लुई पाश्चर (1822-95)

फ्रांस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक लुई पाश्चर का जन्म 27 दिसम्बर, 1822 को फ्रांस के डोल नामक स्थान पर हुआ। लुई पाश्चर को विश्व में रेबीज के टीके के आविष्कारक के रूप् में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त माइक्रोबियल, किण्वन, टीकाकरण और पाश्चरीकरण के सिद्धान्तों की खोज का श्रेय इन्हे दिया जाता है। इन्होने जलभित्ति विज्ञान, हैजा आदि के सम्बन्ध में अनुसंधान किया और जीवाणु (बैक्टीरिया) की खोज की।  

रॉबर्ट थॉमसन (1822-73)

विश्व में वायवीय टावर का आविष्कार करने का श्रेय स्कॉटिश नागरिक रॉबर्ट विलियम थॉमसन को जाता है, इनका जन्म 26 जुलाई, 1822 को स्कॉटलैण्ड के स्टोनहेवन में हुआ। थॉमसन द्धारा वायवीय टायर की खोज ने सडक परिवहन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। वायवीय टायर के अतिरिक्त फाउण्टेन नेन का आविष्कार भी थॉमसन के द्वारा ही किया गया।