📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest RVPNL Junior Accountant Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Accounting, Auditing & Taxation, Mathematics, General English, General Awareness, General Hindi, Reasoning and Mental Ability

Question Bank RVPNL Junior Accountant Exam - Hindi
Back to Exam

Accounting, Auditing & Taxation

प्रश्न 1Single Answer
पर्यावरण के ह्नास में शामिल नहीं है :
  1. A
    भूमि ह्नास एवं मिट्टी का क्षय
  2. B
    चारा संसाधनो का अविवेकपूर्ण उपयोग एवं परिस्थितिकीय ह्नास
  3. C
    बाढ़
  4. D
    उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 2Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा "भारतीय राजकोषीय नीति" का मुख्य उद्देश्य नहीं है?
  1. A
    अर्थव्यवस्था में तरलता की वृद्धि
  2. B
    मूल्य स्थिरता को प्रोत्साहन
  3. C
    आय एवं सम्पत्ति की असमानता को न्यूनतम करना
  4. D
    रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित करना
प्रश्न 3Single Answer
दीर्धकालीन ऋण को कौन-सा बाजार कहते है ?
  1. A
    मनी मार्केट
  2. B
    कैपिटल मार्केट
  3. C
    बांड मार्केट
  4. D
    इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4Single Answer
अभिकथन(A) : किसी अर्थव्यवस्था का औद्योगीकरण संवृद्धि का पर्यायवाची
समझा जाता है।
कारण (R)   : पूंजी अथवा श्रम या दोनों संसाधनो का कृषि से उघोगों में हस्तान्तरण हो सकता है।
कूट :
  1. A
    (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या है।
  2. B
    (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है।
  3. C
    (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  4. D
    (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
प्रश्न 5Single Answer
लेखा सॉफ्टवेयर जिसे उपयोगकर्ता की विशेष आवश्यकता को पूरा करने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है, उसे किसके रूप में जाना जाता है ?
  1. A
    रेडी-टू-यूज
  2. B
    टेलर्ड
  3. C
    कस्टमाइज्ड
  4. D
    हार्डवेयर
प्रश्न 6Single Answer
स्थाई सम्पत्ति को क्रय करने हेतु लिए गए ऋण पर ब्याज है :
  1. A
    आयगत व्यय                       
  2. B
    पूंजीगत व्यय
  3. C
    स्थगित आयगत व्यय                
  4. D
    पूंजी-हानि
प्रश्न 7Single Answer
निम्नांकित समीकरण द्विपक्षीय अवधारणा का परिणाम है :
  1. A
    आय = व्यय
  2. B
    पूंजी + लाभ = सम्पत्तियां + व्यय
  3. C
    पूंजी + दायित्व = सम्पत्तियां
  4. D
    पूंजी + आहरण = स्वामिगत पूंजी
प्रश्न 8Single Answer
कॉलम-1 की मदों को कॉलम-2 की मदों से सुमेलित कीजिए :
             कॉलम-1                                    कॉलम-2
(a) सारगर्भिता की अवधारणा            (i)  एक फर्म द्वारा विभिन्न वर्षां में एक ही लेखांकन पद्धति का बारम्बार उपयोग
(b) चालू व्यवसाय अवधारणा            (ii)  एक फर्म के दिवालिया होने की अनुपयुक्त मान्यता
(c) ऐतिहासिक लागत अवधारणा       (iii)   सम्पत्तियों के लेखांकन हेतु प्रयोग किया जाना सामान्य आधार
(d) अनुरूपता की अवधरणा              (iv)   किसी मद या घटना के महत्व को ध्यान में रखना
कूट :
  1. A
    (a)    (b)    (c)    (d)
    (iv)    (ii)    (iii)    (i)
  2. B
    (i)    (ii)    (iii)    (iv)
  3. C
    (ii)    (iii)    (iv)    (i)
  4. D
