जैक डोरसे
टिवटर के सह - संस्थापक
टिवटर के सह - संस्थापक
19 नवंबर 1976 को अमरीका के सेंट लुइस में जन्में जैक डोरसे टिवटर के सह - संस्थापक है । टिवटर वेबसाइट ग्राहकों को सोशल नेटवर्किंग और माइक्रो ब्लॉगिंग की सुविधा देती हैं । उन्होंने मिसौरी यूनिवर्सिटी ऑफ साइसं एंड टेक्नोलॉजी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में कुछ समय पढ़ाई की । खास बात हैं कि कम्प्यूटर सांइस एंटरप्रेन्योर्स जैसे बिल गेटसए स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग की तरह उन्होने अपनी पढ़ाई पूरी करने से पहले ही कॉलेज छोड़ दिया ।
बचपन में किताबें पढ़ने का शौक
2006 में टिवटर शुरू करने के बाद जैक डोरसे कंपनी के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने । कुछ समय बाद वह कंपनी के चैयरमैन बन गए । 2010 में उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म स्क्वायर शुरू किया । उनके पिता अमरीका और मां इटली से हैं । बचपन से ही डोरसे को किताबें पढ़ने का शौक था । उनके घर में चारों तरफ कई किताबें बिखरी रहती थी ।
कम्प्यूटर में शुरू से ही रूचि
कम उम्र में ही जैक डोरसे कम्प्यूटर में रूचि दिखानें लगे थें । उन्होंने पढ़ाई के साथ ही प्रोग्रामिंग शुरू कर दी । 13 वर्ष की उम्र में वह कूरियर कंपनी और टैक्सी सर्विस में इस्तेमाल होने वाली डिस्पैच रूटिंग पर काम करने लगे । उन्होने ओपन सोर्स डिस्पैच रूटिंग सॉफ्टवेयर बनाए । आज भी कई जगह इनका इस्तेमाल होता हैं ।
अनुभव कभी व्यर्थ नहीं जाते
टिवटर की सफलता के बारे में जैक डोरसे कहते हैं, "हर इंसान के पास आइडिया पर काम करता है, वह सफल होता है । कई बार ऐसे लोगो को भी खोजना पड़ता है जो अपनी कोशिशों से आइडिया को सफल बना देते हैं । युवाओं को प्रेरित करते हुए वह कहते हैं, "जीवन का कोई भी अनुभव व्यर्थ नहीं जाता । अनुभवों से सीखकर इंसान आगे बढ़ता हैं ।"