📚 Exam by Category
▾
Question Bank

UPPSC LT Grade Assistant Teacher (Biology) Exam - Hindi

Duration: 120 · Questions: 150 · Max Marks: 150 · Language: 3

View UPPSC LT Grade Assistant Teacher (Biology) 2026 Exam Page

General Studies

1
निम्नलिखित किस पदार्थ में उर्ध्वपातन होता है 
  1. A. बर्फ
  2. B. कैम्फर 
  3. C. मोम 
  4. D. ईथाइल  एल्कोहल 
2
t = 0+ पर प्रारंभिक आवेश qo वाला वाला संधारित्र          के रूप में काम करता है।
  1. A. धारा स्त्रोत                   
  2. B. वोल्टता स्त्रोत
  3. C. लघुपथ                       
  4. D. खुला परिपथ  
3
मानव रक्त में RBC का आयुष्य लगभग है ?
  1. A. 30 दिन
  2. B. 7 दिन
  3. C. 120 दिन
  4. D. 15 घण्टे
4
एक तीन अंकों की संख्या में, इकाई अंक इसके दहाई अंक का दुगुना और सैकड़ा अंक का 1.5 गुणा है। अगर संख्या के तीनों अंकों का योग 13 है, तो संख्या ज्ञात करें।
  1. A. 364  
  2. B. 436
  3. C. 238  
  4. D. 634
  5. E. इनमें से कोई नहीं
5
दो संख्याऐं एक तीसरी संख्या से क्रमशः 50% और 54% कम हैं तो दूसरी संख्या पहली संख्या से कितना प्रतिशत कम है?
  1. A. 13  
  2. B. 10
  3. C. 12
  4. D. पता नहीं किया जा सकता
  5. E. इनमें से कोई नहीं
6
अगर (28)3 को किसी संख्या के वर्ग में से घटाने पर 1457 मिलता है, तो उस संख्या को ज्ञात करें। 
  1. A. 127
  2. B. 136
  3. C. 142  
  4. D. 153
  5. E. इनमें से कोई नहीं
7
एक संख्या और उसके  हिस्से का अंतर 30 है तो संख्या ज्ञात करें।
  1. A. 50  
  2. B. 75
  3. C. 57
  4. D. इनमें से कोई नहीं
8
एक संख्या के 58% और 39% का अंतर 247 है, तो उस संख्या का 62% का मान क्या होगा?
  1. A. 1,300  
  2. B. 806
  3. C. 754 
  4. D. 1,170
  5. E. इनमें से कोई नहीं
9
हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल हैं -
  1. A. 2800 ई.पू.- 2000 ई.पू.
  2. B. 2500 ई.पू.-1750 ई.पू.
  3. C. 3500 ई.पू.- 1800 ई.पू.
  4. D. निश्चित नहीं हो सका हैं
10
सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
  1. A. सुरकोटदा
  2. B. वणावली
  3. C. माण्डा
  4. D. कालीबंगा
11
उत्तर प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?
  1. A. 3,94,411 वर्ग कि.मी.
  2. B. 2,40,928 वर्ग कि.मी.
  3. C. 2,44,533 वर्ग कि.मी.
  4. D. 4,58,711 वर्ग कि.मी.
12
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल सम्पूर्ण भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?
  1. A. 9.97 प्रतिशत
  2. B. 7.97 प्रतिशत
  3. C. 7.3 प्रतिशत
  4. D. 6.9 प्रतिशत
13
भारत में क्षेत्र विस्तार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का कौनसा स्थान है ?
  1. A. पहला
  2. B. दूसरा
  3. C. तीसरा
  4. D. चौथा
14
निम्नलिखित में से कौन-सा औद्योगिक अस्वस्थता का तात्कालिक संकेत नहीं है ?
  1. A. लाभ में कमी
  2. B. श्रमिक अशांति
  3. C. बाजार का संकुचन
  4. D. बाजार मांग में कमी
15
निजी आधारित संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण में रुचि नहीं लेते क्योंकि -
  1. A. इसमें भारी निवेश करना पड़ता है
  2. B. इसमें परिष्कृत प्रौद्योगिकी की जरूरत पड़ती है
  3. C. इसे पूरा होने में बहुत समय लगता है
  4. D. इसका प्रतिफल प्राप्त होने में बहुत समय लगता है
16
'स्वर्ण बुलियन मान' का संबंध किससे है ?
  1. A. स्वर्ण मूल्य के माप के रूप में
  2. B. स्वर्ण का मुक्त टंकण
  3. C. स्वर्ण के आयात और निर्यात पर कोई पाबंदी न होना
  4. D. असीमित वैध मुद्रा के रूप में सोने का सिक्का
17
'विश्व बैंक' का एक अन्य नाम है -
  1. A. अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण तथा विकास बैंक
  2. B. अंतर्राष्ट्रीय पुनर्वास तथा विकास बैंक
  3. C. अंतर्राष्ट्रीय पुनर्वित तथा विकास बैंक
  4. D. अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान तथा विकास बैंक
18
निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र सबसे अधिक कर का भुगतान कराता है ?
  1. A. कृषि क्षेत्र
  2. B. औद्योगिक क्षेत्र
  3. C. परिवहन क्षेत्र
  4. D. बैंकिंग क्षेत्र
19
भारत की संविधान सभा का गठन कब हुआ था?
