गैलीलियो (1564-1642)

गैलीलियो गैलिली एक इतालवी खगोलशास्त्री, भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे। ये पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने खगोलीय प्रेक्षण, चन्द्रमा पर क्रेटरों व पहाड़ों की खोज की और बृहस्पति के उपग्रहों शुक्र की कलाओं का भी अवलोकन किया और सौर धब्बों के अध्ययन से सूर्य की घूर्णन गति का पता लगाया।
जोहानेस केपलर (1571-1630)

जोहानस केपलर जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे। इनका जन्म जर्मन के रेगेन्सबर्ग में हुआ। भौतिकी के क्षेत्र में इनका मुख्य योगदान ग्रहों के गति से सम्बन्धी नियमों की खोज था। इन्होंने यह बताया था कि ग्रह, सूर्य की परिक्रमा एक परिपथ में करते हैं और उनका कक्ष वर्तुलाकार न होकर दीर्घ वृत्ताकार होता है। इसके अतिरिक्त इन्होंने गुरुत्वाकर्षण और पृथ्वी पर समुद्र में ज्वार-भाटा चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण आना आदि सिद्धांतों के बारे में भी बताया।