ल मार्क्स
63
निम्नलिखित में से कौन- सा तथ्य मार्क्स के अलगाव के सिद्धान्त के सन्दर्भ में सत्य नहीं है ?
  1. A. उत्पाद में अलगाव
  2. B. श्रम कार्यों से अलगाव
  3. C. प्रजातिमात्र से जन- अलगाव
  4. D. व्यक्ति से व्यक्ति का अलगाव
64
निम्नलिखित में से किस देश में नरेन्द्रनाथ भट्टाचार्य मानवेन्द्र नाथ रॉय के नाम से बस गए ?
  1. A. जावा
  2. B. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. C. जर्मनी
  4. D. मैक्सिको
65
निम्नलिखित में से यह किसका विचार है कि गाँधी ने सत्याग्रह को नहीं बनाया, बल्कि सत्याग्रह ने गाँधी को महात्मा बना दिया ?
  1. A. आर आर दिवाकर
  2. B. सी एफ एण्ड्रयूज
  3. C. जी एन धवन
  4. D. लुईस फिशर
66
निम्न में से किसने कहा कि 'जेल में भगवान उसके सामने प्रकट हुए, उसे गीता दी और उसको सनातन धर्म के सरल सत्यों का बोध कराया।
  1. A. विवेकानन्द
  2. B. महात्मा गाँधी
  3. C. अरबिन्द घोष
  4. D. सावरकर
67
तुलनात्मक राजनीति किसका अध्ययन है ?
  1. A. संस्थाओं और कार्यों का
  2. B. सब प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों का सरकारी व गैर-सरकारी एवं समस्त राजनीतिक संघटनाओं का
  3. C. राजनीतिक प्रक्रियाओं का
  4. D. तुलनात्मक राजनीतिक जाँच की तकनीकों एवं प्रविधियों का
68
'तुलनात्मक राजनीति' के अध्ययन में निम्नलिखित उपागमों की उत्पत्ति का सही क्रम बताइए
A. दार्शनिक उपागम
B. व्यवस्था उपागम
C. नव संस्थात्मक उपागम
D. व्यवहारवादी उपागम
कूट
  1. A. A, C, D, B
  2. B. A, D, B, C
  3. C. A, B, D, C
  4. D. C, A, B, D
69
निम्नलिखित आगत कार्यों के सही क्रम को व्यवस्थित कीजिए
A. हित समूहीकरण
B. हित अभिव्यक्तिकरण
C. राजनीतिक संचार
D. राजनीतिक समाजीकरण तथा भर्ती
कूट
  1. A. A, B, C, D
  2. B. A, B, D, C
  3. C. B, A, D, C
  4. D. D, B, A, C
70
वे समाजशास्त्री जिन्होंने गैबरियल ऑमण्ड के संरचनात्मक प्रकार्यवाद को प्रभावित किया
A. मैक्स वेबर
B. टॉलकॉट पारसन्स
C. डेविड ट्रूमैन
D. कार्ल ड्यूश
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. A, B और C
  2. B. A और B
  3. C. A और C
  4. D. B और C
71
निम्नलिखित में से कौन-से कथन भारत के उपराष्ट्रपति और अमेरिका के उप-राष्ट्रपति के लिए सही हैं ?
A. दोनों उप-राष्ट्रपति चुने गए हैं।
B. दोनों अपने-अपने देशों के उच्च सदनों के अध्यक्ष हैं।
C. दोनों उप-राष्ट्रपति अपने सम्बन्धित देशों के सदनों के सदस्य नहीं हैं।
D. दोनों को मत सन्तुलन की स्थिति में निर्णायक मत देने का अधिकार नहीं है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. A, C और D
  2. B. A, B और C
  3. C. A, B और D
  4. D. ये सभी
72
निम्न में से कौन-सा शासन शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त की उपज और उत्तराधिकारी समझा जाता है ?
