जेएल बेयर्ड (1888-1929)

टेलीविजन के अन्वेषणकर्ता जॉन लॉगी बेयर्ड का जन्म 14 अगस्त, 1888 को ग्लासगो में हुआ। इन्होंने 12 वर्ष की अल्पावस्था में ही अपने साथियो की सहायता से एक दूरदर्शन लाइन का निर्माण किया। सर्वप्रथम बेयर्ड ने ही वर्ष 1930 में टेलीविजन में छवियों के साथ ध्वनि को प्रसारित करने के लिए यान्त्रिक प्रणाली को विकसित करने में कामयाबी पाई थी।

सीवी रमन (1888-1970) 

चन्द्रशेखर वेंकट रमन भारत के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को प्रसिद्धि दिलाई। इनका जन्म 7 नवम्बर, 1888 को तमिलनाडु में हुआ। ये प्रकाश के प्रकीर्णन और रमन प्रभाव की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई और आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक माने जाते हैं। इनका आविष्कारकों इनके ही नाम पर ‘रमन प्रभाव‘ के नाम से जाना जाता है।