SSC CGL Tier 1 Exam 2026 – बस चार दिन बाकी, इन बातों का रखे ध्यान
SSC CGL Tier 1 Exam 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले के अंतिम कुछ दिन बहुत महत्वपूर्ण होते है। बहुत से छात्र कई महीनों से तैयारी कर रहे होते हैं, लेकिन आखिरी दिनों में ज्यादा पढ़ने के चक्कर में उनकी तैयारी थोड़ी बिगड़ भी जाती है। इस समय नया-नया पढ़ने से ज्यादा जरूरी है कि आपने जो पहले पढ़ रखा है उसका अच्छे से Revision किया जाए और अपनी Speed तथा Accuracy पर काम किया जाए।
SSC CGL Tier 1 परीक्षा में उम्मीदवार को सीमित समय में काफी प्रश्न हल करने होते है। इसलिए केवल जानकारी होना ही काफी नही है, बल्कि प्रश्न को कितनी जल्दी समझते है और सही उत्तर तक कितने कम समय में पहुंचते है, यह भी बहुत मायने रखता है। परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवार Toppersexam.com पर उपलब्ध SSC CGL Tier 1 Mock Test, MCQs, Question Bank और Practice Set के माध्यम से अपनी तैयारी को चेक कर सकते है।
अंतिम 4 दिनों में तैयारी का तरीका बदलना जरूरी
परीक्षा में जब केवल चार दिन बाकी रह जाए तो पूरे syllabus को दोबारा शुरू से पढ़ने की कोशिश करना सही तरीका नही होगा। अब उम्मीदवार को उन topics पर ज्यादा focus करना चाहिए जो पहले से तैयार किये हुए है और जिनसे परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकता है।
चार दिनों में हर दिन का एक छोटा plan बनाये। सुबह के समय Formula, Rules, Vocabulary और Important Facts को revise कर सकते है। इसके बाद एक Mock Test solve करे और Mock Test पूरा होने के बाद अपनी गलतियों को जरूर देखे। शाम में उन्हीं topics के questions लगाये जिसमें Mock Test के दौरान ज्यादा गलती हुई है।
ऐसा करने से केवल Revision ही नही होगा बल्कि अपनी कमजोर जगह भी पता चलने लगेगी।
सिर्फ पढ़े नहीं, सवाल हल करना भी जरूरी है
कई छात्र परीक्षा से पहले लगातार Notes और Books पढ़ते रहते है, लेकिन प्रश्न solve करने पर कम ध्यान देते है। SSC CGL जैसी परीक्षा में यह तरीका ज्यादा फायदेमंद नही हो सकता। आपने जो पढ़ा है उसका उपयोग questions में कैसे करना है इसकी practice होना जरूरी है।
Toppersexam.com पर SSC CGL Tier 1 के लिए Mock Test, Practice Set, MCQs और Question Bank से अभ्यास किया जा सकता है। Questions को timer लगाकर solve करना ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि इससे real exam जैसा practice मिलता है।
एक question पर जरूरत से ज्यादा समय नही लगाये। अगर सवाल समझ नही आ रहा है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ना सीखे। बाद में समय मिलने पर ऐसे question पर वापस आ सकते है।
Mock Test को केवल Score के लिए हल नही करे
Mock Test देने के बाद केवल marks देखकर खुश या परेशान होना सही नही है। Mock Test का असली फायदा तब मिलता है जब आप यह पता लगाते है कि गलती कहां हुई।
Test पूरा होने के बाद गलत questions को तीन हिस्से में देख सकते है। पहला वह question जो आपको आता था लेकिन जल्दबाजी के कारण गलत हुआ। दूसरा वह जिसमें concept कमजोर था और तीसरा वह question जिसमें आपने ज्यादा समय खर्च किया।
अगर हर Mock Test के बाद इस तरह analysis करेंगे तो अगला Test पहले से बेहतर हो सकता है। परीक्षा के अंतिम दिनों में यही छोटी छोटी सुधार आपके marks को बढ़ाने में सहायता कर सकती है।
सभी Subjects को बराबर समय देने की जरूरत नही
हर विद्यार्थी की तैयारी अलग होती है। किसी की Reasoning अच्छी होती है तो किसी का Maths मजबूत होता है। कुछ candidates English में अच्छे होते है लेकिन General Awareness में problem आती है।
इसलिए अंतिम दिनों में हर subject को बराबर समय देना जरूरी नही है। जिस subject में आप कमजोर है उसे थोड़ा ज्यादा समय दे सकते है, लेकिन अपने strong subject को बिल्कुल छोड़ना भी नही चाहिए।
Reasoning में नियमित question practice करे। Maths में important formulas और short calculation methods revise करे। English में Grammar Rules, Vocabulary, Synonyms, Antonyms, Idioms, Error Detection जैसे topics को देखे। General Awareness में पहले से तैयार important notes और facts का quick revision किया जा सकता है।
Speed के साथ Accuracy भी रखे
