गुआंगझोऊ सीटीएफ फाइनेन्स सेण्टर
अवस्थिति गुआंगझोऊ ( चीन )
तलो की संख्या 111
प्रकार मिश्रित - उपयोग
चाऊ ताई फूक ( सीटीएफ ) फाइनेन्स सेण्टर चीन के गुआंगझोऊ प्रान्त में गुआंगझोऊ अन्तर्राष्ट्रीय वित केन्द्र और केण्टर टॉवर के पास स्थित एक गगनचुम्बी इमारत हैं । इस इमारत का लोकार्पण अक्टूबर, 2016 में किया गया । इसका स्वामित्व "चाऊ ताई फूक एण्टरप्राइजेज" के पास है और इसके मुख्य वास्तुकार कोहृ पेडरसन फॉक्स एसोसिएटस हैं । इस इमारत में कार्यालयों के अलावा एक शॉपिंग मॉल, अपार्टमेण्टस और एक होटल भी हैं । इस इमारत का डिजाइन इसके कई उपयोगों के कुषल संश्लेषण से प्राप्त होता हैं । इस इमारत में कुल तल क्षेत्र 507681 वर्ग मी है तथा यह वर्तमान में चीन की तीसरी सबसे ऊँची विश्व की सातवीं सबसे ऊँची इमारत हैं । यह इमारत अपने पर्यावरणीय फुटप्रिण्टस को कम करने के लिए कई प्रकार के ऊर्जा कुशल उपकरणों से सुसज्जित हैं ।