राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान ( कटक )
23 अप्रैल, 1946 को भारत सरकार द्धारा राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान की स्थापना का निर्णय लिया गया था । यह संस्थान उड़ीसा के कटक के विधाधरपुर में स्थित हैं । वर्ष 1943 में बंगाल में आए अकाल की पृष्ठभूमि में इसका निर्माण किया गया था । इस संस्थान का मुख्य उददेश्य चावल के क्षेत्र में तीव्र तथा उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देनाए जिससे चावल के उत्पादन में वृद्धि की जा सके ।