वन वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर
अवस्थिति न्यूयॉर्क ( यूएसए ) तलो की संख्या 94 प्रकार कार्यालय परिसर यह न्यूयॉर्क ( यूएसए ) में पुनर्निमित वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर कॉम्प्लेक्स की मुख्य इमारत हैं । ऑफिस - ऑब्जर्वेशन - कम्यूनिकेशन प्रकार की इस इमारत का लोकार्पण 3 नवम्बर, 2014 को किया गया । वर्तमान में यह विश्व की छठी सबसे ऊँची इमारत और पश्चिमी गोलावर्द्ध की सबसे ऊँची इमारत हैं । "1 वर्ल्ड ट्रेड सेंण्टर एलएलएसी" के स्वामित्व वाली इस इमारत का निर्माण कार्य पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एण्ड न्यू जर्सी "द डर्स्ट आर्गेनाइजेशन" द्धारा किया गया । इस इमारत में कुल तल क्षेत्र 325279 वर्ग मी हैं । वन वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर न्यूयॉर्क स्काइलाइन की पुन: प्राप्ति और मेनहटटान के बिजनेस सेण्टर के रूप में प्राथमिकता को आश्वस्त करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ( यूएसए ) के लिए एक नया नागरिक आयाम स्थापित करता है ।