📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest Railway Primary Teacher Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Hindi, General Awareness, General Intelligence and Reasoning, General Science, Mathematics

Question Bank Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - English
Back to Exam

Hindi

प्रश्न 1Single Answer
महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने इनमें से किस कवि को हिन्दी का पहला कवि माना है ?
  1. A
    स्वयंभू
  2. B
    सरहपाद
  3. C
    पुष्पदंत
  4. D
    गोरखनाथ
प्रश्न 2Single Answer
‘‘संदेसडउ सबित्थरउ पइ मइ कहणु न जाइ।
जे कालांगुलि मूंदडऊ सो बांहडी समाइ।’’
इन काव्य पंक्तियों के रचनाकार हैं
  1. A
    विमलसूरि
  2. B
    अद्दहमाण
  3. C
    हेमचंद्र
  4. D
    दामोदर भट्ट
प्रश्न 3Single Answer
‘कबीर की अपेक्षा खुसरो का ध्यान बोलचाल की भाषा की ओर अधिक था’, किसका कथन है?
  1. A
    जॉर्ज ग्रियर्सन
  2. B
    मिश्रबंधु
  3. C
    हजारीप्रसाद द्विवेदी
  4. D
    रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 4Single Answer
निम्नलिखित ग्रंथों में से किसके रचयिता तुलसीदास नहीं हैं ?
  1. A
    वैराग्य संदीपनी
  2. B
    कृष्ण गीतावली
  3. C
    हनुमच्चरित
  4. D
    पार्वती-मंगल
प्रश्न 5Single Answer
‘जायसी पहले कवि हैं, सूफी बाद में’, किसका कथन है?
  1. A
    श्याम मनोहर पांडेय
  2. B
    चंद्रबली सिंह
  3. C
    विजयदेव नारायण साही
  4. D
    रामचंद्र शुक्ल
प्रश्न 6Single Answer
‘‘जसोदा! कहा कहौं हौं बात?
तुम्हारे सुत के करतब मो पै कहे नहिं जात’’
इन काव्य पंक्तियों के रचियता हैं
  1. A
    सूरदास
  2. B
    नंददास
  3. C
    कृष्णदास
  4. D
    चतुर्भुजदास
प्रश्न 7Single Answer
‘‘अधर-मधुरता, कठिनता-कुच, तीक्षनता-त्यौर।
रस-कवित्त-परिपक्वता जाने रसिक न और।।’’
उक्त दोहे के द्वारा किस आचार्य कवि ने काव्य-रसिक को परिभाषित किया है?
  1. A
    चिंतामणि
  2. B
    भिखारीदास
  3. C
    जसवंत सिंह
  4. D
    बेनी प्रवीन
प्रश्न 8Single Answer
निम्नलिखित में से रीतिमुक्त कविता की विशेषता कौन-सी है?
  1. A
    स्वच्छंदता
  2. B
    सामाजिकता
  3. C
    निर्दैयक्तिकता
  4. D
    ऐतिहासिकता
प्रश्न 9Single Answer
‘एकांत-संगीत’ किसकी रचना है?
  1. A
    श्रीधर पाठक
  2. B
    हरिवंशराय बच्चन
  3. C
    रामेश्वर शुक्ल अंचल
  4. D
    महादेवी वर्मा
प्रश्न 10Single Answer
‘दुःखिनी बाला’ नाटक के लेखक हैं ?
  1. A
    श्रीनिवासदास
  2. B
    राधाकृष्णदास
  3. C
    किशोरीलाल गोस्वामी
  4. D
    प्रतापनारायण मिश्र
प्रश्न 11Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह प्रेमचंद का नहीं है?
  1. A
    प्रेमपचीसी
  2. B
    प्रेमद्वादशी
  3. C
    मुहब्बत की राहें
  4. D
    सप्त सरोज
प्रश्न 12Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा कहानी-संग्रह फणीश्वरनाथ रेणु का नहीं है?
  1. A
    आदिम रात्रि की महक
  2. B
    अगिनखोर
  3. C
    अच्छे आदमी
  4. D
    गरीबी हटाओ
प्रश्न 13Single Answer
 मृणाल किस उपन्यास की प्रमुख पात्र है?
