📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest RPSC JLO Evidence Act Paper 3 Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Evidence Act

Question Bank RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - Hindi
Back to Exam

Evidence Act

प्रश्न 1Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 107 किस सम्बन्ध में अवधारणा का प्रावधान करती है ?
  1. A
    जीवन
  2. B
    मृत्यु
  3. C
    दोषांयु
  4. D
    धर्मजत्व
प्रश्न 2Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 112 लागू होती है जब विवाद का सम्बन्ध
  1. A
    बच्चे के मातृत्व से हो
  2. B
    बच्चे के पितृत्व से हो
  3. C
    बच्चे के मातृत्व व पितृत्व दोनों से हो
  4. D
    बच्चे के मातृत्व व पितृत्व दोनों से नहीं हो
प्रश्न 3Single Answer
बोलने में असमर्थ एक साक्षी अपना साक्ष्य खुले न्यायालय में लिखकर देता है, इस प्रकार दिया गया साक्ष्य समझा जायेगा :
  1. A
    मौखिक साक्ष्य
  2. B
    प्राथमिक साक्ष्य
  3. C
    अभिलेखीय साक्ष्य
  4. D
    द्वितीयक साक्ष्य
प्रश्न 4Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में परीक्षाओं के क्रम (मुख्य परीक्षा, प्रतिपरीक्षा पुनः परीक्षा) के बारे में बताया गया है ?
  1. A
    धारा 137
  2. B
    धारा 138
  3. C
    धारा 141
  4. D
    धारा 144
प्रश्न 5Single Answer
दाण्डिक कार्यवाहियों में सबूत का भार होता है :
  1. A
    अभियुक्त पर
  2. B
    अभियोजन पर
  3. C
    न्यायालय पर
  4. D
    तथ्यों और परिस्थितियों पर
प्रश्न 6Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम किस दिन से प्रभावी हुआ ?
  1. A
    15 मार्च, 1872
  2. B
    1 सितम्बर, 1872
  3. C
    15 अगस्त, 1872
  4. D
    15 सितम्बर, 1872
प्रश्न 7Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 2 किस अधिनियम से निरसित की गई ?
  1. A
    निरसन अधिनियम, 1948
  2. B
    निरसन अधिनियम, 1945
  3. C
    निरसन अधिनियम, 1938
  4. D
    निरसन अधिनियम, 1883
प्रश्न 8Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 में किस शब्द की परिभाषा नहीं दी गई है ?
  1. A
    भारत
  2. B
    उपधारणा कर सकता है
  3. C
    न्यायालय
  4. D
    असिद्ध
प्रश्न 9Single Answer
कितने वर्ष पुराने इलेक्ट्रोनिक रिकार्ड पर डिजीटल हस्ताक्षर की वैधता के बारे में न्यायालय उपधारणा कर सकता है ?
  1. A
    30 वर्ष
  2. B
    15 वर्ष
  3. C
    5 वर्ष
  4. D
    12 वर्ष
प्रश्न 10Single Answer
निम्नलिखित में से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की कौन-सी धारा "विद्यमान तथ्यों के संदर्भ में अर्थहीन दस्तावेज के बारे में साक्ष्य" के नियम को बताती है ?
  1. A
    धारा 95
  2. B
    धारा 96
  3. C
    धारा 97
  4. D
    धारा 98
प्रश्न 11Single Answer
निम्नलिखित में से किस पर साक्ष्य अधिनियम लागू होता है ?
  1. A
    गैर न्यायिक कार्यवाहियाँ
  2. B
    शपथ पत्र
  3. C
    न्यायिक कार्यवाहियाँ
  4. D
    माध्यस्थम कार्यवाहियाँ
प्रश्न 12Single Answer
साक्ष्य अधिनियम के अनुसार 'तथ्य' शब्द से अभिप्राय है एवम् इसमें सम्मिलित है :
  1. A
    कोई वस्तु जो अस्तित्व में है
  2. B
    केवल कोई मानसिक अवस्था जिसके प्रति कोई व्यक्ति सजग है
  3. C
    केवल कोई दृश्यमान वस्तु
  4. D
    कोई भौतिक एवं दृश्यमान वस्तु तथा इसमें कोई कथन, भावनाएँ, राय एवं मानसिक स्थिति सम्मिलित है
प्रश्न 13Single Answer
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प साक्ष्य अधिनियम में की गई साक्ष्य की परिभाषा में आता है ?