बहुत से विद्यार्थी Speed बढ़ाने के चक्कर में गलत questions ज्यादा कर देते है। Competitive Exam में गलत उत्तर आपके पूरे score पर असर डाल सकता है। इसलिए Speed और Accuracy दोनों के बीच balance बनाना जरूरी है।
Practice करते समय यह देखें कि 10 questions में कितने सही हो रहे है। अगर speed तेज है लेकिन लगातार answers गलत हो रहे है तो पहले Accuracy improve करे।
पहले आसान सवालों को पहचानने की आदत बनाये। जो question आपको तुरंत समझ आता है उसको पहले solve करे। Difficult और lengthy question को बाद के लिए रख सकते है। इससे आपका समय भी बचेगा और confidence भी बना रहेगा।
पिछले वर्षों के प्रश्न जरूर देखे
SSC CGL Tier 1 की तैयारी में Previous Year Questions भी काफी useful रहते है। इससे आपको questions की nature समझने में मदद मिल सकती है। कई बार topic वही रहता है लेकिन सवाल पूछने का तरीका बदल जाता है।
Previous Questions करते समय सिर्फ answer याद करने की कोशिश नही करे। यह समझे कि सवाल किस topic से पूछा गया है और उसका सही answer क्यों है।
Toppersexam.com पर उपलब्ध SSC CGL Question Bank और Practice Material की सहायता से अलग अलग topics के questions की practice किया जा सकता है।
अंतिम दिनों में कमजोर Topics को कैसे सुधारे
अगर कोई chapter बिल्कुल तैयार नही है तो अंतिम समय में उसके पीछे कई घंटे देना जरूरी नही है। पहले यह देखे कि वह topic कितना important है और उसे basic level तक तैयार करने में कितना समय लगेगा।
अगर कोई छोटा topic है जिसे 30 से 40 मिनट में समझा जा सकता है तो उसे cover कर सकते है। लेकिन कोई बहुत बड़ा chapter है और आपने उसे पहले कभी नही पढ़ा है, तो उस पर पूरा दिन खर्च करना बाकी revision को खराब कर सकता है।
जो topics पहले पढ़े हुए है लेकिन थोड़े कमजोर है, उन पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर रहेगा। उनके short notes देखे और 20 से 30 MCQs solve करे।
Maths के लिए Formula Revision जरूरी
Quantitative Aptitude की तैयारी में formulas को revise करना जरूरी रहता है। Percentage, Ratio, Average, Profit and Loss, Time and Work, Time Speed Distance, Simple Interest, Compound Interest, Mensuration और Algebra जैसे topics के important formulas को एक जगह लिखकर देख सकते है।
सिर्फ formula याद करना काफी नही होगा। Formula से जुड़े 4 से 5 questions भी solve करे जिससे आपको पता चलेगा कि उसका सही use कैसे करना है।
Calculation speed बढ़ाने के लिए tables, squares और basic calculation का थोड़ा अभ्यास भी उपयोगी हो सकता है।
Reasoning में ज्यादा Practice करे
Reasoning ऐसा section है जिसमें regular practice से speed improve हो सकता है। Analogy, Classification, Series, Coding-Decoding, Blood Relation, Direction, Venn Diagram और दूसरे important topics के mixed questions solve करे।
अंतिम चार दिनों में reasoning के बहुत ज्यादा theory पढ़ने की जगह questions लगाना ज्यादा उपयोगी हो सकता है। हर दिन एक छोटा sectional test देकर यह देखे कि किस तरह के सवालों में ज्यादा समय लग रहा है।
English में Grammar और Vocabulary पर Focus
English section में Grammar Rules को जल्दी revise किया जा सकता है। Articles, Preposition, Subject Verb Agreement, Tense, Voice, Narration, Error Spotting और Sentence Improvement के basic rules एक बार जरूर देखे।
Vocabulary के लिए अंतिम समय में हजारों नए words याद करने का प्रयास नही करे। पहले पढ़े हुए Synonyms, Antonyms, One Word Substitution और Idioms को revise करना ज्यादा अच्छा रहेगा।
Toppersexam.com के SSC CGL English MCQs और Practice Questions से daily practice किया जा सकता है।
General Awareness में नया Material कम पढ़े
General Awareness में syllabus काफी बड़ा होता है। इसलिए परीक्षा से कुछ दिन पहले बहुत सारी नई books या notes शुरू करने से confusion हो सकता है।
पहले जो material तैयार किया है उसका revision करे। History, Geography, Polity, Economy, General Science और महत्वपूर्ण General Awareness topics के short notes को एक बार देखे।
इस section में किसी एक question पर ज्यादा समय लगाने की जरूरत नही होती। Answer पता है तो mark करे और doubt ज्यादा है तो आगे बढ़ जाना समय बचाने में मदद कर सकता है।
हर दिन Full Length Mock Test देना उपयोगी
अंतिम दिनों में Full Length Mock Test आपकी तैयारी का वास्तविक स्तर समझने में सहायता करता है। लेकिन एक ही दिन में बहुत सारे Mock Test देना जरूरी नही है।
एक अच्छा Full Length Test दे और उसके बाद उसका पूरा analysis करे। गलत questions को दोबारा solve करे। जिन topics में लगातार गलती हो रही है उनके rules या concepts revise करे।
Toppersexam.com पर SSC CGL Tier 1 Mock Test के साथ Practice Set और Question Bank का उपयोग करके candidates अलग-अलग प्रकार के questions का अभ्यास कर सकते है।
परीक्षा से एक दिन पहले ज्यादा बोझ न डाले
Exam से एक दिन पहले पूरे syllabus को फिर से पढ़ने की कोशिश ना करे। इससे stress बढ़ सकता है और पहले से तैयार चीजें भी confuse होने लगता है।
Short Notes, Formulas, Grammar Rules और Important Facts का हल्का revision करे। बहुत difficult Mock Test देकर confidence खराब करने की जरूरत नही है।
Admit Card, ID Proof और परीक्षा से जुड़ी जरूरी चीजों को पहले ही तैयार करके रखे। परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने का route और reporting instructions भी पहले check करना बेहतर रहता है।
रात को बहुत देर तक पढ़ने के बजाय पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। थका हुआ mind परीक्षा के समय आसान सवालों में भी गलती कर सकता है।
Exam Hall में Question Selection पर ध्यान दे
Exam शुरू होने के बाद पहले उन questions को solve करे जो आपको आसान लग रहा है। किसी कठिन question के साथ ego बनाकर 2 से 3 मिनट खराब करना सही strategy नही होगा।
हर section के लिए अपने practice के अनुसार समय तय रखे। अगर किसी question में ज्यादा calculation है तो उसे review के लिए छोड़ सकते है। आखिर में समय बचने पर वापस solve करे।
Guess work को control करना भी जरूरी है। पहले उन questions को attempt करे जिनके answer को लेकर confidence है। परीक्षा में Speed के साथ सही Question Selection भी अच्छा score बनाने में important भूमिका निभाता है।
Toppersexam.com से SSC CGL Tier 1 की तैयारी
SSC CGL Tier 1 Exam 2026 की तैयारी में students को नियमित practice की जरूरत होती है। Toppersexam.com पर SSC CGL के लिए Mock Test, Practice Set, MCQs, Question Bank और Study Material से तैयारी किया जा सकता है।
Mock Test से candidates अपनी speed और time management check कर सकते है। Question Bank से ज्यादा questions की practice करने में मदद मिलता है और Practice Set से exam जैसी तैयारी किया जा सकता है।
अंतिम चार दिनों में पढ़ाई के घंटे अचानक बहुत ज्यादा बढ़ाने की जगह smart revision और question practice पर focus करना ज्यादा उपयोगी रहेगा। अपनी पुरानी गलतियों को देखे, weak topics को revise करे, formulas और important rules दोहराये तथा नियमित questions solve करते रहे।
FAQs
Q1. SSC CGL Tier 1 Exam 2026 के अंतिम 4 दिनों में क्या पढ़ना चाहिए?
Ans. अंतिम चार दिनों में पहले पढ़े हुए topics, Maths Formulas, English Grammar Rules, Vocabulary, General Awareness Notes और Reasoning Questions का ज्यादा revision करना चाहिए।
Q2. क्या SSC CGL Tier 1 के अंतिम दिनों में Mock Test देना चाहिए?
Ans. हां, Mock Test से Speed, Accuracy और Time Management को check करने में मदद मिलता है। Test के बाद गलत answers का analysis भी जरूर करे।
Q3. SSC CGL Tier 1 के लिए Practice Set कहां से करे?
Ans. Students Toppersexam.com पर SSC CGL Tier 1 Practice Set, Mock Test, MCQs और Question Bank से अपनी question practice कर सकते है।
Q4. परीक्षा से एक दिन पहले नया Topic पढ़ना सही है?
Ans. बहुत बड़ा नया topic शुरू करने से बचना बेहतर है। पहले से तैयार topics, formulas, rules और short notes को revise करने पर ज्यादा ध्यान दे।
Q5. SSC CGL Tier 1 में Speed कैसे improve करे?
Ans. Timer लगाकर MCQs, Sectional Test और Full Length Mock Test solve करे। आसान questions पहले करने और difficult questions को बाद में करने की practice से time management बेहतर हो सकता है।