विश्व की 25 सर्वाधिक ऊँची इमारतें
केके 100
केके 100
अवस्थिति शेनझेन ( चीन ) ऊँचाई 441.8 मी तलो की संख्या 100 प्रकार मिश्रित - उपयोग इस इमारत को पहले "किंगकी फाइनेन्स टॉवर" के नाम से जाना जाता था । यह इमारत वर्ष 2011 में आम जनता के लिए खोली गई । यह लगभग $ 785 मिलियन की लागत से बनी थी । "शेनज्ञेन" किंगकी रियल एस्टेट डेवलपमेण्ट कम्पनी लिमिटेड" के स्वामितव वाली इस इमारत के मुख्य वास्तुकार "टीएफपी फैरेल्स" थे । इस टॉवर का ऊपरी घुमावदार रूप पानी फव्वारे के समान है जो शेनझेन शहर की सम्पदा और समृद्धि को परिलक्षित करता हैं । लगभग 2.20 लाख वर्ग मी के कुल तल क्षेत्र वाली इस इमारत में कुल 66 एलीवेटर्स लगे हैं । वर्तमान में इसे शेनझेन शहर की दूसरी सबसे ऊँची और विश्व की 14वीं सबसे ऊँची इमारत का दर्जा प्राप्त हैं ।