रोनाल्ड रॉस (1857-1932)
रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश चिकित्सक थे। यह लेखक, कवि, कलाकार एंव प्राकृतिक गणितज्ञ भी थे। वर्ष 1902 में इन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया। रोनाल्ड रोस को नोबेल पुरस्कार मलेरिया के परजीवी प्लाजमोडियम के जीवन चक्र की खोज के लिए दिया गया था। रॉस ने लगभग 25 वर्षो तक भारत में चिकित्सक के रूप में भी कार्य किया, तत्पश्चात ट्रॉपिकल मेडिसन के क्षेत्र में रॉस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मैक्स प्लॉन्क (1858-1947)
मैक्स प्लॉन्क भौतिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ थे। प्लॉन्क ने ऊष्मागतिकी के द्वितीय नियम पर कार्य किया एंव विकिरण की विद्युत चुम्बकीय प्रकृति ज्ञात की तथा प्रकाश, रेडियो तंरगें, पराबैंगनी, इन्फ्रारेड आदि सभी की अवधारणा को स्पष्ट किया। प्लॉक ने ब्लेक बॉडी रेडिएशन पर कार्य करते हुए एक नियम दिया, जिसे वीन प्लॉन्क नियम के नाम से जाना जाता है। इन्होंने क्वाण्टम भौतिकी का सिद्धान्त प्रतिपादित किया, जिसके लिए वर्ष 1918 में इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।