  1. A. स्विस
  2. B. अमेरिकी
  3. C. भारतीय
  4. D. फ्रेंच
73
रिग्स के अनुसार, समानता व क्षमता में सन्तुलन की कमी है
  1. A. विकासात्मक लक्षण
  2. B. विकास की फांस
  3. C. राजनीतिक हास
  4. D. लक्ष्य परिवर्तन
74
निम्नलिखित पुस्तकों को उनके प्रकाशन के क्रम में व्यवस्थित कीजिए
A. 'पॉलिटिकल ऑर्डर इन चेन्जिंग सोसायटीज'
B. 'द पॉलिटिक्स ऑफ मॉडर्नाइजेशन'
C. 'हाउस यूरोप अण्डर डवलप्ड अफ्रीका '
D. ‘कैपिटलिज्म एण्ड अण्डर डेवलपमेण्ट इन लैटिन अमेरिका'
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. B, D, A, C
  2. B. A, B, C, D
  3. C. B, A, C, D
  4. D. A, B, D, C
75
निम्न में से संयुक्त राज्य संघ के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति को कार्यकारी शक्तियाँ दी गई हैं ?
  1. A. अनुच्छेद 1
  2. B. अनुच्छेद 2
  3. C. अनुच्छेद 3
  4. D. अनुच्छेद 4
76
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
           सूची I                                                                               सूची II
A. दोनों सदनों की समान शक्तियाँ हैं                                                I. अमेरिका
B. उच्च सदन, निम्न सदन की अपेक्षा अधिक शक्ति सम्पन्न है                 II. भारत
C. निम्न सदन, उच्च सदन की तुलना में अधिक शक्ति सम्पन्न है               III. फ्रांस
D. नेशनल असेम्बली सरकार गिरा सकती है                                      IV. स्विट्जरलैण्ड
कूट
  1. A.  A B C D
    IV Ι II III
  2. B. III II I IV
  3. C. IV III II I
  4. D. I II III IV
77
निम्नलिखित पर विचार कीजिए
A. पॉकेट वीटो
B. संघीय विधायिका को राष्ट्रपति का सन्देश
C. गुट प्रणाली
D. कोष्ठ पद्धति (पिजियन- होल) – एक विधेयक
उपरोक्त में से कौन-से संवैधानिक प्रणाली के भाग हैं ?
  1. A. भारत की राजनीतिक प्रणाली
  2. B. अमेरिका की राजनीतिक प्रणाली
  3. C. स्विट्जरलैण्ड की राजनीतिक प्रणाली
  4. D. ब्रिटेन की राजनीतिक प्रणाली
78
निम्नलिखित में से कौन-कौन से पूर्व ब्रितानी प्रधानमन्त्री लेबर पार्टी के हैं ?
A. हेराल्ड विल्सन
B. एडवर्ड हीथ
C. जॉन मेजर
D. टोनी ब्लेयर
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
  1. A. A और D
  2. B. A, C और D
  3. C. A, B और C
  4. D. A और C
79
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश अपने पद पर कब तक बने रहते हैं ?
  1. A. 65 वर्ष की आयु तक
  2. B. 70 वर्ष की आयु तक
  3. C. 75 वर्ष की आयु तक
  4. D. मृत्यु होने अथवा त्याग-पत्र दिए जाने अथवा कांग्रेस द्वारा हटाए जाने तक
80
निम्नलिखित में से कौन-से संघीय न्यायालय को राज्य द्वारा अथवा संघ के संघटक एकक द्वारा पारित विधियों को तो अवैध घोषित करने का अधिकार है, पर संघीय विधियों को नहीं ?
  1. A. अमेरिका का उच्चतम न्यायालय
  2. B. भारत का उच्चतम न्यायालय
  3. C. स्विस फेडरल ट्रिब्यूनल
  4. D. फ्रांस के श्रेष्ठ न्यायालय
81
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) ब्रिटेन का संसद सम्प्रभु है।
कारण (R) इंग्लैण्ड की महारानी नाममात्र की राज्य प्रमुख है।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. C. A सही हैं, किन्तु R गलत है
  4. D. A गलत है, किन्तु R सही है
82
'यदि भारतीय एक होना चाहते हैं और एक-समान संस्कृति विकसित करना चाहते हैं, तब यह समस्त भारतीयों का अनिवार्य कर्त्तव्य है कि हिन्दी को अपनी भाषा के रूप में अपनाएँ……….कोई भी भारतीय जो इस प्रस्ताव को नहीं मानता वह भारतीय कहलाने का अधिकारी नहीं है । '
निम्नलिखित में से किसने कहा है ?