  1. A
    निर्वासित
  2. B
    परख
  3. C
    त्यागपत्र 
  4. D
    अंतराल
प्रश्न 14Single Answer
बंबई के मजदूर संगठनों के जीवन-संघर्ष पर आधारित उपन्यास है :
  1. A
    आवाँ 
  2. B
    समरांगण
  3. C
    अनित्य 
  4. D
    अंतर्वंशी
प्रश्न 15Single Answer
‘शिवशंभु के चिट्टे’ के रचनाकार हैं :
  1. A
    बालमुकुंद गुप्त
  2. B
    श्यामसुंदर दास
  3. C
    सरदार पूर्णसिंह
  4. D
    बालकृष्ण भट्ट
प्रश्न 16Single Answer
इनमें से कौन काशी नगरी प्रचारिणी सभा के प्रथम सभापति थे?
  1. A
    बाबू श्यामसुंदर दास
  2. B
    पं. रामनारायण मिश्र
  3. C
    बाबू राधाकृष्णदास
  4. D
    बाबू गदाधर सिंह
प्रश्न 17Single Answer
इनमें से कौन-सा चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है?
  1. A
    ए
  2. B
     य
  3. C
    घ् 
  4. D
    ।
प्रश्न 18Single Answer
प्रयत्न के आधार पर ‘ल’ किस प्रकार की ध्वनि है?
  1. A
    पार्श्विक 
  2. B
    उत्क्षिप्त
  3. C
    प्रकंपित
  4. D
    संघर्षहीन
प्रश्न 19Single Answer
 निम्नलिखित में से कौन-सा शब्दालंकार नहीं है?
  1. A
    श्लेष
  2. B
    वीप्सा
  3. C
    उपमा
  4. D
    वक्रोक्ति
प्रश्न 20Single Answer
रस-सूत्र की व्याख्या करते हुए ‘अभिव्यक्तिवाद’ की स्थापना किस आचार्य ने की?
  1. A
    भट्टनायक
  2. B
    श्री शंकुक
  3. C
    भट्टलोल्लट
  4. D
    अभिनव गुप्त
प्रश्न 21Single Answer
प्रकाशन-वर्ष के अनुसार निम्नलिखित रचनाओं का सही अनुक्रम है :
  1. A
    भरतेश्वर बाहुबली रास, श्रावकाचार, चंदनबाला रास, रेवंतगिरि रास
  2. B
    रेवंतगिरि रास, श्रावकाचार, भरतेश्वर बाहुबली रास, चंदनबाला रास
  3. C
    चनदबाला रास, भरतेश्वर बाहुबली रास, रेवंतगिरि रास, श्रावकाचार
  4. D
    श्रावकाचार, भरतेश्वर बाहुबली रास, चंदनबाला रास, रेवंतगिरि रास
प्रश्न 22Single Answer
अलंकार संप्रदाय से संबद्ध अलंकार ग्रंथों का सही कालानुक्रम है :
  1. A
    अलंकार सर्वस्व, अलंकार कौस्तुभ, काव्यालंकार सार संग्रह, काव्यालंकार
  2. B
    काव्यालंकार, अलंकार सर्वस्व, काव्यालंकार सार संग्रह, अलंकार कौस्तुभ
  3. C
    काव्यालंकार सार संग्रह, अलंकार सर्वस्व, अलंकार कौस्तुभ, काव्यालंकार
  4. D
    काव्यालंकार, काव्यालंकार सार संग्रह, अलंकार सर्वस्व, अलंकार कौस्तुभ
प्रश्न 23Single Answer
जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित पाश्चात्य आलोचकों का सही कालानुक्रम है :
  1. A
    कॉलरिज, मैथ्यू आर्नल्ड, क्रोचे, जॉन ड्राइडन
  2. B
    मैथ्यू आर्नल्ड, क्रोचे, कॉॅलरिज, जॉन ड्राइडन
  3. C
    क्रोचे, कॉलरिज, जॉन ड्राइडन, मैथ्यू आर्नल्ड 
  4. D
    जॉन ड्राइडन, कॉलरिज, मैथ्यू आर्नल्ड, क्रोचे
प्रश्न 24Single Answer
प्रकाशन-वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम है :
  1. A
    घराऊ घटना, स्वतंत्र रमा और परतंत्र लक्ष्मी, अद्भुत प्रायश्चित, अंगूठी का नगीना
  2. B
    स्वतंत्र रमा और परतंत्र लक्ष्मी, अद्भुत प्रायश्चित,  अंगूठी का नगीना, घराऊ घटना
  3. C
    अद्भुत प्रायश्चित, अंगूठी का नगीना, घराऊ घटना, स्वतंत्र रमा और परतंत्र लक्ष्मी
  4. D
    अंगूठी का नगीना, घराऊ घटना, स्वतंत्र रमा और परतंत्र लक्ष्मी, अद्भुत प्रयाश्चित
प्रश्न 25Single Answer
प्रकाशन-वर्ष के अनुसार निम्नलिखित आत्मकथाओं का सही अनुक्रम है :
  1. A
