432 पार्क एवेन्यू
अवस्थिति न्यूयॉर्क ( यूएसए )
ऊँचाई 425.5 मी
तलो की संख्या 90
प्रकार आवासीय
न्यूयॉर्क ( यूएसए ) में स्थित "432 पार्क एवेन्यू" पश्चिमी गोलार्द्ध की सबसे ऊँची आवासीय इमारत है । वर्ष 2016 में पूर्ण हुई इस इमारत में 104 यूनिटस / कमरे हैं । मैक्लोव प्रोपर्टीज / सीआईएम ग्रुप के स्वामित्व वाली इस इमारत का डिजाइन राफेल विनोली आर्किक्टस व एसउलसीई आर्किक्टस द्धारा जे. एडुआर्डो सेगुण्डो हर्नाण्डेज की देखरेख में तैयार किया गया । $ 1.25 बिलियन की लागत से बनी इस इमारत में 412637 वर्ग फीट कुल तल क्षेत्र हैं । यह इमारत न्यूयॉर्क में वन वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर के बाद दूसरी सबसे ऊँची इमारत है । इसके अलावा यह विश्व की सबसे ऊँची आवासीय इमारत के साथ - साथ वर्तमान में विश्व की 16वीं सबसे ऊँची इमारत भी है । 432 पार्क एवेन्यू का विश्व में किसी भी गगनचुम्बी इमारत की तुलना में सबसे अधिक ऊँचाई - से - चौडाई (height – to – With ) अनुपात हैं ।