भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( पूसा )
इसे पूसा संस्थान के नाम से भी जाना जाता हैं । इसकी स्थापना पूसा ( बिहार ) में एक अमेरिकी समाजसेवक मिस्टर हेनरी फिप्स द्धारा वर्ष 1905 में की गई थी । मूल रूप से इस संस्थान को इम्पीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता हैं । 3 दिसम्बर, 1990 को भारत सरकार ने इसका नाम "राजेन्द्र कृषि" विश्वविद्यालय कर दिया । यह संस्थान कृषि से सम्बन्धित सभी क्षेत्रों - जैसे फसल, बागवानी, कृषि वानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों में अनुसंधान करता हैं । यह संस्थान पानी के प्रबन्ध, वितरण, सिंचाई कमाण्ड तथा जल विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता प्राप्त संस्थान हैं ।