    अपने अपने पिंजरे, जूठन, मुर्दहिया, शिकंजे का दर्द
  2. B
    जूठन, मुर्दहिया, शिकंजे का दर्द, अपने अपने पिंजरे
  3. C
    मुर्दहिया, शिकंजे का दर्द, अपने अपने पिंजरे, जूठन
  4. D
    शिकंजे का दर्द, अपने अपने पिंजरे, जूठन, मुर्दहिया
प्रश्न 26Single Answer
प्रकाशन-वर्ष के अनुसार फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यासों का सही अनुक्रम है :
  1. A
    मैला आंचल, परती परिकथा, दीर्घतपा, जुलूस
  2. B
    परती परिकथा, दीर्घतपा, जुलूस, मैला आंचल
  3. C
    मैला आंचल, परती परिकथा, जुलूस, दीर्घतपा
  4. D
    परती परिकथा, मैला आंचल, जुलूस, दीर्घतपा
प्रश्न 27Single Answer
प्रकाशन-वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानी संग्रहों का सही अनुक्रम है 
  1. A
    सतमी के बच्चे, फांसी, बिखरे मोती, दो बांके
  2. B
    सतमी के बच्चे, दो बांके, बिखरे मोती, फांसी
  3. C
    दो बांके, सतमी के बच्चे, बिखरे मोती, फांसी 
  4. D
    फांसी, बिखरे मोती, सतमी के बच्चे, दो बांके
प्रश्न 28Single Answer
जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है :
  1. A
    सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय, रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त
  2. B
    श्याम नारायण पाण्डेय, सोहनलाल पाण्डेय, 
    रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त
  3. C
    सियाराम शरण गुप्त, सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय, रामधारी सिंह दिनकर
  4. D
    रामधारी सिंह दिनकर, सियाराम शरण गुप्त, सोहनलाल द्विवेदी, श्याम नारायण पाण्डेय
प्रश्न 29Single Answer
निम्नलिखित दैनंदिनियों (डायरियों) का सही कालानुक्रम है :
  1. A
    मेरी कॉलिज डायरी, प्रवास की डायरी, दैनंदिनी, डायरी के कुछ पन्ने
  2. B
    प्रवास की डायरी, दैनंदिनी, डायरी के कुछ पन्ने, मेरी कॉलिज डायरी
  3. C
    दैनंदिनी, डायरी के कुछ पन्ने, मेरी कॉलिज डायरी, प्रवास की डायरी
  4. D
    डायरी के कुछ पन्ने, मेरी कॉलिज डायरी, प्रवास की डायरी, दैनंदिनी
प्रश्न 30Single Answer
निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
           सूची-I            सूची-II
(a) जयमयंक जसचंद्रिका  (i) देवसेन
(b) पृथ्वीराज रासो         (ii) मधुकर कवि
(c) श्रावकाचार            (iii) सुमति मणि
(d)  नेमिनाथ रास       (iii) चंदबरदाई
                             (v) पुष्पदंत
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (v)    (ii)     (iii)     (iv)
  2. B
    (ii)    (iv)     (i)      (iii)
  3. C
    (i)     (iii)    (iv)     (ii)
  4. D
    (iv)    (v)     (i)      (ii)
प्रश्न 31Single Answer
निम्नलिखित ग्रंथों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए :
    सूची-I              सूची-I
 (a) साहित्य लहरी (i) रसखान
(b) प्रेम वाटिका (ii)सूरदास
(c) रसमंजरी     (iii) हितहरिवंश
(d)भक्त नामावली (iv) नंददास
                        (v) धु्रवदास
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (ii)     (i)     (iv)     (v)
  2. B
     (iv)    (iii)    (ii)      (i)
  3. C
     (iii)    (iv)    (v)     (ii)
  4. D
    (ii)     (v)     (i)    (iii)
प्रश्न 32Single Answer
निम्नलिखित कवियों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I          सूची-II
