भारत की प्रमुख लोक चित्रकलाएँ
मधुबनी
मधुबनी
इस कला का प्रमुख केन्द्र मधुबनी जिला ( बिहार ) का एक छोटा - सा गाँव जितवारपुर हैं । परम्परा के अनुसार कला का यह रूप दीवारों पर चित्रित किया जाता हैं । इसका प्रयोग कोहबर में पौराणिक कथाएँ चित्रित करने के लिए किया जाता था । कोहबर अर्थात दाम्पतिक कमरा जहाँ दूल्हा - दूल्हन षादी की रस्मों के पश्चात ले जाए जाते हैं । इस चित्रकारी में रामायण की कहानियों और अन्य हिन्दू देवी - देवताओं का भी बहुतायत में चित्रण किया जाता हैं