  1. A. 1946
  2. B. 1947
  3. C. 1948
  4. D. 1950
20
भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
  1. A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  2. B. डॉ. बी.आर. अंबेडकर
  3. C. जवाहरलाल नेहरू
  4. D. सरदार वल्लभभाई पटेल
21
"भारत का मिसाइल मैन" किसे कहा जाता है?
  1. A. डॉ. होमी जे. भाभा
  2. B. डॉ. विक्रम साराभाई
  3. C. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
  4. D. डॉ. सतीश धवन
22
कृषि का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
  1. A. ऊर्जा उत्पादन के लिए
  2. B. भोजन, रेशे के लिए फसलें उगाना और पशुओं को पालनाएर, और अन्य उत्पाद
  3. C. शहरी क्षेत्रों का विकास करना
  4. D. पर्यटन को बढ़ावा देना
23
निम्नलिखित में से कौन सा सामुदायिक विकास का प्रमुख सिद्धांत है?
  1. A. केंद्रीकृत निर्णय लेना
  2. B. सामुदायिक भागीदारी
  3. C. सरकारी निर्भरता
  4. D. व्यक्तिवाद
24
भारत ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने की 9वीं वर्षगांठ कब मनाई?
  1. A. 30 जून, 2026
  2. B. 2 जुलाई, 2026
  3. C. 1 जुलाई, 2026
  4. D. 29 जून, 2026
25
भारत किस वैश्विक घटना में स्वीडन के साथ भागीदार के रूप में भाग ले रहा है?
  1. A. गगनयान क्रूड मिशन
  2. B. चंद्रयान-4
  3. C. शुक्रयान मिशन (Venus Orbiter Mission 'Shukrayaan')
  4. D. मंगल ऑर्बिटर मिशन-2
26
जून 2026 के अंत में भारत के 97वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?
  1. A. गुकेश डी
  2. B. अर्जुन एरिगैसी
  3. C. प्रग्गनानंदा आर
  4. D. हर्षवर्धन जी.बी.
27
30 जून, 2026 को PFC और REC Limited के बोर्डों द्वारा किस बड़े विलय को मंजूरी दी गई?
  1. A. NTPC के साथ विलय
  2. B. SBI के साथ विलय
  3. C. एकल पावर फाइनेंसिंग इकाई में विलय
  4. D. IREDA के साथ विलय
28
2026 के राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए कौन सी पहल शुरू की गई?
  1. A. Digital India Rural Scheme
  2. B. SARAS शक्ति कलेक्शन और कॉफी टेबल बुक
  3. C. PM Kisan Drone Yojana
  4. D. Lakhpati Didi App
29
1 जुलाई, 2026 को दक्षिण कोरिया में कौन सा बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ?
  1. A. नए प्रधानमंत्री हान सेंग-सुक ने पदभार संभाला
  2. B. राष्ट्रपति चुनाव हुए
  3. C. संसद भंग की गई
  4. D. राजा का राज्याभिषेक
30
जून 2026 में भारत में वर्षा की कमी कितनी थी, जिसे एक सदी से अधिक समय का सबसे सूखा महीना बताया गया?
  1. A. औसत से 20% कम
  2. B. औसत से 15% अधिक
  3. C. औसत से 39.8% कम
  4. D. सामान्य वर्षा

Concerned Subject (Biology)

1
व्हिटेकर द्वारा प्रोकैरियोटिक जीवों को किस संघ में रखा गया है ?
  1. A. ऐनिमेलीया
  2. B. प्लांटी
  3. C. मोनेरा
  4. D. प्रोटिस्टा
2
वर्गीकरण की उच्चतम कोटि है ?
  1. A. कुल
  2. B. जाति
  3. C. प्रभाग
  4. D. जगत
3
माइकोप्लाज्मा किस जगत से संम्बंधित है ?
  1. A. मोनेरा
  2. B. प्रोटिस्टा
  3. C. कवक
  4. D. प्लान्टी
4
ऐसे जन्तु जिनमें मुख का विकास गुदा के विपरीत होता है, कहलाते है ?
  1. A. प्रोटोस्टोमिया
  2. B. पैराजोआ
  3. C. ड्यूटेरोस्टोमिया
  4. D. प्रोटिस्टा
5
शब्द 'Biology' (बायोलॉजी) किसने प्रस्तुत किया ?
  1. A. अरस्तु
  2. B. लैमार्क
  3. C. डार्विन
  4. D. लीनियस
6
पाँच जगत विभाजन के अनुसार प्रोटोजोआ को रखा गया है ?
  1. A. प्रोटिस्टा
  2. B. मोनेरा
  3. C. कवक
  4. D. एनीमलिया
7
शाकाहारी समुद्री स्तनधारी गण से संबंधित है ?
  1. A. फोलिडोटा
  2. B. सिटेसिया
  3. C. सिरेनिया
  4. D. आर्टियोडैक्टिाइला
8
​प्रोटेरोस्पोंजिया किस उपवर्ग का प्राणी है ?
  1. A. फाइटोमैस्टिगोफोरिया
  2. B. कोएनोफ्लैजिलेटा
  3. C. डेमोस्पोंजिया
  4. D. किरैटोसा
9
सामान्य वर्गीकरण की इकाई का सही क्रम व्यवस्थित करिये ?