  1. A. बी आर अम्बेडकर
  2. B. बाला साहब देवरस
  3. C. डॉ. के एम मुंशी
  4. D. सेठ गोविन्द दास
83
निम्नलिखित में से किसने भारतीय समाज को 'राजनीतिक दृष्टि से अराजनीतिक समाज' बताया है ?
  1. A. रजनी कोठारी
  2. B. मोरिस जॉन्स
  3. C. स्टैनले कोचनक
  4. D. पॉल आर ब्रॉस
84
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
    सूची I (राज्य)                           सूची II ( मुख्यमन्त्री-2014)
A. अरुणाचल प्रदेश                                  I. टी आर जेलियांग
B. मिजोरम                                             II. लालथनहवला
C. नागालैण्ड                                           III. माणिक सरकार
D. त्रिपुरा                                                 IV. नवाब तुर्की
 कूट
  1. A. A B C D
    II I IV III
  2. B. IV II I III
  3. C. III IV II I
  4. D. I III IV II
85
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची I (भारत के संविधान की विशेषता)                  सूची II (स्रोत)
A. न्यायिक पुनरीक्षण, मूल अधिकार                       I. ब्रिटिश
B. एकल नागरिकता                                            II. आयरिश
C. राज्यसभा के सदस्यों का नामांकन                       III. कनाडा
D. अवशिष्ट शक्तियाँ                                     IV. अमेरिका
कूट
  1. A. A B C D
    IV I II III
  2. B. III II I IV
  3. C. II III IV I
  4. D. I IV III II
86
निम्नलिखित में से किस अधिनियम में प्रान्तीय विषयों को हस्तान्तरित और आरक्षित विषयों में विभाजित किया गया था ?
  1. A. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
  2. B. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909
  3. C. मॉण्टेग्यू चेम्सफोर्ड रिफॉर्म एक्ट, 1919
  4. D. भारत सरकार अधिनियम, 1935
87
निम्नलिखित में से किसने भारतीय राजनीति में 'सन्तपरक मुहावरे' (सेण्टली इडियम) का विचार दिया है ?
  1. A. जयप्रकाश नारायण
  2. B. रजनी कोठारी
  3. C. मोरिस जॉन्स
  4. D. जेम्स मैनोर
88
निम्नलिखित को कालक्रम में लगाइए
A. गुजरात का नवनिर्माण आन्दोलन
B. राज्य के रूप में महाराष्ट्र की स्थापना
C. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
D. जनता पार्टी की स्थापना
कूट
  1. A. A, C, B, D
  2. B. C, B, A, D
  3. C. B, C, D, A
  4. D. B, C, A, D
89
निम्नलिखित में से किसने सामाजिक आन्दोलन को 'गैर पार्टी राजनीतिक गठन' के रूप में बताया है ?
  1. A. रामचन्द्र गुहा
  2. B. रजनी कोठारी
  3. C. पार्थ चटर्जी
  4. D. टी के ओमन
90
निम्नलिखित को कालक्रम में लगाइए
A. नक्सली आन्दोलन
B. सर्वोदय आन्दोलन
C. नर्मदा बचाओ आन्दोलन
D. चिपको आन्दोलन
कूट
  1. A. A, C, B, D
  2. B. B, A, D, C
  3. C. D, B, A, C
  4. D. B, D, C, A
91
निर्भया मामले के बाद गठित न्यायमूर्ति जे एस वर्मा समिति का सदस्य निम्नलिखित में से कौन था ?
