शंघाई टॉवर
अवस्थिति शंघाई ( चीन )तलो की संख्या 128
प्रकार मिश्रित - उपयोग
चीन के सबसे बडे नगर "शंघाई" में स्थित शंघाई टॉवर का लोकार्पण 18 फरवरी, 2015 को हुआ । इस इमारत के निर्माण में लगभग + 2.4 बिलियन की लागत आई । अन्तर्राष्ट्रीय डिजाइन फर्म "जेन्सलर" द्धारा डिजाइन इस इमारत का स्वामित्व "शंघाई सिटी गवर्नमेण्ट" के अधीन हैं । वर्तमान में यह विश्व की दूसरी सबसे ऊँची इमारत हैं । वर्ष 2008 से 2014 के मध्य बनकर पूरी इस इमारत में कुल तल क्षेत्र 3.80 लाख वर्ग मीटर हैं । शंघाई टॉवर के निर्माण में हरित वास्तुकला के कई तत्व शामिल किए गए थे । वर्तमान में यह पृथ्वी पर सबसे हरित सुपर हाई - राइज बिल्डिंग हैं । इमारत में नीचे से ऊपर की ओर 120 डिग्री का घुमाव दिया गया हैं जो हवा के दबाव को 24% तक कम करने में सहायक हैं । शंघाई टॉवर वर्तमान में विश्व का दूसरा सबसे बडा होटल भी हैं जिसमें 258 कमरें हैं । इस इमारत की बाहरी रोशनी व्यवस्था के लिए इसमें 270 विण्ड जेनरेटर्स लगाए गए हैं ।