(a) आलम    (i) सुजानहित प्रबंध
(b) घनानंद   (ii)  शृंगारलतिका सौरभ
(c) ठाकुर    (iii)माधवानल कामकंदला
(d) द्विजदेव (iv) ठाकुर ठसक
                  (v) इश्कनामा
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (i)     (ii)     (iii)     (iv)
  2. B
    (ii)    (v)     (i)       (iii)
  3. C
    (iii)   (i)      (iv)     (ii)
  4. D
    (iv)   (iii)     (v)     (i)
प्रश्न 33Single Answer
निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                             सूची-II
(a) एक पतंग अनंत में (i) शमशेर बहादुर सिंह
(b) यहां से देखो          (ii) कुंवर नारायण
(c) बात बोलेगी         (iii) अशोक वाजपेयी
(d) आत्मजेयी        (iv) श्रीकांत वर्मा
                           (v)केदारनाथ सिंह
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (ii)    (iii)     (v)     (i)
  2. B
    (i)     (ii)     (iii)     (iv)
  3. C
    (v)    (iv)    (iii)     (ii)
  4. D
    (iii)    (v)     (i)      (ii)
प्रश्न 34Single Answer
निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                     सूची-II
(a) सूखी डाली     (i) रामकुमार वर्मा
(b) कारवां          (ii)जयशंकर प्रसाद
(c)बादल की मृत्यु (iii) उपेन्द्र नाथ अश्क
(d) एक घूट         (iv) विष्णु प्रभाकर
                         (v) भुवनेश्वर प्रसाद
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (iv)    (i)     (ii)     (v)
  2. B
    (i)     (ii)    (iv)     (iii)
  3. C
    (iii)   (v)     (i)      (ii)
  4. D
    (ii)    (iv)   (iii)      (i)
प्रश्न 35Single Answer
निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                    सूची-II
(a) मेरी आत्म कहानी(i)रामवृक्ष बेनीपुरी
(b) स्मृति की रेखाएं (ii)  शिवनंदन सहाय
(c) माटी की मूरतें  (iii)श्यामसुंदर दा
(d) हरिश्चंद्र         (iv) महादेवी वर्मा
                         (v)कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (ii)    (iv)     (iii)    (v)
  2. B
    (iii)   (iv)     (i)      (ii)
  3. C
    (ii)    (iii)     (v)     (i)
  4. D
    (v)    (iv)     (ii)    (iii)
प्रश्न 36Single Answer
निम्नलिखित लेखिकाओं को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                सूची-II
(a) ममता कालिया (i) एक जमीन अपनी
(b) नासिरा शर्मा    (ii) शेष कादंबरी
(c) चित्रा मुद्गल    (iii)एक पत्नी के नोट्स
(d) अलका सरावगी (iv) एक पति के नोट्स
                            (v)  जिंदा मुहावरे
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (iii)    (v)     (i)      (ii)
  2. B
    (ii)    (iii)     (v)     (iv)
  3. C
    (v)    (ii)     (iii)     (iv)
  4. D
    (iii)   (iv)     (ii)      (v)
प्रश्न 37Single Answer
निम्नलिखित काव्य शास्त्रीय कृतियों को उनके आचार्यां के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                         सूची-II
(a)औचित्य विचार चर्चा(i) आनंदवर्द्धन
(b)ध्वन्यालोक            (ii)भट्ट नायक
(c)शृंगार प्रकाश           (iii) भोजराज
(d) काव्य मीमांसा       (iv) राजशेखर
                                (v)क्षेमेन्द्र
कूट :
  1. A
    (a)     (b)     (c)     (d)
    (v)     (i)     (iii)    (iv)
