दामित्री मेण्डलीफ (1834-1907)

वर्ष 1834 में जन्मे रूसी रसायनशास्त्री और आविष्कारक दामित्री मेण्डलीफ ने तत्वो के आवर्त वर्गीकरण का प्रतिपादन किया। इस सारणी का प्रयोग कर इन्हांने उन तत्वों के गुणों का भी पता लगाया जिसकी उस समय तक खोज भी नहीं हुई थी। इसके अतिरिकत इन्होंने तरल पदार्थ के केशिकत्व और स्पेक्ट्रोस्कोप पर भी महत्वपूर्ण कार्य किए।

जॉन डनलप (1840-1921)

जॉन बॉयड डनलप को विश्व में रबड टायर के अन्वेषणकर्ता के रूप में जाना जाता है। इनका जन्म स्कॉटलैण्ड में हुआ। जॉन डनलप द्वारा सर्वप्रथम ‘एयर कुशनिंग सिस्टम‘ और रबड टायर का विकास किया गया, जिससे साइकिल और मोटरसाइकिल का विकास हुआ।