  1. A
    वे तथ्य जिनकी न्यायालय न्यायिक अवेक्षा करता है
  2. B
    साक्षी का व्यवहार
  3. C
    स्थानीय निरीक्षण के दौरान सिविल या आपराधिक 50 न्यायालय द्वारा बनाया गया ज्ञापन
  4. D
    किसी साक्षी द्वारा किया गया कोई कथन तथा न्यायालय के निरीक्षणार्थ प्रस्तुत किया गया कोई दस्तावेज
प्रश्न 14Single Answer
साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत तथ्य की उपधारणा
  1. A
    तर्क, मानवीय अनुभव एवं प्रकृति की विधि पर आधारित है
  2. B
    विधि के प्रावधानों पर आधारित है
  3. C
    वह होती है जिसकी न्यायालय उपेक्षा नहीं कर सकता
  4. D
    की स्थिति निश्चित एवं समरूप होती है
प्रश्न 15Single Answer
किसी वाद या कार्यवाही में साक्ष्य दी जा सकती है ?
  1. A
    केवल प्रत्येक विवाद्यक तथ्य के अस्तित्व एवं अनस्तित्व की
  2. B
    केवल प्रत्येक सुसंगत तथ्य के अस्तित्व एवं अनस्तित्व की
  3. C
    प्रत्येक तथ्य की जो किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य से जुड़ा हो
  4. D
    प्रत्येक विवाद्यक तथ्य एवं ऐसे अन्य तथ्य के अस्तित्व एवं अनस्तित्व की जिसे साक्ष्य अधिनियम द्वारा सुसंगत घोषित किया गया है
प्रश्न 16Single Answer
प्रश्न यह है कि क्या 'अ' ने 'ब' को लूटा ? निम्न में से कौनसे विकल्प के अन्तर्गत यह तथ्य सुसंगत होगा कि लूट के तुरन्त पूर्व 'ब' अपने साथ पैसे लेकर मेले में गया तथा उसने इसे किसी अन्य को दिखाया ?
  1. A
    धारा 6 साक्ष्य अधिनियम
  2. B
    धारा 7 साक्ष्य अधिनियम
  3. C
    धारा 9 साक्ष्य अधिनियम
  4. D
    धारा 11 साक्ष्य अधिनियम
प्रश्न 17Single Answer
पक्षकारों का आचरण सुसंगत होता है ?
  1. A
    धारा 10 साक्ष्य अधिनियम में
  2. B
    धारा 8 साक्ष्य अधिनियम में
  3. C
    धारा 9 साक्ष्य अधिनियम में
  4. D
    धारा 12 साक्ष्य अधिनियम में
प्रश्न 18Single Answer
जब प्रश्न यह हो कि किसी अधिकार या प्रथा का अस्तित्व है या नहीं तब किसी ऐसे संव्यवहार का अस्तित्व जिसके द्वारा इसका सृजन किया गया था, दावा किया गया है सुसंगत होगा धारा :
  1. A
    13 साक्ष्य अधिनियम में
  2. B
    48 साक्ष्य अधिनियम में
  3. C
    32 साक्ष्य अधिनियम में
  4. D
    11 साक्ष्य अधिनियम में
प्रश्न 19Single Answer
निम्न में से कौन सा कथन 'संस्वीकृति' के अन्तर्गत आता है ?
  1. A
    जब अभियुक्त अपने रिस्तेदार द्वारा अपराध कारित करने की बात स्वीकार करता है
  2. B
    जब अभियुक्त स्वयं के द्वारा अपराध कारित को या उन तथ्यों को जो अपराध गठित करते है, स्वीकार करता है
  3. C
    जब अभियुक्त यह स्वीकार करता है कि उसकी सलाह पर किसी अन्य व्यक्ति ने अपराध किया है
  4. D
    जब अभियुक्त पुलिस अधिकारी के समक्ष अपराध करने का स्वीकार करता है
प्रश्न 20Single Answer
'अ', 'ब' को कोई सिक्का जो की कूटकृत है कपट पूर्वक परिदान करने का अभियुक्त है। प्रश्न यह है कि क्या रूपये का परिदान आकस्मिक था ? यह तथ्य की 'ब' को परिदान के तुरन्त पूर्व या तुरन्त पश्चात् 'अ' ने 'स', 'द'व'इ' को सिक्के कूटकृत परिदान किये सुसंगत है यह बताने के लिये 'ब' को परिदान आकस्मिक नहीं था ।
  1. A
    धारा 13 साक्ष्य अधिनियम में
  2. B
    धारा 14 साक्ष्य अधिनियम में
  3. C
    धारा 15 साक्ष्य अधिनियम में
  4. D
    धारा 12 साक्ष्य अधिनियम में
प्रश्न 21Single Answer
निम्न में से कौन-सा सही योग नहीं है ?