  2. B
    (i)     (iii)    (iv)    (v)
  3. C
    (iii)   (iv)     (v)    (ii)
  4. D
    (v)    (iv)     (i)     (ii)
प्रश्न 38Single Answer
  निम्नलिखित आलोचना ग्रंथों को उनके आलोचकों के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची-I                                       सूची-II
(a)हिन्दी साहित्य केअस्सी वर्ष  (i)रमेशचंद्र शाह
(b)  शब्द और मनुष्य              (ii) विश्वनाथ त्रिपाठी
(b)  अज्ञेय : वागर्थ-वैभव          (iii) निर्मल वर्मा
(d) लोकवादी तुलसीदास           (iv) शिवदान सिंह चौहान
                                            (v) परमानंद श्रीवास्तव
कूट :
  1. A
    (a)    (b)     (c)     (d)
    (i)     (iii)     (iv)    (v)
  2. B
    (ii)    (iv)     (i)      (iii)
  3. C
    (iv)   (v)     (i)   (iii)
  4. D
    (iv)    (i)     (ii)    (iii)
प्रश्न 39Single Answer
निम्नलिखित नाटककारों को उनके नाटकों के साथ सुमेलित कीजिए :
      सूची-I                             सूची-II
(a) हरिकृष्ण प्रेमी         (i) अंगूर की बेटी
(b) गोविन्द वल्लभ पंत (ii) सन्यासी
(c) लक्ष्मी नारायण मिश्र (iii) अशोक
(d)चंद्रगुप्त विद्यालंकार (iv) रक्षाबंधन
                                   (v)कर्त्तव्य
कूट :
  1. A
    (a)    (b)     (c)     (d)
    (iv)    (v)     (ii)     (iii)
  2. B
    (iv)    (i)      (ii)     (iii)
  3. C
    (ii)    (iii)     (v)      (i)
  4. D
    (iii)    (i)      (iv)    (v)
प्रश्न 40Single Answer
 स्थापना (Assertion) (A) : अभिव्यंजनावादियों के अनुसार कवि या कलाकार अपने अंतर की भावना को बाहर प्रकाशित करता है, बाह्य वस्तु का नहीं।
तर्क (Reason) (R) : क्योंकि अभिव्यंजनावादी अंतर की भावना की जगह बाह्य वस्तु को अधिक महत्व देता है।
 
  1. A
    (A) सही और ;(R)गलत
  2. B
    (A) गलत और (R)सही
  3. C
    (A)सही और ;(R) सही
  4. D
    (A) गलत और (R)गलत
प्रश्न 41Single Answer
 स्थापना (Assertion) (A) : मन को अनुरंजित करना, उसे सुख या आनंद पहुंचाना ही कविता का अंतिम लक्ष्य मानना चाहिए।
तर्क (Reason) (R) : क्योंकि कविता मनोविलास की सामग्री है जिससे सहृदय पाठक अपनी कुंठाओं से मुक्त होता है। इसे ही हृदय की मुक्तावस्था कहा गया है।
  1. A
    (A) सही और (R) सही
  2. B
    (A) गलत और (R) सही
  3. C
    (A) और (R) दोनों गलत
  4. D
    (A) सही और (R) गलत
प्रश्न 42Single Answer
  स्थापना (Assertion) (A) : फ्रायड के अनुसार कला और धर्म, दोनों का उद्भव अचेतन मानस की संचित प्रेरणाओं और इच्छाओं में ही होता है। इस कामशक्ति के उन्नयन के फलस्वरूप कलाकार सर्जन करता है। 
तर्क (Reason) (R) : क्योंकि अवचेतन मानस में कामशक्ति के उन्नयन के फलस्वरूप कलाकार सर्जन करता है।
कोड :
  1. A
    (A) और (R) दोनों सही
  2. B
    (A) गलत और (R) सही
  3. C
    (A) और (R) दोनों गलत
  4. D
    (A) सही और (R) गलत
प्रश्न 43Single Answer
स्थापना (Assertion) (A) : काव्य का जो चरम लक्ष्य सर्वभूत को आत्मभूत कराके अनुभव कराना है, उसके साधन में भी अहंकार का त्याग आवश्यक है।
तर्क (Reason) (R) : क्यांकि जब तक इस अहंकार से पीछा ना छूटेगा तब तक प्रकृति के सब रूप मनुष्य की अनुभूति के भीतर नहीं आ सकते।
  1. A
    (A) सही और (R) गलत
  2. B
    (A) गलत और (R) सही
  3. C
