भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान ( झाँसी )
यह संस्थान उतर प्रदेश के झाँसी में स्थित हैंए जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी । झाँसी में प्रमुख प्रकार के घासों के पाए जाने के कारण इसकी स्थापना झाँसी में की गई थी । 1966 से यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रशासनिक नियन्त्रण में कार्य करता हैं । यह संस्थान पशु चाराओं के उत्पादन एवं उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान करता हैं । चारा फसलों के आनुवंशिक संसाधनो का संकलन, संवर्द्धन, एवं उन्नत किस्मों का विकास करता हैं । जलवायु तथा कृषि की क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर भारत के अन्य क्षेत्रों में तीन अन्य अनुसंधान केन्द्र अम्बिका नगर ( राजस्थान ), धारवाड़ ( कर्नाटक ), पालमपुर ( हिमाचल प्रदेश ) में स्थापित किए गए हैं ।