    (iv)    (ii)    (i)    (iii)
प्रश्न 9Single Answer
'X' लिमिटेड का तरलता अनुपात 2 : 1 है। यदि इसका रहतिया 40,000 तथा चालू दायित्व 1 लाख के हों, तो इसका चालू अनुपात होगा :
  1. A
    1.4 गुना                          
  2. B
    2.4 गुना
  3. C
    1.2 गुना                          
  4. D
    3.4 गुना
प्रश्न 10Single Answer
‘किसी फर्म के चालू वर्ष के वित्तीय विवरण पत्रों का उसी फर्म के पिछले वर्ष के निष्पादन से तुलना’को कहा जाता हैः
  1. A
    प्रवृत्ति विश्लेषण
  2. B
    क्षैतिज विश्लेषण
  3. C
    अन्तरा-फर्म तुलना
  4. D
    उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11Single Answer
निम्नाकिंत कथनो पर विचार कीजिए -
1. प्रत्येक राष्ट्र की सरकार अपनी राजकोशीय नीति (Fiscal Policy) के माध्यम से सरकारी आय- व्यय, ऋण एंव करारोपण आदि का निर्धारण करती है
2. सरकार द्वारा जनसंख्या नीति के माध्यम से गुणात्मक प्रतिबन्ध लगाया जाता है , ताकि समाज का जीवन स्तर उन्नत बन सके 
3. जनसंख्या नीति के देष के आर्थिक पर्यावरण को प्रभावित करने वाली एक प्रमुख नीति माना जाता है
उपर्युक्त कथनो में  से सही कथन है ?
  1. A
     केवल 1
  2. B
    1 व 2
  3. C
    1 व 3
  4. D
    केवल 3
प्रश्न 12Single Answer
देश की मौद्रिक नीति ( Monetary Policy) का निर्धारण किया जाता है - 
  1. A
    केन्द्र सरकार द्वारा
  2. B
    देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा
  3. C
    राष्ट्रपति द्वारा
  4. D
    देश के वित विभाग द्वारा
प्रश्न 13Single Answer
सूची - I (आर्थिक नीतियॉं) को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I  (आर्थिक नीतियॉ)                     सूची - II  (मुख्य लक्षण) 
(a) मौद्रिक नीति                                1.सरकारी आय व्यय का निर्धारण             
(b) कीमत नीति                                 2. विदेश व्यापार का नियमन
(c) निर्यात -आयात नीति                     3. प्रति 6 माह बाद घोषणा
(d) राजकोषीय नीति                           4. व्यापार चक्रो पर रोक का प्रयास
कूट : 
  1. A
    (a)      (b)      (c )      (d)
    4         3         2         1
  2. B
    2         3         4         1        
  3. C
    1         2         3         4        
  4. D
    3         4         2         1
प्रश्न 14Single Answer
‘व्यावसायिक वितरण’ के संदर्भ में निम्नांकित में से प्राथमिक क्षेत्र ( Primary Sector ) में सम्मिलित नहीं है -
  1. A
    डेयरी 
  2. B
    चिकित्सा
  3. C
    वन
  4. D
    पशुपालन
प्रश्न 15Single Answer
विनिर्माण ( Manufacturing ) गतिविधियों को शामिल किया जाता है -
  1. A
    प्राथमिक क्षेत्र में 
  2. B
    द्वितीयक क्षेत्र में 
  3. C
    तृतीयक क्षेत्रमें 
  4. D
    चतुर्थक क्षेत्र में 
प्रश्न 16Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. कार्यशील जनसंख्या का जितना भाग ‘प्राथमिक क्षेत्र’ में विनियोजित होगा, देश का आर्थिक विकास उतना ही अधिक होगा 
2. विकासित राष्ट्रो के लोगों का जीवन स्तर (Living Standard) उच्च कोटि का है , क्योंकि वहॉं की जनसंख्या का अधिकांश भाग द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्र में लगा हुआ रहता है 
3. राष्ट्रीय आय का वितरण जितना अधिक निर्धन वर्ग के पक्ष में होगा , उतना ही तीव्रगति से देश का विकास होगा 
उपर्युक्त में से सही कथन है / है ?
