थांगका
थांगका, तिब्बती बौद्ध चित्रकला है जो सूती अथवा रेशमी कपडे पर की जाती है । सामान्यत: थांगका तीन प्रकार के होते है । एक, जो बुद्ध एवं बोधिसत्वों के जीवन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करते हैं । दूसरे, जिनमें बौद्ध दर्शन की अभिव्यक्ति मिलती है और तीसरे, जिनका प्रयोग ध्यान की क्रिया करने में अथवा पूजा - प्रार्थना करने के माध्यम के रूप में किया जाता है ।