To boost your performance in SET Exam Public Administration (Paper 2) exam, practice each question regularly and with focus. Every question tests your subject understanding, so solve them one at a time. Taking a quiz improves your speed and accuracy. Practicing topic-wise MCQs. Students benefit greatly from reviewing questions with answer keys, which help clarify concepts and strengthen Questions knowledge for success in SET Exam Public Administration (Paper 2) exams.
Latest SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi
Subjects : Public Administration
Question Bank SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - Hindi
प्रशासन का "हरेक स्थान पर वास्तविक यथार्थ के साथ - साथ, एक नौकरशाही यथार्थ होता है जो, भले ही समय कितना ही न बदल जाए, अपना प्राधिकार सुरक्षित रखता है।"
उपर्युक्त टिप्पणी के लेखक को पहचानिए :
A. मैक्स वेबर
B. कार्ल मार्क्स
C. एफ. एम. मार्क्स
D. जे. एस. मिल
प्रश्न 3 :
"आज समस्त प्रशासन राजनीतिक है चूंकि इसे अवश्य ही लोक हित के प्रति संवेदी होना चाहिए" यह किसका कथन है ?
A. ब्रायन चैपमेन
B. पॉल एप्पलबी
C. ई. एन. ग्लेड्डन
D. ओ. ग्लेन. स्टेहूल
प्रश्न 4 :
अट्ठारह मूल मानव गतियों - समस्त शारीरिक गतिविधि - की अवधारणा 'थेरब्लिग' को निम्नलिखित ने विकसित किया था :
A. एफ. डब्ल्यू. टेलर
B. हेनरी फेयोल
C. फ्रेंक व लिलियन गिल्बर्थ
D. मेरी पार्कर फोलेट
प्रश्न 5 :
निम्नलिखित में से कौन - सी अवधारणा अंतः संबंधित है ?
A. उत्तरदायित्व व नियंत्रण
B. पर्यवेक्षण व व्यवस्था
C. जिम्मेदारी व उत्तरदायित्व
D. जिम्मेदारी व नियंत्रण
प्रश्न 6 :
'अंगूरी लता' (ग्रेपवाइन) को बहुधा निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?
A. औपचारिक संप्रेषण
B. दूरभाषिक संप्रेषण
C. अनौपचारिक संप्रेषण
D. उर्ध्वाधर संप्रेषण
प्रश्न 7 :
लोक प्रशासन में 'मनोवैज्ञानिक' उपागम के प्रारंभ का श्रेय किसे दिया जा सकता है ?
A. मैरी पार्कर फॉलेट
B. हरबर्ट साइमन
C. रॉबर्ट प्रेस्थस
D. लुईस ब्राउनलॉ
प्रश्न 8 :
"लीडरशिप एंड एडमिनिस्ट्रेशन" पुस्तक किसने लिखी थी ?
A. हर्बर्ट ए साइमन
B. पीटर ब्लॉऊ
C. विक्टर ब्रूम
D. पी. सेल्जनिक
प्रश्न 9 :
हर्बर्ट साइमन द्वारा अपनी पुस्तक 'एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर' में अपनाया गया ज्ञानमीमांसीय दृष्टिकोण है :
A. प्रत्यक्षवाद
B. अनुभववाद
C. तार्किक प्रत्यक्षवाद
D. संरचनात्मक प्रकार्यवाद
प्रश्न 10 :
निम्नलिखित में से कौन - सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
A. (नेतृत्व शैली) (अभिलक्षण)
प्रतिभागिता परक - परामर्शमूलक से लोकतांत्रिक
B. अधिकार तंत्तीय - कठोर, वैयक्तिक, नियमोन्मुखी
C. कूटनयिक - लक्ष्य निर्धारण, प्रत्यायोजन
D. सत्तावाही - अ-परामर्शी, आदेशात्मक
प्रश्न 11 :
दो प्रकार के अधिकारी तंत्र, दंड - आधारित अधिकारी तंत्र और प्रतिनिध्यात्मक अधिकारी तंत्र का विभेद किसने किया ?
A. पीटर ब्लॉउ
B. रॉबर्ट मर्टन
C. एल्विन गोल्डनर
D. रॉबर्ट प्रेस्थस
प्रश्न 12 :
उर्विक का पत्राचार का सिद्धांत किससे संबंधित है ?
A. संचार
B. प्राधिकार एवं उत्तरदायित्व
C. समन्वय
D. सहयोग
प्रश्न 13 :
निम्नलिखित में से कौन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों का सत्यापन करता है ?
A. ग्राम सभा
B. ग्राम पंचायत
C. पंचायत समिति
D. जिला परिषद्
प्रश्न 14 :
निम्नलिखित में से कौन - सा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाने का कारण है ?
A. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के पंचायती राज में योगदान की सराहना करना
B. सामुदायिक विकास कार्यक्रम के प्रारंभ का स्मरण करना
C. बलवंत राय मेहता के जन्मदिवस की स्मृति में
D. 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के लागू किए जाने के उपलक्ष्य में मनाना
प्रश्न 15 :
73वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार ग्राम सभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सही नहीं है ?
A. इसने इस जमीनी संस्था को संवैधानिक दर्जा दिया ।
B. इस संस्था की प्रत्येक माह दो बैठकें अवश्य बुलाई जानी चाहिए अन्यथा सरपंच के पद को रिक्त घोषित कर दिया जाएगा ।
C. यह विविध ग्रामीण विकास स्कीमों के क्रियान्वयन में अपने क्षेत्र की पंचायत की सहायता करती है ।
D. ग्राम पंचायत सचिव इसका भी सचिव होता है ।
प्रश्न 16 :
जिला परिषद् (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल) के अध्यक्ष को निम्नलिखित में से किस राज्य में जिला प्रधान के रूप में जाना जाता है ?