  1. A
    केवल 1
  2. B
    1 व 2
  3. C
    2 व 3
  4. D
    केवल 3
प्रश्न 17Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. आर्थिक विकास की समस्या मुख्यत : वित्तीय समस्या नही है, बल्कि यह तो आर्थिक संगठन व व्यवस्था की समस्या है 
2. संगठन को कुशल बनाने के लिए ‘मानवीय पूॅंजी ’ का विकास अति आवश्यक है ,जो आर्थिक विकास को गति प्रदान करती है 
  1. A
    1 तथा 2 दोनो कथन सही है 
  2. B
    1 तथा 2 दोनो कथन गलत है
  3. C
    कथन 1  गलत है  और कथन 2 सही है
  4. D
    कथन 2गलत है और कथन 1 सही है
प्रश्न 18Single Answer
‘ मुद्रा बाजार ’ ( Money Market ) के सदंर्भ में असत्य कथन नही है 
  1. A
    मुद्रा बाजार पर देश का केन्द्रीय बैंक नियन्त्रण स्थापित करता है
  2. B
    मुद्रा बाजार अल्पकालीन व दीर्घकालीन पूॅंजी उपलब्ध कराता है
  3. C
    मुद्रा संकुचन की स्थिति में मुद्रा बाजार गतिविहीन बन जाता है
  4. D
    विदेशी शक्तियो के आधार पर मुद्रा बाजार का स्व-संचालन होता है
प्रश्न 19Single Answer
सूची - I को सूची- II के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I  (पर्यारण के गैर-आर्थिक घटक)
(a) सांस्कृतिक घटक
(b) राजनैतिक घटक
(c) नैतिक घटक
(d) वैधानिक घटक 
सूची - II (प्रमुख लक्षण)
1. न्याय एंव नीति पर बल
2. सादा जीवन उच्च विचार पर बल
3. ईमानदारी और सेवा भाव
4. सुदृढ प्रजातंत्र परबल
कूट : 
  1. A
    (a)      (b)      (c )      (d)
    2         4         3         1
  2. B
    1         2         3         4
  3. C
    4         3         2         1
  4. D
    1         4         3         2
प्रश्न 20Single Answer
नवीन औद्योगिक नीति, 1991 के सदंर्भ में असत्य कथन है -
  1. A
    लद्यु उद्योग लाइसेंस प्रक्रिया से मुक्त हो गए है 
  2. B
    सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश को बढावा दिया गया है
  3. C
    निजी क्षेत्र के उपक्रमो में विनिवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है
  4. D
    वैश्विक परिवेश के अनुरूप प्रतिस्पर्धा को उत्प्रेरित किया जा रहा है
प्रश्न 21Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए - 
1.'1956 को औद्योगिक नीति प्रस्ताव ’ को राजनीतिक संविधान की भॉंति भारत का आर्थिक संविधान माना गया था 
2. औद्योगिक नीति , 1956 के क्रियान्वयन से देश में निजी क्षेत्र के उद्योगों का विकास तुलनात्मक दृष्टि से कम हुआ
3. औद्योगिक नीति, 1956 को ही औद्योगिक नीति , 1980 का मुख्य आधार बनाया गया 
उपर्युक्त कथनों में से सही कथन है / है 
  1. A
    केवल 3
  2. B
    2 व 3
  3. C
    1 व 3
  4. D
    केवल 2
प्रश्न 22Single Answer
औद्योगिक नीति, 1977 के संदर्भ में सत्य कथन है -
  1. A
    इस नीति का उद्योगपतियों और श्रम संघो दोनों ने ही समर्थन किया था 
  2. B
    उद्योगपतियों व श्रम सघों दोनो ने ही इसका  विरोध किया था
  3. C
    इस नीति में बहुराष्ट्रीय निगमों पर चमडें का सामान , डबलरोटी , बिस्किट आदि सामान्य वस्तुओं के उत्पादन हेतु प्रतिबन्ध लगाने का प्रस्ताव था 