  1. A. न्यायमूर्ति फातिमा बीवी
  2. B. न्यायमूर्ति लीला सेठ
  3. C. न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा
  4. D. न्यायमूर्ति जी रोहिणी
92
निम्नलिखित में से क्या भारत के निर्वाचन आयोग का कार्य नहीं है ?
  1. A. संसद, राज्य विधानमण्डल, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करवाना
  2. B. निर्वाचक नामावली तैयार करना
  3. C. मतों की गणना और परिणामों की घोषणा
  4. D. किसी चुनाव को रद्द घोषित करना
93
भारत में राष्ट्रीय अखण्डता दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है ?
  1. A. 14 नवम्बर
  2. B. 19 नवम्बर
  3. C. 10 दिसम्बर
  4. D. 30 अक्टूबर
94
निम्नलिखित में से कौन-से सिद्धान्त का अनुच्छेद 356 के सम्बन्ध में बोम्मई मुकदमे से आविर्भाव नहीं हुआ ?
  1. A. अनुच्छेद 356 के अधीन जारी की गई घोषणा की न्यायिक समीक्षा किया जाना
  2. B. राज्य विधानसभा को संसद द्वारा घोषणा के अनुमोदन के बाद ही भंग किया जाना चाहिए
  3. C. यदि कोई नया राजनैतिक दल केन्द्र में, सत्ता में आता है, तो उसका यह प्राधिकार है कि वह राज्य में अन्य दल द्वारा गठित मन्त्रालयों को बर्खास्त कर सकता है।
  4. D. न्यायालय संघ सरकार से अपेक्षा करता है कि वह उस सामग्री को प्रकट करें, जिसके आधार पर अनुच्छेद 356 का प्रयोग किया गया है
95
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची I (संसदीय समिति)                                         सूची II (सदस्यों की संख्या)
A. लोक लेखा समिति                                          I. 45 सदस्य
B. प्राक्कलन समिति                                          II. 22 सदस्य
C. विभाग से सम्बन्धित स्थायी संसदीय समिति      III. 15 सदस्य
D. लोकसभा की व्यवस्था समिति                        IV. 30 सदस्य
कूट
  1. A. A B C D
    III II IV I
  2. B. II IV I III
  3. C. I III II IV
  4. D. IV I III II
96
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है।
कथन (A) मुकदमें पर निर्णय लेते समय न्यायालय नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त का पालन करते हैं।
कारण (R) न्याय किया ही नहीं जाना चाहिए अपितु यह प्रतीत भी होना चाहिए कि वह स्पष्ट और असंदिग्ध है।
कूट
  1. A. A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
  2. B. A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. C. A सही हैं, किन्तु R गलत है
  4. D. A गलत है, किन्तु R सही है
97
लोक प्रशासन के विकास में उत्तर 1970 का चरण निम्नलिखित में से किसमें अभिलक्षित है ?
  1. A. यथास्थितिवाद
  2. B. स्थायित्व
  3. C. विकास सिद्धान्त
  4. D. मूल्य अभिविन्यास
98
मूरे का यह कथन 'उच्च प्राधिकारी द्वारा विशिष्ट प्राधिकार प्रदान करना' किस सन्दर्भ में था ?
  1. A. शक्ति विभाजन
  2. B. उत्तरदायित्व
  3. C. प्रदाता अधिकारी
  4. D. प्रत्यायोजन
99
निम्नलिखित में से कौन-सा फ्रेड डब्ल्यू रिग्स द्वारा प्रस्तुत किसी समाज की प्रकार्यात्मक आवश्यकताओं की सूची में नहीं था ?
  1. A. आर्थिक
  2. B. प्रशासनिक
  3. C. राजनीतिक
  4. D. सम्प्रेषणात्मक
100
हर्बर्ट साइमन द्वारा दी गई निर्णय लेने की प्रक्रिया में निम्नलिखित में से कौन-सा चरण नहीं है ?
  1. A. बौद्धिक अभिक्रिया
  2. B. अनुमान अभिक्रिया
  3. C. चयन अभिक्रिया
  4. D. प्रारूप अभिक्रिया
Question for Political Science - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam