📚 Exam by Category
▾
Question Bank

Yoga - Hindi

Duration: 60 · Questions: 100 · Max Marks: 100 · Language: 3

View Yoga Exam Page

Yoga

1
योग का प्रारंभ किसने किया ? इससे सम्बन्धित वर्णन निम्न में से किस ग्रन्थ में मिलता है? 
  1. A. योग वशिष्ठ में   
  2. B. sरण्ड संहिता में 
  3. C. पातंजलि योग सूत्र में  
  4. D. गीता में.
2
गीता के निम्न में से कौन - से अध्याय में योगोत्पत्ति की बात कही गयी है ?
  1. A. षष्ठ्म अध्याय में  
  2. B. पंचम अध्याय में 
  3. C. चतुर्थ अध्याय के श्लोक संख्या 1 से 3 के मध्य में    
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
3
सृष्टि के प्रारंभ में भगवान ने निम्न में से किसे योग का ज्ञान प्रदान किया था ?
  1. A. इन्द्र को      
  2. B. मनु को 
  3. C. विवस्वान को   
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
4
ऋग्वेद के दसवें मण्डल में निम्न में से किसे समस्त विधाओं और कलाओं का प्रवर्तक माना गया है ?
  1. A. इन्द्र को  
  2. B. वरुण को 
  3. C. अग्नि को   
  4. D. हिरण्यगर्भ को.    
5
बृहद् योगी याज्ञवल्क्य स्मृति में निम्न में से किसे योग की उत्पत्तिकर्त्ता माना गया है ?
  1. A. हिरण्यगर्भ को  
  2. B. मार्कण्डेय ऋषि को 
  3. C. भारद्वाज ऋषि को 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
6
निम्न में से कौन - से योगांग की सर्वप्रथम उत्पत्ति हुयी थी ? 
  1. A. आसन   
  2. B. प्राणायाम 
  3. C. प्रत्याहार   
  4. D. ध्यान.   
7
"हिरण्यगर्भो योगस्य वक्ता नान्य: पुरातन:।" अर्थात् हिरण्यगर्भ ही योग के सबसे पुराने प्रवक्ता है, यह कथन निम्न में से कौन - से ग्रन्थ में मिलता है? 
  1. A. गोरक्षशतक   
  2. B. योगचुढ़ामणी 
  3. C. बृहद् योगी याज्ञवल्क्य स्मृति     
  4. D. वशिष्ठ संहिता. 
8
निम्न में से कौन शेषनाग को 'योगद्' अर्थात् योग को देने वाला एवं 'योगयुक्त' अर्थात् योग का मूर्तिमय आविष्कारक कहा है ?
  1. A. वाचस्पति मिश्र ने 
  2. B. व्यास देव ने 
  3. C. विज्ञानभिक्षु ने  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
9
पातंजल योग परंपरा में निम्न में से किसे योग का प्रारम्भकर्ता माना गया है ?
  1. A. भगवान विष्णु को.   
  2. B. ब्रह्मा जी को 
  3. C. शेषनाग को
  4. D. उपर्युक्त सभी को. 
10
मान्यता के अनुसार पातंजलि निम्न में से किसके अवतार थे ?
  1. A. मार्कण्डेय ऋषि का 
  2. B. शेषनाग का 
  3. C. विष्णु जी का 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.    
11
हठप्रदीपिका के अनुसार निम्न में से किसने हठ योग का उपदेश दिया है ?
  1. A. गोरक्षनाथ ने   
  2. B. आदिनाथ अर्थात् भगवान शिव ने 
  3. C. मत्स्येंद्रनाथ ने
  4. D. इनमें से कोई नहीं
12
सिन्धुघाटी  सभ्यता  की  ध्वंसाव शेषों  में  प्राप्त  पशुओं से वेष्ठित  एक  योगी मूर्ति को निम्न में से कौन - से नाम से चिह्नित किया गया है? 
  1. A. भगवान शंकर 
  2. B. भगवान शिव 
  3. C. पशुपति 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
13
सिन्धुघाटी की सभ्यता में प्राप्त नागों से घिरा हुआ योगीमूर्ति को निम्न में से कौन - से नाम से चिह्नित किया गया है?  
  1. A. ब्रह्मा
  2. B. विष्णु 
  3. C. काली. 
  4. D. शिव.   
14
सिन्धुघाटी की सभ्यता से प्राप्त कुछ प्रस्तर मूर्तियाँ ऐसी भी हैं, जिनका मस्तक, ग्रीवा और धड़ बिल्कुल सीधा है और जिनके अर्धनिमलित नेत्र नासिका के अग्रभाग पर स्थित है। योगाभ्यास के इस प्रकार की शारीरिक भंगिमा वायु पुराण में वर्णित निम्न में से कौन - से प्रकार के योग विधियों को सूचित करते हैं? 
  1. A. लययोग     
  2. B. नादयोग 
  3. C. पाशुपतयोग   
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
15
सिन्धुघाटी सभ्यता की संस्कृति में निम्न में से कौन - से दार्शनिक सिद्धांत का परिचय मिलता है? 
  1. A. अतिन्द्रीय त्रैतवादी अवधारणा  
  2. B. अतिन्द्रीय द्वैतवादी अवधारणा
  3. C. अतिन्द्रीय एकतत्ववादी अवधारणा 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.        
16
सिन्धुघाटी की सभ्यता में निम्न में से कौन - से तत्त्व को सृजन कार्य में सक्रिय तत्त्व माना गया है? 
  1. A. पुरुष    
  2. B. मातृतत्व
  3. C. ईश्वरीय तत्त्व    
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
17
 सिन्धुघाटी की सभ्यता में प्रचलित द्वन्द्वात्मक (नारी एवं पुरुष) धर्म व्यवस्था तथा मातृशक्ति की प्रधानता परवर्ती काल में निम्न में से कौन - सा भारतीय दर्शन को प्रभावित किया था?  
  1. A. न्यायदर्शन   
  2. B. वैशेषित दर्शन 
  3. C. सांख्य दर्शन   
  4. D. इनमें से कोई नहीं.    
18
सिन्धुघाटी की सभ्यता में प्रस्तर निर्मित एक आवक्ष  पुरुषमूर्ति मिली है, जिसके मस्तक पर दीर्घकेश हैं , मुख मूँछ - दाढ़ी से आवृत, निमलित नेत्रों वाली ध्यान रत इस मूर्ति के मस्तक पर एक पट्टी आवृत है और कान के मध्य भाग में एक बड़ा छेद, जिसमें कुण्डल पहनने का अनुमान लगाया जाता है। यह यौगिक भंगिमा निम्न में से कौन - से योगी को निर्देशित करता है? 
  1. A. कानफाटा योगी   
  2. B. ध्यान योगी 
  3. C. राज योगी 
  4. D. उपर्युक्त सभी.  
19
शैव परम्परा के अनुसार हठ योग का प्रवर्तक निम्न में से कौन है?  
  1. A. गोरक्षनाथ 
  2. B. मत्स्येन्द्र नाथ 
  3. C. भगवान आदि नाथ  
  4. D. उपर्युक्त सभी.  
20
पौराणिक परम्परा में हठयोग के प्रवर्तक निम्न में से किसे माना गया है? 
  1. A. मार्कण्डेय, भारद्वाज    
  2. B. जैमिनी, पराशर 
  3. C. भृगु एवं विश्वामित्र
  4. D. उपर्युक्त सभी.
21
ब्रह्राबैवर्त्त पुराण के अनुसार हठयोग का प्रवर्तक निम्न में से किसे माना जाता है? 
  1. A. ब्रह्मा जी को   
  2. B. विष्णु जी को
  3. C. नारद जी  को 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
22
माया सभ्यता का प्रचलन निम्न में से कौन - से देश में था ?
  1. A. रुस में  
  2. B. अमेरिका में
  3. C. मध्य अमेरिका में 
  4. D. उपर्युक्त सभी.
23
माया सभ्यता का काल निम्न में से कौन -  सा है? 