A. मध्य प्रदेश
B. हरियाणा
C. ओडिशा
D. पंजाब
प्रश्न 17 :
पंचायतों के लिए सर्वप्रथम संवैधानिक मान्यत करने वाली समिति की पहचान करें :
A. अशोक मेहता समिति
B. एल. एम. सिंघवी समिति
C. जी. वी. के. राव समिति
D. गिरधारीलाल व्यास समिति
प्रश्न 18 :
"डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन इन एशिया" नामक पुस्तक के लेखक हैं :
A. विलियम सिफिन
B. एडवर्ड बेडनर
C. रॉल्फ ब्रेबैंटी
D. मिल्टन एस्मन
प्रश्न 19 :
कुप्रशासन संबंधी शिकायतों की पड़ताल के लिए क्रिके में 1967 में निम्नांकित में से कौन - सी संस्था बनाय गयी थी ?
A. व्हिट्ले काउंसिल
B. प्रॉक्यूरेटर जनरल
C. पार्लियामेंट्री कमिश्नर
D. सिटीजन चार्टर
प्रश्न 20 :
अमेरिकी संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है :
A. राष्ट्रपति का कार्यालय
B. एयरफोर्स वन
C. वाणिज्य विभाग
D. चेक्स एंड बैलेन्सेस
प्रश्न 21 :
'जेरीमेंड्रिंग' किस देश से संबंधित है ?
A. कनाडा
B. अमेरिका
C. ब्रिटेन
D. नॉर्वे
प्रश्न 22 :
संसद की 24 विभाग - संबंधी स्थायी समितियों का प्रमुख कार्य है ?
A. वित्तीय शिकायतें दूर करना
B. सरकार की लेखा संबंधी प्रक्रियाओं की जांच करना
C. विभिन्न मंत्रालयों द्वारा प्रस्तुत अनुदान मांगों की जांच करना
D. राजकीय व्यय की निगरानी करना
प्रश्न 23 :
इसकी शुरूआत के कितने वर्षों के बाद वर्तमान सरकार ने रेल बजट के आम बजट में विलय को मंजूरी दी ?
A. 90 वर्ष
B. 91 वर्ष
C. 92 वर्ष
D. 93 वर्ष
प्रश्न 24 :
निम्नलिखित में से कौन विनिवेश का उद्देश्य नहीं है ?
A. राजस्व संग्रहण
B. संसाधन जुटाना
C. कॉरपोरेट उद्देश्य
D. जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी
प्रश्न 25 :
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3 (1) के अधीन निम्नलिखित में से क्या दंडनीय नहीं है ?
A. अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को अखाद्य पदार्थ का बलपूर्वक सेवन कराना ।
B. अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति के पड़ोस में अपशिष्ट पदार्थ का ढेर लगाना ।
C. अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को ऐसे पूजा स्थल में प्रवेश से रोकना जो उसी धर्म को मानने वाले अन्य व्यक्तियों के लिए खुला है ।
D. अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को बेगार करने के लिए विवश करना ।
प्रश्न 26 :
नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अधीन "अनुसूचित जाति" के किसी सदस्य का "अस्पृश्यता" के आधार पर "अपमान" करने अथवा अपमान का प्रयास करनेवाले व्यक्ति को दंडित करने के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही है ?
A. जुर्माने के साथ या उसके बिना अधिकतम एक माह का कारावास
B. जुर्माने के साथ या उसके बिना अधिकतम तीन माह का कारावास
C. जुर्माने के साथ या उस बेना अधिकतम छह माह का कारावास
D. जुर्माने के साथ या उसके बिना अधिकतम एक वर्ष का कारावास
प्रश्न 27 :
भारत के संविधान का कौन - सा अनुच्छेद सामाजिक अन्याय और शोषण के समस्त रूपों से संरक्षण की गारंटी देता है ?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 15 (1)
C. अनुच्छेद 17
D. अनुच्छेद 46
प्रश्न 28 :
निम्नलिखित में से कौन - सी एक स्कीम केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा आरंभ की गई महिला सशक्तिकरण स्कीम नहीं है ?
A. निर्भया
B. स्वाधार गृह
C. किशोर बालिकाओं के लिए स्कीम
D. कामकाजी महिला होस्टल
प्रश्न 29 :
माता - पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण - पोषण तथा कल्याण अधिनियम संसद द्वारा किस वर्ष में पारित किया गया था ?
A. 2004
B. 2006
C. 2007
D. 2009
प्रश्न 30 :
नीति विज्ञान को ज्ञान की विभिन्न शाखाओं से ज्ञान एकीकृत कर तथा लोक नीति निर्माण पर विशेष बल देकर इसे एक उच्च विषय बनाना चाहिए । उपरोक्त कथन किस लेखक का है ?
A. हेरॉल्ड लॉसवेल
B. थॉमस आर. डाई
C. डेविड ईस्टन
D. येज्कल ड्रोर
प्रश्न 31 :
"नीति विश्लेषण की भूमिका राजनीति में सुधार लाने में योगदान करने का है न कि यह उसका विकल्प है।" यह कथन किस लेखक का है ?
A. चार्ल्स लिंडब्लॉम
B. हेरॉल्ड लॉसवेल
C. रॉबर्ट डेनहार्ट
D. एरॉन विल्डोवस्की
प्रश्न 32 :
लोक नीति एक सामाजिक कार्य क्षेत्र है जो अन्य सामाजिक कार्य क्षेत्र को जब प्रभावित करता है, इसे कहते हैं :
A. बाह्यपरकता
B. ब्लैक बॉक्स
C. अभिजात्यता
D. वार्धिकतावाद
प्रश्न 33 :
नीति निर्धारण संबंधी नीति का उल्लेख नीति निर्धारण व्यवस्था की विशिष्टताओं को निम्नवत संदर्भित किया गया है :
A. मेगा नीति
B. मेटा नीति
C. मेटा नियंत्रण
D. मेटा निर्णय
प्रश्न 34 :
नीति विश्लेषण का उद्देश्य है :
A. नीति निर्धारण में अन्वेषणात्मक सहयोग करना
B. नीतियों का पुर्ननिर्धारण करना
C. क्रियान्वयन के लिए विकल्पों को चिह्नित करना
D. निर्णय पद्धति का अध्ययन और उस पर शोध करना
प्रश्न 35 :
फ्रांसीसी प्रशासनिक विधि को निम्नलिखित में से किस जाना जाता है ?