(i) जाति           (ii) कुल            (iii) प्रजाति       (iv) गण            (v) विभिन्नता
  1. A. (iii) (i) (ii) (iv) (v)
  2. B. (i) (ii) (iii) (iv) (v)
  3. C. (iv) (ii) (iii) (i) (v)
  4. D. (v) (iii) (i) (ii) (iv)
10
निम्नलिखित में से उस समूह को पहचानिए जिसमें जानवर एक ही वर्ग के हो ?
  1. A. कुत्ता मछली, रजत मछली, क्रे मछली, फ्लैट मछली
  2. B. ग्लोवार्म, रेशमकीट, घरेलू मक्खी, खटमल
  3. C. समुद्री अर्चिन, समुद्री खीरा, समुद्री फैन, समुद्री शेर
  4. D. कनखजूरा, केंचुआ, कैटरपिलर, शिपवार्म
11
पशु विज्ञान के इतिहास में वह व्यक्ति जिसने पहली बार जीवाश्मों के महत्व को विकास की दृष्टि से पहचाना ?
  1. A. लियोनार्डो दा विन्ची
  2. B. जॉर्ज कुवियर
  3. C. डार्विन
  4. D. लैमार्क
12
निम्नलिखित में से कौन.सा शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है ?
  1. A. पोरीफेरा
  2. B. एनीलिडा
  3. C. मोलस्का
  4. D. उपरोक्त सभी
13
एप्लाइसिया वर्ग से संबंधित है :
  1. A. एम्फिन्यूरा
  2. B. गैस्ट्रोपोडा
  3. C. बाइवाल्विया
  4. D. सिफैलोपोडा
14
'प्रजातियों की उत्पत्ति' (Origin of Species) नामक पुस्तक प्रकाशित हुई ?
  1. A. 1809
  2. B. 1858
  3. C. 1956
  4. D. 1859
15
'स्पीसीज' शब्द का चयन किया :
  1. A. जॉन रे ने
  2. B. मेयर ने
  3. C. जे. हक्सले ने
  4. D. सी० लीनियस ने
16
द्विपाश्र्वय सममिति दिखाने वाला प्राणि जगत का पहला संघ है।
  1. A. आर्थ्रोपोडा
  2. B. ऐनीलिडा
  3. C. मोलस्का
  4. D. प्लैटिहेल्मिन्थीज
17
वर्गिकी के पिता हैं -
  1. A. डी कैन्डोले
  2. B. हुकर
  3. C. लीनियस
  4. D. अरस्तु
18
सरीसृप के निम्न में से किस उपवर्ग के कपाल की छत अविछिन्न होती है ?
  1. A. एनाप्सिडा
  2. B. डायप्सिडा
  3. C. सायनेप्सिडा
  4. D. पैराप्सिडा
19
सत्य क्या है ?
  1. A. मछलियां, सरीसृप एवं पक्षी असमतापीय है।
  2. B. मछलियां, एम्फिबियन एवं सरीसृप ऐनएम्नियोटा कहलाते हैI
  3. C. पक्षी, स्तनी एवं सरीसृप समतापी हैI
  4. D. सरीसृप, पक्षी एवं स्तनी एम्नियोटा कहलाते हैI
20
पेरीपैटस किस वर्ग में आता है ?
  1. A. क्रस्टेशिया
  2. B. ओनिकोफोरा
  3. C. इन्सैक्टा
  4. D. एरेक्रिडा
21
पादविहीन एम्फीबिया प्राणी किस ऑर्डर में रखे गये है ?
  1. A. एनूरा
  2. B. यूरोडेला
  3. C. जिम्नोफियाना
  4. D. इनमें से कोई नहीं
22
एम्नियोट्स में शामिल नहीं है ?
  1. A. एम्फीबिया
  2. B. सरीसृप
  3. C. पक्षी
  4. D. स्तनधारी
23
​किस वर्ग के जन्तुओ में आहारनाल अनुपस्थित होती है ?
  1. A. अरैक्निडा
  2. B. सेस्टोडा
  3. C. ट्रिमैटोडा
  4. D. निमैटोडा
24
सींग वाला मेढ़क इनमें से किस वर्ग से संबंद्ध है ?
  1. A. कॉर्डेटा
  2. B. रेप्टीलिया
  3. C. एम्फीबिया
  4. D. एनूरा
25
आर्किबैक्टीरिया में अनुपस्थित होता है।
  1. A. पॉलीसैकेरॉइड्स
  2. B. पेप्टाइडोग्लाइकेन
  3. C. लिपिडस्
  4. D. प्रोटीन
26
पौधों के वर्गीकरण की लीनियस पद्धति आधारित है।
  1. A. मोर्फोलॉजिकल और एनॉटॉमिकल गुण
  2. B. विकासवाद की पद्धति
  3. C. पुष्पीय गुण
  4. D. इनमें से कोई नहीं
27
निम्न में से कौन सी वर्गीकृत श्रेणी का सही अवरोही अनुक्रम है ?
  1. A. वर्ग - गण - विभाजन - कुल - जाति - समुदाय
  2. B. कुल - गण - जाति - गण - विभाजन - वर्ग
  3. C. विभाजन - वर्ग - गण -  कुल - समुदाय - जाति
  4. D. कुल - गण - विभाजन - कुल - प्रजाति समुदाय
28
निम्न में से कौन ड्यूटेरोस्टोम नहीं है ?