  1. A. ईसा पूर्व 600 - 900 ई. सन् के बीच     
  2. B. ईसा पूर्व 1300 - 300 ई. सन् के बीच 
  3. C. ईसा पूर्व 500 - 400 ई. सन् के बीच
  4. D. इनमें से कोई नहीं
24
माया सभ्यता में निम्न में से कौन - से योग प्रक्रियाओं का परिचय मिलता है? 
  1. A. आसन. 
  2. B. प्राणायाम 
  3. C. नेति  
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
25
योग का आधारभूत ग्रन्थ निम्न में से कौन - सा है? 
  1. A. प्राचीन उपनिषद् (600 वर्ष ईसा एवं पूर्वतर) 
  2. B. श्रीमद् भगवद्गीता (500 ईसा पूर्व) 
  3. C. पातंजलि योग दर्शन (300 ईसा पूर्व)    
  4. D. उपर्युक्त सभी.   
26
पातंजलि योगशास्त्र निम्न में से कौन - से ग्रन्थ के आधार पर बनाया गया है? 
  1. A. हिरण्यगर्भ योगशास्त्र  
  2. B. आदिपुराण 
  3. C. कुलार्णवतन्त्र   
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
27
हिरण्यगर्भ निम्न में से किसका रुप है ?
  1. A. विष्णु भगवान का   
  2. B. ब्रह्मा जी का 
  3. C. महादेव का 
  4. D. उपर्युक्त सभी.
28
पुराणों के अनुसार योगी दत्तात्रेय निम्न में से किसके अवतार थे? 
  1. A. विष्णु जी के.
  2. B. ब्रह्मा जी के 
  3. C. शिव जी के 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
29
वेदों की रचना निम्न में से कौन - सी नदी के तट पर हुयी थी?
  1. A. सरस्वती  
  2. B. गोदावरी 
  3. C. कृष्णा  
  4. D. कावेरी.  
30
भारत में सिन्धु घाटी की सभ्यता के अतिरिक्त निम्न में से कौन - सी नदी घाटी में योग संस्कृति का परिचय मिलता है? 
  1. A. दक्षिण भारत के तुंगभद्रा नदी घाटी में   
  2. B. ब्रह्मपुत्र नदी घाटी में 
  3. C. महानदी घाटी में  
  4. D. इनमें से कोई नहीं
31
प्रागैतिहासिक योग संस्कृति से सम्बन्धित निम्न में से कौन - सा जोड़ा सही है?
  1. A. सिन्धुघाटी सभ्यता - उत्तर पश्चिमी भारत     
  2. B. तुंगभद्रा घाटी - दक्षिण भारत 
  3. C. माया सभ्यता - मध्य अमेरिका 
  4. D. उपर्युक्त सभी.     
32
हिरण्यगर्भ योगशास्त्र में निम्न में से कौन - से योग का वर्णन है ?
  1. A. निरोध योग एवं कर्म योग    
  2. B. हठ योग 
  3. C. लय योग 
  4. D. मन्त्र योग.                    
33
हिरण्यगर्भ योगशास्त्र में निरोध संहिता के कितने तन्त्र या अध्याय  है? 
  1. A. चार     
  2. B. पाँच 
  3. C. सात.      
  4. D. दस.     
34
हिरण्यगर्भ योगशास्त्र में वर्णित कर्म योग संहिता के कुल कितने अध्याय हैं ?
  1. A. सात   
  2. B. दस 
  3. C. बारह  
  4. D. चौदह
35
हिरण्यगर्भ योग शास्त्र में निम्न में से कौन - सी संहिताओं का उल्लेख मिलता है?
  1. A. निरोध योग संहिता एवं कर्म योग संहिता
  2. B. नाद योग संहिता एवं तन्त्र योग संहिता 
  3. C. मन्त्र योग संहिता   
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
36
हिरण्यगर्भ योग शास्त्र सम्बन्धित है :
  1. A. आहिरबुधन्य संहिता से 
  2. B. शिव संहिता से 
  3. C. गोरक्ष संहिता से    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
37
हिरण्यगर्भ योग शास्त्र निम्न में से कौन - से अध्याय या तन्त्र 'मोक्ष तन्त्र' के नाम से परिचित हैं ?
  1. A. बारहवाँ तन्त्र    
  2. B. दसवाँ तन्त्र 
  3. C. सातवाँ तन्त्र
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
38
वैदिक साहित्य के निम्न में से कौन - से भाग से प्रयोगात्मक योग का जन्म हुआ ?
  1. A. ब्राह्मण   
  2. B. आरण्यक 
  3. C. संहिता
  4. D. उपनिषद्.   
39
निम्न में से कौन - से उपनिषद् में योग शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग हुआ ?
  1. A. तैत्तिरीय उपनिषद् (II/4 शंकर भाष्य) 
  2. B. कठोपनिषद् 
  3. C. ब्राह्मणोपनिषद्  
  4. D. इनमें से कोई नहीं
40
योग की उत्पत्ति निम्न में से किस पृष्ठभूमि से हुई है ?
  1. A. मनोवैज्ञानिक पृष्ठभूमि
  2. B. मनो - नैतिक पृष्ठभूमि 
  3. C. मनो - आध्यात्मिक पृष्ठभूमि
  4. D. उपर्युक्त सभी.
41
योग के विकासात्मक इतिहास को निम्न में से कितने कालखण्डों में बांटा जाता है? 
  1. A. चार
  2. B. पाँच 
  3. C. छह   
  4. D. सात.
42
योग के विकासात्मक काल खण्ड से सम्बन्धित निम्न में से कौन - सा जोड़ा सही है? 
  1. A. प्रथम कालखण्ड - श्रुतिकाल (ईसा पूर्व 1500 ईसा पूर्व 300 सदी तक) 
  2. B. दूसरा कालखण्ड - सूत्रकाल (ईसा पूर्व 300 - ईसवी सन् के 400 सदी तक) 
  3. C. तृतीय कालखण्ड - टीकाग्रन्थों का काल (400 सदी से 1000 सदी तक) 
  4. D. उपर्युक्त सभी.    
43
योग के ऐतिहासिक विकास के चतुर्थ कालखण्ड का नाम है? 
  1. A. भक्तियोग एवं हठयोग के उत्कर्ष का काल (100 सदी से 1900 सदी तक) 
  2. B. सूत्रकाल 
  3. C. श्रुतिकाल 
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
44
योग के ऐतिहासिक विकास के पंचम कालखण्ड का नाम है :
  1. A. आधुनिक काल (1900 सदी से आज तक)
  2. B. भक्ति योग का काल 
  3. C. हठयोग का काल 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
45
निम्न में से कौन - सा जोड़ा गलत है? 
  1. A. सूत्रकाल - ईसा पूर्व 300 वर्ष से ईस्वी के 400 सदी तक 
  2. B. टीकाग्रन्थों का काल - ईसवी सन् के 400 सदी से 1000 सदी तक 
  3. C. भक्ति एवं हठयोग का काल - 1900 सदी से आज तक 
  4. D. उपर्युक्त सभी.
46
निम्न में से कौन - से साहित्य में सर्वप्रथम योग का संकेत मिलता है? 
  1. A. वेदों में 
  2. B. उपनिषद् में 
  3. C. तन्त्रों में  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.    
47
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र से प्रमाणित होता है कि वेद में ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति मुख्य विषय रहा ?
  1. A. 1/64/39
  2. B. 1/65/40
  3. C. 1/66/42  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
48
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र से स्पष्ट होता है कि सर्वव्यापी सत्ता को पवित्र मन से ही जाना जा सकता है? 
  1. A. 7/16/17   
  2. B. 7/18/20
  3. C. 7/9/16 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.       
49
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मण्डल में अपानवायु की ओर संकेत मिलता है?
  1. A. सप्तम 
  2. B. दशम 
  3. C. नवम
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
50
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में कहा गया है कि प्राण समस्त विश्व में व्याप्त हैं ?
  1. A. 1/164/31  
  2. B. 1/165/30
  3. C. 1/160/28 
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
51
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में 'तं पाकेन मनसा अपश्यमा्' कहकर सर्वव्यापी सत्ता को पवित्र मन से ही जाना जा सकता है , इस तथ्य को पुष्ट किया गया है? 
  1. A. 7/16/17
  2. B. 7/16/19
  3. C. 7/16/20     
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
52
'आठ चक्र एवं नौ द्वार युक्त यह शरीर ही देवों के लिए अयोध्यापुरी है।' यह कथन निम्न में से कौन - से ग्रन्थ में मिलता है? 
  1. A. ऋग्वेद  
  2. B. अथर्ववेद 
  3. C. यजुर्वेद  
  4. D. इनमें से कोई नहीं
53
"वाचावदामि मधुमत्" अर्थात् सत्य एवं मधुरवाणी का प्रयोग करना चाहिए। यह कथन निम्न में से कौन - से ग्रन्थ का है ?
  1. A. ऋग्वेद 
  2. B. अथर्वेवेद 
  3. C. यजुर्वेद   
  4. D. इनमें से कोई नहीं
54
ऋग्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में सत्य एवं अहिंसा का उल्लेख मिलता है ?
  1. A. 5/59/2
  2. B. 5/40/2
  3. C. 5/15/2    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.    
55
अथर्ववेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में ब्रह्मचर्य द्वारा परमात्मा की प्राप्ति का कथन है ?
  1. A. 11/5/7   
  2. B. 11/5/10
  3. C. 11/5/24 
  4. D. उपर्युक्त सभी.   
56
'यत्र ब्रह्मविदो यान्ति दीक्षया तपसा सह ।' अर्थात् दीक्षा एवं तप द्वारा ब्रह्मज्ञान  की प्राप्ति होती है। यह कथन निम्न में से कौन - से ग्रन्थ में मिलता है? 
  1. A.  अथर्ववेद में  
  2. B. ऋग्वेद में 
  3. C. यजुर्वेद में  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
57
अथर्ववेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में तप द्वारा परमात्मा प्राप्ति की बात कही गयी है? 
  1. A. 19/43/1    
  2. B. 11/5/10 - 11
  3. C. 6/22/4 
  4. D. उपर्युक्त सभी
58
 यजुर्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में ईश्वर प्रणिधान की बात कही गयी है?  
  1. A. 40/2     
  2. B. 40/5 
  3. C. 40/6    
  4. D.  इनमें से कोई नहीं.     
59
यजुर्वेद में निम्न में से कौन - से मन्त्र में शरीक के समस्त उपकरण के शुद्धिकरण (शौच) की बात कही गयी है? 
  1. A. 17/2 में    
  2. B. 17/6 में 
  3. C. 17/7 में  
  4. D. इनमें से कोई नहीं
60
'प्राणा अपाना इह ते रमन्ताम्।' इस मन्त्र में प्राण एवं अपान वायु का उल्लेख है। यह मन्त्र निम्न में से कौन - से ग्रन्थ का है? 
  1. A. अथर्ववेद  
  2. B. ऋग्वेद 
  3. C. यजुर्वेद 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
61
निम्न में से कौन - से उपनिषद् में उल्लेख है कि हृदय में 101 नाड़ियाँ हैं , उनमें से एक सुषुम्ना हैं, जो कुटिल मुखी ऊध्वगामिनी है ?
  1. A. छान्दोग्य उपनिषद् 
  2. B. तैत्तिरीय उपनिषद्
  3. C. कठोपनिषद्    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
62
निम्न में से कौन - से उपनिषद् में योगाभ्यास हेतु उपयुक्त स्थान के वर्णन के अतिरिक्त आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि रुपी छ: अंगों वाले योग का वर्णन है ?
  1. A. श्वेताश्वेतरोपनिषद् में 
  2. B. कठोपनिषद् में 
  3. C. केनोपनिषद् में 
  4. D. इनमें से कोई. 
63
कठोपनिषद् में निम्न में से कौन - से मन्त्र में कहा गया है कि ' बुद्धिरुपी गुफा' में  स्थित उस आत्मा को आध्यात्म योग द्वारा जानकर हर्ष शोक से रहित हो जाता है? 
  1. A. 1/2/12  
  2. B. 1/2/16 
  3. C. 1/2/15 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
64
श्वेताश्वेतरोपनिषद् में निम्न में से कौन - से मन्त्र में स्पष्ट किया गया है कि योग द्वारा ही परमात्मा से साक्षात्कार करके मुक्ति पायी जा सकती है ?
  1. A. 6/16  
  2. B. 6/15
  3. C. 6/17
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
65
 निम्न में से कौन - से उपनिषद् में नादानुसंधान का वर्णन है?  
  1. A. नादबिंदु उपनिषद्  
  2. B. कठोरनिषद् 
  3. C. केनोपनिषद्    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.   
66
निम्न में से कौन - से उपनिषद् में योग के पन्द्रह अंगों का उल्लेख है ?
  1. A. अमृतबिन्दु उपनिषद्   
  2. B. ब्रह्मोपनिषद् 
  3. C. तेजोबिन्दुपनिषद् 
  4. D. इनमें से कोई नहीं
67
निम्न में से कौन - से उपनिषद् में गौतम एवं सन्तकुमार के परिसंवाद द्वारा मोक्ष साधक 'हंस विद्या' को उदागर किया गया है? 
  1. A. ध्यानबिन्दोपनिषद्  
  2. B. दर्शनोपनिषद् 
  3. C. हंसोपनिषद्  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
68
निम्न में से कौन से उपनिषद् में चार प्रकार के योग (मन्त्र, लय, हठ एवं राजयोग) की व्याख्या है ?
  1. A. केनोपनिषद्   
  2. B. कठोपनिषद् 
  3. C. योगतत्वोपनिषद्      
  4. D.  इनमें से कोई नहीं.
69
"प्रणव धनुष है, आत्मा बाण है एवं ब्रह्मा उसका लक्ष्य है , उसका सावधानीपूर्वक वेधन करना चाहिये।" यह कथन निम्न में से कौन - से उपनिषद् का है? 
  1. A. मुण्डकोपनिषद्       
  2. B. श्वेताश्वेतरोपनिषद् 
  3. C. केनोपनिषद् 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.              
70
'योग' शब्द निम्न में से कौन - सी धातु से बना है ?
  1. A. 'यूज्' धातु से  
  2. B. 'संयोग' धातु से 
  3. C. 'समाधि' धातु से   
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
71
पाणिनीकृत धातु पाठ में निम्न में से कौन - सा युज् धातु है ?
  1. A. दिवादिगणीय युज् धातु    
  2. B. रुधादिगणीय युज् धातु   
  3. C. चुरादिगणीय युज् धातु  
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
72
निम्न में से कौन - सा जोड़ा सही है? 
  1. A. दिवादिगणीय युज् धातु - समाधि      
  2. B. रुधादिगणीय युज् धातु - युजिरयोगे 
  3. C. चुरादिगणीय युज् धातु - संयम  
  4. D. उपर्युक्त सभी.      
73
युजिरयोगे' का अर्थ निम्न में से कौन - सा है? 
  1. A. मिलना  
  2. B. जोड़ 
  3. C. संयुक्त होना
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
74
'योग' शब्द निम्न में से कौन - सी व्युत्पत्ति के अनुसार बना है?   
  1. A. 'युज्यते अनेन' इस व्युत्पत्ति के अनुसार युजिरयोगे धातु से करण अर्थ में घञ प्रत्यय करके बना है 
  2. B. जोड़ या मेल धातु से बना है 
  3. C. संयुक्त होना धातु से बना है 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.     
75
योग एवं समाधि शब्द को समानार्थक मानने का आधार है :
  1. A. योग या समाधि को करण व्युत्पन्न मानकर दोनों शब्दों को समानार्थक माना गया है 
  2. B. दोनों ही समाधि का वाचक है 
  3. C. दोनों ही साधना से उद्भूत है 
  4. D. उपर्युक्त सभी.      
76
निम्न में से कौन - सा योग शब्द का अर्थ है? 
  1. A. समाधि  
  2. B. संयम 
  3. C. संयोग    
  4. D. उपर्युक्त सभी.  
77
निम्न में से कौन - सा योग का सामान्य अर्थ है? 
  1. A. युजिरयोगे  
  2. B. युजसमाधौ 
  3. C. युज संयमने    
  4. D. उपर्युक्त सभी. 
78
योग का तकनीकी अर्थ निम्न में से कौन - सा है? 
  1. A. युज समाधौ एवं युज संयमने  
  2. B. युजिरयोगे 
  3. C. योगम्   
  4. D. योगौ.     
79
योग का सर्वाधिक प्राचीन अर्थ निम्न में से कौन - सा है? 
  1. A. योग का सामान्य अर्थ अर्थात् युजिरयोगे 
  2. B. युज समाधौ 
  3. C. युज संयमने  
  4. D. उपर्युक्त सभी.   
80
योग शब्द का उपाय के अर्थ में प्रयुक्त किया गया है : 
  1. A. महाभारत में 
  2. B. रामायण में 
  3. C. योग शास्त्र में   
  4. D.  इनमें से कोई नहीं.  
81
आत्मविशुद्धि के उपाय के रूप में योग शब्द का प्रयोग किया गया है :
  1. A. गीता में     
  2. B. रामायण में 
  3. C. कठोपनिषद् में
  4. D.  इनमें से कोई नहीं.   
82
भगवद् गीता में योग शब्द का प्रयोग हुआ है ?
  1. A. तकनीकी अर्थ में     
  2. B. सामान्य अर्थ में 
  3. C. तकनीकी एवं सामान्य, दोनों अर्थ में 
  4. D. इनमें से कोई नहीं   
83
योग शब्द का एक अर्थ है :
  1. A. सन्नहन 
  2. B. व्यायाम 
  3. C. शारीरिक कसरत
  4. D. उपर्युक्त सभी.
84
 'योगश्चित्तवृत्तिनिरोध:।' योग की यह परिभाषा निम्न में से किसकी है?  
  1. A. महर्षि पातंजलि की  
  2. B. याज्ञवल्क्य की 
  3. C. स्वात्माराम की 
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
85
योग:कर्मसु कौशलम्।' यह परिभाषा निम्न में से किस ग्रन्थ में मिलती है?
  1. A. महाभारत में 
  2. B. गीता में 
  3. C. पातंजलि योगसूत्र में     
  4. D. इनमें से कोई नहीं
86
'समत्वं योग उच्चते।' यह परिभाषा निम्न में से किस ग्रन्थ से है ?
  1. A. गीता से     
  2. B. कठोरपनिषद् से 
  3. C. केनोपनिषद् से  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
87
मन: प्रशमनोपयो योग: इत्याभिधीयते।' यह परिभाषा निम्न में से किस ग्रन्थ से है?
  1. A. महोपनिषद् से   
  2. B.  प्रश्नोपनिषद् से 
  3. C. ऐतरेयोपनिषद् से 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
88
"जीवात्मा और परमात्मा के मिलन को ही योग कहा जाता है ।"  यह कथन निम्न में से कौन - से ग्रन्थ से है? 
  1. A. याज्ञवल्क्य स्मृति से 
  2. B. हठप्रदीपिका से 
  3. C. पातंजलि योगसूत्र से    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.    
89
विष्णुपुराण में योग की निम्न में से कौन - सी परिभाषा दी गयी है? 