  4. D
    लद्यु उद्योगो की आरक्षित सूची में केई परिवर्तन नही करने का प्रस्ताव था
प्रश्न 23Single Answer
औद्योगिक नीति, 1980 के संदर्भ में असत्य कथन है-
  1. A
    इस नीति में पूॅजीं -प्रधान पथ का चयन किया गया तथा रोजगार सृजन की अवहेलना की गई
  2. B
    सार्वजनिक क्षेत्र काफी पिछड गया 
  3. C
    देश के बडे औद्योगिक घरानों को अनेक रियासते व छूट प्रदान करते हुए उत्पादन बढाने का प्रयास किया गया
  4. D
    यह एक विकास प्रेरित नीति थी
प्रश्न 24Single Answer
वर्तमान समय में हमारे देश में ‘एकाधिकार एंव प्रतिबन्धात्मक व्यापार-व्यवहार  अधिनियम ’ ( MRTP Act ) के स्थान पर कौनसा अधिनियम लागू है ?
  1. A
    औद्योगिक विकास व नियमन अधिनियम
  2. B
    उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
  3. C
    विदेशी विनिमय प्रबन्ध अधिनियम ( FEMA)
  4. D
    प्रतिस्पर्धा अधिनियम
प्रश्न 25Single Answer
सूची - I  (औद्योगिक नीतियॉं) को सूची - II (प्रमुख लक्षण) के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए -
सूची - I  (औद्योगिक नीतियॉं)
(a) औद्योगिक नीति , 1948
(b) औद्योगिक नीति , 1956
(c) औद्योगिक नीति , 1977
(d) औद्योगिक नीति , 1991
सूची - II (प्रमुख लक्षण) 
1. अर्थव्यवस्था को नियन्त्रण मुक्त करना
2. जिला उद्योग केन्द्रो की स्थापना पर बल
3. समाजवादी समाज की स्थापना पर बल
4. मिश्रित अर्थव्यवस्था की स्थापना पर बल
कूट : 
  1. A
    (a)      (b)      (c )      (d)
    1         2         3         4
  2. B
    2         3         1         4
  3. C
    4         3         2         1
  4. D
    3         4         1         2
प्रश्न 26Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. नियोजित अर्थव्यवस्था में आर्थिक शक्तियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट नहीं होती है
2. नियोजन में राजकीय हस्तक्षेप अपरिहार्य है, इसके अभाव में नियोजन की सफलता संदिग्ध रहती है
  1. A
    कथन 1 सही है, किन्तु कथन 2 उसका स्पष्टीकरण नहीं है
  2. B
    कथन 1 सही और कथन 2 उसका सही स्पष्टीकरण है 
  3. C
    कथन 1 गलत है और कथन 2 सही है
  4. D
    1 तथा 2 दोनें ही कथन गलत है
प्रश्न 27Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. नियेजित अर्थव्यवस्था में पूॅंजीवादी अर्थव्यवस्था के दोष विद्यमान रहते है और स्वंतत्र मूल्य तंत्र तथा गलाकाट प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं का शोषण होता है 
2. भारत में आय तथा सम्पदा के केन्द्रीयकरण पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से MRTP  अधिनिमय लागू किया गया था
3. नियेजित अर्थव्यवस्था में प्रगतिशीन कर प्रणाली लागू की जाती है , ताकि धनी व निर्धन के बीच अन्तर को न्यून किया जा सके 
उपर्युक्त कथनो में से सही कथन नहीं है / है 
  1. A
    केवल 1
  2. B
    2 व 3
  3. C
    केवल 2
  4. D
    केवल 3