A. प्राकृतिक न्याय
B. ड्रॉइट एडमिनिस्ट्रेटिफ
C. सवैधानिक विधि
D. संसदीय विधि
प्रश्न 36 :
निम्नलिखित में से कौन - सा एक शासन की मूल विशिष्टताओं का भाग नहीं है ?
A. पारदर्शिता
B. पदसोपान
C. विधि का शासन
D. आचार व सत्यनिष्ठा
प्रश्न 37 :
निम्नलिखित में से कौन - सा एक अर्द्ध - न्यायिक निकाय है ?
A. भारतीय प्रेस परिषद्
B. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
C. इलेक्ट्रिसिटी ऑम्बड्समैन
D. भारतीय जैव विविधता प्राधिकरण
प्रश्न 38 :
असंरचित साक्षात्कार में प्रश्न होते हैं :
A. विषय - वस्तु और रूप में पूर्व निर्धारित
B. विषय - वस्तु में पूर्व निर्धारित और रूप में नहीं
C. रूप में पूर्व निर्धारित, लेकिन विषय - वस्तु में नहीं
D. न तो विषय - वस्तु, न ही रूप में पूर्व निर्धारित
प्रश्न 39 :
निम्नलिखित में से कौन - सी सामाजिक एकल कार्य (सोशल केस वक) की तकनीक नहीं है ?
A. साक्षात्कार लेना
B. परामर्श
C. लॉबिंग करना
D. अवलोकन
प्रश्न 40 :
समाज - आलेख और समाजमिति तकनीकों का किसके मापन में उपयोग किया जाता है ?
A. अभिवृत्ति
B. व्यवहार
C. अंतर्वैयक्तिक संबंध
D. बुद्धि
प्रश्न 41 :
सामाजिक शोध में 'कारणात्मक अध्ययन' का संकेत निम्नलिखित में से किसकी ओर है ?
A. कारण के प्रभाव का अभिकल्प बनाना
B. कारण और प्रभाव के संबंधों का विश्लेषण करना
C. आगमन व निगमन के बीच के संबंध का निर्धारण
D. शोध अभिकल्प की उपयुक्तता की जांच करना
प्रश्न 42 :
निम्नलिखित में से किसने राजनीत प्रशासन द्विभाजन का विरोध किया ?
(a) शास्त्रीय विचारधारा
(b) लोक चयन सिद्धांत
(c) उत्तर आधुनिक विचारधारा
(d) आलोचनात्मक सिद्धांत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (a) और (c)
C. केवल (a) और (d)
D. केवल (b), (c) और (d)
प्रश्न 43 :
लोक प्रशासन के वैज्ञानिक उपागम की विशेषता है :
(a) एकरूपी ज्ञान
(b) एकल विषयात्मकता
(c) प्रत्यक्षवादी
(d) शब्दार्थ मीमांसीय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a), (c) और (d)
D. केवल (a), (b) और (d)
प्रश्न 44 :
मैक्स वेबर द्वारा प्रतिपादित आदर्श प्रकार की नौकरशाही की निम्नलिखित में से कौन - सी विशेषताएं हैं ?
(a) अधिकारियों को पदानुक्रम में संगठित किया जाता है ।
(b) विधिक सत्ता ।
(c) वर्ग के आधार पर कार्मिकों का चयन किया जाता है ।
(d) व्यक्तिगत दायित्व के आधार पर प्रशासन कार्य करता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (a) और (c)
C. केवल (a) और (d)
D. केवल (c) और (d)
प्रश्न 45 :
एच. ए. साइमन द्वारा अपनी पुस्तक 'एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर' में अपनाए गए उपागमों के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही है ?
(a) तार्किक और मानकीय उपागम
(b) आलोचनात्मक उपागम
(c) तार्किक प्रत्यक्षवादी उपागम
(d) प्रत्यक्षवादी - अनुभववादी उपागम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (a) और (c)
C. केवल (a) और (d)
D. केवल (a) और (d)
प्रश्न 46 :
भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन अधिनियम, 2018 द्वारा निम्नलिखित में से कौन - से बदलाव कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के विद्यमान प्रावधानों को सख्त बनाए जाने का प्रयोजन है ?
(a) 'अनुचित लाभ' को परिभाषित कर वैध पारिश्रमिक से इतर अन्य परितोषण को शामिल करना
(b) विवशतापूर्वक किए गए भ्रष्टाचार संबंधी कृत्य, जो विधिवत रूप से प्रतिवेदित हो, को छूट दिया जाना
(c) इस अधिनियम के अंतर्गत किसी लोक सेवक को दंडित अभियोजन हेतु सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी का प्रावधान
(d) व्यावसायिक संगठन शब्द को स्पष्ट कर उसमें सभी प्रकार के व्यावसायिक ढांचों को शामिल करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b), (c)
B. केवल (b), (c), (d)
C. केवल (a), (b), (d)
D. केवल (a), (c), (d)
प्रश्न 47 :
निम्नलिखित में से किन राज्यों में, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति उस राज्य विशेष में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है, तो उसे लोकसभा के निर्वाचन में प्रत्याशी होने की अनुमति नहीं है ?
(a) दिल्ली
(b) असम
(c) लक्षद्वीप
(d) सिक्किम
(e) उत्तराखंड
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (e)
B. केवल (b) और (d)
C. केवल (a), (c) और (e)
D. केवल (b), (c) और (d)
प्रश्न 48 :
भारतीय संविधान में उल्लिखित सिविल सेवकों की बर्खास्तगी से संबंधित प्रसादपर्यन्त के सिद्धान्त (डॉक्ट्रिन ऑफ प्लेजर) की उत्पत्ति का मूल है :
(a) कॉमन लॉ
(b) इंग्लिश सिविल सेवा में नियम
(c) यू. एस. ए. की लूट - खसोट (स्वाइल) पद्धति
(d) प्रशिया की नोकरशाही
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (c) और (d)
C. केवल (a), (c), (d)
D. केवल (b), (c), (d)
प्रश्न 49 :
भारत में लोकपाल की स्थापना के बारे में कौन - से कथन सही हैं ?