  1. A
    स्वीकृति की परिभाषा - धारा 17 साक्ष्य अधिनियम
  2. B
    विशेषज्ञ की परिभाषा - धारा 45 साक्ष्य अधिनियम
  3. C
    चरित्र की परिभाषा - धारा 55 साक्ष्य अधिनियम
  4. D
    सामान्य अधिकार व प्रथा- धारा 13 साक्ष्य अधिनियम
प्रश्न 22Single Answer
प्रिवि कौंसिल द्वारा संस्वीकृति की परिभाषा दी गई थी -
  1. A
    मिर्जा अकबर ब. एम्परर, AIR 1940 PC 176
  2. B
    क्वीन एम्प्रेस ब. अब्दुल्ला, (1885) 7 ALL 385 (FB)
  3. C
    पाकला नारायण स्वामी ब. एम्परर, AIR 1939 PC 47
  4. D
    पुलुकुरी कौट्टेया ब. एम्परर, AIR 1947 PC 67
प्रश्न 23Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्न में से कौन-सी धारा आपराधिक मामलों से सम्बन्धित नहीं है ?
  1. A
    धारा 23
  2. B
    धारा 27
  3. C
    धारा 53
  4. D
    धारा 133
प्रश्न 24Single Answer
"स्वीकृति करने वाले के विरूद्ध ही साबित की जा सकती है ।" यह नियम उपलब्ध है साक्ष्य अधिनियम की धारा
  1. A
    19 में
  2. B
    20 में
  3. C
    21 में
  4. D
    22 में
प्रश्न 25Single Answer
अभियुक्त की पूर्व दोषसिद्धी किसी विशिष्ठ मानसिक स्थिति को बताने के लिये सुसंगत होती है धारा :
  1. A
    8 की व्याख्या 2 में
  2. B
    14 की व्याख्या 2 में
  3. C
    54 की व्याख्या 2 में
  4. D
    14 की व्याख्या 1 में
प्रश्न 26Single Answer
बिना प्रतिकूल प्रभाव के की गई स्वीकृति साक्ष्य में ग्राह्य नहीं होगी, साक्ष्य अधिनियम की धारा
  1. A
    23 के प्रावधान के कारण
  2. B
    22 के प्रावधान के कारण
  3. C
    24 के प्रावधान के कारण
  4. D
    21 के प्रावधान के कारण
प्रश्न 27Single Answer
एक अभियुक्त की संस्वीकृति उसके सह अभियुक्त के विरूद्ध ग्राहय हो सकती है ?
  1. A
    यदि उनका संयुक्त विचारण हो रहा हो परन्तु उसी अपराध के लिये नही
  2. B
    यदि उनका एक ही अपराध के लिये विचारण हो रहा है पर संयुक्त रूप से नहीं
  3. C
    यदि उनका अलग-अलग अपराधों के लिये अलग - अलग विचारण हो रहा हो
  4. D
    यदि उनका एक ही अपराध के लिये संयुक्त विचारण हो रहा हो
प्रश्न 28Single Answer
निम्न में से कौन-सा सही नही है ? धारा 32 में व्यक्ति का कथन सुसंगत होगा
  1. A
    यदि वह मर गया है
  2. B
    यदि वह मिल नही सकता
  3. C
    यदि वह साक्ष्य देने में असमर्थ हो गया है
  4. D
    यदि वह अपना कथन देने हेतु आना नहीं चाहता
प्रश्न 29Single Answer
निम्न में से कौन-सा द्वितीयक साक्ष्य नही है ?
  1. A
    सत्यापित प्रतिलिपि
  2. B
    मूल से बनाकर उससे तुलना की गई प्रतियाँ
  3. C
    दस्तावेज स्वयं
  4. D
    उन पक्षकारों के विरूद्ध, जिन्होंने उसे निष्पादित नहीं किया है, दस्तावेजो के प्रतिलेख
प्रश्न 30Single Answer
धारा 32 में स्वामित्विक व सांपत्तिक हित के विरूद्ध कथन सुसंगत होगा उपधारा
  1. A
    1 में
  2. B
    2 में
  3. C
    3 में
  4. D
    4 में
प्रश्न 31Single Answer
अन्य व्यक्तियों की राय :
  1. A
    बिल्कुल ही सुसंगत नहीं होती है
  2. B
    हमेशा सुसंगत होती है
  3. C
    सुसंगतता न्यायालय के विवेक पर निर्भर करती है
  4. D
    कुछ ही बातों के लिये सुसंगत होती है
प्रश्न 32Single Answer
आपराधिक मामलों में चरित्र का साक्ष्य
  1. A
    अग्राहय है
  2. B
    सदैव ग्राह्य है
  3. C
    अभियोजन अभियुक्त के बुरे चरित्र का साक्ष्य दे सकता है
  4. D
    अभियुक्त अच्छे चरित्र का साक्ष्य दे सकता है एवं अभियोजन केवल जवाब में बुरे चरित्र का साक्ष्य दे सकता है
प्रश्न 33Single Answer
चरित्र के साक्ष्य में सम्मिलित है :
  1. A
    केवल ख्याति का साक्ष्य
  2. B
    केवल स्वभाव का साक्ष्य
  3. C
    वे विशिष्ट कृत्य जिनके द्वारा ख्याति या स्वभाव दर्शित होता है
  4. D
    सामान्य ख्याति व सामान्य स्वभाव
प्रश्न 34Single Answer
न्यायिक अवेक्षा से अभिप्राय है :
  1. A
    न्यायालय द्वारा दिया गया नोटिस
  2. B
    न्यायालय को दी गई जानकारी
  3. C
    साक्ष्य की अपेक्षा करना
  4. D
    किसी बात को बिना सबूत के अस्तित्व में मानना या सत्य मानना
प्रश्न 35Single Answer
न्यायालय द्वारा अवेक्षणीय तथ्यों की सूची उपलब्ध है साक्ष्य अधिनियम की धारा
  1. A
    56 में
  2. B
    58 में
  3. C
    57 में
  4. D
    60 में
प्रश्न 36Single Answer
प्रत्यक्ष मौखिक साक्ष्य से संबंधित नियम उपलब्ध है साक्ष्य अधिनियम की धारा
  1. A
    60 में
  2. B
    58 में
  3. C
    62 में
  4. D
    64 में
प्रश्न 37Single Answer
दस्तावेज जो 30 वर्ष पुराना है के निम्नलिखित में से दस्तावेज के किस भाग के बारे में न्यायालय द्वारा सत्य होने की उपधारणा नहीं की जाती है ?
  1. A
    हस्ताक्षर
  2. B
    दिनांक
  3. C
    हस्तलेख
  4. D
    अन्तर्वस्तु
प्रश्न 38Single Answer
लोक दस्तावेज को साबित किया जा सकता है ।
  1. A
    मूल द्वारा
  2. B
    प्रमाणित प्रति द्वारा
  3. C
    यांत्रिक प्रक्रिया द्वारा तैयार प्रति द्वारा
  4. D
    दस्तावेज को देखने वाले व्यक्ति के मौखिक ब्यौरे द्वारा
प्रश्न 39Single Answer
कोई अनुप्रमाणित दस्तावेज जिसके लिये अनुप्रमाणन आवश्यक नहीं है साबित किया जा सकेगा
  1. A
    कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी को बुला कर
  2. B
    दोनों ही अनुप्रमाणक साक्षियों को बुलाना होगा
  3. C
    दस्तावेज साबित नहीं किया जा सकता
  4. D
    बिना अनुप्रमाणक साक्षियों को बुलाये
प्रश्न 40Single Answer
मुख्तारनामा से सम्बन्धित उपधारणा है ?
  1. A
    विधि की खंडनीय उपधारणा है
  2. B
    तथ्य की उपधारणा है
  3. C
    विधि की अखण्डनी उपधारणा है
  4. D
    विधि व तथ्य दोनों प्रकार की उपधारणा है
प्रश्न 41Single Answer
साक्ष्य अधिनियम की धारा 90 के अन्तर्गत उपधारणा सम्बन्धित नहीं है ?