  1. A. घोंघा
  2. B. तारामीन
  3. C. छिपकली
  4. D. सर्प
29
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटोजोआ पौधों और जानवरों दोनों की विशेषताओं को दर्शाता है।
  1. A. एण्टअमीबा
  2. B. पैरामीशियम
  3. C. मोनोसिस्टिस
  4. D. वालवॉक्स
30
वर्गिकी के अन्तर्गत आता है :
  1. A. पहचान करना
  2. B. वर्गीकरण करना
  3. C. नामांकरण करना
  4. D. इनमे से सभी
31
वह प्रजाति जो समुदायों के बनावट को बनाये रखती है ?
  1. A. प्रबल प्रजाति
  2. B. अप्रभावी प्रजाति
  3. C. समस्थानिक प्रजाति
  4. D. कीस्टोन प्रजाति
32
बढ़ई चींटी निम्न में से किस गण से सम्बन्धित है ?
  1. A. न्यूरोप्टेरन
  2. B. लेपिडोप्टेरा
  3. C. प्लेकोप्टेरा
  4. D. हाइमेनोप्टेरा
33
यदि एक वर्गिकी कोटि का अन्त 'Eae' के साथ हो रहा यदि एक है, तो वह किस पद को उल्लेखित करता है ?
  1. A. सबट्राइब
  2. B. ट्राइब
  3. C. सेक्शन
  4. D. सीरीज
34
डयूटोस्टोम और प्रोटोस्टोम जन्तु में भिन्न होते है :
  1. A. उनकी समरूपता
  2. B. उनके मुख के भ्रूण उत्पत्ति
  3. C. शरीर गुहा की उपस्थिति या अनुपस्थिति में
  4. D. तंत्रिका तंत्र की उपस्थिति या अनुपस्थिति में
35
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूची के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
    सूची - 1                                                  सूची - II 
(A) घोंघा                                              (i) डा. के. एन. बहल
(B) फेरेटिमा                                         (ii) डा. एस. एम. दास
(C) हर्डमानिया                                      (iii) डा. बेनी प्रसाद
(D) पैलिमॉन                                        (iv) डा. एम. एस. मनी
(E) हाई एल्टिट्यूड एन्टोमोलॉजी              (v) डा. एस. एस. पटवर्धन
कूट :
  1. A. (v) (iv) (iii) (ii) (i)
  2. B. (i) (ii) (iii) (iv) (v)
  3. C. (iii) (i) (ii) (v) (iv)
  4. D. (iv) (v) (ii) (i) (iii)
36
दिये गये कथनों पर विचार करिये :
1. एककोशिकीय
2. बहुकोशिकीय
3. प्रोकैरियोट्स
4. यूकेरियोट्स
5. वर्णक युक्त
6. अवर्णक युक्त
प्रोटिस्टा होते है :
  1. A. 1, 3 और 6
  2. B. 2, 4 और 5
  3. C. 2 और 3
  4. D. 1 और 4
37
किसी चट्टान की भूवैज्ञानिक आयु निर्धारित की जाती है :
  1. A. जीवाश्म वनस्पतिजात प्राणिजात के द्वारा
  2. B. चट्टानों की रासायनिक संघटना के द्वारा
  3. C. विकिरणमिति काल-निर्धारण के द्वारा
  4. D. स्पेक्ट्रममिति आंकड़ों के द्वारा
38
'टैक्सॉन' शब्द का प्रयोग पहली बार ______के द्वारा किया गया था ।
  1. A. ICBN
  2. B. ICZN
  3. C. मेयर
  4. D. डी केन्डोल
39
नामकरण की द्विपद प्रणाली किसके द्वारा प्रस्तावित की गई थी ?
  1. A. गैसपार्ड बौहिन
  2. B. चार्ल्स डार्विन
  3. C. कार्ल लिनियस
  4. D. थॉमस ड्रमंड
40
कैरोलस लीनियस की द्विनाम प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन श्रेणी नहीं थी ?
  1. A. वंश तथा जाति
  2. B. वर्ग तथा गण
  3. C. संघ तथा कुल
  4. D. जगत तथा वर्ग
41
सभी जीवों को दो एम्पायर्स के आठ जगतों में किसने वर्गीकृत किया है ?
  1. A. आर. एच. व्हिटेकर
  2. B. हेकल
  3. C. वोएज़ एवं अन्य
  4. D. कैवेलियर- स्मिथ
42
प्रजाति नाम जातीय नाम को हुबहु दोहराते हो तो इसे कहते है ?
  1. A. बेसियोनिम
  2. B. टॉटोनिम
  3. C. होमोनिम
  4. D. सिनोनिम
43
द्विपदनाम वाले दो शब्द है ?
  1. A. कुल और जातिवंश
  2. B. गण और परिवार
  3. C. जाति और प्रजाति
  4. D. प्रजाति और उपजाति
44
द्विपदनाम पद्धति किसके द्वारा खोजी गई ?
  1. A. डार्विन
  2. B. लैमार्क
  3. C. लीनियस
  4. D. कूनियर
45
लीनियस ने द्वि-नामकरण की विचारधारा सर्वप्रथ प्रकाशित की :
  1. A. सिस्टेमा नेचुरी में
  2. B. स्पीसीज प्लान्टेरम में
  3. C. जेनेरा प्लान्टेरम में
  4. D. फिलोसॉफिया बॉटैनिका में
46
जीवों के नामकरण पद्धति से सम्बंधित है :
A - व्हीटेकर
B - स्ट्रीकलैण्ड
  1. A. केवल A
  2. B. केवल B
  3. C. दोनों A तथा B
  4. D. दोनों नहीं
47
अमीबा में यदि एक्टिन को संदमित (अवरोधित) करने वाली औषधि की सुई लगा दी जाये तो उसकी गति –
  1. A. तुरन्त रूक जायेगी
  2. B. द्रुततर हो जायेगी
  3. C. मंदतर हो जायेगी
  4. D. अप्रभावित रहेगी
48
स्पोरोजोआ में भक्षण होता है :
  1. A. कोशिकामुख द्वारा
  2. B. स्वपोषीय
  3. C. सूक्ष्मरंध्रों द्वारा
  4. D. पक्ष्माभी
49
ट्रिपैनोसोमा बहुरूपी होता है। इसकी निम्नलिखित प्रावस्थाओं में से किसमें कशाभ नहीं होता है ?
  1. A. लेप्रोमोनॉड
  2. B. क्रिथिडियल
  3. C. ट्रिपैनोसोम
  4. D. लीशमेनियल
50
निम्न में से कौन सा उपसंघ अनन्यतः रूप से अंतः परजीवी है ?
  1. A. सारकोमस्टीगोफोरा
  2. B. स्पोरोजोआ
  3. C. सीलीयोफोरा
  4. D. निडोस्पोरा
51
संरचना के अनुसार एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका कितने पृथक रूपों में मिलता है ?
  1. A. 2
  2. B. 3
  3. C. 4
  4. D. 5
52
वर्ग में चलन कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं।
  1. A. स्पोरोजोआ
  2. B. सिलिएटा
  3. C. राइजोपोडा
  4. D. फ्लैजिलेटा
53
निम्नलिखित में से कोनसा रोग एक प्रोटोजोआ के कारण होता हैं ?
  1. A. न्यूमोनिया
  2. B. मलेरिया
  3. C. सामान्य जुकाम
  4. D. टाइफॉइड
54
निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटोजोआ अन्तः परजीवी का उदाहरण नहीं है ?
  1. A. ट्राईकोमोनास टेनेक्स
  2. B. प्लाज्मोडियम वाइवेक्स
  3. C. लीशमैनिया डोनोवानी
  4. D. हाईड्रामिबा हाईड्रोक्सेना
55
अमीबा के स्यूडोपोडियम के काचाभ गोपक का निर्माण होता है :
  1. A. एक्टोप्लाज्म से
  2. B. मिसोप्लाज्म से
  3. C. एण्डोप्लाज्म से
  4. D. उपरोक्त सभी से
56
अमीबा की संकुचनशील रिक्तिका के लिए सत्य कथन है -
  1. A. इसमें सिस्टोल धीर-धीरे लेकिन डायस्टोल अचानक होता है।
  2. B. इसमें सिस्टोल अचानक तथा डायस्टोल धीरे-धीरे होता है।
  3. C. इसमें सिस्टोल तथा डायस्टोल दोनों अचानक होते है।
  4. D. इसमें सिस्टोल तथा डायस्टोल दोनों धीरे-धीरे होते है ।
57
विखंडन, जो प्रजनन की एक विधि है, सामान्यता निम्न में से किसमें पायी जाती है ?
  1. A. प्रोटोजोआ
  2. B. हेल्मिन्थस्
  3. C. ऐनेलिड
  4. D. उपर्युक्त सभी
58
निम्नलिखित में से कौन-सा मानव परजीवी प्रोटोजोआ मनुष्य के मुख में पाया जाता है और मसूड़ों को क्षति पहुँचाता है ?
  1. A. एन्टअमीबा जिन्जीवैलिस
  2. B. एन्टअमीबा कोलाई
  3. C. एन्टअमीबा हिस्टोलाइटिका
  4. D. जिआर्डिया इंटेस्टाइनालिस
59
निम्नलिखित में से कौन रोग प्रोटोज़ोआ, जीवाणु तथा विषाणु से इसी क्रम में होता है ?
  1. A. मलेरिया, गलसुआ तथा तंद्रिक ज्वर
  2. B. अमीबियेसिस, पोलियो तथा टिटेनस
  3. C. निद्रारोग, डिप्थीरिया तथा यकृतशोथ बी
  4. D. पीत ज्वर, सिफलिस तथा इनफ्लुएन्जा
60
प्रोटोजोआ के वर्गीकरण का आधार है -
  1. A. पोषण
  2. B. प्रचलन क्रियाविधि
  3. C. केन्द्रक
  4. D. प्रजनन
61
निम्नलिखित में से कौन - सा रसायन विषाणु (वायरस) के गुणन में हस्तक्षेप करता है ?
  1. A. ऐक्टिनोमाइसिन डी
  2. B. रैफीनोज
  3. C. रैम्फिनिकॉल
  4. D. ग्लैक्टोज
62
विषाणु अपना प्रोटीन कोट का निर्माण करते है -
  1. A. पोषक कोशिका के अन्दर
  2. B. पोषक कोशिका के बाहर
  3. C. पोषक कोशिका के अन्दर व बाहर दोनों तरफ
  4. D. इनमें से कोई नहीं
63
वाइरॉइड वे हैं -
  1. A. जिनमें आनुवांशिक पदार्थ डी. एन. ए. होता है ।
  2. B. जिनमें प्रोटीन आवरण से घिरा हुआ आनुवांशिक पदार्थ आर. एन. ए. होता है ।
  3. C. जिनमें प्रोटीन से घिरा हुआ आनुवांशिक पदार्थ डी. एन. ए. होता है ।
  4. D. जिनमें बिना प्रोटीन आवरण के आनुवांशिक पदार्थ आर. एन. ए. होता है ।
64
निम्नलिखित में से कौन - सा डबल स्ट्रैन्डेड आर. एन. ए. (डी. एस. आर. एन. ए.) वायरस है ?
  1. A. रोटावायरस
  2. B. इन्फ्लूएन्जा वायरस
  3. C. टोस्पो वायरस
  4. D. रैडो वायरस
65
बैक्टिरियोफेज की खोज किया -
  1. A. ल्वार्फ, हॉर्ने और टर्नियर ने
  2. B. स्वतंत्र रूप से एफ. डब्ल्यू. ट्वॉर्ट और फेलिक्स डि हेर्ले ने
  3. C. डी. जे. आयवानॉस्की ने
  4. D. बेजरिन्क ने
66
निम्न में से कौन - सा कथन विषाणुओं के सम्बन्ध में गलत है ?
  1. A. विषाणु अविकल्पी परजीवी होते हैं ।
  2. B. जीवित कोशिका के अन्दर द्विगुणित होने वाला अकोशिकीय जीव है ।
  3. C. विषाणु मृतोपजीवी होते हैं ।
  4. D. विषाणु प्रोटीन आवरण से घिरा न्यूक्लिक अम्ल का बने होते है ।
67
एड्स विषयक निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. यह पश्चविषाणु, एच. आई. वी. (H.I.V.) के कारण होता है l
2. यह T4 लसीकाणुओं के अंदर प्रतिकृति करता है l
3. एलिसा परीक्षण विषाणु कणों का पता लगाता है l
4. विषाणु छः वर्षों तक प्रसुप्त रह सकता है l
इन कथनों में :
  1. A. 1, 2 और 3 सही हैं
  2. B. 2, 3 तथा 4 सही है
  3. C. 1, 3 तथा 4 सही हैं
  4. D. 1, 2 तथा 4 सही हैं
68
निम्न में किस विषाणु में आनुवंशिक पदार्थ डी. एन. ए. है ?
  1. A. टी. एम. वी.
  2. B. एम. एस. 2
  3. C. टी2 फेज
  4. D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
69
स्टैनले बी. प्रुसीनर ने 1982 में भेड़ में स्क्रेपी रोग के कारक का सुझाव दिया । इनमें केवल प्रोटीन का कैप्सिड था और न्यूक्लिक अम्ल का कोर नही था, इन्हें कहा गया
  1. A. प्रिऑन
  2. B. वॉरिऑन
  3. C. वायरॉयड
  4. D. वाइरस
70
सन में, डाइनर और रेमर ने आलू के तर्काकुंद रोगों का कारण कुछ ऐसे जीवों को माना, जिनमें न्यूक्लिक अम्ल था, लेकिन प्रोटीन का कैप्सिड नहीं था, इन्हें कहा गया
  1. A. वॉरिऑन
  2. B. प्रिऑन
  3. C. विषाणु
  4. D. वायरॉयड
71
विषाणु बना होता है :
  1. A. केवल प्रोटीन का
  2. B. केवल डी. एन. ए. का
  3. C. केवल आर. एन. ए. का
  4. D. प्रोटीन एवं डी. एन. ए. /  आर. एन. ए.
72
चेचक का कारण है -
  1. A. वैरिओला
  2. B. कॉक्सिएला
  3. C. एडीज
  4. D. फ्रेन्सिसेल्ला
73
निम्नलिखित में से किसके पास कोशिकीय संगठन नहीं है ?
  1. A. आर्किबैक्टीरिया
  2. B. वायरस
  3. C. पी पी एल ओ
  4. D. रिकेट्सया
74
प्रिऑन की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार किसे मिला ?
  1. A. ऑल्टमैन
  2. B. लेविस
  3. C. नुस्लेम
  4. D. सिनर
75
जीवाणु कोशिका के अंदर अप्रत्यक्ष रूप में विद्यमान कोई भी शीतोष्ण बैक्टीरियोफेज कहलाता है ?
  1. A. प्रोफेज
  2. B. लाइसोजेनिक फेज
  3. C. लाइटिक फेज
  4. D. λ - फेज
76
निम्नलिखित में से किस वायरस जीनोम को मिनीक्रोमोसोम भी कहा जाता है ?