    (A) सही और (R) सही
  4. D
    (A) गलत और (R) गलत
प्रश्न 44Single Answer
अनेक रूपात्मक जगत् की तरह हमारा हृदय अनेक भावात्मक है, क्योंकि :
  1. A
    जगत् की सत्ता से हमारी हृदय की सत्ता निरपेक्ष है।
  2. B
    अनेक रूपात्मक जगत् की आंतरिक अभिव्यक्ति हमारे हृदय द्वारा संभव है।
  3. C
    अनेक भावात्मक हृदय कारण है और जगत् उसकी अभिव्यक्ति।
  4. D
    अनेक रूपात्मक जगत् और हमारे हृदय में प्रस्तुत-अप्रस्तुत संबंध है।
प्रश्न 45Single Answer
मनुष्य जाति जगत् के साथ तादात्म्य का अनुभव किसके कारण करती रही है?
  1. A
    बुद्धि के सामंजस्य के कारण।
  2. B
    मन के सामंजस्य के कारण।
  3. C
    अहंकार के सामंजस्य के कारण।
  4. D
    हृदय के सामंजस्य के कारण।
प्रश्न 46Single Answer
शुद्ध अनुभूतियों का संचार कब होता है?
  1. A
    लोक सामान्य की भावभूमि से हृदय को मिलाने से।
  2. B
    लोक सामान्य की भावभूमि से हृदय को मुक्त करने से।
  3. C
    हृदय को लोकजगत् में सिर्फ मनुष्य जगत् से संबंद्ध रखने से।
  4. D
    हृदय को लोकजगत् में सिर्फ चेतन जगत् से संबंद्ध रखने से।
प्रश्न 47Single Answer
हमारे मनोविकार का परिष्कार किस दशा में संभव है?
  1. A
    लोकसत्ता से अपनी सत्ता को विशिष्ट समझते रहने से।
  2. B
    लोकसत्ता से अपनी सत्ता को निरर्थक समझते रहने से।
  3. C
    लोकसत्ता के सामने अपनी सत्ता का समर्पण कर देने के अभ्यास से।
  4. D
    लोकसत्ता के सामने अपनी सत्ता को तुच्छ मानकर अलग रखने से।
प्रश्न 48Single Answer
हिन्दी साहित्य का इतिहास सर्वप्रथम किस भाषा में लिखा गया था ?
  1. A
    अंग्रेजी
  2. B
    हिन्दी
  3. C
    फ्रेंच
  4. D
    जर्मन
प्रश्न 49Single Answer
‘पंडिअ सअल सत्त बक्खाणइ। देहहि बुद्ध बसंत न जाणइ।’’
इस काव्य पंक्ति के रचनाकार हैं :
  1. A
    सरहपा
  2. B
    कण्हपा
  3. C
    शबरीपा
  4. D
    नागार्जुन
प्रश्न 50Single Answer
‘अध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं।’
आचार्य शुक्ल का यह कथन निम्नलिखित में से किस कवि के सम्बन्ध में है?
  1. A
    बिहारी
  2. B
    विद्यापति
  3. C
    मतिराम 
  4. D
    भिखारीदास
Important Questions Package

Railway Primary Teacher Hindi Exam Online Question Bank Package

Buy Railway Primary Teacher Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in Railway Primary Teacher Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - Hindi
Description : 1000 Question with Answer.
₹101 [₹500]
2.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - Hindi
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
3.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - English
Description : 1000 Question with Anwer.
₹101 [₹500]
4.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - English
Description : 2000 Question with Answer.
₹151 [₹500]
5.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
6.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
7.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
8.Railway Primary Teacher (Hindi) Exam Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
Back to Exam
Question for Railway Primary Teacher (Hindi) 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam