ट्रम्प इण्टरनेशनल होटल एण्ड टॉवर
अवस्थिति शिकागो ( यूएसए )
ऊँचाई 423.4 मी
तलो की संख्या 98
प्रकार मिश्रित - उपयोग
वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वामित्व वाली कम्पनी "द ट्रम्प आर्गेनाइजेशन" द्धारा निर्मित इस इमारत का निर्माण वास्तुकार एड्रियन स्मिथ की देखरेख में "स्किडमोर, ऑविंग्स एण्ड मेरिल एलएलपी" द्धारा किया गया । वर्ष 2009 में बनकर तैयार हुई इस इमारत का निर्माण वर्ष 2001 में विश्व की सबसे ऊँची इमारत बनाने के उददेश्य से शुरू किया गया था, परन्तु 9/11 हमले के बाद यह योजना बदल दी गई । वर्तमान में यह यूएसए की चौथी सबसे ऊँची और विश्व की 17वीं सबसे ऊँची इमारत हैं । इस टॉवर में 339 कमरों का ट्रम्प इण्टरनेशनल होटलए 486 सह - स्वामित्व इकाइयाँ, 9300 वर्ग मी का रिवरफ्रण्ट रिटेल स्पेस, 960 पार्किंग स्थल, रेस्टोरेण्ट, हेल्थ क्लब, स्पा, लाउन्ज और भू - तल पर रिवरफ्रण्ट सार्वजनिक प्लाजा विद्यमान हैं ।