प्रश्न 28Single Answer
‘नियोजित अर्थव्यवस्था ’ को कहा जाता है -
  1. A
    खुले मुॅंह वाली अर्थव्यवस्था (An Economy with open mouth ) 
  2. B
    खुले नेत्र वाली अर्थव्यवस्था (An Economy with open eyes )
  3. C
    खुले हाथ वाली अर्थव्यवस्था  ( An Economy with open hands )
  4. D
    उपर्युक्त में से केई नही 
प्रश्न 29Single Answer
निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
1. नियोजित के प्रारम्भिक काल में बेरोजगारी पहले की अपेक्षा अधिक बढने लग जाती है
2. नियोजन के माध्यम से अधिकाधिक उत्पादन व रोजगार दोनों की प्राप्ति सम्भव है
  1. A
    1 तथा 2 दोनो कथन सही है 
  2. B
    कथन 1 गलत किन्तु कथन 2 सही है
  3. C
    कथन 1 सही किन्तु कथन 2 गलत है
  4. D
    1तथा 2 दोनों कथन गलत है
प्रश्न 30Single Answer
भारत में योजना आयोग (Planning Commission) की स्थापना कब हुई  ?
  1. A
    मार्च 1950 में
  2. B
    अप्रैल 1951 में
  3. C
    जुलाई 1956 में 
  4. D
    नवम्बर 1964 में 
प्रश्न 31Single Answer
द्वितीय पंचवर्षीय येजना (1956 - 61) का मुख्य उद्देश्य था - 
  1. A
    अधिकाधिक उद्योगों का विकास व विस्तार करना
  2. B
    उद्योगपतियों को करों में रियायत प्रदान करना
  3. C
    निजी क्षेत्र में निवेश को बढावा देना
  4. D
    देश में समाजवादी समाज की स्थापना करना
प्रश्न 32Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना का नवीन प्रारूप 1970 में भारतीय संसद द्वारा स्वीकार किया गया था
2. पंचम पंचवर्षीय योजना 1974 .79 के लिए बनाई गई  थी, किन्तु कारणों से इसे एक वर्ष पूर्व ही समाप्त कर दिया गया 
3. छठी पंचवर्षीय येजना का मुख्य नारा था - ‘रोटी, रोजी और उत्पादकता ’ (Food, Work and Productivity )
उपर्युक्त में से असत्य कथन है / है 
  1. A
    केवल 3
  2. B
    2 व 3
  3. C
    1 व 2
  4. D
    केवल 2
प्रश्न 33Single Answer
गवर्नमेंट टू बिजनेस पोर्टल ( G2B) का मुख्य उद्देश्य है - 
  1. A
    उच्च शिक्षा जगत् में व्यापारिक सन्निमयों को सम्मिलित करना तथा देश में नव उद्यमियों को तैयार करना
  2. B
    देश में अधिकाधिक निर्यातोन्मुखी औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करना
  3. C
    व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एक ही स्थान पर कुशल, पारदर्शी एंव त्वरित सुविधा व सेवा उपलब्ध कराना
  4. D
    देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वस्तरीय व्यापार प्रणाली को बढावा देना
प्रश्न 34Single Answer
देश की GDP  में औद्योगिक क्षेत्र का अंशदान 2010 - 11 में कितना था
  1. A
    57 प्रतिशत
  2. B
    47 प्रतिशत
  3. C
    37 प्रतिशत
  4. D
    27 प्रतिशत
प्रश्न 35Single Answer
वर्तमान में सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगो की संख्या है -
  1. A
    3
  2. B
    6
  3. C
    10
  4. D
    18
प्रश्न 36Single Answer
वर्तमान में कितने उद्योगों के लिए लाइसेन्स लेने की अनिवार्यता है ?
  1. A
    5
  2. B
    18
  3. C
    23
  4. D
    30
प्रश्न 37Single Answer
वर्तमान में देश का सार्वधिक उद्यमों वाला राज्य है ?
  1. A
    उत्तर प्रदेश
  2. B
    महाराष्ट्र
  3. C
    तमिलनाडू
  4. D
    पश्चिम बंगाल
प्रश्न 38Single Answer
27 जनवरी ,1997 को ‘आविद हुसेन समिति ’ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का सम्बंध किस क्षेत्र से रहा है ?
  1. A
    महिला शिक्षा की वस्तुस्थिति से अवगत कराना
  2. B
    लद्यु उद्योगों की समस्याओं का समाधान करना
  3. C
    सौर उर्जा की भावी सम्भावनाओं का पता लगाना
  4. D
    निजी उद्योगों में FDI की सम्भावनाओं का पता लगाना
प्रश्न 39Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए -
1. मीरा सेठ समिति द्वारा ग्रामीण पर्यटन के विकास व विस्तार हेतु 21 जनवरी , 1997 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी 
2. खादी एंव ग्रामोद्योग आयोग ( KVIC ) अधिनियम में1987 के संशोधन के परिणामस्वरूप देश के ग्रामीण उद्योगों को सात बडे वर्गो में वर्गीकृत किया गया है
3. कपडा उद्योग भारत का कृषि के बाद दूसरा सबसे बडा रोजगार प्रदान करने वाला उद्योग है
उपर्युक्त तीनों कथनो में से सत्य कथन नहीं है / है 
  1. A
    केवल 1
  2. B
    2 व 3
  3. C
    1 व 3
  4. D
    केवल 3
प्रश्न 40Single Answer
केन्द्र सरकार को बहुप्रतीक्षित नवीन विनिर्माण नीति (New Manufacturing Policy – NMP 2011)  के मंत्रिमण्डल ने कब स्वीकार किया ?
  1. A
    15 सितम्बर , 2011 के
  2. B
    15 अक्टूबर , 2011 के
  3. C
    25 अक्टूबर , 2011 के
  4. D
    27 अक्टूबर , 2011को
प्रश्न 41Single Answer
सूची - I को सूची - II साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -
सूची - I (निवेश सीमा)
(a) उपकरणो में अधिकतम रु. 10 लाख का निवेश 
(b) प्लान्ट व मशीनरी में अधिकतम रु. 25 लाख का निवेश 
(c) उपकरणो में रु. 10 लाख से अधिक ,किन्तु रु. 2 करोड से ज्यादा नहीं
(d) उपकरणों में रु. 2 करोड से अधिक , किन्तु रु. 5 करोड से ज्यादा नहीं
 सूची - II  (उद्योग)
1. निर्माण क्षेत्र का सूक्ष्म उद्योग
2. सेवा क्षेत्र का मध्यम उद्योग
3. सेवा क्षेत्र का लद्यु उद्योग
4. सेवा क्षेत्र का सूक्ष्म उद्योग
कूट : 
  1. A
    (a)      (b)      (c )      (d)
    4         3         2         1
  2. B
    1         2         3         4
  3. C
    2         3         1         4
  4. D
    4         1         3         2
प्रश्न 42Single Answer
निम्नांकित कथनो पर विचार कीजिए - 
1. भारत में सर्वाधिक 70 प्रतिशत हिस्सा तापीय बिजली का है 
2. देश में उर्जा की खपत में कोयले की भागीदारी 67 प्रतिशत है 
3. राजस्थान का सीमेंट उत्पादन में प्रथम स्थान है 
उपर्युक्त कथनो में से सत्य कथन है / है 
  1. A
    केवल 3
  2. B
    2 व 3
  3. C
    1 व 2
  4. D
    1, 2 व 3
प्रश्न 43Single Answer
नवगठित ‘भारतीय प्रतिस्पर्द्वा आयोग ’ (Competition Commission of India – CCI )  में अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया -
  1. A
    1 सितम्बर , 2002 से 
  2. B
    5 नवम्बर , 2007 से 
  3. C
    20 मई , 2009 से 
  4. D
    17 फरवरी , 2010 से 
प्रश्न 44Single Answer
देष मे आधारिक संरचना परियोजनाओं के वित्तीयन हेतु बनाए गए IDF ((Infrastructure Debt Fund ) में निम्नांकित में से कौनसा बैंक सहभागी नही है ?