  1. A
    दस्तावेज के किसी व्यक्ति द्वारा निष्पादन से
  2. B
    किसी व्यक्ति के हस्तलेख या हस्ताक्षर से
  3. C
    दस्तावेज के अनुप्रमाणन से
  4. D
    दस्तावेज की अन्तर्वस्तु की सत्यता से
प्रश्न 42Single Answer
दस्तावेज के पक्षकारों के मध्य उसके निबन्धनों में हेराफेरी करने वाले समकालीन करार को दर्शित करने वाले तथ्य का साक्ष्य दिया जा सकता है :
  1. A
    केवल वादी द्वारा
  2. B
    केवल प्रतिवादी द्वारा
  3. C
    दोनों ही पक्षों द्वारा
  4. D
    अन्य व्यक्तियों द्वारा यदि इसके द्वारा उनका हित प्रभावित होता है
प्रश्न 43Single Answer
विवाहित व्यक्तियों के मध्य संसूचना संरक्षित रहती है ?
  1. A
    यदि यह विवाह के जारी रहने के दौरान की जाती है तथा बाद में विवाह विच्छेद हो जाता है
  2. B
    यदि यह विवाह के पूर्व की जाती है परन्तु बाद में विवाह हो जाता है
  3. C
    यदि यह विवाह विच्छेद के पश्चात् की जाती है
  4. D
    (अ) व (ब) दोनों में
प्रश्न 44Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रारूप तैयार किया था -
  1. A
    लार्ड मैकाले ने
  2. B
    सर जेम्स एफ. स्टीफन ने
  3. C
    हक्सले ने
  4. D
    सर हेनरी मेन ने
प्रश्न 45Single Answer
भारतीय साक्ष्य अधिनियम है ?
  1. A
    लेक्स टेलीनिस
  2. B
    लेक्स फोरी
  3. C
    लेक्स लोसी सोल्यूसनिस
  4. D
    लेक्स लिटिस
प्रश्न 46Single Answer
किस वर्ष में इलेक्ट्रानिक्स साक्ष्य को दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में सम्मिलित किया गया |
  1. A
    वर्ष 2001
  2. B
    वर्ष 2002
  3. C
    वर्ष 2000
  4. D
    वर्ष 1999
प्रश्न 47Single Answer
निश्चयात्मक प्रमाण से सम्बन्धित प्रावधान है ?
  1. A
    धारा 3
  2. B
    धारा 4
  3. C
    धारा 5
  4. D
    धारा 6
प्रश्न 48Single Answer
जो तथ्य एक संव्यवहार के भाग है ये साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत सुसंगत है ?
  1. A
    धारा 6
  2. B
    धारा 7
  3. C
    धारा 5
  4. D
    धारा 9
प्रश्न 49Single Answer
किस प्रकरण में धारा 27 को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया गया था ?
  1. A
    देवमन उपाध्याय बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
  2. B
    अहिर राजा खेना बनाम सौराष्ट्र राज्य
  3. C
    सुब्रमनिया गौण्डा बनाम मद्रास राज्य
  4. D
    नाथु बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
प्रश्न 50Single Answer
निम्न में से कौन-सा श्रुति साक्ष्य के नियम का अपवाद नही है ?
  1. A
    मृत्यु कालिक घोषणा
  2. B
    रेस जेस्टे
  3. C
    विशेषज्ञ की राय
  4. D
    संस्वीकृति
Important Questions Package

RPSC JLO Evidence Act Paper 3 Exam Online Question Bank Package

Buy RPSC JLO Evidence Act Paper 3 Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in RPSC JLO Evidence Act Paper 3 question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - Hindi
Description : 1000 Question with Answer
₹101 [₹500]
2.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - Hindi
Description : 1500 Question with Answer
₹131 [₹500]
3.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - English
Description : 1000 Question with Answer
₹101 [₹500]
4.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - English
Description : 1500 Question with Answer
₹131 [₹500]
5.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
6.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
7.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
8.RPSC JLO Evidence Act Exam Paper 3 Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
Back to Exam
Question for RPSC JLO-Evidence Act (Paper 3) 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam