पटचित्र

पटचित्र  ओडिश  की  लोक  कला  है । ओडिश  के  पटचित्रों (  कैनवास  पेण्टिंग्स ) का  विकास  पुरी  जैसे तीर्थ  - स्थलों  में  हुआ । इस  चित्रकारी  के  विषय  में  मुख्यत: बहन  सुभद्रा  और  भाई  बलराम  के  साथ  भगवान  जगन्नाथ  दशावतार  भगवान  श्रीकृष्ण  के  जीवन  की  घटनाएँ  और  अन्य  पौराणिक  घटनाएँ  शामिल  हैं । मुखर  रेखा  चित्र  और  चमकदार  लाल  पीले  गैरिक  तथा  काले  और  सफेद  रंगो  का  उपयोग  इस  कला  की  मुख्य  विशेषताएँ  हैं ।