Current Affairs 4th April 2025 : Daily GK Update in Hindi
1. INIOCHOS बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास 2025 की मेजबानी किस देश द्वारा की जा रही है?
क. भारत
ख. फ्रांस
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. ग्रीस
उत्तर: घ. ग्रीस
2. कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?
क. कृषिनिवेश
ख. एग्रोइन्वेस्ट
ग. फार्मफंड
घ. एग्रीपोर्टल
उत्तर: क. कृषिनिवेश
3. छत्तीसगढ़ के किस जिले में पहला सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है?
क. रायपुर
ख. बिलासपुर
ग. कोरबा
घ. दुर्ग
उत्तर: ग. कोरबा
4. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 में वक्फ अधिनियम की किस धारा को हटाने का प्रस्ताव है?
क. धारा 30
ख. धारा 35
ग. धारा 40
घ. धारा 45
उत्तर: ग. धारा 40
5. वित्त वर्ष 2024-25 में किस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 10 लाख से अधिक जनशक्ति की नियुक्ति की गई?
क. ई-प्रोक्योर
ख. भारत मार्केट
ग. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM)
घ. डिजीप्रोक्योर
उत्तर: ग. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM)
6. किस राज्य विधानसभा ने केंद्र सरकार से कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका से वापस लेने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया?
क. आंध्र प्रदेश
ख. कर्नाटक
ग. केरल
घ. तमिलनाडु
उत्तर: घ. तमिलनाडु
7. असम में अप्रैल के मध्य में मनाया जाने वाला नववर्ष और कृषि आरंभ का त्योहार कौन-सा है?
क. बैसाखी
ख. उगादी
ग. गुढी पड़वा
घ. रोंगाली बिहू
उत्तर: घ. रोंगाली बिहू
8. भारतीय सेना ने 30 मार्च 2025 को गोपालपुर सीवर्ड फायरिंग रेंज में कौन-सी मिसाइल प्रणाली का प्रदर्शन किया?
क. आकाश
ख. 9K33 ओसा-AK
ग. पृथ्वी
घ. ब्रह्मोस
उत्तर: ख. 9K33 ओसा-AK
9. खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की रिपोर्ट के अनुसार 2040 तक पशुओं में एंटीबायोटिक उपयोग कितने प्रतिशत तक बढ़ सकता है?
क. 10%
ख. 20%
ग. 30%
घ. 40%
उत्तर: ग. 30%
10. भारत के अनुमानित 3,682 बाघों में से कितने प्रतिशत संरक्षित क्षेत्रों के बाहर पाए गए हैं?
क. 10%
ख. 20%
ग. 30%
घ. 40%
उत्तर: ग. 30%