प्रिन्सेस टॉवर
अवस्थिति दुबई ( संयुक्त अरब अमीरात )
ऊँचाई 414 मी
प्रकार आवासीय
प्रिन्सेस टॉवर दुबई और विश्व भर में सभी आवासीय टॉवरो के लिए एक मिसाल हैं । "तमीर होल्ड़िग इन्वेस्टमेण्ट" नामक कम्पनी के स्वामित्व वाली इस इमारत का निर्माण वास्तुकार अदनान सफारिनी की देखरेख में वर्ष 2012 में सम्पन्न हुआ । यह इमारत वर्ष 2012 से 2015 तक विश्व की सबसे ऊँची आवासीय इमारत थी । वर्तमान में यह दुबई की दूसरी सबसे ऊँची और विश्व की 19वीं सबसे ऊँची इमारत हैं । इस इमारत में मॉल, मनोरंजन स्थल और सांस्कृतिक आकर्षंणों सहित कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं । इस टॉवर में यहाँ रहने वालों की सुरक्षा का प्रबन्ध करने के लिए कई रणनीतियों को शामिल किया गया हैं । अत्याधुनिक अग्निशामन और खोज प्रणालियाँ इस इमारत में जोखिम के प्रबन्धन का कार्य करती हैं ।