जेेम्स मैक्सवेल (1831-79)

जेम्स क्लर्क मैक्सवेल एक प्रसिद्ध गणितज्ञ एंव भौतिक विज्ञानी थे। वर्ष 1865 में इन्होने विद्युत चुम्बकीय सिद्धांत का प्रतिपादन किया जिससे रेडियो और टेलीविजन का आविषकार सम्भव हो सका। विद्युत चुम्बकीय सिद्धांत, चुम्बकत्व प्रकाशिकी, प्रत्यास्थता, गैस का गतिज सिद्धांत आदि में इनकी प्रवर्तक की भूमिका थी। मैक्सवेल ने सर्वप्रथम प्र्र्रयोग के माध्यम से बताया कि विद्युत और चुम्बकीय क्षेत्र अन्तरिक्ष में तंरगो के रूप में प्रकाश की गति से चलते है।

अल्फ्रेड नोबेल (1833-96)

अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर, 1833 को स्टॉकहोम (स्वीडन) मे हुआ। ये एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्होने डायनामाइट तथा बेलिस्टाइट नामक दो विस्फोटकों का निर्माण किया। इनके द्वारा स्थापित संस्थान के द्वारा विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है।