कलमकारी

"कलमकारी" का  शाब्दिक  अर्थ  है - कलम  से  बनाए  गए  चित्र । इस  कला  शैली  में  कपडों  पर  हाथ  से  अथवा  ब्लॉक  प्रिण्टिंग  से  चित्र  बनाए  जाते  हैं । कलमकारी  काम  में  वानस्पतिक  रंग  ही  प्रयोग  किए  जाते  हैं । यह  चित्रकारी  आन्ध्र  प्रदेश  में  की  जाती  हैं । एक  छोटी -सी  जगह  "श्री  कलहस्ती"  कलमकारी  चित्रकला  का  लोकप्रसिद्ध  केन्द्र  हैं । यह  काम  आन्ध्र  प्रदेश  में  मसूलीपतनम  में  भी  देखा  जाता  है ।