चार्ल्स डार्विन (1809-82)
महान प्रकृति विज्ञानी चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन को प्रजातियों के चिकास की नई अवधारणाओं के जनक के रूप मे जाना जाता है। वे आधुनिक विज्ञान के जनक भी थे। सर्वप्रथम उन्होने ही यह सिद्धांत दिया था कि प्रजातियों का उद्भव विकासात्मक परिवर्तनो के कारण हुआ। इसके अतिरिक्त यह सिद्धांत भी उन्होनें दिया था कि प्राकृतिक चयन वह प्रकिया है जिसके माध्यम से परिवर्तन होता है। इस महान चिकित्सा शास्त्री, भूविज्ञानी, जीवविज्ञानी, प्राकृतविज्ञानीका जन्म 12 फरवरी 1809 को इंग्लैण्ड में हुआ।
सैमुअल कोल्ट (1814-62)
सैमुअल कोल्ट एक अमेरिकी आविष्कारक, उद्योगपति तथा व्यवसायी थे। रिवॉल्वर के आविष्कारक सैमुअल कोल्ट का जन्म 18 जुलाई 1814 को अमेरिका के हार्टफोर्ड में हुआ। इन्होने कॉल्ट पेटेण्ट फायर-आर्म्स मेन्युफैक्चरिंग कम्पनी की स्थापना की और रिवॉल्वर केबडे पैमाने पर उत्पादन को व्यावसायिक रूप् से व्यावहार्य बनाया।