(a) लोकपाल में एक अध्यक्ष और छह से अनधिक सदस्यों का होना प्रत्याशित है ।
(b) कोई व्यक्ति जो भारत का मुख्य न्यायाधीश या उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश रहा हैए अध्यक्ष रूप में नियुक्त किए जाने का पात्र है ।
(c) कुल सदस्यों में से पचास प्रतिशत न्यायिक सदस्य होने चाहिए ।
(d) लोकपाल के कुल सदस्यों में से आधे सदस्यों के पद अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों अन्य पिछड़े वर्गों अल्प संख्यकों और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (c), (d) और (a)
D. केवल (b) और (c)
प्रश्न 50 :
निम्नलिखित में से कौन - से 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनिवार्य उपबंध सही तरीके से सूचीबद्ध किए गए हैं ?
(a) प्रत्येक राज्य हर पाँच वर्ष पर एक राज्य वित्त आयोग की स्थापना करेगा I
(b) पंचायती राज संस्थाओं (पी. आर. आई.) का पांच वर्ष का कार्यकाल निश्चित किया गया।
(c) स्थानीय निकायों में संघ और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा।
(d) ग्राम सभा का आयोजन।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (a), (b) और (c)
C. केवल (b), (c) और (d)
D. केवल (a), (b) और (d)
Important Questions Package
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam Online Question Bank Package
Buy SET Exam Public Administration (Paper 2) Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in SET Exam Public Administration (Paper 2) question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.
+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.
Package Name
Amount
1.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 1000 Question With Answer
₹101[₹500]
2.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - Hindi
Description : 1800 Question With Answer
₹151[₹500]
3.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - English
Description : 1000 Question With Answer
₹101[₹500]
4.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - English
Description : 1800 Question With Answer
₹131[₹500]
5.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - Hindi
Description : <span style="color:#800000"><span style="font-size:16px"><span style="font-family:georgia,serif"><strong>1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)</strong></span></span></span>
₹151[₹450]
6.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam - English
Description : <span style="color:#800000"><span style="font-size:16px"><span style="font-family:georgia,serif"><strong>1000 Question & Answer Download in PDF (Send by Email)</strong></span></span></span>
₹151[₹450]
7.
SET Exam Public Administration (Paper 2) Exam Question Bank Book - Hindi
फ्रेंड रिग्स के अनुसार 'क्लेक्ट' की विशेषताओं में निम्नांकित शामिल हैं :
(a) यह एक समपार्वीय समूह है ।
(b) यह संगठन की पारंपरिक संबद्धात्मकल प्रणालियों का उपयोग करता है।
(c) यह संक्रांतिक प्रकार के विसृत और अनन्य लक्ष्यों को धारण किए रहता है ।
(d) यह सदैव लोकहित के संरक्षण हेतु शक्ति प्राप्त करने के प्रयास करता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a) और (c)
प्रश्न 52 :
जापान सरकार के राष्ट्रीय कार्मिक अभिकरण के संबंध में निम्नांकित में से कौन-से वक्तव्य सही नहीं हैं ?
(a) इसे नेशनल पर्सनल अथॉरिटी के रूप में जाना जाता है ।
(b) इसका प्रशासन तीन आयुक्तों द्वारा किया जाता है ।
(c) आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रिमंडल के परामर्श से की जाती है ।
(d) आयुक्तों के पद का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a) और (d)
प्रश्न 53 :
तुलनात्मक लोक प्रशासन के संबंध में निम्नांकित में से क्या - क्या सही हैं ?
(a) यह परासांस्कृतिक, पर - सांस्थानिक और परा - राष्ट्रीय प्रकृति का है ।
(b) इसने प्रांतवाद और क्षेत्रवाद की संकीर्णता के उन्मूलन में सहायता प्रदान की है ।
(c) यह प्रयोगकर्ता उन्मुख है ।
(d) यह ज्ञान मात्र के लिए ज्ञान प्राप्त करना चाहता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a), (b) और (d)
D. केवल (b), (c) और (d)
प्रश्न 54 :
फ्रेड रिग्स के अनुसार, निम्नांकित में से कौन.सी विशेषताएँ कृषक समाज की हैं ?
(a) लाभप्राप्ति मूल्य, मुक्त प्रतिमान, अल्प स्थानिक गतिशीलता और जटिल सामाजिक स्तरीकरण।
(b) आरोपित मूल्य, मुक्त प्रतिमान, उच्च स्थानिक गतिशीलता और जटिल सामाजिक स्तरीकरण।
(c) आरोपित मूल्य, बन्द प्रतिमान, अल्प स्थानिक गतिशीलता और सरल सामाजिक स्तरीकरण ।
(d) लाभप्राप्ति मूल्य, बन्द प्रतिमान, उच्च स्थानिक गतिशीलता और सरल सामाजिक स्तरीकरण ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c)
D. केवल (a) और (d)
प्रश्न 55 :
निम्नलिखित में से कौन से कार्यक्रम वित्तीय समावेषण कार्यक्रम का हिस्सा हैं ?
(a) प्रधानमंत्री जन धन योजना
(b) अटल पेंशन योजना
(c) मुद्रा योजना
(d) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (a) और (c)
D. केवल (b) और (d)
प्रश्न 56 :
संगठन के बहु - इकाई कंपनी प्रकार के मुख्य उद्देश्य हैं :
(a) विविध संसाधनों का एकत्रीकरण
(b) विकेंद्रीकरण
(c) समरूप नीतियां
(d) शोध और विकास में स्वनिर्भरता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b), (c) और (d)
B. केवल (a), (b) और (c)
C. केवल (a), (b) और (d)
D. केवल (b), (c) और (d)
प्रश्न 57 :
"आपदा प्रबंधन के लिए एक समग्र, अति सक्रिय, बहु - आपदा व प्रौद्योगिकी चलित रणनीति विकसित कर एक सुरक्षित और आपदा प्रतिस्कन्दी भारत का निर्माण करना राष्ट्रीय अंतर्दृष्टि है ।"
(a) उच्चाधिकार प्राप्त समिति, 1999
(b) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति, 2002
(c) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, 2005
(d) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति, 2009
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (d)
C. केवल (c)
D. केवल (a), (b), (c) और (d)
प्रश्न 58 :
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - से कथन सही हैं ?
(a) यह वर्ष 1983 में अस्तित्व में आया ।
(b) इसके कार्य मुख्यतया आज्ञापरक प्रकृति के हैं ।
(c) ऐसे निकाय का विचार अनुच्छेद 340 (1) के अधीन संविधान में स्पष्ट रूप से दिया गया ।
(d) यह केन्द्र सरकार के लिए एक दायक (फीडिंग) एजेंसी के रूप में कार्य करने के लिए एक अर्द्धन्यायिक विशेष निकाय के रूप में अभिकल्पित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a) और (d)
प्रश्न 59 :
भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के अधीन अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन व नियंत्रण के संबंध में कौन - से निम्नलिखित राज्य आच्छादित होते हैं ?
(a) मिजोरम
(b) त्रिपुरा
(c) मणिपुर
(d) मेघालय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (a), (b) और (d)
C. केवल (b), (c) और (d)
D. केवल (a), (c) और (d)
प्रश्न 60 :
अमिताई एटजियांनी ने मिश्रित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण में स्पष्टता के साथ सम्मिलित करने का प्रयास किया है :
(a) उच्च स्तरीय मूलभूत नीति निर्धारण प्रक्रिया जो बुनियादी दिशानिर्देश तय करता है ।
(b) तर्क संगत मूल तत्वों को असंगत घटकों के साथ संयोजन करना I
(c) अभिवर्धी जिससे मौलिक निर्णय तैयार किए जाते हैं और विश्लेषण के पश्चात् निष्कर्ष पर पहुंचते हैं ।
(d) विधायिका के माध्यम से नौकरशाह का कड़ा नियंत्रण और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (a) और (c)
D. केवल (a) और (d)
प्रश्न 61 :
निम्नलिखित में नीति आकलन के उद्देश्य कौन - कौन से है ?
(a) प्राथमिकताओं और राजनीतिक उद्देश्यों का निर्धारण
(b) नीति की कुशलता का आकलन
(c) नीति के प्रभाव को समझना
(d) क्रियान्वयन के दौरान सुधार निष्पादित करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a), (c) और (d)
प्रश्न 62 :
प्रतिसंवेदी प्रशासन की विशिष्टताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - से सही हैं ?
(a) यह एक राजनीतिक अवधारणा है और इसका एक सुनिश्चित अर्थ है ।
(b) यह एक सूक्ष्म स्तरीय अवधारणा है जिसकी साख और वैधता देश के लोक प्रशासन की परिदान व्यवस्था से उत्पन्न होती है ।
(c) यह प्रशासनिक कार्य व्यवहार में नागरिक - संप्रभुत्ता को स्पष्ट रूप से स्वीकार करता है ।
(d) लोक प्रशासन में यह प्रत्यक्ष रूप से एक नैतिक अवधारणा है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a), (b) और (d)
D. केवल (a), (c)और (d)
प्रश्न 63 :
भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन - से कथन सही हैं ?
(a) इसकी स्थापना 15 अगस्त 2003 को हुई थी ।
(b) धर्मेन्द्र कुमार इसके प्रथम अध्यक्ष थे ।
(c) यह भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है ।
(d) यह उन क्रियाकलापों के निवारण के लिए उत्तरदायी है जिनका भारत में प्रतिस्पर्द्धा पर पर्याप्त प्रतिकूल प्रभाव होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपर्युक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a), (b) और (d)
प्रश्न 64 :
निम्नलिखित में से कौन - से कथन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्शी के बारे में सही हैं ?
(a) उस जनसंख्या से लिया गयाए जिसमें समरूपी समूह नहीं है ।
(b) जनसंख्या अनेक अति व्यापन वाली उप - जनसंख्या या स्तरों में विभाजित है ।
(c) साधारण यादृच्छिक प्रतिदर्शी पद्धति अपना कर प्रत्येक उप.जनसंख्या से मदों का चयन किया जाता है ।
(d) व्यक्तिगत तत्व के बजाय समूहों के चयन को वरीयता दी जाती है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a) और (c)
प्रश्न 65 :
निम्नलिखित में से केन्द्रीय प्रवृत्ति के कौन - से माप हैं ?
(a) माध्यिका
(b) बहुलक
(c) मानक विचलन
(d) हरात्मक माध्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (a), (b) और (d)
C. केवल (a), (c) और (d)
D. केवल (b), (c)और (d)
प्रश्न 66 :
निम्नलिखित में से कौन - से कथन बहु - चरणीय यादृच्छिक प्रतिदर्श के बारे में सही हैं ?
