अवस्थिति शेनझेन ( चीन )
तलो की संख्या 115
प्रकार कार्यालय परिसर यह वर्तमान में विश्व की चौथी सबसे ऊँची इमारत हैं । वर्ष 2017 में बनकर पूरी हुई इस इमारत में भू - तल के ऊपर 115 तथा भू - तल से नीचे 4 तल हैं । चीन की "पिंग एन लाइफ इंश्योरेन्स कम्पनी" के स्वामित्व वाले इस वितीय केन्द्र की वास्तुकार कम्पनी "कोहृ पेडरसन फॅाक्स एसोसिएटस ( यूएसए )" थी । लगभग $ 1.5 बिलियन की लागत से निर्मित इस इमारत में कार्यालयए होटल व रिटेल स्थानए कॉन्फ्रेन्स हॉल और उच्च - स्तरीय शापिंग मॉल हैं । इस इमारत का आकार सिल्वर स्टील के केबल की तरह हैं जो एक बार में आकाश से सतह तक फैला हुआ हैं । टॉवर के शीर्ष पर झुकाव से एक पिरामिड की आकृति छी गई जो टॉवर को प्रिज्मीय सौन्दर्य प्रदान करती हैं । इस इमारत में कुल तल क्षेत्र 385918 वर्ग मी हैं और यह पिंग एन इंश्योरेन्स कम्पनी का मुख्यालय भी स्थित हैं ।