आजादी का अमृत महोत्सव
देश में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण देश में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2022 को धूमधाम से मनाया गया । भारत ने 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से जो आजादी प्राप्त की थी, वह देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। यही कारण है कि 15 अगस्त, 2022 को 76 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया।
भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित किया गया। इसके मुख्य कार्यक्रम के तहत् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस बार लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 9वीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात् प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में देशवासियों से आने वाले 25 वर्ष के लिए पंच प्रण लेने का आवाहन किया। ये पंच प्रण हैं
पहला प्रण - देश बड़े संकल्प लेकर ही चलेगा।
दूसरा प्रण - अपने मन के भीतरए आदतों के भीतर गुलामी का कोई अंश बचने नहीं देना।
तीसरा प्रण - अपनी विरासत पर गर्व करना ।
चौथा प्रण - एकता और एकजुटता। और
पाँचवाँ प्रण - नागरिकों का कर्तव्य ।
76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टोक्यो पैरालम्पिक के खिलाड़ियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था
सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत् देश में विकसित एक घरेलू होवित्जर तोप, एडवांस्ड टो आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का प्रयोग किया गया। यह तोप पूर्णतः स्वदेशी है, जिसे डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पहली बार 9-17 अगस्त, 2022 को एक विशेष युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसके लिए 14 देशों - अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ब्राजील, फिजी, इण्डोनेशिया, किर्गिस्तान, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात और उजबेकिस्तान के कुल 26 अधिकारी/र्यवेक्षक और 127 कैडेट/युवा स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारत आए।
अमृत महोत्सव - देश इस बार ब्रिटिश राज से मिली आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव की आधिकारिक शुरुआत 12 मार्च, 2021 को हुईए और यह एक वर्ष बाद 15 अगस्त, 2023 को पूर्णता को प्राप्त करेगा।
आजादी का अमृत महोत्सव पाँच विषयों - स्वतंत्रता, विचार, संकल्पए कार्य और उपलब्धियों पर आधारित है।
हर घर तिरंगा अभियान - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् इस बार देश में 13-15 अगस्त, 2022 को श्हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का आवाहन किया