  1. A
    आई. सी. आई. सी. आई.बैंक 
  2. B
    स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
  3. C
    बैंक ऑफ बडौदा
  4. D
    सिटीबैक
प्रश्न 45Single Answer
देश का सबसे पुराना ‘मेट्रो  जोन ’ है 
  1. A
    मध्य रेलवे (CR )
  2. B
    कोलकत्ता मेट्रो रेलवे (KMR)
  3. C
    उत्तर -पष्चिमी रेलवे (NWR)
  4. D
    दक्षिण रेलवे  (SR)
प्रश्न 46Single Answer
देश का वह राज्य जहॉ पर रेलमार्ग की लम्बाई शून्य है-
  1. A
    त्रिपुरा
  2. B
    मणिपुर
  3. C
    मेघालय
  4. D
    मिजोरम
प्रश्न 47Single Answer
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिए -?
सूची - I (रेल सुरक्षा के लिए बनी समितियॉं)
(a) खन्ना समिति
(b) सीकरी समिति
(c) बांचू समिति
(d) शाहनवाज समिति
सूची - II (सन्)
1. 1978
2.1954
3. 1998
4. 1968
कूट : 
  1. A
    (a)      (b)      (c )      (d)     
    3         1         4         2
  2. B
    1         2         4         3
  3. C
    2         1         3         4
  4. D
    4         3         1         2
प्रश्न 48Single Answer
भारत में ‘ग्रीनेक्स सूचकांक’ कब से शुरू हुआ है ?
  1. A
    2 अक्टूबर , 2009
  2. B
    22 फरवरी , 2010
  3. C
    2 अक्टूबर , 2011
  4. D
    22 फरवरी , 2012
प्रश्न 49Single Answer
निम्नांकित मे से किस फैक्टरी द्वारा रेल इंजनो का निर्माण नही किया जाता है ?
  1. A
    भारत अर्थ मूवर्स लि. बंगलूरू
  2. B
    चितरंजन लोकोमेटिव वर्क्स
  3. C
    डीजल लोकोमोटिव वर्क्स , वाराणसी
  4. D
    भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स, भोपाल
प्रश्न 50Single Answer
प्रधानमंत्री के तकनीकी सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 27 फरवरी ,2012 को भारतीय रेल मंत्री को प्रस्तुत प्रतिवेदन का सम्बंध किस क्षेत्र से है ?
  1. A
    रेलवे सुरक्षा व संरक्षा से सम्बंधित 
  2. B
    रेलवे कार्मिको के कल्याण में अभिवृद्वि से सम्बंघित 
  3. C
    रेलवे के आधुनिकीकरण से सम्बंधित 
  4. D
    रेलवे का निजीकरण करने से सम्बंधित
Important Questions Package

RVPNL Junior Accountant Exam Online Question Bank Package

Buy RVPNL Junior Accountant Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in RVPNL Junior Accountant question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.RVPNL Junior Accountant Exam - Hindi
Description : 3000 Question with Answer.
₹271 [₹500]
2.RVPNL Junior Accountant Exam
Description : 2500 Question with Answer.
₹271 [₹500]
3.RVPNL Junior Accountant Exam - Hindi
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
4.RVPNL Junior Accountant Exam - English
Description : 1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)
₹151 [₹450]
5.RVPNL Junior Accountant Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
6.RVPNL Junior Accountant Exam Question Bank Book - English
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹390 [₹600]
Back to Exam