  1. A. T M V
  2. B. SV - 40
  3. C. γ - फेज
  4. D. एच. आई. वी.
77
एक विषाणु जो एक जीवाणु को संक्रमित करता है कहलाता है ।
  1. A. प्लाज्मिड
  2. B. जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज)
  3. C. जीवाणु डी. एन. ए.
  4. D. जीवाणु आर. एन. ए.
78
विषाणु संक्रमण के फलस्वरूप होस्ट में उत्पन्न पदार्थ जो उसे भावी विषाणु संक्रमण से सुरक्षित रखता है, कहलाता है :
  1. A. पादपआविष
  2. B. प्रतिरक्षी
  3. C. इन्टरफेरॉन
  4. D. हार्मोन
79
______ के जवाब में इन्टरफेरॉन को संश्लेषित किया जाता है ।
  1. A. माइकोप्लाज्मा
  2. B. जीवाणु
  3. C. विषाणु
  4. D. कवक
80
एक एन्टीवायरल पदार्थ जो कोशिका में विषाणुओं के संश्लेषण को रोकता है, जाना जाता है l
  1. A. ट्रान्सफेरॉन
  2. B. एन्टीबॉडीज
  3. C. इन्सुलिन
  4. D. इन्टरफेरॉन
81
ऐसे पादप विषाणु जो रोग फैलाने वाले कीट के शरीर में गुणन करते है, कहलाते हैं :
  1. A. चिरस्थाई
  2. B. अस्थायी
  3. C. प्रवर्धनशील
  4. D. संचरणशील
82
जब एक विषाणु एक बैक्टीरियम पर आक्रमण करता है तब जो पदार्थ होस्ट में प्रवेश करता है, वह है :
  1. A. प्रोटीन कोट
  2. B. न्यूक्लिक अम्ल
  3. C. प्रोटीन कोट तथा न्यूक्लिक अम्ल दोनों
  4. D. उपरोक्त में से कोई नहीं
83
प्रिओन्स में होता है :
  1. A. आर. एन. ए.
  2. B. डी. एन. ए.
  3. C. आर. एन. ए. एवं प्रोटीन
  4. D. प्रोटीन
84
कन्टैजियम वाइवम फ्लुइडम किसके द्वारा प्रस्तावित की गयी थी :
  1. A. इवानोवस्की
  2. B. बिजरिन्क
  3. C. वीजमैन
  4. D. हेलरिएगल
85
एड्स के लिए उत्तरदायी विषाणु उदाहरण है :
  1. A. ऐडिनो विषाणु का
  2. B. मोजैक विषाणु का
  3. C. टी - ईवन विषाणु का
  4. D. रेट्रो विषाणु का
86
पादप विषाणु सर्वप्रथम क्रिस्टलीकृत किया था :
  1. A. बावडेन ने
  2. B. पिरी ने
  3. C. बिजरिन्क ने
  4. D. स्टैनली ने
87
भारत में सायनोफेजेस की खोज सर्वप्रथम की :
  1. A. एम. ओ. पी. अयंगर एवं टी. वी. देसिकाचारी ने
  2. B. आर. एन. सिंह एवं पी. के. सिंह ने
  3. C. जी. एस. वेंकटरमण ने
  4. D. पी. के. डे. ने
88
सायनोफेजेस की खोज …….. के द्वारा की गई थी ?
  1. A. सिंडेन
  2. B. सैफरमैन और मॉरिस
  3. C. डायनर
  4. D. उपरोक्त में से कोई नहीं
89
सायनोफेज विषाणु है जो आक्रमित करता है :
  1. A. कवक को
  2. B. जीवाणु को
  3. C. नील हरित शैवाल को
  4. D. निमेटोड को
90
वायरल कैप्सिड बना होता है ?
  1. A. लिपिड
  2. B. कार्बोहाइड्रेट
  3. C. प्रोटीन
  4. D. न्यूक्लिक अम्ल
91
रेट्रोविषाणु का आनुवंशिक पदार्थ होता है :
  1. A. द्विसूत्री डी. एन. ए.
  2. B. द्विसूत्री आर. एन. ए.
  3. C. एकसूत्री डी. एन. ए.
  4. D. एकसूत्री आर. एन. ए.
92
बैक्टीरियोफेज में एक एन्जाइम पाया जाता है जो कहलाता है :
  1. A. डिहाइड्रोजेनेज
  2. B. प्रोटिएज
  3. C. यूरिएज
  4. D. लाइसोजाइम
93
कुंडलित संकुचनशील आच्छद पाया जाता है :
  1. A. कवक में
  2. B. जीवाणु में
  3. C. विषाणु में
  4. D. जीवाणुभोजी में
94
एक टी - श्रेणी का जीवाणुभोजी पहचाना जाता है, अपने :
  1. A. टैडपोल आकार से
  2. B. गोल आकार से
  3. C. अनियमित आकार से
  4. D. चतुष्कोणी आकार से
95
निम्न में से कौन - सी बीमारी विषाणु द्वारा होती है ?
  1. A. पोलियो
  2. B. टीबी
  3. C. लेप्रोसी
  4. D. मलेरिया
96
निम्नलिखित में से कौन - से विषाणु द्वारा बर्ड फ्लू फैलता है ?
  1. A. H2N2
  2. B. H5N1
  3. C. H3N2
  4. D. H1N1
97
इनमें से कौन - सा जोकर्स ऑफ माइक्रोबायोलाजिकल पार्क कहलाता है ।
  1. A. बैक्टीरिया
  2. B. वायरस
  3. C. माइकोप्लाज्मा
  4. D. सायनोबैक्टीरिया
98
वायरस में प्रक्रिया अनुपस्थित है ।
  1. A. प्रतिकृति
  2. B. प्रोटीन संश्लेषण
  3. C. परिवर्तन
  4. D. ऊर्जा मुक्ति
99
HIV वायरस होता है -
A - रेट्रोवायरस
B - RNA वायरस
C - DNA वायरस
D - HTLV - 3
  1. A. A, B तथा C
  2. B. A, C तथा D
  3. C.  A, B, तथा D
  4. D. B, C तथा D
100
नील हरित शैवाल के सदस्यों को परजीवी बनाने वाला वायरस है ?
  1. A. लैम्ब्डाफेज
  2. B. सायनोफेज
  3. C. बैक्टीरियोफेज
  4. D. कोलीफेज
101
वायरॉइड्स है ?
  1. A. संक्रामक प्रोटीन
  2. B. संक्रामक न्यूक्लियो प्रोटीन
  3. C. संक्रामक न्यूक्लिक एसिड
  4. D. उपरोक्त सभी
102
एंजाइम अनुपस्थित है ?
  1. A. कवक
  2. B. बैक्टीरिया
  3. C. स्लाइम मोल्ड
  4. D. वायरस
103
एक सूत्री डी. एन. ए. पाया जाता है ?
  1. A. रियोवायरस
  2. B. ई. कोलाई
  3. C. φ 174 वायरस
  4. D. λ - फेज
104
सबसे छोटा मुक्त जीव है ?
  1. A. विषाणु
  2. B. माइकोप्लाज्मा
  3. C. डायटम
  4. D. सायनोबैक्टीरियम
105
पी. पी. एल. ओ. है -
  1. A. यूकैरियोटिक कोशिका
  2. B. प्रोकैरियोटिक कोशिका
  3. C. नाड़ी कोशिका
  4. D. पादप कोशिका
106
ऐसे जीवाणुभोजी जो जीवाण्विक कोशिका पर संक्रमण के तुरन्त पश्चात् उसका लयन कर देते हैं, कहलाते है :
  1. A. सिस्टमिक
  2. B. वाइरूलेन्ट
  3. C. इम्यून
  4. D. टेम्परेट
107
बैक्टीरियोफेजेस बने होते हैं :
  1. A. केवल प्रोटीन्स के
  2. B. न्यूक्लियोप्रोटीन के
  3. C. केवल डी. एन. ए. के
  4. D. प्रोटीन और लिपिड के
108
इनमें से कौन - से जीवों में सामान्यतः एक ही प्रकार का न्यूक्लिक अम्ल अर्थात डी. एन. ए. अथवा आर. एन. ए. ही पाया जाता है ?
  1. A. जीवाणु में
  2. B. विषाणु में
  3. C. कवक में
  4. D. एक्टिनोमाइसिटीस में
109
T - 4 जीवाणुभोजी का विकास किया जा सकता है ?
  1. A. बृहदान्त्र में पनपने वाले जीवाणु ई - कोलाई में
  2. B. कृत्रिम उपचार वाले माध्यम में
  3. C. उपरोक्त दोनों
  4. D. उपरोक्त में कोई नहीं
110
ट्यूमर प्रेरक जीन के निष्कासन के पश्चात जीवाणु का T - 4 प्लास्मिड कहलाता है ?
  1. A. Z - DNA
  2. B. T - DNA
  3. C. B - DNA
  4. D. R - DNA
111
नग्न विषाणु है -
  1. A. प्रियोन्स
  2. B. वायरॉइड्स
  3. C. वाइरूसॉइड्स
  4. D. फेज विषाणु
112
कोशिका में विषाणु के द्विगुणन को रोकता है :
  1. A. आई. एल.- 4
  2. B. आई. एल.- 1
  3. C. आई. एफ. एन. अल्फा
  4. D. टी. एन. एफ. अल्फा
113
वायरस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया -
  1. A. 'डी' हेरेले द्वारा
  2. B. बिजेरिन्क द्वारा
  3. C. पाश्चर द्वारा
  4. D. प्लोएट्ज
114
वायरस का खोल बना होता है -
  1. A. सेल्यूलोज
  2. B. प्रोटीन
  3. C. म्यूको प्रोटीन
  4. D. स्टार्च
115
'एड्स' अथवा 'एक्वॉयर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिण्ड्रोम' उत्पन्न होता है :
  1. A. जीवाणु द्वारा
  2. B. कवक बीजाणु द्वारा
  3. C. परागकण द्वारा
  4. D. विषाणु HTLV - III या LAV या ARV - 2
116
जीवित रहने वाली कोशिका के बाहर, वायरस कण को कहते हैं ?
  1. A. विरिऑन
  2. B. कैप्सिड
  3. C. अनिवार्य परजीवी
  4. D. इनमें से कोई नहीं
117
विरिऑन का अर्थ है :
  1. A. वायरस का कैप्सिड
  2. B. वायरस की पूर्ण अवस्था
  3. C. वायरस का न्यूक्लिक अम्ल
  4. D. मृत वायरस
118
एक वायरस (विषाणु) में पाया जाता है -
  1. A. केवल DNA
  2. B. केवल RNA
  3. C. केवल प्रोटीन
  4. D. प्रोटीन तथा न्यूक्लिक अम्ल
119
निम्नलिखित में से कौन - सा कथन सत्य है ?
  1. A. विषाणु में प्रोटीन परत (प्रोटीन कोट) कैप्सोमेर की बनी होती है l
  2. B. विषाणु मृत कोशिका में भी बहुगुणित हो सकते हैं l
  3. C. विषाणु में स्वयं का प्रोटीन उत्पादन तंत्र होता है l
  4. D. विषाणु प्रोटीन परत और न्यूक्लिक अम्ल से बने होते हैं l
120
प्रोटीनमय संक्रामक कण जिनमें न्यूक्लिक अम्लों का अभाव होता है, वे कहलाते है :
  1. A. विरिऑन
  2. B. प्रिऑन
  3. C. वायराइड
  4. D. वाइरूसॉइड्स
Question for UPPSC LT Grade Assistant Teacher (Biology) 2026 - Quiz / Questions / MCQ - Toppersexam