(a) इसको समुच्चय प्रतिदर्श विचार के विकास के रूप में माना जाता है ।
(b) इसका उपयोग विस्तारित अति - विशाल भौगोलिक क्षेत्र में वृहद् जांच के लिए किया जाता है
(c) एक प्रतिदर्शी इकाई, जैसे - राज्य या जिले आदि का प्रथम चरण में चयन किया जाता है ।
(d) यादृच्छिक प्रतिदर्शी तकनीक का केवल अंतिम चरण में ही अनुप्रयोग किया जाता है अर्थात्- व्यक्तिगत तत्व का चयन करते समय ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
A. केवल (a), (b) और (c)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a), (b) और (d)
D. केवल (a), (c)और (d)
प्रश्न 67 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(लोक प्रशासन में परिवर्धन) (विशिष्टताएँ)
(a) नव लोक प्रशासन (i) आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकार के कार्यों को कम करना
(b) नव लोक प्रबंधन (ii) भिन्न - भिन्न देशों में विकास के सामाजिकसांस्कृतिक संदर्भ
(c) लोक शासन के सिद्धांत (iii) नियामक और ग्राहक - उन्मुखी
(d) तुलनात्मक लोक प्रशासन (iv) सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए नगर समाज और एजेंसियों के नेटवर्क को सम्मिलित करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (iii) (ii) (iv)
B. (iv) (iii) (ii) (i)
C. (iii) (i) (iv) (ii)
D. (ii) (iii) (i) (iv)
प्रश्न 68 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(लेखकद्ध) (अवधारणाद्ध)
(a) चेस्टर बर्नार्ड (i) परिपक्वता अपरिपक्वता सिद्धांत
(b) रेन्सिस लिकर्ट (ii) महा और अधि नीति (मेगा और मेटा पॉलिसी)
(c) येजकेल ड्रोर (iii) लिकिंग पिन
(d) क्रिस आर्गायरिस (iv) उदासीनता प्रक्षेत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
iii) (iv) (i) (ii)
B. (iv) (iii) (ii) (i)
C. (ii) (i) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iv) (iii)
प्रश्न 69 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(जिला परिषद् का नाम) (राज्यद्ध)
(a) महकमा परिषद् (i) आंध्र प्रदेश
(b) जिला विकास परिषद् (ii) असम
(c) जिला प्रजा परिषद् (iii) गुजरात
(d) जिला पंचायत (iv) तमिलनाडु
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(ii) (iv) (i) (iii)
B. (iv) (ii) (iii) (i)
C. (iv) (i) (ii) (iii)
D. (i) (iii) (iv) (ii)
प्रश्न 70 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची- II
(संवैधानिक निकायद्ध) (अनुच्छेद)
(a) राज्य निर्वाचन आयोग (i) अनुच्छेद 243-1
(b) राज्य वित्त आयोग (ii) अनुच्छेद 243-K
(c) जिला योजना समिति (iii) अनुच्छेद 243 2D
(d) महानगर समिति (iv) अनुच्छेद 243 2E
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (ii) (iii) (iv)
B. (ii) (i) (iii) (iv)
C. (iii) (iv) (i) (ii)
D. (iv) (iii) (ii) (i)
प्रश्न 71 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(a) सामाजिक समानता (i) क्लेक्ट्स
(b) परा - सांस्कृतिक प्रशासनिक अध्ययन (ii) साला
(c) विकासशील समाज में सामाजिक समूह (iii) तुलनात्मक लोक शासन
(d) विकासशील देशों में प्रशासनिक उप - व्यवस्था (iv) नव लोक प्रशासन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(iv) (iii) (i) (ii)
B. (i) (ii) (iv) (iii)
C. (iii) (iv) (ii) (i)
D. (ii) (iv) (i) (iii)
प्रश्न 72 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(उपागमद्ध) (विशेषताद्ध)
(a) अधिकारी - तंत्रीय (i) कृषकाए ट्राजिटियाए औद्योगिका
(b) व्यवहारात्मक (ii) समाज में एक उप - प्रणाली के रूप में प्रशासनिक प्रणाली
(c) सामान्य प्रणाली (iii) प्रशासनिक व्यवस्था में मानव व्यवस्था का विश्लेषण
(d) पारिस्थितिक (iv) वैध - विवेकपूर्ण प्राधिकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(iv) (i) (iii) (ii)
B. (i) (ii) (iii) (iv)
C. (iii) (i) (iv) (ii)
D. (iv) (iii) (ii) (i)
प्रश्न 73 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(नाम) (क्षेत्र)
(a) राजा चेल्लैया (i) सार्वजनिक निजी भागीदारी
(b) विजय केलकर (ii) कर सुधार
(c) पी. एल. टंडन (iii) वित्तीय क्षेत्र सुधार
(d) एम नरसिम्हन (iv) कार्यशील पूंजी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (ii) (iii) (iv)
B. (ii) (i) (iv) (iii)
C. (iii) (iv) (i) (ii)
D. (iv) (i) (ii) (iii)
प्रश्न 74 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(अनुच्छेद) (उपबंध)
(a) अनुच्छेद 273 (i) प्रतिपूरक अनुदान
(b) अनुच्छेद 275 (ii) वित्तीय आवश्यकता अनुदान
(c) अनुच्छेद 275(1) (iii) जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनुदान
(d) अनुच्छेद 282 (iv) विवेकाधीन अनुदान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (iii) (ii) (iv)
B. (ii) (i) (iii) (iv)
C. (iii) (iv) (i) (ii)
D. (iv) (i) (ii) (iii)
प्रश्न 75 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(a) अनुच्छेद 330 (i) स्थानों के आरक्षण और विशेष प्रतिनिधित्व का सत्तर वर्ष के पश्चात नहीं रहना
(b) अनुच्छेद 334 (ii) लोकसभा में अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण
(c) अनुच्छेद 340 (iii) अनुसूचित जनजातियां
(d) अनुच्छेद 342 (iv) पिछड़े वर्गों की स्थितियों की जांच करने के लिए आयोग की नियुक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (ii) (iii) (iv)
B. (ii) (iii) (iv) (i)
C. (iii) (iv) (i) (ii)
D. (ii) (i) (iv) (iii)
प्रश्न 76 :
सूची - I को सूची - II के साथ सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची – II
(लेखक) (विचार)
(a) जेम्स मार्च और हर्बर्ट सायमन (i) वर्धिक्तावाद (इन्क्रीमेंटलिज्म)
(b) विलियम निस्कानेन (ii) बाधित तार्किकता
(c) चार्ल्स लिडब्लोम (iii) तार्किक विस्तृत निर्णय
(d) येजेकल डोर (iv) लोक चयन सिद्धांत
नियुक्तिनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(iv) (iii) (i) (ii)
B. (iii) (ii) (iv) (i)
C. (iii) (i) (ii) (iv)
D. (ii) (iv) (i) (iii)
प्रश्न 77 :
लोक प्रशासन में निम्नलिखित परिवर्धनों की कालक्रमानुसार पहचान कीजिए :
(a) प्रबंधन के रूप में लोक प्रशासन
(b) राजनीति - प्रशासन विभाजन
(c) नव लोक प्रबंधन
(d) लोक शासन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (b), (c), (a), (d)
B. (b), (d), (a), (c)
C. (b), (a), (c), (d)
D. (a), (b). (d), (c)
प्रश्न 78 :
अब्राहम मैस्ला के 'आवश्यकता उत्क्रम' के आरोही क्रम की पहचान करें :
(a) सम्मान संबंधी आवश्यकताएँ
(b) शारीरिक आवश्यकताएँ
(c) अपनत्व भाव संबंधी आवश्यकताएँ
(d) आत्म - सिद्धि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a), (b), (c), (d)
B. (a), (d), (b), (c)
C. (b), (c), (a), (d)
D. (b), (a), (c), (d)
प्रश्न 79 :
निम्नलिखित को काल - क्रमानुसार बताएँ :
(a) भारत में लोक प्रशासन पर सर्वेक्षण संबंधी रिपोर्ट
(b) भारत सरकार के पुनर्गठन समिति रिपोर्ट
(c) आर्थिक सुधार आयोग की रिपोर्ट
(d) उच्च सिविल सेवा की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सतीश चंद्रा समिति की रिपोर्ट
(e) भ्रष्टाचार निवारण संबंधी समिति की रिपोर्ट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (b), (a), (e), (c), (d)
B. (e), (c), (b), (d), (a)
C. (d), (c), (e), (a), (b)
D. (b), (c), (a), (e), (d)
प्रश्न 80 :
भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों को उनके प्रावधानों से सुमेलित कीजिए :
सूची - I सूची - II
(a) अनुच्छेद 243 क (i) ग्राम सभा के अधिकार एवं कर्तव्य
(b) अनुच्छेद 243 ख (ii) अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए पंचायत में सीटों का आरक्षण
(c) अनुच्छेद 243 ग (iii) त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था
(d) अनुच्छेद 243 घ (iv) पंचायत की संरचना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a) (b) (c) (d)
(i) (ii) (iii) (iv)
B. (ii) (i) (iv) (iii)
C. (iii) (iv) (ii) (i)
D. (i) (iii) (iv) (ii)
प्रश्न 81 :
भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए निम्नलिखित कार्यक्रमों को काल - क्रमानुसार लगाएं :
(a) पिछड़ा क्षेत्र महानिधि कार्यक्रम
(b) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
(c) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
(d) भारत निर्माण योजना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (b), (a), (c), (d)
B. (a), (b), (d), (c)
C. (d). (a), (b), (c)
D. (c), (d), (a), (b)
प्रश्न 82 :
वित्त आयोग के अध्यक्ष के निम्नलिखित नामों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :
(a) डॉ. विजय केलकर
(b) डॉ. सी. रंगराजन
(c) एन. के. सिंह
(d) वाई. वी. रेड्डी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a), (b), (c), (d)
B. (b), (c), (d), (a)
C. (c), (d), (a), (b)
D. (b), (a), (d), (c)
प्रश्न 83 :
बजट से संबंधित निम्नलिखित में से कौन - सा दस्तावेज राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम द्वारा अधिदेथित है :
(a) संगत वर्ष की सूक्ष्म आर्थिक रूपरेखा
(b) वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय नीति विवरण
(c) मध्यावधिक राजकोषीय नीति विवरण
(d) प्राप्ति बजट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a), (b), (c)
B. (a), (b) (d)
C. (b), (c), (d)
D. (d), (a), (c)
प्रश्न 84 :
लोक नीति चक्र के क्रमानुसार सजाएँ :
(a) निर्माण
(b) क्रियान्वयन
(c) कार्यसूची निर्धारण
(d) वैधानिकीकरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (c), (d), (b), (a)
B. (a). (c), (d), (b)
C. (a), (c), (b). (d)
D. (c). (a). (d), (b)
प्रश्न 85 :
आंकड़ा प्रक्रमण के निम्नलिखित सोपानों को उनके क्रमानुसार लगाएं :
(a) आंकड़ा वर्गीकरण
(b) आंकड़ा कूट संकेतन
(c) आंकड़ा संपादन
(d) आंकड़ा सारणीयन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a), (b), (c), (d)
B. (b). (c), (d). (a)
C. (c), (b), (a), (d)
D. (c), (d). (a), (b)
प्रश्न 86 :
शोध प्रक्रिया के निम्नलिखित सोपानों को क्रमानुसार लगाएँ :
(a) शोध अभिकल्प तैयार करना
(b) अवधारणाओं और सिद्धांतों की समीक्षा
(c) प्रतिदर्श अभिकल्प निर्धारण
(d) आंकड़ों का सामान्यीकरण और निर्वचन
(e) प्राक्कल्पना परीक्षण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
A. (a), (b), (c), (d), (e)
B. (b), (a), (c), (d), (e)
C. (b), (a), (c), (e), (d)
D. (a), (b), (c), (e), (d)
प्रश्न 87 :
नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और (R) दूसरे को तर्क कहा गया है :
अभिकथन (A) : यदि जटिल सांगठनिक व्यवस्थाओं को सतत परिवर्तनशील पर्यावरण में कार्य करना हैए तो उन्हें अपनी संरचनाओं को तदनुरूप गति पर संशोधित करना होगा ।
तर्क (R) : सांगठनिक व्यवस्थाओं को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वे ये हैं कि वे नवीन सांगठनिक व्यवस्थाएँ उन्हें पीछे छोड़ देती है जिन्हें पुराने ज्ञान व स्वभाव का भार वहन नहीं करना होता है ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है
D. (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है
प्रश्न 88 :
नीचे दो कथन दिए गए हैं ।
कथन (I) : राज्यपाल अपने विवेकाधिकार का उपयोग उस स्थिति में करता है जब किसी मुख्यमंत्री का निधन हो जाए परंतु कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी न हो ।
कथन (II) : राज्यपाल अपने विवेकाधिकार का उपयोग राज्य के समीपस्थ केन्द्र शासित प्रदेशों में एक प्रशासक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए भी करता है ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
A. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं I
B. कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं ।
C. कथन (I) सत्य है किंतु कथन (II) गलत है ।
D. कथन (I) असत्य है किंतु कथन (II) सही है ।
प्रश्न 89 :
नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है :
अपिकवन (A) : सनसेट बजट की संरचना इस प्रकार की होती है कि वह एक पूर्व निर्धारित अवधि के भीतर स्वयं समाप्त हो जाता है ताकि एक पहले से नियन तिथि तक व्यय रुक जाए ।
तर्क (R) : यह नए कार्यक्रमों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होता है ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं है ।
D. (A) सही नहीं है परन्तु (R) सही है ।
प्रश्न 90 :
नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : लोक नीति के कारण और परिणामों के संबंध में सामान्य विवरणों की जांच और उसे विकसित करने का प्रयास करना लोक नीति विश्लेषण का कार्य है और सामान्य संगत विश्वसनीय शोध को एकत्र करना शामिल है।
तर्क (R) : लोक नीति के संबंध में सामान्य सिद्धांत विकसित करना जो विश्वसनीय और सरकारी निकायों तथा विभिन्न नीति क्षेत्रों पर लागू हों, नीति विश्लेषण स्पष्ट रूप से ऐसी व्याख्या विकसित करने का प्रयास करता है जो एक से अधिक, नीति निर्णय या एक विषय पर अपनी व्याख्या विकसित करता है जो हर परिस्थिति में लागू है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में संबंधात्मक संविदाएँ मुख्य शासनात्मक पद्धति के तौर पर कार्य करती हैं ।
निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं है ।
D. (A) सही नहीं है परन्तु (R) सही है ।
प्रश्न 91 :
नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है :
अभिकथन (A) : निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा क्रियान्वयन के लिए मूल्य, नीति और उपकरण विकल्प बनाना मात्र ही शासन नहीं है ।
तर्क (R) : शासन में सरकार के काम में जनता की भागीदारी की पद्धतियाँ और प्रक्रियाएँ भी सम्मिलित हैं ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है परन्तु (R) सही नहीं है ।
D. (A) सही नहीं है परन्तु (R) सही है ।
प्रश्न 92 :
निम्नलिखित मूल्यों में से किस मूल्य में गिनी गुणांक जो एक सांख्यिकीय उपकरण है डिग्री की भिन्नता को मापने के लिए उपयोग किया जाता है ?
A. गरीबी दर
B. आय असमानता
C. माध्य आय
D. निर्भरता अनुपात
प्रश्न 93 :
निम्नलिखित में से किस साक्षात्कार या अवलोकन कार्यक्रम की सावधानीपूर्वक परीक्षण / संपादन करने लिए जाँच नहीं की जाती है ?
A. बोधगम्यता
B. स्पष्टता
C. विश्वसनीयता
D. विसंगतियां
प्रश्न 94 :
निम्नलिखित में से कौन - सा जिला प्रशासन का स्कूल प्रणाली ब्रिटिश काल के दौरान न्यायिक शक्तियों के कार्यकारी अधिकार (जिला कलेक्टर) को विभाजित करने के पक्ष में था ?
A. कॉर्नवालिस सिस्टम
B. मेटकाफ सिस्टम
C. एल्फिस्टन सिस्टम
D. मुनरो स्कूल
प्रश्न 95 :
निम्नलिखित में से कौन - सा विद्वान कार्यान्वयन नीति के 'टॉप - डाउन' एप्रोचेज से जुड़ा है ?
A. कार्ल वान हॉर्न
B. रिचर्ड एलमोर
C. मार्क थॉम्पसन
D. डैनियल मैजमैनियन
प्रश्न 96 :
निम्नलिखित में से कौन - सा विचारक लोक प्रशासन के अध्ययन के लिए पारिस्थितिक दृष्टिकोण के प्रवर्तन से संबंधित है ?
A. ली फ्रीडमैन
B. जे. एम. गौस
C. गॉर्डन ट्यूलोक
D. विलियम ए. निस्कानन
प्रश्न 97 :
हेनरी फेयोल के प्रशासन के 14 सिद्धांतों में निम्नलिखित में से कौन - सा शामिल नहीं है ?
A. आदेश
B. पहल
C. पारिश्रमिक
D. विकेंद्रीकरण
प्रश्न 98 :
किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने राज्यपाल को कुछ गिने - चुने राज्यों के लिए विधानसभाओं में एंग्लोइंडियन को नामित करने का अधिकार दिया है ?
A. 21वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
B. 22वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
C. 23वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
D. 24वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
प्रश्न 99 :
'पेपर ऑन द साइंस ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन' पुस्तक किसने सम्पादित की है ?
(a) हेनरी फेयोल
(b)लूथर गुलिक
(c) डी. मूनी
(d) लिंडाल उर्विक
सही विकल्प चुनें :
A. (a) और (d)
B. (c) और (a)
C. (b) और (d)
D. (c) और (d)
प्रश्न 100 :
बिजनस प्रोसेस रीइंजीनियरिंग (बीपीआर) का लक्ष्य निम्नलिखित में से किस पर है ?
(a) ग्राहक सेवा में सुधार
(b) संचालन लागत में कटौती
(c) विश्व स्तरीय प्रतियोगी बनना
(d) उत्पादन में सुधार
सही विकल्प चुनें :