Current Affairs 26th June 2021 : Daily GK Update in Hindi

1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किस वर्ष से भारत की नौसेना के बेड़े में स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत शामिल किये जाने की घोषणा की हैं ?
क. 2021          
ख. 2022
ग. 2023          
घ. 2024
उत्तर ख. 2022
2. श्री सत्येन वैघ को हाल ही में किस न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया हैं ?
क. दिल्ली उच्च न्यायालय          
ख. राजस्थान उच्च न्यायालय      
ग. कोलकाता उच्च न्यायालय       
घ. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय   
उत्तर घ. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय   
3. हाल ही के एक खगोलीय निष्कर्षों के मुताबिक, किस वर्ष तक बौने ग्रह के आकार वाला मेगा-धूमकेतु शनि ग्रह को पार कर सकता हैं ?
क. 2022          
ख. 2025
ग. 2029          
घ. 2031
उत्तर घ. 2031 
4. हाल ही में किसने सेंट्रल रेलसाइड वेयरहाउस कंपनी लिमिटेड और सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के विलय को मंजूरी दे दी हैं ?
क. निति आयोग          
ख. केंद्रीय मंत्रिमण्डल 
ग. शिक्षा विभाग          
घ. योजना आयोग
उत्तर ख. केंद्रीय मंत्रिमण्डल 
5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1.5 लाख रूपये तक की सब्सिडी देने की घोषणा की हैं ?
क. केरल सरकार          
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार          
घ. महाराष्ट्र सरकार 
उत्तर ख. गुजरात सरकार
6. इनमें से किस राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने हाल ही में कृषि विविधीकरण योजना 2021 लांच की हैं ?
क. बिहार            
ख. गुजरात
ग. पंजाब            
घ. दिल्ली
उत्तर ख. गुजरात 
7. भारत सरकार और विश्व बैंक ने हाल ही में किस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए 32 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये हैं ?
क. सिक्किम             
ख. केरल
ग. उत्तर प्रदेश           
घ. मिजोरम
उत्तर घ. मिजोरम 
8. 26 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता हैं ?
क. अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस
ख. विश्व प्रशीतन दिवस
ग. नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 
घ. तीनों दिवस
उत्तर घ. तीनों दिवस 
9. जमैका की स्प्रिंटर शेली-एन-फ्रेजर-प्राइस किस वर्ष का 100 मीटर की दौड़ में 10.64 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़कर दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई हैं ?
क. 2003        
ख. 2005
ग. 2009        
घ. 2015
उत्तर ग. 2009 
10. आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, वीसा फ्री एक्सेस के मामले में किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर पासपोर्ट रहा हैं ?
क. अमेरिका        
ख. जर्मन
ग. ऑस्ट्रिया        
घ. चीन
उत्तर ख. जर्मन