लॉटे वर्ल्ड टॉवर
अवस्थिति सियोल ( दक्षिण कोरिया ) तलो की संख्या 123 प्रकार मिश्रित - उपयोग दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित लॉटे वर्ल्ड टॉवर का लोकार्पण 3 अप्रैल, 2017 को किया गया । इस इमारत में भू - तल के ऊपर 123 तल हैं । "लॉटे प्रापर्टी एण्ड डेवलपमेण्ट" कम्पनी के स्वामित्व वाली इस इमारत के वास्तुकार "कोह पेडरसन फॉक्स" हैं । इस इमारत का डिजाइन पारम्परिक कोरियन कला शैलियों से प्रभावित हैं । टॉवर का डिजाइन कोरियाई सिरेमिक, पोर्सलीन और कैलीग्राफी से प्रेरित रूपों के साथ एक आधुनिक सौन्दर्यवादिता की झलक दिखलाता हैं । इस टॉवर में कुल तल क्षेत्र 304081 वर्ग मी है तथा कुल 58 एलीवेटर्स हैं जिनकी उच्चतम गति 10 मी प्रति सेकण्ड हैं । वर्तमान में विश्व की इस पाँचवी ऊँची इमारत में आवासीय परिसर के साथ एक होटल भी हैं जिसमें 260 कमरे हैं । यह वर्तमान में ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑरपरेशन एण्ड डेवलपमेण्ट ( ओईसीडी ) में भी सबसे ऊँची इमारत है ।