  1. A. 'योग: संयोग इत्यक्तु: जीवात्मा परमात्मनो' 
  2. B. समत्वं योग उच्चते 
  3. C. योग: कर्मसु कौशलम्
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
90
'श्रद्धा, भक्ति, ध्यान के द्वारा आत्मा का ज्ञान ही योग है।' यह परिभाषा निम्न में से कौन - से ग्रन्थ से है? 
  1. A. कैवल्योपनिषद्  
  2. B. केनोपनिषद् 
  3. C. कठोरपनिषद्  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
91
"पंच इन्द्रियों, मन एवं बुद्धि की स्थिर अवस्था को ही योग कहते हैं।" यह परिभाषा निम्न में से कौन - से ग्रन्थ से है? 
  1. A. कठोरपनिषद्   
  2. B. केनोपनिषद् 
  3. C. कैवल्योपनिषद्   
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
92
"योगेन सदानन्दस्वरुपं दर्शनम्।" योग की यह परिभाषा निम्न में से किस ग्रन्थ से है? 
  1. A. निर्वाणोपनिषद्      
  2. B. केनोपनिषद् 
  3. C. प्रश्नोपनिषद्    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.      
93
"संसारोत्तरेणे युक्तिर्योग शब्देन कथ्यते।" यह परिभाषा मिलती है :
  1. A. विष्णुपुराण में  
  2. B. शिवपुराण में 
  3. C. योगवशिष्ठ में 
  4. D. इनमें से कोई नहीं. 
94
"तंविद्याद् ब्रह्मणो योगं वियोगं योग संज्ञितम् ।" अर्थात् संसार के दु:खों से वियोग के साथ ब्रह्म के साथ संयोग होना योग है, यह परिभाषा मिलती है :
  1. A. गीता में   
  2. B. महाभारत के वन पर्व में 
  3. C. गरुड़ पुराण में 
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
95
शांडिलोपनिषद् में योग के निम्न में से कौन - सी परिभाषा दी गयी है? 
  1. A. 'योगश्चित्तवृत्तिनिरोधोहि' 
  2. B. योग: निर्विषयं मन: '
  3. C. समत्वंयोगउच्चते'  
  4. D. इनमें से कोई नहीं
96
"पुं प्रकृत्योतियोगोपियोगइत्याभिधीयते।" अर्थात् प्रकृति और पुरुष का वियोग करके पुरुष के स्वरूप में स्थित हो जाना योग है। यह परिभाषा :
  1. A. न्याय शास्त्र की है    
  2. B. वैशेषिक दर्शन की है 
  3. C. सांख्य शास्त्र की है    
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
97
लिंग पुराण में वर्णित योग की परिभाषा निम्न में से कौन - सी है?  
  1. A. ध्यानं निर्विषयं मन
  2. B. 'योगश्चित्तवृत्तिनिरोध:' 
  3. C. योग निरोधो वृत्तेस्तु चित्तस्य द्विज सत्तमा'  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.  
98
"एकत्वं प्राण मनसोरिंन्द्रियाणां तथैव च। सर्वभाव परित्यागो योग इत्याभिधीयते।" अर्थात् जिसमें मन विचारों से रहित होकर इन्द्रियों, मन और प्राणो की एकता हो जाती है, वह योग है। योग की यह परिभाषा निम्न में से कौन - से ग्रन्थ से है?  
  1. A. मैत्रायणी उपनिषद्  
  2. B. महोपनिषद् 
  3. C. योगवशिष्ठ
  4. D. कठोपनिषद्.  
99
"जीवात्मा और परमात्मा के अपृथक भाव को योग कहा गया है।" यह परिभाषा निम्न में से किस ग्रन्थ से है? 
  1. A. स्कन्ध पुराण   
  2. B. लिंग पुराण 
  3. C. शिव पुराण
  4. D. इनमें से कोई नहीं.
100
ईशावास्योपनिषद् शुक्ल यजु: संहिता का निम्न में से कौन - सा अध्याय है ?
  1. A. चालीसवाँ     
  2. B. तीसवाँ,
  3. C. बत्तीसवाँ  
  4. D. इनमें से कोई नहीं.